Monsoon Updates - Sach Kahoon Hindi

IMD Update: मानसून फिर बन सकता है कहर, आईएमडी ने अलर्ट किया जारी!
Weather Update:मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज यानि 21 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 22 अगस्त और 23 अगस्त को झमाझम बिजली चमकने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई है। इसी के चलते दिल्ली में 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जानकारी यह भी मिली है कि उत्तराखंड में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले खतरे के निशान तक पहुंच गए हैं, जिसकी वजह से राज्य में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

यूपी में बारिश जारी, हरियाणा में भी हो सकती है बारिश भारी | IMD Update

पिछले कुछ दिनों से यूपी में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इससे पहले प्रदेश में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके कारण लोग दिनभर भीषण गर्मी से परेशान दिखे। हरियाणा में भी मानसूनी बारिश शुरू है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

भीषण गर्मी से राहत लेकिन बारिश बन सकती है आफत | IMD Update

मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां भी तेज बारिश का दौर जारी है। राज्य में रविवार 20 अगस्त को बारिश की शुरूआत हुई, जिसके चलते हालांकि लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन आईएमडी के अनुसार राज्य में 22 अगस्त तक तेज बारिश का दौर बना रह सकता है। साथ ही ग्वालियर सहित अंचल के अन्य जिलों में भी आगामी 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। राज्य में जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़,पाली समेत कई इलाको में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार तेलंगाना, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

Home Remedies for Pigmentation: झाइयों से छुटकारा पाये सिर्फ़ 7 दिनों में !

Monsoon Update: जयपुर में रुक-रुककर हो रही बरसात
मौसम विभाग की 14 जिलों में बरसात की चेतावनी | Monsoon Update

जयपुर। राजस्थान में बुधवार को रुक-रुककर बरसात होने की सूचना है। बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रुक-रुककर हो रही बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। जयपुर के अलावा राजस्थान के 13 से ज्यादा जिलों में बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Monsoon Update

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत में मानसून के सक्रिय होने के कारण पूरे राजस्थान पर प्रभाव नजर आएगा। अगले 24 घंटों में राज्य में पानी बरसने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। सुबह-सुबह बादल छाए और फिर हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इस रिमझिम बरसात से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर और धौलपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर जिलों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। Weather

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अब तक की स्थिति देखें तो राजस्थान में औसत से 34 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। 1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में 294.3 एमएम बारिश होती है जबकि इस सीजन में अब तक 395.2एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली जिलों में रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें:– NASA ने डराया, लोगों को चेताया, जिसकी चेतावनी से पूरा विश्व थरथर्राया

Weather Update: दिल्ली से लेकर पंजाब तक, इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल
Weather Forcaste: भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार, 11 अगस्त को दिल्ली में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि 12 अगस्त को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 15 अगस्त तक गरज के साथ बारिश का अनुमान है।  Weather Update

हवाई के जंगलों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 53 हुई

उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 11 से 13 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होगी। पिछले महीने भी उत्तराखंड में काफी बारिश हुई थी, जिससे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में नदियों में उफान है, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

15 अगस्त के बाद बादल छाए रहेंगे | Weather Update

राजस्थान, हरियाणा में अगले एक सप्ताह के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 15 अगस्त के बाद ही बारिश की संभावना है।

पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश | Weather Update

पंजाब, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल, ओडिशा तेलंगाना, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्स में बारिश हो सकती है।

Weather Update: बारिश के बाद आई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत, हिमाचल की 736 सड़कें बंद
शिमला (एजेंसी)। Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon) का प्रकोप रविवार (Weather Today) को भी जारी रहा, छह और लोगों की मौत हो गई और अचानक आई बाढ़ (Rainfall) और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। सरकार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करना पड़ा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से 60 से अधिक बारिश संबंधी घटनाएं सामने आईं, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हो गए और 281 लोग फंसे हुए हैं। इसके अलावा अधिकांश सड़कें, पुल और राजमार्ग पानी में डूबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री हकूर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खराब मौसम के पूवार्नुमान के मद्देनजर, राज्य सरकार ने संबंधित जिला प्रशासनों को सुरक्षा उपायों के लिए सतर्क कर दिया है और आम जनता को इसके बारे में अवगत कराया है। वहीं उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के चलते 19 लोगों की मौत हो गई। Weather Update

तीस घंटों से इंद्रदेव का प्रकोप जारी, नदी-नालों, खड्डो ने धारण किया रौद्र रूप

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पिछले 30 घंटे से हो रही बारिश के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे है। खड्डे और नाले उफान पर है। वहीं 75 सहायक खड्डो और नालों से मिलकर बहने वाली स्वां नदी ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। सभी क्षेत्रों में हालत यह है कि घर, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, खेत, सड़कें, मैदान हर तरफ जलमग्न है। घरों तथा दुकानों में जलभराव के चलते कईयों की नींद उड़ गई और लोग रात-रात भर पानी को निकालने में डटे रहे। Weather Update

हालत ऐसी है कि बाढ़ के खतरे को देखकर कई जगह पर लोगों ने रात भर पहरा देकर काटी है। वहीं, सड़कों पर भी जलभराव ने यातायात को बाधित किया। कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी के तेज बहाव के चलते यातायात व्यवस्था बाधित हुई और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। शहर हो या गांव हर जगह बरसाती पानी ने जमकर तबाही मचाई है। एक ओर अग्निशमन विभाग की टीमें दिनभर गाड़ियां लेकर लोगों के घरों और दुकानों से बरसाती पानी निकालने में जुटे रही तो दूसरी तरफ स्थानीय लोग भी अपने अपने स्तर पर राहत के कार्यों में लगे हुए है। स्थानीय लोगों की माने तो शनिवार से लगातार हो रही इस बार बारिश ने बहुत कहर बरपाया है।

हर जगह तबाही ही तबाही नजर आ रही है। वहीं डी राघव शर्मा ने भारी मुसीबत को देखते हुए अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाकर नुकसान की समीक्षा की। बचाव कार्यो को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन का हेल्पलाइन नंबर 1077 आॅपरेशनल है और कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में इस नंबर पर फोन करके मदद मांग सकता है। अभी तक जिला प्रशासन के पास 57 कॉल मदद के लिए आ चुके हैं, जबकि जिला मुख्यालय के समीप रामपुर और नंगड़ा में कुछ लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है। डीसी ने कहा कि बारिश के ऐसे हालातों के बीच कोई भी व्यक्ति नदी नालों के समीप बिल्कुल भी न जाए।

दिल्ली व हिमाचल में आज बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान | Weather Update

भारत मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 2 दिन की छुट्टी की गई है। पिछले दो दिनों की यदि बारिश की बात करें तो मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी भारत में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। दिल्ली व चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल प्रदेश में अभी हालात बेकाबू है। भूस्खलन की वजह से अचानक आई बाढ़ से शिमला, सिरमौर, लाहुल-स्पीति, चंबा, सोलन में लगभग सभी सड़कें बंद हो गई। भारत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अभी रेड अलर्ट जारी किया है।

सतलुज,रावी,व्यास ,यमुना और चिनाब खतरे के निशान से ऊपर | Weather Update

सतलुज,रावी,व्यास ,यमुना और चिनाब जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हिमाचल में रास्तों पर चट्टानों के गिरने से नेशनल हाईवे नंबर 3 कुल्लू- मनाली- केलांग सड़क मार्ग भी पानी भरने के कारण बाधित हुआ। मनाली के पास नागर ब्रिज का एक हिस्सा भी पानी के तेज बहाव में टूट गया। तेज बारिश के कारण देश की राजधानी दिल्ली में एक घर टूट कर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में भी 4 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर गिरने से मां बेटी की मौत हो गई।

पूँछ में सेना के 2 जवान बहे

जम्मू कश्मीर के पूँछ में सेना के 2 जवानों की बाढ़ के पानी में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रदेश के शिमला के कोठगढ़ क्षेत्र में भूस्खलन में घर ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। कुल्लू और चंबा में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। तेज बारिश और भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन भी रोकना पड़ा। जहां श्रीनगर जम्मू हाईवे पर करीब 3 हजार वाहन फंसे हुए हैं। भारत मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी भारी बारिश के लिए अलर्ट किया है।

यह भी पढ़ें:– तेज वर्षा से कोतवाली रोड़ पर भरा पानी

Weather Update: कितने दिन तक होगी बारिश? आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
उत्तर भारत में बारिश शुरू,दिल्ली व गुरुग्राम में दरिया बनी सड़कें

मौसम डेस्क। सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Monsoon Rain Updates: सावन के महीने में मॉनसूनी बारिश का इंतजार करने वाले लोगों को अब राहत व आफत दोनों एक साथ मिलने वाली हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के अपडेटेड मौसम बुलेटिन के अनुसार बिहार वे तेलंगाना को छोड़कर वर्तमान में पूरे देश भर में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। punjab weather

बारिश का यह दौर 10 जुलाई तक जारी रहेगा। यदि भारत मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो वर्तमान तक दक्षिण भारत में जहां औसत से कम बारिश हुई है। वहीं उत्तर भारत में औसतन रुप से बारिश दर्ज की गई। लेकिन दक्षिण व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में अभी तक मानसून की बारिश शुरू हुई नहीं हुई है। शुक्रवार को सुबह होते ही गुरुग्राम में दिल्ली व एनसीआर में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गई। भारत मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार तेलंगाना व बिहार को छोड़कर शेष भारत में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश चलती रहेगी।

अमरनाथ यात्रा रोकी, बदरीनाथ हाईवे भी बंद | Monsoon Rain Updates

दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। वहीं बद्रीनाथ हाईवे पर भी पत्थर गिरने की वजह से हाईवे को रोकना पड़ा। उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से करीब 200 लोग फंस गए। रेस्क्यू करने गई एसडीआरएफ की टीम को भी बारिश के पानी में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मध्यप्रदेश में वीरवार से हो रही गरज-चमक के साथ बारिश से बिजली गिरने के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। केरल में भी इतनी भारी बारिश हुई की सड़कों पर नाव चलती नजर आ रही है।

हरियाणा के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट | Monsoon Rain Updates

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के 17 जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, कुरुक्षेत्र,कैथल, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, चंडीगढ़,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुहं,फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, पानीपत व सोनीपत शामिल है। क्षेत्रों में लगातार चार दिनों तक यानी 10 जुलाई तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में अभी बारिश के कोई आसार नहीं

हरियाणा दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में 7 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक बारिश के कोई आसार नहीं है। इस दौरान शुक्रवार को दिन भर इन क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ-साथ सिर्फ गरज-चमक के साथ महज बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में हिसार, सरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी व जींद शामिल है। इससे पहले भी प्रदेश भर में मॉनसून एक्टिव रहने के बावजूद भी इन जिलों में अब तक बारिश नहीं हुई है। सिर्फ हल्की बूंदाबांदी के कारण गर्मी से राहत जरूर मिली है। इसी तरह चलता रहा तो दक्षिण व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में सूखे जैसी स्थिति बन सकती है।

Drinking Water Rules: 50 की उम्र में दिखना चाहते हैं 25 के तो पानी पीने के इन नियमों का करे पालन, हर कोई पूछेगा चमकती स्किन का राज

Weather Today: मॉनसून अब पकड़ेगा रफ्तार, शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
मॉनसून की दस्तक से होगा जुलाई माह का स्वागत

भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया

हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Weather Update Today: भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में अगले दो-तीन दिनों में मानसून (Monsoon Updates) के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया। मॉनसून की उत्तरी सीमा बीकानेर,नारनौल, फिरोजपुर से होकर गुजरती है। Weather Today

यही एक सबसे बड़ी वजह है कि हरियाणा में मॉनसून के आने में अभी 2 से 3 दिन लग सकते हैं। पूर्व पश्चिम ट्रैफ अब उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र, दक्षिणी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर निम्न दबाव क्षेत्र तक चल रहा है। वर्तमान में मानसूनी हवाएं औसतन रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ अब एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू कश्मीर के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। यही वजह है कि वर्तमान में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। Weather Today

दक्षिण पश्चिम मॉनसून का इंतजार कर रहे हरियाणा में वीरवार को भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग के हरियाणा के लिए जारी किए गए 5 दिनों के वर्षा पूर्वानुमान में 29 जून यानी बुधवार को 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन 16 दिनों में दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत तथा पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी शामिल है। Weather Today

इसके अलावा उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले चार-पांच दिनों के दौरान हरियाणा राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वही बारिश होने के बावजूद भी हिसार के बालसमंद में उमस भरी गर्मी के कारण दिन का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती । दिल्ली में 4 जुलाई तक बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:– Monsoon Health Tips: मॉनसून की दस्तक के बाद, बीमारियों से होगा जीवन अस्त-व्यस्त! जानें क्या है बचाव …

Weather Update Today : अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किलोमीटर होगी हवा की स्पीड!
Weather Update Today: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की दस्तक के बाद अब मॉनसून दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक बरस रहा है। तेज बारिश के कारण कहीं नदियां उफान पर है तो कहीं नेशनल हाईवे तक बह गया। भारत मौसम विभाग के अपडेट मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले 48 घंटों में देशभर के 25 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश तक की संभावना है। वही सोमवार को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरसी।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मंडी जिले में लैंडस्लाइडिंग की दूसरी घटना हुई। इसी घटना की वजह से चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 21 करीब 20 घंटे तक बंद पड़ा रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ राहगीर फंसे रहे।

केदारनाथ हाईवे बहा, यात्रा रोकी | Weather Update Today

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के दौरान बद्रीनाथ का नेशनल हाईवे बह गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ की यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। ताकि किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इन राज्यों में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन राज्यों में होगी बारिश | Weather Update Today

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारत मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड,जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़,असम,मेघालय,मणिपुर नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ इलाका, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों व केरल में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों की ओर किसी भी कार्य से रुख करने वाले व्यक्ति को सावधानी बरतनी होगी।

हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी | Weather Update Today

उत्तर भारत में प्री मॉनसून की दस्तक के बाद हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार सोमवार रात्रि से लेकर मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर गुरुग्राम, नूह, फरीदाबाद व पलवल में मूसलाधार बारिश संभावना है। मौसम विभाग ने इन सातों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने का आह्वान किया है। Weather Update Today

इस दौरान बहुत तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी भारी बारिश होगी। इन 9 जिलों में आसमानी बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। हिसार,फतेहाबाद,जींद, चरखी-दादरी,भिवानी व कैथल में भी गरज़-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरियाणा के किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई। वहीं हल्की बारिश का दौर दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा।

बारिश ने खोली जिम्मेदारों की पोल तीन घंटे में शहर जलमग्न

Weather Update Today: अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार, जानें देशभर के मौसम का हाल
सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Weather Today: इस बार मॉनसून पर जलवायु परिवर्तन का असर होने की वजह से एक तरफ जहां हरियाणा प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।दरअसल इन प्रदेशों में प्री मानसून (Monsoon Updates) दस्तक दे चुका है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ व जयपुर केंद्र के अनुसार अगले 4 दिनों तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली-एनसीआर सहित संपूर्ण उत्तर भारत में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने प्री-मॉनसून की दस्तक होने से 24 से 28 जून तक जहां संपूर्ण उत्तर भारत में का दौर देखने को मिलेगा। Weather Update Today

वहीं पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर हवा की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। जिसके कारण बिजली का संकट बन सकता है। दूसरी तरफ राजस्थान में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही वातावरण में नवी बढ़ने के कारण उमस शुरू हो गई है। जिसकी वजह से हरियाणा में राजस्थान में रात्रि का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। हरियाणा के सिरसा व हिसार जिले में जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी जा रात्रि का तापमान उमस की वजह से बढ़ गया। यहां दिन का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

इन राज्यों में चलेगा बारिश का दौर | Weather Update Today

वर्तमान में मॉनसून दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी पहुंच चुका है। इसके साथ साथ आंध्र प्रदेश कर्नाटक गोवा में महाराष्ट्र में भी मॉनसून अपनी दस्तक दे चुका है। उड़ीसा व उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जून को भारी बारिश होगी भारत मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश व तेलंगाना में मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग की संभावना के अनुसार 30 जून तक उत्तर भारत में मॉनसून प्रवेश के साथ ही भारी बारिश का दौर चलेगा।

हरियाणा में बढ़ी बिजली की खपत | Weather Update Today

हरियाणा प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान व रात्रि के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रात्रि का न्यूनतम तापमान फतेहाबाद जिले में सबसे अधिक रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी उमस भरी गर्मी की वजह से ही हरियाणा में बिजली की खपत 22 से 28 फीसदी तक बढ़ गई है।

Rajasthan Weather Update :

राजस्थान में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बरसात हुई। ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।

राजस्थान में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बरसात हुई। ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान ज्यादा नहीं होने के बावजूद गर्मी का अहसास रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर कई जिलों को तर-बतर करेगी और गर्मी का जोर कम होगा। मौसम विभाग की माने तो 25 व 26 जून को प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

यहां शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर..

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा की माने तो राजस्थान में 23 जून से ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान के दर्जनभर जिलों में 23 व 24 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। उसके बाद प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। 25 व 26 जून को 28 जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा।

25 व 26 को यहां बारिश..

मौसम केन्द्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं , करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:– नकली करेंसी ने कैराना के माथे पर फिर लगाया बदनुमा दाग

Monsoon Update Today: मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में 14 जून तक होगी बूंदाबांदी

दक्षिण हरियाणा में रहेगा गर्मी का प्रकोप: मौसम पूर्वानुमान

15-16 को मौसम फिर होगा खुश्क,बढ़ेगा तापमान

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार। IMD Monsoon Rain Updates: देश के दक्षिणी राज्यों में मॉनसून की दस्तक के बीच उत्तरी-पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों के लिए जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम विभाग के प्रतिदिन नए अपडेट जारी हो रहे हैं। इन राज्यों के लिए अभी तक स्टिक रुप से प्री मॉनसून की संभावित तिथि भी जारी नहीं की गई है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के नए बुलेटिन के अनुसार अब 14 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

Punjab Weather: सावधान, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब को लेकर अब मौसम विभाग का नया अपडेट, फिर आ सकता है भयंकर तूफान

Monsoon Updates: 14 जून तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। शनिवार से तेज आंधी व हल्की बारिश का दौर जारी है। शनिवार दोपहर बाद परिवर्तनशील हुआ मौसम के रविवार तक विभिन्न रंग देखने को मिले। कहीं तेज हवा चली तो, कहीं इस हवा ने तूफान का रूप धारण कर लिया। कहीं पर हल्की बारिश हुई तो, कहीं पर तेज बारिश भी हुई। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी सामना करना पड़ा। इस बदले मौसम का असर अकेले हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिला। 14 जून तक के नए मौसम बुलेटिन के अनुसार भी इन सभी राज्यों में हल्की बूंदाबांदी व रात के वक्त तेज हवा चल सकती है।

तूफान-बारिश के बाद भी पारा 40 के पार | Monsoon Updates

पश्चिमी विक्षोभ व मॉनसूनी हवाएं दक्षिण भारत में में प्रवेश करने के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को दोपहर बाद व रात को बारिश होने के बाद पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में ह्यूमस की स्थिति बन गई। जिसके कारण रात्रि को न्यूनतम तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई लेकिन सुबह होते ही रविवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में उछाल आया।

हिसार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अंधड़ व बारिश के बावजूद भी अधिकतम तापमान अपने आप में यह एक रिकॉर्ड है। सूरज की तपिश से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिन में अधिकतम तापमान में इससे भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इस दौरान आंशिक रूप से कहीं-कहीं बादल भी छाए रहेंगे व हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।

आज विपरजॉय लेगा भयंकर चक्रवात का रूप | Monsoon Updates

पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बने विपरजॉय चक्रवात भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका पूरा असर भारतीय मॉनसून पर पड़ रहा है। भारत मौसम विभाग के नए मौसम बुलेटिन के अनुसार आज विपरजॉय चक्रवात भयंकर समुद्री चक्रवात का रूप लेगा। जिसका असर भारतीय तटों के साथ-साथ पाकिस्तान तक देखने को मिलेगा। गोवा व महाराष्ट्र सहित विभिन्न समुद्री तटों पर सैलानियों के आवागमन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, क्योंकि समुंद्र में उठने वाली ऊंची लहरों से समुद्री तटों पर व साथ लगते मैदानी इलाकों पर इन लहरों से नुकसान हो सकता है। दूसरी तरफ इस भयंकर चक्रवात का असर भारतीय मॉनसून पर भी पड़ेगा। इस चक्रवात के कारण मॉनसून की गति धीमी पड़ जाएगी।

उत्तर भारत में 30 जून के आसपास सक्रिय होगा मॉनसून | Monsoon Update Today

इस बार दक्षिण पश्चिमी मॉनसून एक सप्ताह देरी से केरल के तट पर पहुंचा है। दूसरी तरफ समुद्री चक्रवात ने मॉनसून के गति को धीमा कर दिया है। यही सबसे बड़ी वजह है कि हरियाणा,पंजाब राजस्थान व दिल्ली सहित संपूर्ण उत्तर भारत में मॉनसून 30 जून के आसपास पहुंच सकता है। तब तक इन सभी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ वह इसके बाद प्री-मॉनसून का असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी।

जून मध्य में सताएगी गर्मी | Monsoon Update Today

14 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने से उत्तर भारतीय राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा। लेकिन इसके तुरंत बाद 15-16 जून के आसपास गर्मी का असली रूप देखने को मिल सकता है। एक बार फिर दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने व तेज हवा चलने से हीटवेव चलने की भी संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान | Monsoon Update Today

मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 जून तक राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं हवाएँ चलने तथा गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी आने की संभावना है। परंतु दक्षिणी हरियाणा में बीच बीच में आंशिक बादल व गर्म मौसम सम्भावित। परंतु 15 व 16 जून को भी मौसम खुश्क तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़

विभागाध्यक्ष।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

Monsoon Update: मॉनसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट
आगे बढ़ा मॉनसून, केरल में 4 जून को पहुँचेगा

तंदूर की तरह तपा दक्षिण भारत जबकि उत्तर भारत में पड़ रही राहत की बूंदे

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव कारण इन दिनों हरियाणा, पंजाब, (Monsoon Updates) राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में राहत की बूंदे बरस रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विभाग मौसम बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले 10 दिनों से एक ही स्थान पर दक्षिण पश्चिम मानसून अटकने के कारण इस बार केरल में मानसून आगमन देरी से होने जा रहा है।

5 जून के बाद मॉनसून पहुंचने का अंदेशा | Monsoon Updates

पहले जहां एक जून को केरल में मानसून प्रवेश करता था तो इस बार 4 जून को मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने ही पहले 5 जून के बाद मॉनसून पहुंचने का अंदेशा जताया था। लेकिन अब आईएमडी ने नया अपडेट जारी कर दिया है। आईएमडी के नए अपडेट के अनुसार 19 मई को अंडमान द्वीप में दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रवेश कर दिया था। इस दौरान करीब 10 दिनों तक एक ही स्थान पर मॉनसून अटका रहा। 30 मई को भी अधिकतर अंडमान क्षेत्र व बंगाल की खाड़ी को कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इस बारिश का असर हरियाणा में एनसीआर में भी देखने को मिला।

देश में सबसे गर्म तिरुचिरापल्ली व चैन्नई | Monsoon Updates

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आमतौर पर गर्मी के मौसम में जम्मू और कश्मीर पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर हरियाणा ,राजस्थान, पंजाब ,दिल्ली उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के क्षेत्रों को सबसे गर्म माना जाता है। लेकिन यदि सच्चाई पर नजर दौड़ाई जाए तो इस वक्त सबसे गर्म भारत का दक्षिण क्षेत्र है।

जहां इस धूप व उच्च आर्द्रता करण लोगों के (Monsoon Update) पसीने छूट रहे हैं। दक्षिण भारत के लोग इन दिनों गर्मी से बेहद परेशान हैं। विशेषकर तिरुचिरापल्ली, चैन्नई व परंबलुरु में गर्मी का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि उत्तर भारत में जहां सबसे अधिक एयर कंडीशन मशीनें बिकती हैं तो वही दक्षिण भारत में गर्मी का ज्यादा असर होने के बावजूद भी घरों व कार्यालयों में एयर कंडीशन सबसे कम देखने को मिलते हैं। यही एक वजह है कि दक्षिण भारत का भारत के पश्चिम में लोग ज्यादा मेहनती माने जाते हैं।

मौसम पूर्वानुमान |Monsoon Updates

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बादलवाई छाई रहेगी। एक जून से तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। इन दिनों में जहां कम बारिश से लेकर मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन दक्षिण भारत में 4 जून के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:– बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किसानों ने किया ये अनूठा विरोध प्रदर्शन