Brij Bhushan Singh - Sach Kahoon Hindi

Wrestler Sexual Harassment Case: बृजभूषण सिंह पर आरोप तय
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने कहा कि 6 में से 5 मामलों में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है। Brij Bhushan Singh

5 मामलों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 354डी (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग) और 506 (1) के तहत आरोप तय किए गए, जबकि उनके खिलाफ छठा मामला खारिज कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामले में 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर (हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने इस मामले में डब्ल्यूएफआइ के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी आरोप लगाया था।

बता दें कि ब्रजभूषण शरण सिंह 15 साल से कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे गोंडा, बलरामपुर, कैसरगंज से 6 बार सांसद रह चुके हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक बृजभूषण सिंह के पास करीब 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास स्कॉर्पियो, फोर्ड और फॉर्च्यूनर जैसी कई गाड़ियां हैं। सरकारी डेटा से इतर बृजभूषण सिंह इलाके के करीब 50 से ज्यादा स्कूल कॉलेजों के मालिक हैं। अलग-अलग सेक्टर में ठेकेदारी का काम भी करते हैं। वे हेलिकॉप्टर और घोड़ों की सवारी के लिए भी मशहूर हैं। Brij Bhushan Singh

Heavy Rainfall: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से हवाई अड्डे पर पानी भरा, उड़ानें बाधित

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की बड़ी कार्यवाही, काटा बृजभूषण सिंह का पत्ता!
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न आरोपों का सामना कर रहे निवर्तमान विधायक बृजभूषण शरण सिंह का कैसरगंज सीट से पत्ता काट कर करण भूषण सिंह को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। पहले बृज भूषण ने पूरे विश्वास और जोर देकर कहा था कि 99.9% संभावना है कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे। Brij Bhushan Singh

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख ने अप्रैल के अंत में कहा था कि मैं अभी उम्मीदवार नहीं हूं। लेकिन कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है, पिछली बार 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली थी लेकिन अबकी बार कार्यकर्ताओं ने 5 लाख वोटों से जिताने का नारा दिया है। यदि भगवान ने यह निर्णय लिया है तो मैं क्या कर सकता हूँ? लेकिन मैं एक मजबूत दावेदार हूं, इसलिए मैं 99.9% लड़ूंगा…0.1% रह सकता है कि मैं ना लडूं। भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवारों की नवीनतम सूची में गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। उक्त दोनों सीटों पर पांचवें चरण के चुनाव के दौरान 20 मई को मतदान होगा। Brij Bhushan Singh

Covid-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एम्स प्रोफेसर ने कही ये बड़ी बात!

Wrestlers Sexual Harassment Case: दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी अपडेट! 7 मई को हो सकते हैं बृज भूषण पर आरोप तय!
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आज भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ छह महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन को खारिज करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने मामले में सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले के लिए 7 मई की तारीख तय की है। Brij Bhushan Singh

ये है आरोप? | Brij Bhushan Singh

बृज भूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हुआ है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कथित तौर पर 2016 और 2019 के बीच डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के आधिकारिक आवास और विदेश में भी घटनाएं हुई हैं। सिंह वर्तमान में इस मामले में सह-अभियुक्त विनोद तोमर, जो भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव हैं, के साथ जमानत पर बाहर हैं। Brij Bhushan Singh

Viral News: खाने का ऑर्डर एक लाख का, बिल ‘भुगतान’ को बच्चा छोड़ा!

Brij Bhushan Singh क्या Arrest होंगे?, अचानक गोंडा पहुंची Delhi Police
नई दिल्ली। Brij Bhushan Singh देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Police) से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस एक्शन पर आ गई है। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार रात को बृजभूषण सिंह के लखनऊ और गोंडा स्थित निवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस वापस आ गई है।

गौरतलब हैं कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

खिलाडिय़ों के पक्ष में महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी:पुनीता | Brij Bhushan Singh

भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं रेसलिंग संघ के अध्यक्ष रहे ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब महिला कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। आज कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू होकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने इसका एलान किया कि अगर सरकार ने बृज भूषण की गिरफ्तारी न की तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। Brij Bhushan Singh

सोमवार को मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ नेता एंव सिरसा ब्लॉक प्रधान पुनीता बलदेव राज ने कहा कि हमारी पहलवान बेटियां जो मेडल जीत कर लाई थी वो आज जंतर मंतर पर न्याय मांगने के लिए बैठी है। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने की बजाय उसे बचा रही है जो निंदनीय है। Brij Bhushan Singh

उन्होंने मांग की कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि महिला पहलवानों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो चुकी है। यह सरकार दोषी को सजा ना देकर उसके दोष को सही करने के लिए कानून में परिवतज़्न करने की सोच रही है। यह सोच सरकार की छोटी मानसिकता को दशातज़ है। जिन खिलाडय़िों को पदम भूषण दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीतकर भारत की झोली में डाले हैं, उन खिलाडय़िों को इस तरह सरेआम सड़कों पर घसीटा गया। Brij Bhushan Singh

बृजभूषण जैसे व्यक्ति को जेल में जाना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार खिलाड़ी बेटियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस मामले में हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकारी तरफ से पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। केंद्र सरकार द्वारा बृजभूषण सिंह को बचाने में हरियाणा सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुरंत प्रभाव से बृजभूषण की गिरफ्तार न हुई तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर सिरसा महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष शबनम, महासचिव सुरेश देवी, कमलेश रानी, चंचल रानी, प्रिया रानी, उषा रानी सहित भी मौजूद थीं। Brij Bhushan Singh

रेलवे की नौकरी पर लौटे पहलवान, जारी रहेगा आंदोलन

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह “सत्याग्रह के साथ-साथ” रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी।

साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, “यह खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।”

बजरंग ने ट्वीट किया, “आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुक़सान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफ़आईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।”

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Wrestlers Protest: पहलवानों ने Ganga में क्यों नहीं बहाए Medal जानिए?
साक्षी मालिक बोली-जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत करके इन पदकों को हासिल किया था

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Wrestlers Protest ) के खिलाफ धरना देने वाले देश के शीर्ष पहलवानों साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने पदक गंगा में विसर्जित करने का फैसला मंगलवार को किसान नेता नरेश टिकैत के आग्रह पर टाल दिया। मंगलवार सायं पहलवान मेडल बहाने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही किसान नेता नरेश टिकैत वहां पहुँच गए। पहलवानों से बातचीत करके उन्होंने 5 दिन का समय लिया। टिकैत ने उनसे मेडलों और मोमेंटो वाली पोटली भी ले ली।

इसके बाद सभी खिलाड़ी एक ही गाड़ी में बैठकर वापस हरियाणा लौटे। इससे पहले (Wrestlers Protest ) साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट करीब एक घंटे तक हर की पौड़ी में बैठकर मेडल पकड़े रोते रहे। वहीं गंगा समिति पहलवानों के खिलाफ खड़ी हो गई थी। उनका कहना था कि ये (हर की पौड़ी) पूजा-पाठ की जगह है, राजनीति की नहीं। इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान में कहा कि पहलवान पदकों को पवित्र गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जाएंगे, इसके बाद इंडिया गेट पर ‘आमरण अनशन’ पर बैठेंगे। साक्षी ने बयान में कहा कि ‘‘पदक हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं। हम इन्हें गंगा में बहाने जा रहे हैं क्योंकि वह गंगा माँ है। इनके गंगा में बहने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।’’

पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की नहीं मिलेगी इजाजत | Wrestlers Protest

नई दिल्ली। पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी, राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन स्थल नहीं है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहलवानों को उनके प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थानों का सुझाव दिया जाएगा। पुलिस सूत्र ने कहा कि पहलवानों ने इस तरह के किसी भी अनुरोध के साथ अब तक हमसे संपर्क नहीं किया है। अगर वे प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें संबंधित डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को एक लिखित पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद फैसला किया जाएगा।

Hisar Road Accident: बारिश में टकराए ट्रक, क्रूज़र व बाइक, 5 की मौत, महिला गंभीर