Vegetable Market - Sach Kahoon Hindi

नई सब्जी मंडी की चारदीवारी का कार्य पूरा, शेड का निर्माण जारी
जाम व अव्यवस्था से मिलेगी राहत

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। New Vegetable Market: जींद रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी के नजदीक 11 एकड़ भूमि में नई और आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले चरण में छह एकड़ क्षेत्र को कवर करने के लिए टेंडर जारी किया गया था, जिसके तहत निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडी की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेड निर्माण का काम जारी है। नई सब्जी मंडी में कुल 48 दुकानें प्रस्तावित हैं। दुकानों की संख्या अधिक होने से आढ़तियों और सब्जी व्यापार से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही खरीदारों को भी एक ही स्थान पर सभी प्रकार की सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी। Kaithal News

शहर में इस समय अलग-अलग स्थानों पर सब्जियों की अस्थायी दुकानें लग रही हैं। चांदनी चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी में कुछ दुकानदार सब्जी बेच रहे हैं, जबकि सेक्टर 18, 19, 20 और 21 सहित मॉडल टाउन जींद रोड, चंदाना गेट और कुतुबपुर रेलवे फाटक के आसपास भी सब्जी बाजार लगते हैं। ऐसे में एक ही स्थान पर व्यवस्थित सब्जी मंडी बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

फिलहाल शहर की सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के समीप एक एकड़ से भी कम क्षेत्र में संचालित हो रही है। सीमित जगह के कारण यहां हमेशा अव्यवस्था बनी रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या आम हो गई है, वहीं साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Kaithal News

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि वर्तमान सब्जी मंडी शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। इसी कारण सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त अनाज मंडी के पास नई सब्जी मंडी बनने से व्यापारियों और आम लोगों दोनों को सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें:– नाबालिक लड़के की हत्या मामला: आरोपी को उम्र कैद की सजा, 15 हजार का जुर्माना

हरियाणवियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी, 11 जून का दिन होगा खास
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ी खुशखबरी दी है। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुआवजे, खाद की स्थिति आदि मुद्दों पर भी अपनी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि हमारे पास फिलहाल चार लाख मीट्रिक टन स्टॉक पड़ा है जोकि पूरे सीजन में जरूरत का आधा है।

यह भी पढ़ें:– Kisan news: क्या होगा अगर खत्म हो जाएंगे खेत…

कृषि मंत्री ने बताया कि सोनीपत स्थित गन्नौर (Ganaur) में दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी बनने वाली है। ये मंडी करीब 550 एकड़ भूमि पर बनेगी और इस पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि 11 जून को सीएम मनोहर लाल इस मंडी का शिलान्यास करेंगे। इस मंडी में हर साल 40 हजार करोड़ की खरीद-फरोख्त की जाएगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस मंडी में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। कोल्ड स्टोरेज इत्यादि भी होंगे। इस मंडी के बनने से हरियाणा के किसानों को काफी फायदा होगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस मंडी में हर साल 40 हजार करोड़ की खरीद-फरोख्त की जाएगी। किसानों को मुआवजा ना मिलने के सवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उनमें कपास की फसल का मुआवजा पेंडिंग है। तीन कंपनियां किसानों को मुआवजा देने वाली थी, जिनमें से एक सरकारी कंपनी है और दो निजी कंपनियां हैं। निजी कंपनियों में रिलायंस और बजाज ने किसानों को मुआवजा दे दिया है, जबकि सरकारी कंपनी के डाटा में कुछ समस्या आने की वजह से मुआवजे में देरी हो रही है। यह मुआवजा करीब 1000 करोड़ रुपए का है।