Banking Fraud - Sach Kahoon Hindi

Fraud Alert: बैंक ब्याज से अधिक ब्याज देने का झांसा देकर हड़पे 10.50 लाख रुपए
धानमण्डी की फर्म के साझेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fraud Alert: हनुमानगढ़। बैंक ब्याज से अधिक ब्याज देने का झांसा देकर जमा करवाए गए साढ़े दस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में नई धानमण्डी की एक फर्म के साझेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

कोर्ट से प्राप्त इस्तगासा के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में गुरचरण सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी वार्ड तीस, सैक्टर तीन, टाउन ने बताया कि उसके पास चक 13 एचएमएच में 28 किला 4 बिस्वा भूमि है। कुछ समय पूर्व उसने अपनी कृषि भूमि ठेका पर दी जिसकी आढ़त ब्रह्मा ट्रेडिंग कम्पनी दुकान नम्बर 24 ए, नई धानमण्डी, टाउन में थी। लेन-देन होने के कारण उसे कम्पनी के साझेदार अंकुश कुमार पुत्र दर्शनलाल अरोड़ा पर विश्वास हो गया। अंकुश कुमार ने उसे कहा कि उसके पास जो भी धन राशि जैसे-जैसे प्राप्त होती है, वह उनकी दुकान पर जमा करवाते रहे, वह उसे बैंक ब्याज से अधिक ब्याज देगा। अंकुश कुमार ने उसे 1.50 रुपए सैंकड़ा प्रतिमाह ब्याज देने का आश्वासन दिया।

इस पर उसने अलग-अलग समय में कुल 10 लाख 50 हजार रुपए अंकुश कुमार के पास जमा करवा दिए। इसी बीच उसे 5 लाख रुपए की आवश्यकता हुई। उसने ब्रह्मा ट्रेडिंग कम्पनी पर जाकर सम्पर्क किया व 5 लाख रुपए की मांग की तो अंकुश कुमार ने उसे तीन चेक स्वयं भरकर व हस्ताक्षरित कर दिए। जब उसने तीनों चेक बैंक में लगाए तो बैंक की ओर से तीनों चेकों को अनादरण करते हुए अनादरण का कारण मर्जर बैंक चेक लिखकर अनादरित किया गया। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने पर उसने पंचायत की।

पंचायत में अंकुश कुमार से 10 लाख 50 हजार रुपए की मांग की तो अंकुश कुमार ने कहा कि उसने उसे 5 लाख रुपए के चेक दे दिए हैं। तब उसने अंकुश कुमार को कहा कि उसने जिस बैंक के चेक उसे दिए हैं वह तो काफी समय पूर्व ही मर्ज हो चुका है और उक्त चेकों का कोई उपयोग नहीं है। तब अंकुश कुमार ने कहा कि उसने जानबूझकर उसके साथ ठगी करने के मकसद से उसे उक्त चेक दिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एसआई मोहरसिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

Rajasthan Crime: ‘पांच लाख रुपए नहीं दिए तो मार दूंगा गोली’

सावधान! आरबीआई के आंकड़ों में हुआ बहुत बड़ा खुलासा, ये धोखाधड़ी आपके साथ भी हो सकती है रहे सचेत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी का सिलसिला (RBI) लगातार जारी है। वित्त वर्ष 2022-23 में धोखाधड़ी के 13,530 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसमें शामिल राशि अब लगभग आधी होकर 30,252 करोड़ रुपये हो गई है। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 में कहा गया है कि सबसे ज्यादा फ्रॉड डिजिटल पेमेंट के जरिये किया गया है। कार्ड व इंटरनेट श्रेणी में सबसे अधिक मामलों की रिपोर्ट हुई। हालांकि, मूल्य के संदर्भ में मुख्य रूप से ऋण पोर्टफोलियो (अग्रिम श्रेणी) में धोखाधड़ी की सूचना मिली है।

कितने मामले सामने आए? | RBI

2021-22 में कुल 9,097 धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे। इसमें 59,819 करोड़ रुपये शामिल थे। वहीं 2020-21 में धोखाधड़ी के 7,338 मामले आए थे, जिसमें 1,32,389 करोड़ रुपये शामिल थे। आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले तीन साल में धोखाधड़ी के मामलों से पता चलता है कि प्राइवेट बैंकों ने सबसे अधिक धोखाधड़ी की सूचना दी है। वहीं राशि के हिसाब से देखें तो पब्लिक सेक्टर के बैंकों से 2022-23 के दौरान सबसे अधिक पैसे गायब हुए हैं।

एक लाख से ऊपर के सेगमेंट में घटे मामले | RBI

आरबीआई के डेटा में तीन सालों के दौरान रिपोर्ट की गई 1 लाख रुपये और उससे अधिक की धोखाधड़ी के संबंध में 2020-21 की तुलना में 2021-22 के दौरान कुल धोखाधड़ी में शामिल राशि में 55 फीसदी की गिरावट आई है। आरबीआई ने कहा है कि प्राइवेट सैक्टर के बैंकों द्वारा रिपोर्ट की गई धोखाधड़ी में छोटे मूल्य जैसे कि कार्ड/इंटरनेट आदि से धोखाधड़ी ज्यादा हुई है। लेकिन पब्लिक सैक्टर के बैंकों में लोन से संबंधित फ्रॉड के मामले ज्यादा हैं। केंद्रीय बैंक ने यह भी बताया कि 2021-22 और 2022-23 के दौरान रिपोर्ट की गई फ्रॉड के पुराने विश्लेषण से पता चलता है कि धोखाधड़ी होने की तारीख और इसका पता लगाने के बीच काफी समय है।