NCC Cadets - Sach Kahoon Hindi
एनसीसी प्रशिक्षण कैंप : रस्साकशी में प्रताप स्कूल खरखौदा ने सोनीपत को हराया
खरखौदा, (सच कहूं/हेमंत कुमार)। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी (NCC) सोनीपत द्वारा मोतीलाल खेलकूद स्कूल राई में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) रोहतक से आई टीम ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में अपना कैरियर कैसे बनाएं और सेना में ऑफिसर की विभिन्न एंट्री के बारे मे विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें:– Post Office Scheme: ये सरकारी स्कीम है कमाल, कर देगी आपको मालामाल
एआरओ रोहतक से टीम का नेतृत्व कर रहे मेजर एस पॉल व सूबेदार मेजर राजकुमार औराम ने अग्निवीर योजना को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में अलग से 20 अंक तथा बी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट्स को भर्ती परीक्षा में 15 अतिरिक्त अंक मिलते हैं। (Kharkhoda News)
एनसीसी कैडेट्स को आसानी से सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है
अगर वही एनसीसी कैडेट सी सर्टिफिकेट पास आईटीआई के 2 वर्ष का कोर्स किया है तो उसको भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त 30 अंक तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स पास परीक्षार्थी को अतिरिक्त 20 अंक प्रदान किए जाते हैं। मेजर एस पॉल ने बताया कि अगर कोई एनसीसी कैडेट इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के उपरांत अग्निवीर टेक्निकल भर्ती में शामिल होता है तो सी सर्टिफिकेट पास एनसीसी कैडेट को अतिरिक्त 50 अंक भर्ती परीक्षा में मिलते हैं। (Kharkhoda News)
अत: तकनीकी कोर्स किए हुए एनसीसी कैडेट्स को भर्ती में दूसरे अभ्यर्थियों के मुकाबले बहुत आसानी से सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है।  ऑफिसर एंट्री में सी सर्टिफिकेट होल्डर एनसीसी कैडेट्स को परीक्षा न देकर सीधे एसएसबी के लिए क्वालीफाई कर जाते हैं और और सेना में अफसर बन  सकते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन की एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफिसर कमलेश देवी ने एनसीसी कैडेट्स को तनाव दूर करने के तरीके बताएं। उन्होंने बताया कि आज इस तनाव भरे जीवन में कौन-कौन से प्रयोगों द्वारा तनाव रहित जीवन जिया जा सकता है। जिसमें योगासन, प्राणायाम, मेडिटेशन इत्यादि तरीकों से तनाव से बचा जा सकता है।
537 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग (Kharkhoda News)
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में विभिन्न मिलिट्री सब्जेक्ट जैसे ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट- बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग आदि विषयों को सेना के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टरस द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे एनसीसी कैडेट्स को सेना की दिनचर्या और कार्यशैली में ढाल सके और सेना को कैरियर  के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। कैम्प अडजूटेंट कैप्टन संजय श्योराण ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में  537 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में सभी एनसीसी कैडेट्स को इस तरह की दिनचर्या और प्रशिक्षण से गुजारा जाता है कि वह देश के एक अच्छे नागरिक बन सकें। (Kharkhoda News)
537 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एनसीसी अफसर कैप्टन प्रवेश सांगवान ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को इस कैंप में सैनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्साकशी की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरखोदा ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन सोनीपत तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटिण्डू  ने जानकीदास कपूर स्कूल को तथा ऋषि कुल विद्यापीठ अहर कुराना ने एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत तथा प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल खरखौदा ने ऋषि कुल विद्यापीठ सोनीपत को हराया। इस अवसर पर कैप्टन प्रवेश सांगवान, ट्रैनिंग अफसर लेफ्टिनेंट प्रियंका बधवार, चीफ ऑफिसर नरसिंह दहिया, सूबेदार मेजर सुरेश सांगवान  सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। (Kharkhoda News)
खरखौदा, (सच कहूं हेमंत कुमार)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) जो कि हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है, के अवसर पर प्रताप स्कूल खरखौदा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा तम्बाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल व प्राचार्या दया दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर प्रताप स्कूल एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि देश में प्रति वर्ष 13.50 लाख लोगों की मौत तम्बाकू उत्पादों की वजह से हो रही है। यदि हमने समय रहते तम्बाकू सेवन पर रोक नहीं लगाई तो यह आकड़ें और भी भयावह हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी
उन्होंने बताया कि अक्सर तंबाकू का सेवन करने वाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में देर से समझ पाते हैं। इन्हें तब अहसास होता है, जब इसका बुरा असर उनकी जिंदगी या फिर शरीर पर पड़ता है। तम्बाकू सेवन से हम बच भी जाते हैं तो यह हमारे शरीर को विकृत बना देता है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) ने हाथों में ‘देश को बचाना है, तम्बाकू को हटाना है’, ‘गुटखा जो चबाएगा, जिंदगी भी गवाएगा’, ‘तम्बाकू का नशा, अनमोल जीवन की दुर्दशा’, ‘हम सबका यही है सपना, नशामुक्त हो देश अपना’, ‘तम्बाकू से नाता तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो’ आदि श्लोग्नों की पट्टियाँ लेकर व इन श्लोग्नों के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए खरखौदा के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक एनसीसी ड्रील इंस्ट्रक्टर सुखबीर सिंह व एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार के नेतृत्व यह रैली निकाली।