Raj Kisan Suvidha App - Sach Kahoon Hindi

‘राज किसान सुविधा ऐप’: कृषकों को अब एक क्लिक पर मिल रही सम्पूर्ण जानकारी
2 लाख 89 हजार से अधिक किसानों ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह)। राज्य सरकार सदैव किसान हितैषी रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा संचालित कृषि के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उन्नत विधाओं की जानकारी किसानों तक आसानी से मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग ने अनूठी पहल कर ‘राज किसान सुविधाएं ऐप’ विकसित किया है। ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि विपणन से संबंधित योजनाओं की संपूर्ण जानकारी अब घर बैठे एक ही प्लेटफार्म पर मिल रही है। साथ ही किसान इस ऐप के जरिए योजनाओं में आॅनलाइन आवेदन भी कर पा रहे हैं।

ऐप से किसानों के समय की बचत एवं आवेदन की प्रक्रिया भी सुगम हो गयी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 में राज किसान सुविधा ऐप लॉन्च किया था। सुविधा ऐप की लोकप्रियता बताती है कि महज दो महीने में ऐप पर 2 लाख 89 हजार से अधिक किसान सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर योजनाओं का लाभ एवं नवीनतम विधाओं की जानकारी अर्जित कर रहे हैं। कृषि विभाग की यह पहल किसानों को राहत पहुंचाने एवं सुगमता लाने के लिए कारगर सिद्ध हो रही है।

ऐप पर मिल रही हैं ये सुविधायें | (Raj Kisan Suvidha App)

कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बताया कि राज किसान सुविधा ऐप से किसानों को कृषि योजनाओं, मौसम अपडेट, खाद, बीज, कीटनाशक और उर्वरक विक्रेताओं की सूची, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, गोदामों की सूची, उन्नत कृषि कार्यों की वीडियो व विधियां, राज्य में कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यातकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध हैं।

योजनाओं की जानकारी के साथ पात्रता जांचने की सुविधा

कृषक के लिए तारबंदी, फार्म पौण्ड, डिग्गी जैसी अनेक कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। जिसमें किसान इच्छित योजना में पात्रता की जांच कर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पर प्रगति की जानकारी

किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में किए गए आवेदन की नवीनतम स्थिति जांचने के लिए कृषकों को ई-मित्र व कृषि कार्यालय में जाना नहीं पड़ेगा। अब किसान घर बैठे ही आवेदन की नवीनतम प्रगति ऐप के माध्यम से किसी भी समय पता कर सकते हैं।

किसानों के लिए मौसम की जानकारी | (Raj Kisan Suvidha App)

किसानों के लिए ऐप पर मौसम संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है। जिसे देखकर किसान फसल को सुरक्षित रखने एवं बुवाई के क्रम में निर्णय कर सकते हैं।

किसान सुविधा ऐप पर दें फसल खराबे की सूचना

कृषि आयुक्त ने कहा कि राज किसान सुविधा ऐप पर फसल बीमा का विशेष आइकन भी उपलब्ध है। जिसमें किसान फसल बीमा योजना के अंतर्गत ओलावृष्टि-अतिवृष्टि जैसी आपदा से नुकसान होने पर फसल खराबे की सूचना या शिकायत घर बैठे आसानी से दर्ज करवा सकते हैं।

उन्नत कृषि कार्यों की वीडियो

किसानों को सशक्त एवं खुशहाल बानने के लिए ऐप पर उन्नत कृषि विधाओं एवं कृषि की नवीनतम तकनीकों के वीडियो अपलोड किए गए हैं। जिसके माध्यम से किसान खेती-किसानी की नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं।

कृषि ज्ञानधारा

किसानों को कृषि एवं संबंधित विषयों से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि ज्ञानधारा कार्यक्रम भी शुरू किया गया है जो कि सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार को सायं 6:00 से 6:30 बजे तक यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाता है।

हेल्प डेस्क भी उपलब्ध

अब किसानों को कृषि पर्यवेक्षक, पदस्थापित अधिकारी, किसान कॉल सेंटर, राजस्थान संपर्क एवं फसल बीमा कंपनियों के संपर्क नंबर की जानकारी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। केवल राज किसान सुविधा में जाकर हेल्पडेस्क पर क्लिक करना है। जिससे किसान संपर्क सूत्रों के द्वारा आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की सूची

ऐप पर कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की सूची का विकल्प दिया गया है। इस विकल्प के माध्यम से किसान संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विक्रेता का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी दी गयी है। अब किसानों को विक्रेता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य

न्यूनतम समर्थन मूल्य का विकल्प दिया गया है। जिसके अंतर्गत किसान राज्य सरकार द्वारा घोषित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गोदामों की सूची

इस विकल्प के माध्यम से किसान द्वारा फसल को निकटतम भंडारण कक्ष तक पहुंचाने के लिए गोदामों की सूची दी गयी है। इसके माध्यम से किसान जिलों का चयन कर जिलों में उपलब्ध गोदाम को क्षमता, मालिक के मोबाइल नम्बर, उपलब्ध जगह और दर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पुरस्कृत कृषकों की सूची

आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य में जिलों में कृषि, बागवानी और पशुपालन में नवाचार करने वाले कृषकों को पुरस्कृत किया जाता है। ऐप पर पिछले वर्ष में पुरस्कृत कृषकों के संपर्क सूत्र दिए गए हैं। जिनसे किसान उन्नत विधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों के लिए उपयोगी बना सुविधा ऐप | (Raj Kisan Suvidha App)

जयपुर जिला तहसील जोबनेर निवासी राजेश ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों की सहायता से राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड किया है। ऐप से उन्होंने फार्म पौण्ड, ग्रीन हाउस, तारबंदी की जानकारी प्राप्त की है साथ ही घर बैठे ही आॅनलाइन आवेदन भी किया है। राजेश कहते हैं कि यह ऐप बहुत उपयोगी है। सुविधा ऐप से उन्हें दफ्तर व ई-मित्र केन्द्र पर जाना नहीं पड़ा। इससे उनके समय की बचत हुई है। अब राजेश अन्य किसानों को राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

जयपुर जिले के ग्राम नाथोरला निवासी किशन लाल सैनी ने बताया कि वे खेती -किसानी के साथ पशुपालन का भी कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती किसानी व पशुपालन का कार्य करते थे। लेकिन उन्होंने अब कृषि विभाग के अधिकारियों की पहल पर राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड कर लिया है। किशन ने बताया कि ऐप की सहायता से अब वे उन्नत विधाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिससे उनकी आय में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें:– Gurugram News: जीत का लड्डू बन गया गले की फांस, जानिये क्या है मामला