Goldy Brar gang - Sach Kahoon Hindi

जालंधर क्रॉस फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Lawrence Bishnoi Gang: पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के दो खूंखार गैंगस्टरों को भीषण मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कुख्यात गैंगस्टर बलराज सिंह उर्फ बल्लू और पवन कुमार, जो स्नैचिंग, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल हैं, शहर में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के ये मुख्य सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी कर दी। Jalandhar News

शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बलराज सिंह ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलराज सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी पवन कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से .32 बोर की पिस्तौल और 12 गोलियां, एक 9एमएम की पिस्तौल और एक कारतूस तथा हुंडई आई-20 कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि बलराज के खिलाफ पहले से ही तीन मामले लंबित हैं, जबकि पवन के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– पंजाब का पहला बुटीक व विरासती होटल लोगों को समर्पित

लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के तीन साथी शूटर काबू
बठिंडा पुलिस ने टारगेट किलिंग को योजना को किया नाकाम

हुंडई वरना कार व जिंदा कारतूस सहित तीन पिस्तौल भी बरामद | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा काऊंटर इंटैलीजैंस (सी.आई.) ने जिला पुलिस के साथ सांझे आॅपरेशन में गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ से संबंधित तीन शूटरों को गिरफ्तार कर राज्य में संभावित टारगेट किलिंग की योजना को नाकाम कर दिया है। उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रैस ब्यान में दी गई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ कनू निवासी नई बस्ती मौड़ मंडी, रघुवीर सिंह व कुलविन्दर सिंह उर्फ बिट्टू दोनों निवासी गांव कोट शमीर, बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे में से 3 पिस्तौल, जिनमें एक 9 एमएम पिस्तौल व दो .32 बोर के पिस्तौल शामिल हैं, सहित 6 जिन्दा कारतूस व 6 मैगजीन बरामद करने के अलावा उनकी हुंडयी वरना कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के साथी बठिंडा, मोहाली व आसपास के क्षेत्रों में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते सीआई बठिंडा व बठिंडा पुलिस की टीमों ने शूटरों को पकड़ने के लिए सांझे आॅपरेशन दौरान मौड़ चौक में नाका लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तीनों आरोपियों को उस समय काबू किया, जब वह अपनी हुंडयी वरना कार में मौड़ से बठिंडा आ रहे थे व उनके कब्जे में से तीन पिस्तौल सहित गोली-सिक्का बरामद हुआ है।

इस मॉड्यूल के दो और संचालकों की हुई पहचान | Bathinda News

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि आरोपी करनदीप कनू सीधे तौर पर लॉरैंस बिश्नोई के संपर्क में था व आरोपियों से बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए किया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगामी जांच जारी है। और जानकारी देते एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दो और संचालकों की पहचान की है, जिनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी बठिंडा से दीपक पारीक ने बताया कि इस संबंधी थाना मौड़ में वीरवार को मामला दर्ज किया गया है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Congress: कांग्रेस का हरियाणा विधानसभा को लेकर बड़ा दावा, कहा-इतनी सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटर चढ़े गुरुग्राम पुलिस के हत्थे
पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को देना था अंजाम

संजय कुमार मेहरा

Gurugram। Goldy Brar-Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) व गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) गिरोह के 10 शूटर को बंधक बनाकर डकैती करने की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा है। इनमें से 7 एक जगह से और 3 दूसरी जगह से गिरफ्तार किए गए। इनकी योजना थी कि पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देंगे।

सात आरोपियों में शामिल राकेश कुमार उर्फ अनिल (24) हरजोत सिंह उर्फ लीला (23), अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी (20) प्रिंस उर्फ गोलु (18), जोगिन्द्र उर्फ जोगा (31), संदीप उर्फ दीप (23) व सिंदरपाल उर्फ बिट्टू (33) को मेहंदवाड़ा भौंडसी से काबू किया गयो। इनसे पूछताछ के बाद इन्ही के 3 अन्य साथियों धर्मेद्र उर्फ धर्मा (27) दीपक उर्फ दिलावर (26) व भरत पुत्र करण (24) को गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट देवीलाल स्टेडियम के पास से अवैध हथियारों समेत काबू किया गया। Lawrence Bishnoi

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सभी कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय शूटर हैं । गुरुग्राम में डकैती व अपहरण की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। डकैती व अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए इन्होंने योजना बनाई थी कि जोगिन्द्र उर्फ जोगा पुलिस इंस्पेक्टर बनेगा। अन्य सदस्य भी पुलिस की वर्दी पहनेंगे और वारदात को अंजाम देंगे। योजना के अनुसार इन्हें एक व्यक्ति का अपहरण करके फिरौती के रूप में करोड़ों रुपये ऐंठने की वारदात को अंजाम देना था। पकड़े गए 7 आरोपियों के खिलाफ भौंडसी थाना में और 3 के खिलाफ सदर थाना गुरुग्राम में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पुलिस की डे्रस समेत कई सामान बरामद | Lawrence Bishnoi

गुुुरुवार को यहां पत्रकार वार्ता में एसीपी वरुण दहिया ने कहा कि सभी आरोपियों ने यह भी कबूला है कि वे विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व वीरू के इशारे पर ही वारदात करते हैं। गुरुग्राम में की जाने वाली इस वारदात को अंजाम देने के लिए ये पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते आदि लेकर आए थे।

ये विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ आदि से लगातार संपर्क में थे। उन्हीं के निर्देश पर गुरुग्राम से एक व्यक्ति का अपहरण करके उससे करोड़ों रुपये की फिरौती वसूल करनी थी। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 पिस्टल, 28 जिन्दा कारतूस, 2 गाडिय़ां (1 स्कॉपियो व 1 होंडा सिटी), 1 डंडा, 1 टॉर्च व 7 पुलिस की ड्रेस बरामद की गई हैं। होंडा सिटी गाड़ी इन्होंने दिल्ली से चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, धमकी देने, अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के हरियाणा के विभिन्न जिलों भिवानी, पंचकूला, सिरसा, अम्बाला, गुरुग्राम सहित मोहाली (पंजाब), राजस्थान में कई केस दर्ज हैं।

हरियाणा व पंजाब के रहने वाले हैं सभी आरोपी | Lawrence Bishnoi

जोगेंद्र उर्फ जोगा मूलरूप से गांव गांव बड़दूनई जिला भिवानी का निवासी, हरजोत सिंह उर्फ लीला गांव बदरकलाई जिला मोगा पंजाब का, सिन्दरपाल उर्फ बिट्टू गांव कलवानु जिला पटियाला का, संदीप उर्फ दीप गांव सिसाय हिसार का, अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी गांव इशरवाल जिला भिवानी का रहने वाला है।