Lawrence Bishnoi gang - Sach Kahoon Hindi

Lawrence Bishnoi Gang: बवाना के व्यापारी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली। Lawrence Bishnoi Gang News: दिल्ली पुलिस ने रविवार को बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यवसायी की नौ फरवरी को की गयी हत्या के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर दिन में कुछ संदिग्धों को रोककर आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उन्होंने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गयी।” पैर में गोली लगने की वजह से एक आरोपी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जबकि अन्य दो को बाद में दबोचा गया। इस मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां की गयी हैं। इस कार्रवाई के दौरान कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। New Delhi

प्लास्टिक के दाने बनाने वाले वैभव गांधी की नौ फरवरी को दोपहर करीब 12.50 बजे डीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-4 में उनके कारखाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जांचकतार्ओं ने बताया कि हमले में चार लोग शामिल थे। हमलावरों ने कथित तौर पर पीड़ित की कार की चाबियां छीनने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो जबरदस्ती उसका लैपटॉप बैग ले लिया और फिर उसे गोली मार दी। कथित तौर पर रणदीप मलिक अनिल पंडित नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया कि यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, जितेंद्र गोगी मान गिरोह, हाशिम बाबा गिरोह और काला राणा गिरोह सहित कई गिरोहों की ओर से की गयी थी। New Delhi

पुलिस ने कहा कि पोस्ट में गांधी पर गिरोह के काम में दखल देने का आरोप लगाया गया था और चेतावनी दी गयी थी कि जो दूसरे लोग इसमें बाधा डालेंगे, उनका भी यही हाल हो सकता है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल से गांधी का लगभग 40-50 मीटर तक पीछा किया और उन पर कई राउंड गोलियां चलायी। एक गोली गांधी की ठुड्डी में लगी । उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। New Delhi

Rajasthan Police: गुरुग्राम में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड बनीं राजस्थान पुलिस
गुरुग्राम की एक सोसायटी में दोस्त के पास छिपा था लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर काबू

राजस्थान पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनकर आरोपी तक पहुंची

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Lawrence Bishnoi Gang: गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनीं और उस तक पहुंची। यहां एक पॉश सोसायटी में अपनी दोस्त के पास छिपे बैठे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को राजस्थान पुलिस ने दबोच लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। टीम ने उसे पकड़ने के लिए 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। गैंगस्टर के सोसायटी में रहने की बात सामने आने पर सोसायटी में भी चचार्एं होने लगीं।

जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव की राजस्थान पुलिस को तलाश थी। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने उसे काबू करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर यहां सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसायटी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में अपनी गलफ्रेंड के पास छिपकर रह रहा था। पुख्ता सूचना मिलते पर राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल इस सोसायटी के गेट पर तीन दिन तक गार्ड बनकर तैनात रहे। गैंगस्टर पर उनकी नजरें रहीं। साथ ही 150 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, ताकि आरोपी की दिनचर्या की पूरी जानकारी मिल सके। मूलरूप से राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला प्रदीप गुर्जर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सचिन थापन के लिए काम कर रहा था। मौका मिलते ही राजस्थान पुलिस ने उसका दलबल के साथ घेराव करके काबू कर लिया। राजस्थान पुलिस यहां पूछताछ कर रही है कि वह कब से यहां पर रह रहा था। उसकी गलफ्रेंड भी राजस्थान की ही रहने वाली है। Gurugram

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा और निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सोसायटी के गेट पर मुख्य निरीक्षक सुधीर कुमार को बतौर गार्ड तैनात किया गया। पुलिस को पता चला है कि आरोपी बहुत कम फ्लैट से बाहर निकलता था। वह आॅनलाइन डिलीवरी सामान मंगवाता था। गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर 6161 गैंग का प्रमुख है। उसका गैंग हाइवे किनारे बने होटलों को निशाना बनाते हुए वसूली करता है। इस गैंग की शुरूआत भीलवाड़ा में हरि तंवर से हुई थी। फिर विनोद मांडली ने कमान संभाली। उसकी हत्या हो जाने के बाद प्रदीप गुर्जर इसका प्रमुख बन गया।

यह भी पढ़ें:– Haryana New Railway Line: हरियाणा के इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, जमीनों की कीमतें नई ऊंचाइयां छूएंगी, जानिये…

जालंधर क्रॉस फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Lawrence Bishnoi Gang: पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के दो खूंखार गैंगस्टरों को भीषण मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कुख्यात गैंगस्टर बलराज सिंह उर्फ बल्लू और पवन कुमार, जो स्नैचिंग, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल हैं, शहर में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के ये मुख्य सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी कर दी। Jalandhar News

शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बलराज सिंह ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलराज सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी पवन कुमार ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से .32 बोर की पिस्तौल और 12 गोलियां, एक 9एमएम की पिस्तौल और एक कारतूस तथा हुंडई आई-20 कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि बलराज के खिलाफ पहले से ही तीन मामले लंबित हैं, जबकि पवन के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– पंजाब का पहला बुटीक व विरासती होटल लोगों को समर्पित

बठिंडा में विश्नोई गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Lawrence Bishnoi Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ) ​​पंजाब ने राजस्थान पुलिस और बठिंडा जिला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका स्थित गोल्डी बराड़ गिरोह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। Bathinda News

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उन्हें विदेशी हैंडलरों द्वारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ़्तार किए गए लोगों से दो पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने अंतर-राज्यीय अभियान में दिए गए उत्कृष्ट समर्थन के लिए डीजीपी राजस्थान पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में दो तस्कर गिरफ़्तार, भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार बरामद

Salman Khan Assault Case: सलमान खान पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी एके-47!
Salman Khan Assault Case: मुंबई (एजेंसी)। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 सदस्यों को पनवेल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से निकलकर आई है। Mumbai News

योजना बनाने के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया गया है कि खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार मंगवाने की योजना थी। इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नवी मुंबई पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। Mumbai News

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी अजय कश्यप ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की शय ली हुई थी। सलमान खान पर हमले की साजिश में पाकिस्तान में डोगर नाम का व्यक्ति शामिल था, जिससे वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए। नवी मुंबई पुलिस ने कहा, ‘‘जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गिरोह के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं।’’

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि सलमान खान पर हमला करने और कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना थी। सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को राजपुरा से गिरफ़्तार किया गया। बदमाशों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ ​​लाडी और सुबीर सिंह उर्फ ​​सुबी के रूप में हुई है। ये गैंगस्टर पंजाब के एसएएस नगर जिले के जीरकपुर के रहने वाले हैं। Mumbai News

EPFO KYC Update Online: ऐसे कर सकते हैं अपने ईपीएफ खाते में सुधार!

खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
महिला ने एसपी से की शिकायत | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव लोंगवाला की एक महिला ने अपने ही गांव के चार-पांच युवकों पर खुद को लॉरेंस गैंग (Lawrence Bishnoi gang) का सदस्य बता जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उक्त महिला ने अपने बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई करने की मांग की। Hanumangarh News

हरपाल कौर पत्नी हरीसिंह निवासी वार्ड 4, लोंगवाला तहसील पीलीबंगा ने बताया कि उसने 17 मई को गोलूवाला पुलिस थाना में परिवाद पेश कर बताया था कि 16 मई को उसके पुत्र निक्का सिंह के पास एलएसजी ग्रुप जो कि स्वयं को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हैं, के सदस्य प्रवीण पुत्र दर्शन सिंह, बिट्टू पुत्र दयालाराम, योगेश पुत्र मदन लाल, धर्मवीर नायक निवासी लोंगवाला का फोन आया। इन्होंने उसके पुत्र को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पुलिस की ओर से इनके खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया गया तथा न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई। हरपाल कौर के अनुसार बुधवार को वह अपने पुत्र निक्का सिंह के साथ हनुमानगढ़ में पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होने एसपी ऑफिस आ रही थी। दर्शन सिंह वगैरा को इस बात की भनक लग गई।

मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था

जब वह व उसका पुत्र गांव से निकलकर लोंगा हैड के नजदीक पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर बिट्टू, धर्मपाल उर्फ धर्मवीर व एक अन्य व्यक्ति जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था वहां पर आए तथा उसे व उसके पुत्र को रोक लिया। उसके पुत्र को पकड़ कर गाली-गलौच तथा थाप-मुक्कों से मारपीट करने लगे। उसके पुत्र को पकड़ कर सडक़ पर घसीटा तथा पेट में लातें मारी। इससे उसके पुत्र के हाथों व पैरों पर खरोंचें आई। शरीर पर अन्य जगह पर भी चोटें आईं। उसने बीच-बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया तो तीनों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा धमकी दी कि हमारे खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो जान से मार कर छोड़ेंगे।

उसने व उसके पुत्र ने शोर मचाया तो पास से गुजर रहे राहगीरों ने इन्हें ललकारा। इस पर यह तीनों उसके पुत्र को यह धमकी देते हुए वहां से भाग गए कि आज तो वह बच गया, बाद में जान से मारकर छोड़ेंगे। हरपाल कौर ने आरोप लगाया कि बिट्टू वगैरा नशा बेचने का कार्य करते हैं तथा गांव में गैंग बना कर घूमते हैं। इन्होंने फेसबुक पर एसजी ग्रुप के नाम से आईडी बना रखी है तथा स्वयं को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हैं। हरप्रीत कौर ने इनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई। Hanumangarh News

रेलवे कर्मचारी ने किया ऐसा काम, यात्री की ख़ुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना!

Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटर चढ़े गुरुग्राम पुलिस के हत्थे
पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को देना था अंजाम

संजय कुमार मेहरा

Gurugram। Goldy Brar-Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) व गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) गिरोह के 10 शूटर को बंधक बनाकर डकैती करने की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा है। इनमें से 7 एक जगह से और 3 दूसरी जगह से गिरफ्तार किए गए। इनकी योजना थी कि पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देंगे।

सात आरोपियों में शामिल राकेश कुमार उर्फ अनिल (24) हरजोत सिंह उर्फ लीला (23), अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी (20) प्रिंस उर्फ गोलु (18), जोगिन्द्र उर्फ जोगा (31), संदीप उर्फ दीप (23) व सिंदरपाल उर्फ बिट्टू (33) को मेहंदवाड़ा भौंडसी से काबू किया गयो। इनसे पूछताछ के बाद इन्ही के 3 अन्य साथियों धर्मेद्र उर्फ धर्मा (27) दीपक उर्फ दिलावर (26) व भरत पुत्र करण (24) को गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट देवीलाल स्टेडियम के पास से अवैध हथियारों समेत काबू किया गया। Lawrence Bishnoi

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सभी कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय शूटर हैं । गुरुग्राम में डकैती व अपहरण की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। डकैती व अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए इन्होंने योजना बनाई थी कि जोगिन्द्र उर्फ जोगा पुलिस इंस्पेक्टर बनेगा। अन्य सदस्य भी पुलिस की वर्दी पहनेंगे और वारदात को अंजाम देंगे। योजना के अनुसार इन्हें एक व्यक्ति का अपहरण करके फिरौती के रूप में करोड़ों रुपये ऐंठने की वारदात को अंजाम देना था। पकड़े गए 7 आरोपियों के खिलाफ भौंडसी थाना में और 3 के खिलाफ सदर थाना गुरुग्राम में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पुलिस की डे्रस समेत कई सामान बरामद | Lawrence Bishnoi

गुुुरुवार को यहां पत्रकार वार्ता में एसीपी वरुण दहिया ने कहा कि सभी आरोपियों ने यह भी कबूला है कि वे विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व वीरू के इशारे पर ही वारदात करते हैं। गुरुग्राम में की जाने वाली इस वारदात को अंजाम देने के लिए ये पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते आदि लेकर आए थे।

ये विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ आदि से लगातार संपर्क में थे। उन्हीं के निर्देश पर गुरुग्राम से एक व्यक्ति का अपहरण करके उससे करोड़ों रुपये की फिरौती वसूल करनी थी। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 पिस्टल, 28 जिन्दा कारतूस, 2 गाडिय़ां (1 स्कॉपियो व 1 होंडा सिटी), 1 डंडा, 1 टॉर्च व 7 पुलिस की ड्रेस बरामद की गई हैं। होंडा सिटी गाड़ी इन्होंने दिल्ली से चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, धमकी देने, अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के हरियाणा के विभिन्न जिलों भिवानी, पंचकूला, सिरसा, अम्बाला, गुरुग्राम सहित मोहाली (पंजाब), राजस्थान में कई केस दर्ज हैं।

हरियाणा व पंजाब के रहने वाले हैं सभी आरोपी | Lawrence Bishnoi

जोगेंद्र उर्फ जोगा मूलरूप से गांव गांव बड़दूनई जिला भिवानी का निवासी, हरजोत सिंह उर्फ लीला गांव बदरकलाई जिला मोगा पंजाब का, सिन्दरपाल उर्फ बिट्टू गांव कलवानु जिला पटियाला का, संदीप उर्फ दीप गांव सिसाय हिसार का, अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी गांव इशरवाल जिला भिवानी का रहने वाला है।