Bahala News - Sach Kahoon Hindi

नहर टूटी, 12 एकड़ कपास की फसल जलमग्न, स्कूल और घरों तक पहुंचा पानी
रेवाड़ी (सच कहूँ/महेन्द्र भारती)। जिले के गांव बहाला (Bahala) में नहर का एक हिस्सा टूट गया। नहर टूटने के कारण चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। पानी पास में ही एक स्कूल के अंदर भी घुस गया। नहरी पानी के कारण 12 एकड़ कपास की फसल जलमग्न हो गई। इतना ही नहीं कुछ घरों के अंदर भी पानी घुस गया। समाचार लिखे जाने तक सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर को ठीक करने में जुटे थे।

गांव बहाला (Bahala) के ग्रामीण कृष्ण, जयपाल, महासिंह, सत्यवान, सुरेन्द्र ने बताया कि उनके गांव के बीच से सतनाली फीडर की नहर गुजर रही है। रात करीब साढ़े 12 बजे नहर का एक हिस्सा टूटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तुरंत रात में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ घंटे के अंदर ही पानी गांव के एक साइड के हिस्से तक पहुंच गया। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। रात 2 बजे सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रात से ही कर्मचारी नहर को ठीक करने में लगे हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि नहर के आसपास काफी सारे खेत हैं, जिनमें कपास की फसल (Cotton Crop) बुआई की हुई थी। करीब 12 एकड़ फसल नहरी पानी के कारण जलमग्न हो गई। गनीमत यह रही कि नहर से कुछ ही दूरी पर खाली जोहड़ है, जिनमें नहरी पानी जाने की वजह से वो फुल हो गए और पूरे गांव में नहरी पानी नहीं घुसा। हालांकि सत्यभारती स्कूल पास होने की वजह से उसमें पानी घुस गया। नहरी पानी को मिट्टी के कट्टे डालकर रोका गया है। इसके साथ ही नहर को ठीक करने का काम किया जा रहा है।

3 बार पहले टूट चुका हिस्सा | (Rewari News)

ग्रामीणों की माने तो बहाला गांव में नहर का जो हिस्सा टूटा है, वो पहले भी 3 बार टूट चुका है। 2 माह पहले ही नहर को रिपेयर करने का काम किया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार एक ही हिस्सा टूटने के कारण पहले भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। विभाग के इसका स्थाई समाधान करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा में भी दी जाएगी फ्री बिजली: सुशील गुप्ता