IPS transfers - Sach Kahoon Hindi

IPS Officers Transferred: राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों में भारी फेरबदल, 7 जिलों के एसपी का तबादला
IPS Officers Transferred: जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन (Rajasthan Police) में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के सात जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई नियुक्तियां की गई हैं। यह बदलाव मंगलवार देर रात जारी आदेशों के माध्यम से लागू किया गया। इस फेरबदल से प्रभावित जिलों में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा शामिल हैं। Rajasthan News

सरकार ने लंबे समय से रिक्त पड़े कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर हरेंद्र कुमार महावर को नियुक्त किया है। वहीं, चित्तौड़गढ़ के तत्कालीन एसपी मनीष त्रिपाठी को जयपुर स्थित आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में एसपी के रूप में भेजा गया है। भीलवाड़ा के एसपी रहे धर्मेंद्र सिंह को चित्तौड़गढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दौसा में कार्यरत सागर को भीलवाड़ा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

एटीएस में सेवा दे रहे ज्ञान चंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन जिले की कमान दी गई है। वहीं, वहां की निवर्तमान एसपी ऋचा तोमर को दिल्ली में आरएसी की 11वीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार मीणा को टोंक से भरतपुर भेजा गया है, जबकि नागौर के एसपी रोशन मीणा को टोंक जिले का दायित्व सौंपा गया है। जयपुर में एसीबी में कार्यरत पीयूष दीक्षित को दौसा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया है। Rajasthan News

लता मनोज कुमार को सामुदायिक पुलिसिंग और जन शिकायतों से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद केबी वंदना को जयपुर में सीआईडी (क्राइम ब्रांच) में आईजी पद पर तैनाती मिली है। परम ज्योति को आईजी (आरएसी) जयपुर तथा कालूराम रावत को आईजी (दूरसंचार) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, श्वेता धनखड़ को डीआईजी आरएसी जयपुर, भुवन भूषण यादव को डीआईजी एसओजी जयपुर और गोरधन लाल सौंकरिया को एसपी एसीबी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

आशिमा वासवानी को भरतपुर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही, एडीजी हवा सिंह घुमरिया को नागरिक अधिकार एवं मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस फेरबदल की खास बात यह भी रही कि कुछ अधिकारियों के तबादले बहुत कम समय के भीतर दोबारा किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर सरकार की सक्रियता और रणनीतिक पुनर्संरचना का संकेत मिलता है। Rajasthan News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जयपुर (एजेंसी)। Jaipur News: राजस्थान सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं, जिससे राजस्थान भर में महत्वपूर्ण पदों पर बड़े बदलाव हुए हैं। अधिकांश फेरबदल हाल ही में आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद हुए हैं।

सोमवार देर रात जारी एक आदेश में जोधपुर के पुलिस आयुक्त और जयपुर के विशेष पुलिस आयुक्त को बदल दिया गया है। महानिरीक्षक (आईजी) एसओजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश का तबादला जयपुर के विशेष आयुक्त के रूप में कर दिया गया है। जयपुर के विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी का तबादला कर दिया गया है। सत्येंद्र सिंह को आईजी (सीआईडी-सीबी) से स्थानांतरित करके जोधपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। ओम प्रकाश का तबादला पुलिस सशस्त्र बटालियन से बीकानेर रेंज के आईजी के पद पर कर दिया गया है। Jaipur News

बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को जयपुर में एससीआरबी के आईजी के रूप में तैनात किया गया है। अजय पाल लांबा का तबादला आईजी, एससीआरबी जयपुर से आईजी, एसओजी जयपुर के पद पर कर दिया गया है।

इसके साथ ही कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एडीजी क्राइम ब्रांच, हवा सिंह घुमारिया को एडीजी मुख्यालय के पद पर पदोन्नत किया गया है। विपिन कुमार पांडे को पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (मुख्यालय) के एडीजी पद से पदोन्नत करके राजस्थान क्राइम ब्रांच का एडीजी बनाया गया है।

वहीं, प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलिजेंस के पद से पदोन्नत करके एडीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। जयपुर रेंज आईजी राघवेंद्र सुवासा को एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदोन्नत किया गया है। जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा का तबादला आईजी होम गार्ड, जयपुर के रूप में किया गया है। एस. परिमल को पुलिस मुख्यालय में आईजी पर्सनल के पद से स्थानांतरित करके आईजी, एसीबी बनाया गया है।

विकास कुमार, जो एटीएस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स दोनों का नेतृत्व कर रहे थे, अब एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनसे एटीएस का प्रभार वापस ले लिया गया है।

राजेश सिंह को आईजी एसीबी से आईजी एटीएस, जयपुर नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र कुमार को जयपुर स्थित एससीआरबी के आईजी से राजस्थान परिवहन एवं नवाचार संस्थान (आरआईटीआई) का सीईओ नियुक्त किया गया है। यह पद आईएएस स्तर के प्रशासनिक पद के समकक्ष माना जाता है।

प्रीति चंद्र को जयपुर में प्रथम सशस्त्र बटालियन के डीआईजी से आईजी, कानून एवं व्यवस्था प्रशासन, जयपुर नियुक्त किया गया है। हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी, एसएसबी, जोधपुर से आईजी, सीआईडी-सीबी, जयपुर लगाया गया है। राहुल कोटकी का तबादला डीआईजी, जेडीए के पद से पुलिस मुख्यालय, जयपुर में आईजी, कार्मिक के पद पर कर दिया गया है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– 2027 चुनाव को लेकर भागीदारी पार्टी सक्रिय

IPS Transfers: जयपुर पुलिस की कमान अब सचिन मित्तल के हाथ में, सरकार ने किए 34 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
संक्षेप: राजस्थान सरकार ने बुधवार को आईपीएस अफसरों के बड़े फेरबदल का आदेश जारी किया है। कुल 34 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan IPS Transfers: राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में कई जिलों के शीर्ष पदाधिकारी और डीजी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। सबसे अहम बदलाव जयपुर पुलिस कमिश्नर पद पर हुआ है, जहां बीजू जॉर्ज जोसफ की जगह अब सचिन मित्तल को कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था, इंटेलिजेंस, जेल और एसीबी जैसे अहम विभागों में भी नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

संजय अग्रवाल बने डीजी लॉ एंड ऑर्डर | Jaipur News

राज्य सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अग्रवाल को डीजी इंटेलिजेंस से स्थानांतरित कर डीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर लगाया है। वे लंबे समय से डीजीपी की दौड़ में माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें पहले इंटेलिजेंस में ही रखा गया था। अब सरकार ने उन्हें कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान में आने वाले महीनों में कई राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

गोविंद गुप्ता को मिली एसीबी की कमान

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी गोविंद गुप्ता को डीजी एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जेल विभाग में डीजी थे। उनके कार्यकाल में जेलों की सुरक्षा पर कई बार सवाल उठे, लेकिन उन्होंने सुधारात्मक कदम भी उठाए थे। हाल ही में जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना के बाद जेल प्रशासन चर्चा में रहा था। सरकार ने अब गुप्ता को एसीबी की जिम्मेदारी देकर भ्रष्टाचार नियंत्रण के मोर्चे पर लगाया है।

अनिल पालीवाल संभालेंगे प्रशिक्षण और ट्रैफिक विभाग

1994 बैच के आईपीएस अनिल पालीवाल को डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात (ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है। वे अब तक टेलीकॉम और ट्रैफिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पालीवाल को पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली को और सुदृढ़ करने का कार्य सौंपा गया है। Jaipur News

आनंद श्रीवास्तव बने डीजी एसओजी-एटीएस

सरकार ने 1994 बैच के अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को डीजी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) एवं एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) बनाया है। यह पहली बार है जब एसओजी-एटीएस के लिए डीजी स्तर का पद सृजित किया गया है। राज्य में साइबर अपराध, पेपर लीक, और गैंगस्टर गतिविधियों से निपटने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

अशोक राठौड़ को जेल डीजी की जिम्मेदारी

अशोक राठौड़ को अब जेल विभाग का डीजी नियुक्त किया गया है। वे गोविंद गुप्ता की जगह लेंगे। हाल के दिनों में जेलों से मोबाइल कॉल और गैंग ऑपरेशन जैसी घटनाओं पर नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता में रही है।

जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला एडीजी पुलिस कार्मिक के पद पर किया गया है। उनकी जगह सचिन मित्तल को जयपुर पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सचिन मित्तल पूर्व में इसी विभाग में एडीजी कार्मिक के पद पर कार्यरत थे। उनके पास अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और जनसंपर्क को लेकर अच्छा अनुभव है।

दिनेश एमएन बने एडीजी एटीएस-एजीटीएफ

राज्य सरकार ने दिनेश एमएन को एडीजी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) और एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) जयपुर की कमान सौंपी है। वे राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने और आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जाने जाते हैं।

वीके सिंह को मिली लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी

वीके सिंह, जो अब तक एडीजी एसओजी-एटीएस थे, उनका तबादला एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर किया गया है। उन्होंने एसआई भर्ती-2021 समेत कई बड़े पेपर लीक मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– IAS Transfers: पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

IAS and IPS Officers Transfer : 78 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर! दिल्ली से दूरस्थ राज्यों में भेजे
IAS and IPS Officers Transfer : नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्र सरकार की तरफ से बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का लेटर जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से निम्नलिखित एजीएमयूटी कैडर के आईएसएस/आईपीएस का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर/पोस्टिंग की जाती है। भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में संबंधित आईएसएस और आईपीएस अधिकारियों की सूची दी गई है। IAS and IPS Transfer

Gold-Silver Price Today: सोना हाई, चांदी में भी तेजी आई! देखें,आज की सोना-चांदी की कीमतें!

खास बात है कि पत्र में साफ किया गया है कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े अधिकारियों की आवाजाही यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। 33 आईएएस अधिकारियों में से 11 आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जो दिल्ली में तैनात हैं। इन्हें अरुणाचल, मिजोरम, लद्दाख, गोवा, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार ने जिन 45 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, उनमें से 16 दिल्ली में ही तैनात हैं।

इन लोगों को भी जम्मू-कश्मीर, दादरा नगर हवेली, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और पुड्डुचेरी भेजने के आदेश जारी हुए हैं। दिल्ली से ट्रांसफर होने वाले आईपीएस में 2002 बैच के दो अधिकारी मीनू चौधरी और टी. टाबा शामिल हैं। इसमें मीनू चौधरी को मिजोरम और टी. टाबा को अरुणाचल प्रदेश भेजने के आदेश हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारी बाकी कैडर वाले राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित हैं। IAS and IPS Transfer

NIA Raids: भारतीय उच्चायोग पर हमले को लेकर एनआईए ने डाली पंजाब में रेड!