western disturbance - Sach Kahoon Hindi

Haryana Ka Mausam: हरियाणा के अगले तीन दिन का मौसम जारी
सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार। Haryana Ka Mausam हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान हवा का रुख भी पलटेगा। हवा पुरवाई से पश्चिम की ओर चलेगी। हवा का यह रुख आमजन के साथ-साथ किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग का मानना है। वहीं भारत मौसम विभाग ने भी अपडेट मौसम बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि 6 जून से हरियाणा सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश भी होगी। लेकिन इस दौरान होने वाली बारिश को प्री मॉनसून नहीं कहा जा सकता। Haryana Ka Mausam

पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों में राजस्थान में ज्यादा सक्रिय होने की उम्मीद है। उसी का असर हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर में भी दिखाई देगा। 3 दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी से मिल रही राहत कमजोर होगी। इस दौरान दिन के तापमान के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद भी पहले की अपेक्षा गर्मी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत व दक्षिण भारत में गर्मी की तपिश ज्यादा देखने को मिलेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में प्री- मानसून सक्रिय होने के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। उससे पहले कोई उम्मीद नहीं है। Haryana Ka Mausam

मौसम पूर्वानुमान | Haryana Ka Mausam

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं की दिशा में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी चलने तथा बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 जून से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है।

डॉ मदन खीचड़

विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार