IMD Weather Update - Sach Kahoon Hindi

मौसम का महाअलर्ट: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
IMD Weather Alert: अनु सैनी (सच कहूँ) मुजफ्फरनगर।  देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अगस्त को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट :

IMD के अनुसार 14 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 16 और 17 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD ने दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है। पंजाब में भी इन दोनों दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में 17 अगस्त तक सतर्कता:

उत्तराखंड में मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। IMD ने 14 से 17 अगस्त के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियों का खतरा बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा में बरतें सावधानी मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचना चाहिए। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

Delhi Monsoon 2026: अगले 48 घंटे तक बारिश और तेज हवाओं का दौर रह सकता है जारी
Delhi Monsoon 2026: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बुधवार को दोपहर बाद जहां धूलभरी आँधी चली, वहीं दिल्ली एनसीआर के इलाके में प्री-मानसून हलचल बढ़ने लगी है। दूसरे दिन लगातार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। Delhi-NCR Weather News

स्काईमेट वेदर के अनुसार मौसम का यह दौर अगले 48 घण्टों तक भी बना रहा सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक हरियाणा और पंजाब में आँधी चलने की आशंका बनी रहेगी। स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से मौसम पर प्रभाव जारी है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून की एंट्री 27 जून के बजाय 5 जुलाई के बाद होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज और कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां अधिक दिखाई देंगी। हरियाणा, पंजाब और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर प्री-मानसून मौसम से जुड़े छोटे-छोटे चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इन परिसंचरणों को जोड़ने वाली ट्रफ रेखा दिल्ली के बेहद करीब बनी हुई है।

बुधवार को हरियाणा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। इसी तरह बारिश, तेज हवा और गरज-चमक अगले दिन शाम और रात के समय भी देखने को मिल सकती है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुँचने की सामान्य तिथि 27 जून मानी जाती है। लेकिन इस बार मानसून निर्धारित समय से देर से पहुंचेगा और इसकी एंट्री जुलाई में होने की संभावना है। जुलाई की शुरूआत में बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। दिल्ली में मानसून के आगमन का समय काफी हद तक इसी सिस्टम की आगे की दिशा और गति पर निर्भर करेगा। फिलहाल संकेत हैं कि दिल्ली में मानसून 5 जुलाई 2026 के बाद ही दस्तक दे सकता है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्ताहांत तक प्री-मानसून गतिविधियाँ धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। अगले सप्ताह इन गतिविधियों में और कमी आने की संभावना है। हालांकि सतही और निचले स्तर की हवाएं मजबूत बनी रहेंगी, जिससे अगले 5 से 6 दिनों तक तापमान में तेज बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। मानसून के आगमन के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। जून के अंतिम दिनों और जुलाई की शुरूआत में मौसम सुहावना बना रह सकता है। Delhi-NCR Weather News

उफ ये गर्मी, कब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिहंमार। देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भीषण से अति भीषण गर्मी तथा लू चलने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन राज्यों में लू का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है। विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में अति भीषण लू चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव आने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

मई के अंत में मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
चक्कर आना, सिरदर्द या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना बेहद जरूरी है। आने वाले कुछ दिन उत्तर भारत सहित कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए सावधानी ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

सावधान: मानसूनी सीजन में आकाशीय बिजली कड़कने पर खुले आसमान के नीचे रहना उचित नहीं
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: बारिश के मौसम में बादलों की गर्जना के कारण आकाश के बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहती है। यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बचाव किया जा सकता है। इसी बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग भारत सरकार विशेष एडवाइजरी जारी कर चुका है। भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बारिश के मौसम में अक्सर आसमान में बिजली कड़कने लगती है, जो न केवल एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, बल्कि एक गंभीर खतरा भी हो सकता है। बिजली की कड़क से बचने के लिए हमें सावधानियों का पालन करना चाहिए। सबसे पहले, खुले आसमान के नीचे रहना उचित नहीं है। Weather

बारिश में भीगने के साथ-साथ, बिजली की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, जब आसमान में बिजली कड़के, तो तुरंत किसी सुरक्षित घर या बिल्डिंग में शेल्टर लेना चाहिए। इसके अलावा, टीन या धातु के शेड वाले घरों से दूरी बनाना आवश्यक है। धातु बिजली का अच्छे से संवाहक होता है, और इससे बचने के लिए इनसे दूर रहना बेहतर होता है। यदि आप सफर कर रहे हैं, तो वाहन के शीशे चढ़ाकर रखना चाहिए, ताकि भीतर सुरक्षित रहें। खुली छत वाले वाहन में सवारी करना इस समय में विशेष तौर पर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें बिजली गिरने का खतरा अधिक होता है।

पेड़ के नीचे खड़ा होना भी रिस्क | Weather

बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होना भी एक अनियोजित रिस्क है। पेड़ सीधे बिजली के बिन्दु की तरह काम कर सकते हैं, और इससे गुजरने वाला व्यक्ति गंभीर चोटों का शिकार हो सकता है। इसी तरह, खेतों और तालाबों के निकट रहना भी खतरनाक है, क्योंकि यहां बिजली गिरने की संभावना अधिक होती है। मोबाइल टॉवर और बिजली के खंबों से भी दूर रहना चाहिए। बारिश के समय बिजली कड़कने पर इन सरल लेकिन प्रभावशाली सावधानियों का पालन करके हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, ताकि हम सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

यह भी पढ़ें:– ‘कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ा तो बख्शे नही जाएंगे खुरापाती’

IMD Alert: राजस्थान, हरियाणा में अगले 48 घंटे बहुत भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह)। IMD Weather Update: आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य पाकिस्तान व आसपास के लगने वाले पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की सप्लाई भी हो रही है। आज एक बार पुन: बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ (हवा की गति 50-60) के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि वज्रपात वह एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। IMD Alert

राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 4 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50ङेस्रँ) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 5-6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने हरियाणा में सोमवार और मंगलवार तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज 4 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी और 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश | IMD Alert

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी, जिसकी शुरूआत रविवार, 4 मई से होगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग ने आंधी के साथ बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें आंधी के दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम ठंडा और बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन सप्ताहांत में आंधी और हल्की बारिश जारी रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। जहां 6 मई को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है, वहीं 8 मई को बारिश और आंधी फिर से लौटेगी, जिससे मौसम और ठंडा हो जाएगा। आईएमडी का अनुमान है कि 15 मई के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी, लेकिन इस बीच, दिल्ली के निवासी आने वाले सप्ताह में और अधिक सुखद परिस्थितियों की उम्मीद कर सकते हैं। IMD Alert

यह भी पढ़ें:– प्रजापति समाज के युवक पर जानलेवा हमला दबंगो को जल्द जेल का रास्ता दिखाए पुलिस प्रशासन- प्रभात प्रजापति

Heavy Rainfall Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फंसे लोग! IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rainfall Delhi-NCR : नई दिल्ली (एजेंसी)। गत दिवस दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न हो गए। दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं जिसके कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाला रास्ता पानी-पानी हो गया। मथुरा रोड पर सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास जलमग्न होने से ट्रैफिक जाम हो गया। Heavy Rainfall

मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने चेतावनी जारी करो हुए कहा, हरियाणा के कई हिस्सों में बादलों की गरज एवं बिजली की चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, कई स्थानों पर बिजली भी गिरने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी नई दिल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजौंद, असंध, जींद, गोहाना, रोहतक, झज्जर, फरुखनगर (हरियाणा) तथा कोटपुतली, अलवर, विराटनगर (राजस्थान) में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।’’

शनिवार को आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए दिल्ली में गरज के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी और अगले ही दिन रविवार को नजफगढ़ का इलाका भारी बारिश से जलमग्न हो गया। इससे पहले ही दिन आईएमडी ने यह भी बताया कि रविवार को अंबाला शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जीवन बाधित हुआ और शहर में जलभराव हो गया। Heavy Rainfall

इसी प्रकार भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में बादलों की गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई थी और गुरुग्राम में भारी बारिश देखने को मिली जिसके कारण वहां जलभराव हो गया। सोशल मीडिया पर गुरुग्राम क्षेत्र में घुटनों तक पानी में लोग कार धकेलते नजर आए। शहर के कई हिस्स भारी बारिश से तरबतर हो गए।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट जारी | Heavy Rainfall

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ‘‘मोहन एस्टेट में निर्धारित नीट पीजी परीक्षा के कारण सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले मथुरा रोड यातायात के कारण प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग से न गुजरें और उसी के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएँ। वहीं दूसरी ओर ‘ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड पर जलभराव के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया इस मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएँ।’’

आई.एम.डी. चंडीगढ़ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, हरियाणा में 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, इसलिए इसको ध्यान में रखकर ही बाहर सफर करें। आईएमडी के अनुसार, ‘‘10 से 16 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से भारी बारिश होने की उम्मीद है, 10, 11 और 14 से 16 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 10 और 11 अगस्त को पंजाब में; 10, 11 और 14 अगस्त के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।’’ Heavy Rainfall

Heavy Rain : बारिश का कहर, बरातियों से भरी इनोवा खाई में फंसी, एक ही परिवार के 10 लोग डूबे

IMD Alert: अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पड़ेगी गर्मी या होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: उत्तर भारत में दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के बाद मौसम अब एक बार फिर गर्म होगा। भारत मौसम विभाग ने हरियाणा,पंजाब, दिल्ली व उत्तरप्रदेश में लू चलने की संभावना जताई है। इससे पहले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश हरियाणा के सरसा जिले में 53 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं हिसार में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। IMD Alert

तेज हवाओं से साथ हुई हल्की बारिश से दिन के साथ/साथ रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार देर रात्रि के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी ने अब आगामी चार दिनों के लिए फिर से गर्मी के लिए अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में गर्मी का असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व दिल्ली एनसीआर में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश को विशेष तौर पर अलर्ट मोड पर रखा है। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार आगामी 4 दिनों के दौरान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात का मौसम में गर्म हो सकता है। IMD Alert

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश,दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश,बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,मेघालय और दक्षिण असम से होते हुए एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी प्रकार हरियाणा, पंजाब,पूर्वी राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश हुई।

श्रीगंगानगर में 53.3 एमएम बारिश | IMD Alert

भारत मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बीकानेर,जयपुर,भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश श्रीगंगानगर में 50.3 मिलीमीटर व पूर्वी राजस्थान के मालपुरा,टोंक में 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी आज जयपुर भरतपुर,कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई।

कोटा,उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में 22-23 जून को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25-26 जून को कोटा,उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। IMD Alert

यह भी पढ़ें:– Congress: लोकसभा में फतह किया एक मोर्चा, अब विधानसभा चुनाव में दूसरा मोर्चा भी फतह करेगी कांग्रेस – हुड्डा

Weather Update: गर्मी से झुलसते उत्तर भारत में गिरने वाली है राहत की बौछारें, जाने किस दिन से शुरू होगी बारिश
नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update: लंबे समय तक गर्मी की मार झेलने के बाद अब उत्तरभारत में राहत की बौछारें आने वाली है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार अब हरियाणा क्षेत्र में 19 जून रात्रि से 21 जून के दौरान बादलवाई छाई रहेंगी। इस दौरान धूलभरी हवाओं के साथ गरजचमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। Weather Update

हकृवि के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 20 जून से प्री-मानसून की बारिश आने की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक प्री-मानसून शुरू होने के बाद हीट वेव से जहाँ छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अब रफ्तार पकड़ेगा। गुजरात से आगे बढ़ते हुए साथ लगते राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून से राहत मिलेगी। Weather Update

हालांकि अभी तक जून माह में 87 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से एक महीने से भी ज्यादा समय तक सम्पूर्ण उत्तरभारत भीषण गर्मी की चपेट में रहा। इस बार गर्मी ने ठंडे इलाकों हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में भी कहर बरपाया है। इसके अलावा मध्य भारत के साथ-साथ बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत में भी भीषण गर्मी बनी रही। परन्तु वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश चल रही है। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली एनसीआर में भी थोड़ी देरी से 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है। लेकिन मानसून प्रवेश करने के बाद उत्तरभारत में भी औसतन रूप से बारिश की संभावना जताई है।

लू को लेकर इस सीजन का आखिरी रेड अलर्ट आज | Weather Update

उत्तर भारत में पिछले एक महीने से चल रही भीषण गर्मी अब अपने अंतिम चरण में है। भारत मौसम विभाग ने गर्मी के इस मौसम का आखिरी रेड अलर्ट सोमवार के लिए जारी किया है। इसके बाद मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट व बुधवार को येलो अलर्ट के बाद वीरवार यानी 20 जून से उत्तर भारत में प्री-मानसून का दौर शुरू हो जाएगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 19 जून की रात्रि से ही मौसम बदलने शुरू हो जाएगा।

इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी आने से गर्मी से राहत मिलेगी। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हालांकि उत्तर भारत में मानसून इस बार देरी से आने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र में दर्द आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हरियाणा के नूंह जिले में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रहा। Weather Update

यह भी पढ़ें:– नशे के खिलाफ बठिंडा पुलिस की छापेमारी

Monsoon 2024: मानसूनी वर्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस बार किसानों के खिल जाएंगे चेहरे, पढ़ें कब से होंगी बारिश
IMD Weather Update: इस साल जैसे भीषण गर्मी हो रही हैं, उसी तरह मानसूनी वर्षा भी अधिक होगी, दरअसल मौसम विभाग के मुताबित इस बार वर्षा वाले चार महीने में औसत से 20 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो सकती हैं, इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने लगी हैं, बता दे की इस बार मानसूनी वर्षा की शुरुआत 20 जून से हो सकती हैं। Monsoon 2024

High Cholesterol: नाइट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देता हैं ये संकेत, बीच-बीच में खुलती रहती हैं नींद

औसत से अधिक होगी इस वर्ष बारिश | Monsoon 2024

बता दें कि वास्तविक मानसून के आगमन की तिथि का आकलन केरल में उसके दस्तक के बाद ही संभव हो सकेगा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके द्विवेदी के अनुसार वर्षा के मौसम के चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में औसत वर्षा का मानक 1092.9 किलीमीटर हैं, लेकिन इस वर्ष इन महीनों में यह आंकड़ा 20.9 किलीमीटर अधिक, यानी 1113.1 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया जा सकता हैं, इसके अनुसार जून व जुलाई में औसत से कम वर्षा रिकॉर्ड होगी, लेकिन फिर अगस्त में औसत से करीब 27 मिलीमीटर अधिक वर्षा के आसार हैं।

Ideal AC Temperature : एसी 26 डिग्री पर रखें, बिजली की बचत होगी, दिल भी रहेगा ठीक

ये है इस वर्ष होने वाली मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान | Monsoon 2024

महीना वर्षा औसत वर्षा

जून 180.6 87.8

जुलाई 350.5 353.5

अगस्त 356.0 330.8

सितंबर 226.0 220.8

कुल 1113.1 1092

Foods for Heart: दिल की नसों में जमी गंदगी को जड़ से साफ करते है ये फूड, हार्ट डिसीस का खतरा भी रहता है दूर

बीते 5 वर्ष में औसत से कम हो रही है वर्षा | Monsoon 2024

मानसूनी वर्षा के बीते वर्ष के आंकड़ों पर अगर ध्यान दिया जाए तो बीते 5 सालों में लगातार औसत से काफी कम वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। बीते वर्ष 869 मिलीमीटर और 2022 में 878 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी, जबकि इस वर्ष का औसत मानक 1092.9 मिलीमीटर हैं।

IMD WEATHER ALERT: उभरते पश्चिमी विक्षोभ से बरसात के संकेत!
IMD WEATHER ALERT: नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पाकिस्तान एवं जम्मू-कश्मीर के हिस्सों पर होने के कारण 7 नवंबर की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल के नजदीक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसे लेकर मौसम विभाग ने साफ किया है कि इन गतिविधियों से मौसम की स्थिति साफ नहीं होती है। Weather Update

4 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना | Weather Update

मन्नार की खाड़ी से सटे बंगाल की दक्षिण-पष्चिम खाड़ी के उपर चक्रवाती हवाओं का दौर बने रहने तथा तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश तट पर एक ट्प रेखा के बने रहने से कुछ समय तक बारिश के आसार बन सकते हैं। इसलिए 4 से 5 दिनों तक केरल, तमिलनाडु तथा कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसा ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम अरब सागर के उपर बना हुआ है तथा दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है। Weather Update

बीते दिनों की बात की जाए तो मंगलवार को केरल तथा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ऐसे ही लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा तटीय आंध्र प्रदेश में थोड़ी बहुत हल्की बारिश हुई। इन्हीं दिनों छत्तीसगढ़ एवं दक्षिण राजस्थान के कुछ विभिन्न हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। दिल्ली का प्रदूषण बहुत ही गंभीर बना हुआ है। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। Weather Update

यह भी पढ़ें:– Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: सुर्खियों में शमी! इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बोले ये बड़े बोल! …

Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बिगड़ेगा का मौसम, मौसम विभाग ने बताया अगले 3 दिन होगी बारिश?
Weather Update Today: मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व उसके आसपास बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले 2 दिन हल्क धुंध नजर आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्तूबर से दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बारिश की संभावना है। 24 व 25 अक्तूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश की भी संभावना जताई है।

Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 6.1, दिल्ली एनसीआर की धरती हिली

क्या है मौसम विभाग का अपडेट | Weather Update Today

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र है। आईएमडी के अनुसार 23 अक्तूबर के आस पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अधिक तीव्र हो सकता है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 22, 23 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि, उत्तर हरियाणा में तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन दक्षिण और दक्षिण पूर्व के साथ-साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। अब सुबह-शाम के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।

IMD Update: मानसून फिर बन सकता है कहर, आईएमडी ने अलर्ट किया जारी!
Weather Update:मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज यानि 21 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 22 अगस्त और 23 अगस्त को झमाझम बिजली चमकने के साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई है। इसी के चलते दिल्ली में 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जानकारी यह भी मिली है कि उत्तराखंड में बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले खतरे के निशान तक पहुंच गए हैं, जिसकी वजह से राज्य में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

यूपी में बारिश जारी, हरियाणा में भी हो सकती है बारिश भारी | IMD Update

पिछले कुछ दिनों से यूपी में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इससे पहले प्रदेश में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके कारण लोग दिनभर भीषण गर्मी से परेशान दिखे। हरियाणा में भी मानसूनी बारिश शुरू है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

भीषण गर्मी से राहत लेकिन बारिश बन सकती है आफत | IMD Update

मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां भी तेज बारिश का दौर जारी है। राज्य में रविवार 20 अगस्त को बारिश की शुरूआत हुई, जिसके चलते हालांकि लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन आईएमडी के अनुसार राज्य में 22 अगस्त तक तेज बारिश का दौर बना रह सकता है। साथ ही ग्वालियर सहित अंचल के अन्य जिलों में भी आगामी 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। राज्य में जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़,पाली समेत कई इलाको में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार तेलंगाना, मराठवाड़ा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

Home Remedies for Pigmentation: झाइयों से छुटकारा पाये सिर्फ़ 7 दिनों में !