Sri Lanka vs Afghanistan - Sach Kahoon Hindi

Sri Lanka vs Afghanistan: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की सबसे बड़ी जीत, ये खिलाड़ी चमके
हंबनटोटा (एजेंसी)। SL vs AFG: श्रीलंका ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में अफगानिस्तान को 132 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। (Sri Lanka vs Afghanistan) मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डिमुथ करुणारत्ने (52) और कुसल मेंडिस (78) के अर्द्धशतकों की मदद से अफगानिस्तान के सामने 324 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में अफगानिस्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (57) और इब्राहीम जादरान (54) के अर्द्धशतकों के बाद भी 191 रन पर आॅलआउट हो गयी। श्रीलंका की इस जीत में योगदान देते हुए वानिंदू हसरंगा और धनन्जय डी सिल्वा ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि दुश्मंता चमीरा ने दो विकेट चटकाये। महीष तीक्षणा को एक सफलता हासिल हुई। Sri Lanka vs Afghanistan

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनी और करुणारत्ने ने पथुम निसंका के साथ पहले विकेट के लिये 82 रन की साझेदारी की। निसंका ने 56 गेंद पर छह चौकों की मदद से 43 रन बनाये, जबकि करुणारत्ने ने 62 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के स्पिनरों ने इन दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया लेकिन इसके बाद मेंडिस ने पिच पर पांव जमा लिये। मेंडिस ने 75 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाते हुए सदीरा समरविक्रमा के साथ 88 रन की साझेदारी की। समरविक्रमा ने भी पांच चौकों की सहायता से 44 रन का योगदान दिया। Sri Lanka vs Afghanistan

सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को खेला जायेगा | Sri Lanka vs Afghanistan

चरित असलंका (12 गेंद, छह रन) भले ही छोटे स्कोर पर आउट हो गये, लेकिन डी सिल्वा (24 गेंद, 29 रन), दसुन शनाका (13 गेंद, 23 रन) और हसरंगा (12 गेंद, 29 रन) ने अंत में तेजी से रन जोड़ते हुए श्रीलंका को 300 रन के पार पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान कभी भी जीत की ओर बढ़ती हुई नहीं लगी। मेहमान टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवाने के साथ सिर्फ 10 ओवर में सिर्फ 33 रन जोड़े। इब्राहीम ने रहमत शाह (42 गेंद, 36 रन) के साथ 51 रन की जबकि हशमतुल्लाह के साथ 84 रन की साझेदारी की, हालांकि रनगति धीमी होने के कारण अफगानिस्तान पर दबाव बढ़ता गया। Sri Lanka vs Afghanistan

अफगानिस्तान के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले हशमतुल्लाह ने 62 गेंद पर 57 रन बनाये, जबकि इब्राहीम ने 75 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। इब्राहीम के रूप में अफगानिस्तान का तीसरा विकेट 146 रन पर गिरने के बाद टीम को 19.3 ओवर में 177 रन की जरूरत थी। रनगति के दबाव में अफगानिस्तान के आखिरी सात विकेट सिर्फ 45 रन के अंदर गिर गये और पूरी टीम 191 रन पर ढेर हो गयी। श्रीलंका ने इस जीत के साथ शृंखला बराबर कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को खेला जायेगा।