CM Yogi News - Sach Kahoon Hindi
Uttar Pradesh: गरीब परिवारों को दीपावली से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा, सौंपी फ्लैट की चाबी
UP Government: गोरखपुर। दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के जरूरतमंद परिवारों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने देवरिया बाईपास स्थित पाम पैराडाइज आवास परिसर में आयोजित समारोह में 160 लाभार्थी परिवारों को नए फ्लैट्स की चाबियां सौंपीं। इन आवासों में 80 फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 80 निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए आवंटित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया, जिन पर कुल 118 करोड़ रुपये की लागत आई है। Uttar Pradesh News
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए कहा कि दीपावली से पहले यह आवासीय उपहार हजारों लोगों के लिए खुशियों की सौगात है। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। आज इन 160 परिवारों का वह सपना पूरा हुआ है। यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।”
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सभी लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। इसमें 40 विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता दी गई, जबकि शेष 120 परिवारों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया गया। करीब 9,000 आवेदनों में से चयनित ये परिवार अब अपने स्वयं के घर के मालिक बने हैं। Uttar Pradesh News
योगी ने गोरखपुर की इस हाउसिंग स्कीम की लोकेशन की भी सराहना की
मुख्यमंत्री ने बताया कि EWS फ्लैट का आकार 35 वर्ग मीटर है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, लेकिन सरकार की सब्सिडी योजना के अंतर्गत इन्हें केवल 5.40 लाख रुपये में दिया गया है। वहीं LIG फ्लैट का क्षेत्रफल 41 वर्ग मीटर है और ये लाभार्थियों को 10.80 लाख रुपये में उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ आवास देना नहीं, बल्कि गरीबों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना है। “जब शासन ईमानदारी से काम करता है, तो विकास हर घर तक पहुँचता है,” मुख्यमंत्री ने कहा।
योगी ने गोरखपुर की इस हाउसिंग स्कीम की लोकेशन की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि यह इलाका रामगढ़ ताल, चिड़ियाघर और खोराबार क्षेत्र के पास स्थित है और इसमें हाई-राइज़ बिल्डिंग, लिफ्ट, पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्राधिकरणों को चाहिए कि ऐसी परियोजनाओं के रखरखाव के लिए रेजिडेंट समितियों का गठन किया जाए, जिससे लिफ्ट और सामान्य सुविधाओं की नियमित देखभाल हो सके।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में अब तक 4 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त आवास दिए गए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश में 60 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि “अब प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए घर बन रहे हैं — यही नया उत्तर प्रदेश है।” Uttar Pradesh News
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Yogi Adityanath Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। और भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। पिछले 6 वर्षों में, उन्होंने राज्य को महान नेतृत्व प्रदान किया है और चहुंमुखी प्रगति सुनिश्चित की है।
प्रमुख मापदंडों पर, यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे समय के लिए प्रार्थना करता हूं।” और स्वस्थ जीवन।”योगी आदित्यनाथ, 2017 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं और भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए हैं, खासकर 2022 में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में एक बड़ी जीत के साथ पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद। गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज यानी 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देश भर से उन्‍हें बधाइयों और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं।
Birthday greetings to Uttar Pradesh’s dynamic CM @myogiadityanath Ji. Over the last 6 years, he has provided great leadership to the state and ensured all-round progress. On key parameters, UP’s development has been remarkable. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक:योगी | Yogi Adityanath Birthday
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत की धमक पूरे विश्व में जमी है और यह देशहित में श्री मोदी के विजनरी नेतृत्व और अनथक परिश्रम का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 09 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान के अंतर्गत आज गोरखपुर शहर विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक सह ..टिफिन पर चर्चा.. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज संकट के समय दुनिया भारत और पीएम मोदी के प्रति ही आशा भरी निगाहों से देखती है।
पीएम मोदी के नेतृत्व से देश में आया बदलाव | Yogi Adityanath Birthday
मुख्यमंत्री ने कहा ‘ जब हम अपनी बात व उपलब्धियों को स्वयं बताते हैं तो इसका उतना महत्व नहीं होता पर जब दुनिया हमारी उपलब्धियों को मानती है और सम्मान देती है तो यह वास्तविक सम्मान होता है। वर्ष 2014 के पहले के हालात क्या थे वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी इसे सभी जानते हैं और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या सकारात्मक बदलाव आया है यह भी देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है।
योगी ने कहा कि 2014 के पहले भारत के नागरिकों, प्रवासियों, भारतवंशियों को वह सम्मान नहीं मिलता था जिसके वह हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय नागरिकों, प्रवासियों व भारतवंशियों का समूचे विश्व में सम्मान बढ़ा है।
संकट की हर परिस्थिति में पीएम मोदी का सराहनीय प्रयास | Yogi Adityanath Birthday
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के तीन देशों की यात्रा के अभूतपूर्व क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और प्रधानमंत्री जी के प्रति बढ़े आकर्षण से हर भारतीय को गर्व है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़कर सूर्यास्त के बाद पीएम मोदी की न केवल अगवानी की बल्कि पैर छूकर उनका अभिवादन भी किया। फिजी व पापुआ न्यू गिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी इज बॉस कहकर देश का सम्मान बढ़ाया तो अमेरिका के राष्ट्रपति उनका आॅटोग्राफ लेने को लालायित दिखे। यह सब देश के नेतृत्व के सामर्थ्य का परिचायक है। योगी ने कहा कि संकट की हर परिस्थिति में 140 करोड़ देशवासियों के साथ खड़े होकर सबके दिलों में राज करने का चमत्कारिक नेतृत्व देकर प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा के मामले में भी भारत बेहद मजबूत हुआ है। आज भारत की सीमाओं पर कोई टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता। सीमाओं पर कब्जा करने या आतंकी गतिविधियों का दुस्साहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई घटना हो गई तो दुनिया के देश सफाई देने लगते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा करना सीखा है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले कश्मीर में उग्रवाद, पूर्वोत्तर के राज्यों में अलगाववाद व देश के 12 से 15 राज्यों में नक्सलवाद की समस्या चरम पर थी। आज कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने से शांति, सौहार्द व विकास का माहौल है। Yogi Adityanath Birthday
वहां हुए पंचायत चुनाव में लोगों ने बढ़.चढ़कर भागीदारी की और भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि पहले यह सिर्फ कल्पना थी अब वास्तविकता है। योगी ने कहा कि वर्तमान समय में पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर व असम में भाजपा की सरकार है। नागालैंड व मेघालय में भी भाजपा के सहयोग से सरकार चल रही है जबकि पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में परमिट लेकर जाना पड़ता था। नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सली घटनाओं पर लगाम लगा है और वहां विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे रेलवे, एयरपोर्ट आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। मोदी की परिकल्पना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला नागरिक भी हवाई यात्रा कर सके। यह परिकल्पना पूरी होती नजर आ रही है। 1947 से 2014 तक देश में कुल 74 एयरपोर्ट थे जबकि 2014 से 2022 के बीच 74 नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं।
1947 से 2014 तक देश में सिर्फ 5 एम्स थे जबकि 2014 से 2022 तक 15 नए बनाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की परिकल्पना को भी साकार किया जा रहा है। देश में प्रतिदिन 35 किलोमीटर हाईवे का विस्तार हो रहा है। रेलवे की नई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। वाटरवेज (जलमार्ग) बनाए जा रहे हैं। हर एक स्तर पर विकास के जरिये नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।