500 Rupee Note News - Sach Kahoon Hindi

500-Rupee Note: PNB की करेंसी चेस्ट में मिले ₹500 के करोड़ों नकली नोट, आंकड़ा ₹17 करोड़ तक पहुंचा; जानिए कैसे पहचानें असली नोट
नई दिल्ली। PNB Fake Currency Case: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में ₹500 के नकली नोट मिलने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। सहारनपुर में सामने आए इस मामले में पहले नकली नोटों की रकम करीब 7.40 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जांच आगे बढ़ने के साथ यह रकम और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे। आम तौर पर लोग बैंक से मिलने वाली नकदी को बिना ज्यादा जांचे सही मान लेते हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा होता है कि बैंक में नोटों की जांच पहले ही हो चुकी होगी। ऐसे में अगर नकली नोट बैंकिंग सिस्टम से बाहर निकलकर बाजार में पहुंचते, तो बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार बन सकते थे।

क्या है सहारनपुर का PNB करेंसी चेस्ट मामला?

यह मामला सहारनपुर के घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की PNB शाखा से जुड़ा है। यहां बैंक की करेंसी चेस्ट में ₹500 के बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया है और नकली नोट बैंक तक पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बताया गया कि करीब 11.50 करोड़ रुपये की करेंसी जयपुर भेजी गई थी, जिसमें लगभग 4 लाख रुपये की कमी सामने आई। इसी गड़बड़ी की जांच के दौरान बैंक की करेंसी चेस्ट का ऑडिट कराया गया। जांच में बड़ी मात्रा में नकली नोट सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नकली नोट बैंकिंग सिस्टम में किस स्तर पर और किस माध्यम से पहुंचे।

आखिर बैंकों तक नकली नोट पहुंचते कैसे हैं?

बैंकों में जमा होने वाली नकदी की जांच के लिए कई स्तरों पर व्यवस्था होती है। नोटों को मशीनों के जरिए स्कैन किया जाता है और संदिग्ध नोटों की पहचान की जाती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर नोटों की मैनुअल जांच भी की जाती है।

इसके बावजूद कभी-कभी बेहद उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट शुरुआती जांच में बच निकल सकते हैं। ग्राहकों द्वारा जमा की गई नकदी, बड़े कैश लेनदेन और संगठित नकली नोट नेटवर्क इसके संभावित स्रोत हो सकते हैं।

यही वजह है कि सहारनपुर के मामले ने बैंकिंग सिस्टम के साथ-साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।

₹500 के नोट को असली क्या बनाता है? इन फीचर्स पर दें ध्यान

भारतीय रिजर्व बैंक के नए ₹500 के नोट में कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। नकली नोट बनाने वालों के लिए इन सभी सुरक्षा फीचर्स की हूबहू नकल करना मुश्किल होता है।

इसलिए सिर्फ नोट का रंग या आकार देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। नोट की पहचान के लिए कई सुरक्षा फीचर्स को एक साथ जांचना ज्यादा सुरक्षित तरीका है।

1. महात्मा गांधी का वॉटरमार्क

नोट को रोशनी के सामने रखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर दिखाई देती है। इसके साथ ₹500 का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी नजर आता है।

2. सिक्योरिटी थ्रेड

₹500 के नोट में सिक्योरिटी थ्रेड मौजूद होता है। नोट को अलग-अलग कोण से देखने पर इसके रंग में बदलाव दिखाई देता है। थ्रेड पर संबंधित सुरक्षा लेखन भी देखा जा सकता है।

3. रंग बदलने वाला ₹500 अंक

नोट पर मौजूद बड़े ₹500 के अंक को ध्यान से देखें। नोट को झुकाने पर इस अंक का रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर है।

4. सी-थ्रू रजिस्टर

नोट के आगे और पीछे बने कुछ डिजाइन रोशनी में देखने पर एक-दूसरे से मेल खाते हैं और ₹500 का अंक पूरा करते हैं। इसे सी-थ्रू रजिस्टर कहा जाता है।

5. माइक्रो लेटरिंग

महात्मा गांधी की तस्वीर के पास बेहद छोटे अक्षरों में सुरक्षा संबंधी लेखन मौजूद होता है। इसे सामान्य आंखों से पढ़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन मैग्नीफाइंग ग्लास की मदद से देखा जा सकता है।

6. उभरी हुई छपाई

नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI की मुहर, अशोक स्तंभ और कुछ अन्य हिस्सों में उभरी हुई छपाई होती है। उंगलियों से छूने पर इन हिस्सों को महसूस किया जा सकता है।

7. पहचान के लिए विशेष निशान

₹500 के नोट पर ऐसा उभरा हुआ पहचान चिह्न भी दिया गया है, जिससे दृष्टिबाधित लोग नोट की पहचान करने में मदद ले सकते हैं।

सिर्फ देखकर न करें असली-नकली का फैसला

नकली नोट की पहचान करते समय केवल किसी एक सुरक्षा फीचर पर निर्भर रहना सही नहीं है। नोट की प्रिंटिंग क्वालिटी, कागज, रंग, वॉटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, माइक्रो लेटरिंग और उभरी हुई छपाई जैसे कई पहलुओं को एक साथ देखना चाहिए।

अगर नोट की छपाई धुंधली है, कागज की गुणवत्ता असामान्य लग रही है, रंगों का संयोजन ठीक नहीं है या सुरक्षा फीचर्स स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं, तो नोट संदिग्ध हो सकता है।

बैंक से मिले कैश को भी एक बार जरूर जांचें

सहारनपुर के PNB मामले के बाद सबसे अहम सबक यही है कि बैंक से मिले नोटों को भी बिना जांचे पूरी तरह सही मान लेना उचित नहीं है। बैंकिंग सिस्टम में नोटों की जांच के बावजूद किसी संदिग्ध नोट पर संदेह होने पर उसकी दोबारा जांच करानी चाहिए।

याद रखें—नोट असली है या नकली, इसका फैसला सिर्फ उसके दिखने से नहीं बल्कि उसके सुरक्षा फीचर्स की जांच के बाद ही करें। संदिग्ध नोट मिलने पर उसे आगे किसी दूसरे व्यक्ति को देने के बजाय बैंक में इसकी जानकारी देना बेहतर है।

500-Rupee Note: PNB की करेंसी चेस्ट में मिले ₹500 के करोड़ों नकली नोट, आंकड़ा ₹17 करोड़ तक पहुंचा; जानिए कैसे पहचानें असली नोट

500 Rupee Note News: सावधान! 500 के नोट के दो पहलू, कौन असली, कौन सा नकली, जानें सच्चाई
आरबीआई का अलर्ट, कहीं आपके पास भी तो….

नई दिल्ली। जब से देश में नोटबंदी हुई है तभी से लगातार (500 Rupee Note News) 2 हजार और 5 सौ के नोटों को लेकर विभिन्न प्रकार की खबरें चर्चाओं में आती रहती है या यूं कहें कि अफवाहें बाजार में गरम रहती हैं। लेकिन रिजर्व बैंक ने समय-समय पर बयान जारी कर लोगों को गुमराह होने से बचाया और सही स्थिति से अवगत भी करवाया है। अब एक नया वीडियो 500 रुपये के नोट को लेकर वायरल हो रहा है, जिसमें 500 रुपये के दो नोट दिखाए जा रहे हैं और इनमें से एक को नकली बताया जा रहा है।

Yogi Adityanath Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कह दी बड़ी बात…

साथ ही चेताया भी जा रहा है कि यदि आपके पास (500 Rupee Note News भी इस तरह का नोट है तो सावधान हो जाएं। अब इस वायरल वीडियो को लेकर आरबीआई ने बयान जारी किया है। आरबीआई के अनुसार वीडियो में बताए जा रहे 500 रुपये के ऐसे नोट जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर के पास हो या फिर गांधी जी की तस्वीर के पास हो, इस तरह का नोट नकली है, को नकारा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीआईबी ने भी फैक्ट चेक किया और इस की सच्चाई लोगों के सामने उजागर की है।

असली है नोट | 500 Rupee Note News

फैक्ट चेक के बाद जो जानकारी सामने आ रही है कि वीडियो में दी गई सभी जानकारी गलत है। दोनों ही सूरत में नोट असली हैं और ऐसे में यदि आपके पास भी 500 रुपये का ऐसा कोई नोट है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं आरबीआई ने भी बयान जारी कर कहा है कि दोनों तरह के नोट पूरी तरह से मान्य हैं।

आरबीआई की अपील: फर्जी वीडियो से रहें सावधान | 500 Rupee Note News

पिछले काफी समय से यह देखने में आ रहा है कि बहुत से लोग ऐसे वीडियोज बना कर लोगों को गुमराह करते हंै। आरबीआई ने कहा है कि इन वीडियोज की सच्चाई का पता आप खुद भी लगा सकते हैं। यदि ऐसा कोई भी वीडियो वाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपके पास आता है तो उसे शेयर न करें। उसका सच खुद पता लगाएं। इसके लिए पीआईबी के आधिकारिक लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर जाएं या फिर वॉट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर वीडियो को भेज इसकी सच्चाई के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पीआईबी आपको वीडियो के संबध में पूरी पड़ताल कर जानकारी प्रदान करेगा।