Sports Minister Anurag Thakur - Sach Kahoon Hindi

भारतीय खिलाड़ियों से भेदभाव के कारण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की यात्रा रद्द की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने चीन द्वारा उसके कुछ खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में प्रवेश से वंचित किए जाने पर शुक्रवार को कड़ी आपत्ति व्यक्त की और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चीन यात्रा को रद्द कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां कुछ भारतीय खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश से वंचित किए जाने पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा भारत सरकार को पता चला है कि चीन के अधिकारियों ने निशाना बनाते हुए और पूर्व-निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझू में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है।

क्या है मामला | Anurag Thakur

बागची ने कहा, ‘हमारी लंबे समय से चली आ रही और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत, दृढ़ता से भारतीय नागरिकों के साथ उनके निवास स्थान एवं जातीयता के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार को अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है और रहेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और निशाना बनाने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीन का यह कदम एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन है और स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के प्रति भेदभाव को प्रदर्शित करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इस कदम के विरोध स्वरूप खेल मंत्री (Anurag Thakur) ने अपनी निर्धारित चीन यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं तीन प्रमुख महिला वुशू खिलाड़ियो न्येमान वांग्सू, ओनिल तेगा और मेपुंग लाम्गु को हांगझाउ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने यहां आने की इजाजत नहीं दी।

यह भी पढ़ें:– सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिल्ली-एनसीआर में सभी पटाखों पर प्रतिबंध

Wrestlers Protest Today: पहलवानों को लेकर आई इस वक्त की बड़ी खबर
नई दिल्ली। Wrestlers Protest Today: भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवान सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur) से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी समय और जगह तय नहीं हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले पहलवानों ने 3 जून यानि शनिवार की रात केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की थी।

रेलवे की नौकरी पर लौटे पहलवान, जारी रहेगा आंदोलन | Wrestlers Protest Today

इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह ‘सत्याग्रह के साथ-साथ’ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी। Wrestlers Protest Today

साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ‘यह खबर बिलकुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिÞम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए। Wrestlers Protest Today

बजरंग ने ट्वीट किया, ‘आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। Wrestlers Protest Today

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। Wrestlers Protest Today

प्रताप स्कूल के खिलाड़ी यशिका ने जीता खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक