Warehouse - Sach Kahoon Hindi

लुधियाना : साइकिल गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का नुक्सान
फोकल प्वाइंट फेज-7 स्थित एसके बाइक्स के गोदाम में करीब डेढ़ बजे लगी आग | Fire

कोई जानी नुकसान होने की सूचना नहीं, पांच बजे बजे तक 10 गाड़ियों आग बुझाने में जुटी रही

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। लुधियाना में गुरुवार को एक साइकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। (Fire) आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक के किसी रिश्तेदार की मौत होने के कारण दोपहर बाद छुट्टी कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर किए। लुधियाना के फोकल प्वाइंट-7 में साइकिल निर्माण करने वाली एसके बाइक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी और गोदाम है। वीरवार को फैक्टरी मालिक के किसी रिश्तेदार की मौत हो जाने के कारण सभी मुलामिजों को 12.30 बजे छुट्टी कर दी गई।

शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा फैक्ट्री में आग लगने का कारण | Fire

दोपहर लगभग 1.30 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई।

आग लगने का कारण फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

धीरे-धीरे आग फैक्ट्री के गोदाम तक पहुंच गई, जहां गोदाम के एक हिस्से में तेल रखा हुआ था।

इसके कारण आग और भड़क गई।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो फायर ब्रिगेड की एक-एक करके 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

डीजल टैंकरों में लगी आग, कार व बाइक जलकर भी राख | Fire

मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ में एक गोदाम में खड़े डीजल के टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने साथ खड़े तीन अन्य टैंकरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग ऐसे फैली कि गोदाम में खड़ी कार व कई बाइक भी जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की 4 गाडि?ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु गोदाम में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य विभाग ने जहरीले मसालों से आम तैयार करने वाले गोदाम में मारा छापा
लगभग एक क्विंटल आम करवाए गए नष्ट

मोगा(लखवीर सिंह)। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत लोगों को खानेयोग्य पदार्थों की सुरक्षा संबंधी जागरूक करने व खाद्य सुरक्षा कानून को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग मोगा की टीम द्वारा बसंत रोड, नजदीक भुपिन्दरा खालसा स्कूल मोगा में फलों के गोदाम पर अचानक छापा मारा गया

जहरीले दवाओं के साथ पकाया जा रहा लगभग एक क्विंटल आम नष्ट करवाया गया। इस मौके फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला, फूड सेफ्टी विभाग के सहायक कमिशनर हरप्रीत कौर व टीम के अन्य सदस्य मैंबर भी मौजूद थे।

फूड सेफ्टी एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए किया खबरदार

इस संबंधी जानकारी देते फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला ने बताया कि उनको भरोसेयोग सुत्रों से पता चला कि इस गोदाम में आमों को मसालों के साथ पकाया जा रहा है, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित गोदाम में अचानक छापेमारी की व उनको लगभग एक क्विंटल ऐसे आम मिले, जिनको जहरीले मसालों के साथ पकाया जा रहा था।

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा : फूड सेफ्टी अधिकारी

उन्होंने बताया कि यह आम खाने वाले व्यक्ति के लिए भयानक व ला-ईलाज बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से इस आम के फल को नष्ट करवा कर दिया गया व कहा कि दुकानदार के खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने फल /सब्जी विक्रे ताओं व अन्य दुकानदारों को फूड सेफ्टी एक्ट को सख्ती के साथ लागू करने के लिए खबरदार करते कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गोदामों में लेबर यूनियन ने किया हंगामा
अधिकारियों पर लगाए चावल चोरी करवाकर बाहर बेचने के आरोप

मामले की व गोदाम में रखे माल की निष्पक्षता से जांच की मांग

फिरोजपुर। बार्डर रोड स्थित एफसीआई गोदामों में चावल प्राईवेट लेबर से लोडिंग करवाने पर एफसीआई की पक्की लेबर ने रविवा सुबह हंगामा किया। इस दौरान लेबर ने कुछ आधिकारियों पर मिलीभुगत करके चावलों को बाहर भेजने का आरोप लगाया।

जानकारी देते लेबर यूनियन के नेता हंसराज, अशोक कुमार, प्रकाश चंद, हीरा लाल आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार सुबह कुछ एफसीआई के आधिकारियों की तरफ से उनको नजरअंदाज कर बाहर से लेबर मंगवा कर ट्रक में माल लोढ़ करवाया जा रहा था।

जैसे ही इस बात की जानकारी उन्हें मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच इसका विरोघ किया व इसकी जानकारी उन्होंने संबंधित थाने में दी गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही गोदामों में पहुंचे तो प्राईवेट लेबर वाले मौके से भाग गए।

लेबर यूनियन ने आरोप लगाया कि डीपू इंचार्ज एएम मीना व अन्य अधिकारी इस ट्रक को स्पैशल चावल का नाम देकर चोरी करवा कर बेचना चाहते थे और जब उन्होंने आधिकारियों की इस बारे आवाज उठाने की कोशिश की तो उनकी स्थानांतरण करवाने धमकी दी गई।

लेबर यूनियन ने सरकार से मांग की है कि मामले की व गोदाम में पड़े माल की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। बताने योग्य है कि इससे पहले भी एफसीआई की लेबर को लेकर बड़ा हंगामा हो चुका है, जिस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

क्या कहते हैं डीपू इंचार्ज

जब इस संबंधी डीपू इंचार्ज एएम मीना से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पक्की लेबर को फोन करने की कोशिश की थी, जब उनमें से कोई नहीं आया तो उन्होंने बाहर से लेबर मंगवाकर लोडिंग करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली थी कि गोदाम के गेट पर लगे कांटों में कुछ फर्क है, जिसे चैक करवाने के लिए ट्रक में लोडिंग की जा रही थी।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस मामले में थाना सीटी के एसएचओ सतविन्दर सिंह ने बताया कि लेबर यूनियन द्वारा एफसीआई के आधिकारियों पर जो आरोप लगाए गए हैं के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पटाखा गोदाम में धमाका,भारी नुकसान
नजदीकी घरों की उड़ी छतें

दो दर्जन से अधिक घायल ,कईयों की हालत गंभीर

संगरूर(गुरप्रीत सिंह)। सुनाम के नीलोवाल रोड पर स्थित पटाख़ों वाले गोदाम में जोरदार धमाका होने के कारण दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास कई घरों की छतें हिल गई और घरों के बड़ी संख्या लोग घायल हो गए। गोदाम में हुए जोरदार धमाके के कारण पूरा सुनाम शहर दहशत में आ गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनाम से नीलोवाल गांव को जाते रोड पर स्थित पटाखों वाले गोदाम में आज देर शाम एक के बाद एक धमाके हुए , जिस कारण सारा गोदाम मलबे के ढेर में तबदील हो गया और आसपास के कई मकान ढह गए और कई राहगीर भी इस धमाके की चपेट में आ गए। अचानक हुए इस धमाके के कारण लोग बुरी तरह सहम गए। धीरे-धीरे खून में लथपथ हुए लोग बाहर को भागने शुरू हो गए।

सुनाम के सरकारी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार वहां 20 से ज्यादा घायल पहुंच चुके थे जिनमें कईयों की हालत गंभीर होने के कारण उनको पटियाला के लिए रैफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सदर सुनाम और सिटी सुनाम की पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत जेसीबी मशीनों के साथ बड़े स्तर पर फैले मलबे को उठाना शुरू कर दिया। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।