प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - Sach Kahoon Hindi

PM Fasal Bima Yojana: किसानों की हुई मौज, एक हफ्ते में मिलेगी खराब फसल के मुआवजे की डोज !
नई दिल्ली। PM Fasal Bima Yojana आजकल आए दिन बदलते मौसम के रंग-ढंग के चलते खेती करना आसान नहीं रह गया है। इसी बदलते मौसम से ज्यादातर फसलें खेतों में ही बर्बाद हो जाती हैं, जिसके नुकसान का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। इन अनचाही आपदाओं से किसानों और फसलों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना चलाई गई है। कई राज्यों में फसल बीमा योजना के सहारे ही बहुत से किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई हो सकी है। PM Fasal Bima Yojana

Chawal ki Kheti: कैसे करें चावल की खेती ? और ये कैसे बन सकता है कमाई का जरिया, पूरी जानकारी

अबकी बार खरीफ सीजन देश के किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल बाढ़, बारिश और सूखे से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बार किसानों की करोड़ों रुपए की फसल बर्बाद हो गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में किसान फसल खराब होने से कराहते रहे। जब भी किसी आपदा की वजह से फसलें खराब होती हैं तो किसानों की उम्मीदें केंद्र सरकार से ही होती है। केंद्र सरकार ने भी किसानों की मदद हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की हुई है। देश में लाखों किसान हर साल इस योजना का लाभ उठाते हैं। PM Fasal Bima Yojana

केंद्र सरकार किसानों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी जोर दे रही है। बता दें कि वर्तमान में किसानों के दावे और सरकार से नुकसान के आंकड़े मिलने के बाद ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पैसा किसानों को दिया जाता है। इसके लिए सर्वे में काफी समय लगता है और करीब डेढ़ से दो महीने बाद किसानों को भुगतान किया जाता है। PM Fasal Bima Yojana

बिहार के किसानों के लिए चलाई जा रही कृषि इनपुट सब्सिडी योजना के तहत सिंचित क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होने पर 13,500 रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं बिना सिंचाई के खेतों में फसल खराब होने पर 6800 रुपये का राहत अनुदान देने का प्रावधान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आता है। बिहार राज्य के कई इलाके आज भी बंजर हैं, जहां 4 इंच तक बालू जमा है। ऐसे क्षेत्रों में जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें 12,200 रुपये अनुदान राशि देने का प्रावधान है। PM Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना 2016 में शुरू की गई थी। अब तक 37 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 8.31 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिला था। इसके साथ कई जगहों पर धन की कमी, राज्य सरकारों के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, बीमा कंपनियों एवं किसानों के बीच समन्वय भी एक बड़ी समस्या है। PM Fasal Bima Yojana