Wushu Championship - Sach Kahoon Hindi

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का परचम, आशु बेस्ट प्लेयर
State-Level Wushu Championship: हनुमानगढ़। 26 से 28 मार्च तक बीकानेर में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ी दक्ष सहारण, आशु, कर्मवीर और दिव्या ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं मनीष कुमार और पारस कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा संदीप, हर्षित, हरमन कौर और योगिता ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Hanumangarh News

विशेष उपलब्धि के रूप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में आशु को पूरे राजस्थान का बेस्ट प्लेयर अवार्ड प्रदान किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। मंगलवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर राजीव गांधी स्टेडियम में सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, मुख्य अतिथि अमित सहू, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, भाजपा नेता ओम सोनी, पूर्व पार्षद हिमांशु महर्षि, राज्य कर अधिकारी नितिन चुघ, कोच इकबाल सिंह, ओम सेन, देवेन्द्र पूनिया और जगतार सिंह मौजूद रहे।

वक्ताओं ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई तथा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोच शंकर सिंह नरूका, एडवोकेट राजीव चौधरी, राजेश खीचड़, अनिल सिहाग, विकास शर्मा, दिलीप रोहिल्ला, सोनू सेन सहित कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वुशु संघ के संयोजक हेमन्त गोयल ने किया। Hanumangarh News

नेशनल वुशु चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। नेशनल जूनियर व युथ वुशु चैम्पियनशिप (Wushu Championship) जो कि 06 से 11 अगस्त 2023 को पटना, बिहार में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक सहित 6 पदक जीतकर हरियाणा राज्य, सोनीपत जिले व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में ईशा 48 किग्रा व धीरज 80 ने स्वर्ण पदक, युथ वर्ग में दीपिका 56, अमित 75 व आदर्श 80 ने स्वर्ण पदक व आशीष 70 ने कांस्य पदक प्राप्त किया। Kharkhoda News

पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय प्रांगण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया व वुशु कोच विनोद गुलिया ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। वुशु कोच विनोद गुलिया ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से प्रताप स्कूल खरखौदा में वुशु कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान यहाँ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक व राष्ट्रीय स्तर 203 पदक प्राप्त कर चुके हैं। Kharkhoda News

सभी प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया की देख-रेख में कार्य कर रहे हैं। प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के साथ-साथ, छात्रावास में रहने व खिलाड़ियों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई है जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी निरंतर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि प्रताप स्कूल खरखौदा में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा है। वुशु के खिलाड़ियों ने पिछले माह सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भी 5 स्वर्ण व 2 रजत पदक प्राप्त किए थे।

खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय प्रताप स्कूल की खेल व्यवस्था, कोच के मार्गदर्शन, खुद के मन में जीतने की जिद और जीत की जिद के लिए कठोर मेहनत को दिया। पटना, बिहार से प्रताप स्कूल के जो खिलाड़ी सोने के तमगे लाए हैं वो वास्तव में वहाँ अपनी मेहनत, प्रताप स्कूल खेल व्यवस्था की उत्तम तकनीक, अपने योग्य व मेहनती कोच की आभा को लोगों में बांट आए हैं। यह परम सत्य है कि सफलता की आवाज की गूँज बहुत दूर तक जाती है और न जाने कितने लोगों का मार्गदर्शन कर उन्हें भी इस पथ पर चलने को प्रेरित कर देती है।

प्रताप स्कूल के खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से मैडलों की झडी लगाकर अपना, अपने स्कूल का, अपने क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं समाज को मुकाबले में आने के लिए बाध्य भी कर रहे हैं। यह बाध्यता जरूरी है क्योंकि समाज उसी ओर गतिमान होगा जहाँ उन्हें अपने बच्चों का स्वर्णिम भविष्य दिखाई देगा। परोक्ष रूप से देखा जाए तो प्रताप स्कूल का खेल परिणाम अन्य स्कूल व खेल एकेडमियों को स्वयं को अपडेट करने के लिए बाध्य कर रहा है जो समाज व खेल जगत के लिए अच्छा संकेत है। प्रताप स्कूल का जो खेल परिणाम है उसमें यहाँ पर छात्रावास की उत्तम व्यवस्था, शुद्ध सात्विक भोजन, योग्य कोच व खेलो इंडिया सैंटर के तहत खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का बड़ा हाथ है। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– ‘विलेज वाईब्रेट’ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा स्टेट वुशु चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते
खरखौदा, (सच कहूं/हेमंत कुमार)। हरियाणा स्टेट यूथ एंड जूनियर वुशु चैम्पियनशिप जो कि बेरी झज्जर में 2 से 4 जून 2023 को आयोजित हुई, में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 2 रजत व 5 कांस्य पदकों सहित कुल 13 पदक प्राप्त कर जिले, स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। Sonipat News

यह भी पढ़ें:–Cash Limit at Home: जरूरी सूचना! माया का जाल, बन ना जाए जी का जंजाल!

पदक विजेता खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में ईशा 45 किग्रा, ध्रुव 52, चिराग 60 उर्मित 80, यूथ में दीपिका 56 व आदर्श 80 ने स्वर्ण पदक, निखिल 75 ने यूथ व नेहा 48 ने जूनियर में रजत पदक, शुभम 48, आदित्य 45, केशव 75 व धीरज 70 ने जूनियर वर्ग में कांस्य व साहिल 56 ने यूथ वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रताप स्कूल खरखौदा में पहुँचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया व आर्मी कोच प्रवीन ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। Sonipat News

सभी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप जो कि पटना, बिहार में आयोजित होगी के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी इनसे पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण ने वुशु का खेलो इंडिया सैंटर स्थापित किया हुआ है जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षक व खिलाड़ियों को खेल किट के साथ-साथ खेल उपकरणों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।

आर्मी वुशु कोच प्रवीन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं पूरे भारतवर्ष में घूम चुका हूँ लेकिन शिक्षा व खेलों का जो संगम प्रताप विद्यालय में हैं वह अन्य भारतवर्ष में कहीं पर नहीं है। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति बधाई की पात्र है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा दी जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, कुशल प्रशिक्षण व अपने माता-पिता को दिया।