Dera Sacha Sauda Followers - Sach Kahoon Hindi

डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद महिला को दिया राशन
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए गुरुग्राम के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद महिला को एक माह का राशन देकर उसकी मदद की। लॉकडाउन के दौरान भी डेरा अनुयायियों ने बेघरों, गरीबों, जरूरतमंदों को नियमित तौर पर संभाला और राशन आवंटित किया। गुरुग्राम की साध-संगत ने सूरत नगर में जरूरतमंद महिला को राशन देकर उसकी मदद की। यह महिला विधवा है और उनके पास एक लड़का और एक लड़की हैं। सेवादारों ने बताया कि महिला खुद बीमार रहती है। उन्हें लगभग हर दवाई का रिएक्शन होता है। जल्द ही उसके मेडिकल टेस्ट कराकर इलाज का भी प्रबंध किया जाएगा, ताकि वह बच्चों की परवरिश कर सके। वहीं उनका बेटा फास्ट फूड की रेहड़ी पर काम करता है। सेवादारों ने निर्णय लिया है कि उसे रेहड़ी से हटाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। जल्द ही उसे पुस्तकों समेत पढ़ाई का पूरा सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने चार अस्पतालों में किया 56 यूनिट रक्तदान
कोरोना के चलते रक्तदानियों के न आने से रक्त की भारी कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक : बीटीओ (Blood Donation)

डेरा श्रद्धालु बोले-पूज्य गुरु जी पावन शिक्षाओं की बदौलत ही कर पा रहे हैं रक्तदान

सच कहूँ/रघबीर सिंह/वनरिन्दर मणकू लुधियाना। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। इसी क्रम में रक्त की भारी कमी से जूझ रहे ब्लड बैंकों की अपील पर रविवार को पंजाब के जिला लुधियाना की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने रेडक्रॉस सहित चार अस्पतालों को 56 यूनिट खूनदान किया। रक्त मिलने पर ब्लड बैंकों के ट्रांसफ्यूजन अधिकारियों ने राहत की साँस लेते डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया और डेरा श्रद्धालुओं की तरह अन्य रक्तदानियों से भी खूनदान करने की अपील की। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने रेडक्रॉस को 7, सिविल हस्पताल को 14, सीएमसी अस्पताल को 14 और डीएमसी अस्पताल को 21 यूनिट रक्तदान किया।

ट्रयू ब्लड पंप के नाम से प्रसिद्ध डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु रविवार सुबह होते ही जिले विभिन्न ब्लॉकों से अस्पतालों में पहुंचने शुरू हो गए। रक्तदान करने आए इन डेरा श्रद्धालुओं में महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में शामिल रहीं। इस मौके पर पंजाब के 45 मैंबर जसवीर सिंह इन्सां, 45 मैंबर यूथ सन्दीप इन्सां, 45 मैंबर श्रवण इन्सां ने बताया कि डीएमसी, सीएमसी अस्पताल, सिविल हस्पताल और रेडक्रॉस ने डेरा श्रद्धालुओं को उनके ब्लड बैंकों में खून की कमी के बारे में बताते रक्तदान करने की अपील की थी। इस मौके पर सीएमसी अस्पताल में 25 मैंबर पूर्ण चंद इन्सां, 25 मैंबर एसपी बंगड़, खूनदान समिति के रणजीत भंडारी इन्सां, सिविल अस्पताल में 25 मैंबर हरीश चंद्र शंटा, 15 मैंबर कृष्ण जुनेजा इन्सां, 45 मैंबर बहन कृष्णा इन्सां, लक्ष्मण लक्की इन्सां व खूनदान समिति के जगजीत इन्सां, डीएमसी अस्पताल और रेडक्रॉस में 15 मैंबर कुलदीप इन्सां, भंगीदास सत्यता देव इन्सां ने मोर्चा संभालते हुए विभिन्न अपनी ड्यूटी बाखूबी निभाई। इस मौके पर अन्य सेवादार भी उपस्थित थे। इन सेवादारों का कहना था कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहमत से ही संभव हो पा रहा है।

थैलेसीमिया और कैंसर जैसे रोगों से ग्रस्त मरीजों के उपचार में मददगार बने हैं डेरा श्रद्धालु : बीटीओ

डीएमसी हस्पताल की ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारी (बीटीओ) डॉ. अमरजीत कौर व रेडक्रॉस के बीटीओ ने डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते कहा कि इनके कारण उनके अस्पताल में रूटीन में आने वाले थैलेसीमिया और कैंसर रोगियों का इलाज संभव हो रहा है। डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि डेरा श्रद्धालु कैंसर और थैलेसीमिया पीड़ितों के जीवन का आधार बने हुए हैं। आज कोरोना के दौर के कारण आम रक्तदानी अस्पतालों में जाने से डरते हैं, परंतु थैलेसीमिया और कैंसर रोगी का तो खून के बिना ईलाज संभव ही नहीं है। लॉकडाऊन दौरान लगातार डेरा श्रद्धालु घरों में निकल कर बड़ी संख्या में रक्तदान करते आ रहे हैं। वह डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।

रेडक्रास के डॉक्टर ने कहा कि कोरोना कारण ब्लड बैंक रक्त की कमी के साथ दो-चार होना पड़ रहा है। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु उनके एक फोन पर रक्तदान करने आ जाते हैं, जिस कारण लॉकडाऊन में भी वह लोगों को खून की सप्लाई बेहतर ढंग से करते रहे हैं। डेरा श्रद्धालुओं की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्टेशनरी शॉप में लगी भयंकर आग
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पाया आग पर काबू

राएकोट(राम गोपाल )। रविवार सुबह 10 बजे के करीब स्थानीय मालेरकोटला रोड बाइपास पर स्थित ‘सिंगला बैग हाउस’, जो कि प्लास्टिक व स्टेशनरी का कारोबार बड़े स्तर पर करते हैं, की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी के बारे में जैसे ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंंग के सेवादारों को पता लगा तो वे घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए।

दुकान मालिक दविन्दर कुमार सिंगला के भाई राकेश कुमार सिंगला ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो उनकी ओर से दुकान खोल कर बिजली का स्विच आॅन करने के थोड़ी देर बाद ही दुकान के अंदर से धुआं बाहर आने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते धुआं आग की लपटों में बदल गया। इसके बाद उन्होंने जगराओं फायर ब्रिगेड को फोन किया। देखत ही देखते आग तेज हो गई।

आगजनी से लाखों का नुकसान

आसपास के लोग व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार टिंकू इन्सां, बिक्कर सिंह इन्सां, सेवक इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, गग्गी इन्सां व अन्य उपस्थित लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाना शुरू कर दिया व स्थानीय मार्केट समिति का पानी का टैंकर भी पहुंच गया व लोग टैंकों में पानी लेकर आग को काबू करने में जुट गए। 40-45 मिनटों बाद नगर कौंसिल जगराआें व एयर फोर्स स्टेशन हलवारा की फायर बिग्रेड गाड़ियां पहुंच गई जिन्होंने आग पर काबू पाया।

दुकानदार राकेश कुमार सिंगला ने कहा कि उनका सब कुछ जल कर राख हो गया है व नुकसान का अंदाजा 30 -35 लाख तक का है। आग लगने संबंधी स्थानीय थाना सिटी के प्रमुख जरनैल सिंह ने कहा कि अब तक जो पता लगा है उससे लगता है कि यह आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट कारण लगी है बाकी जांच चल रही है।

कौंसिल के प्रति रोष

रायकोट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर हुई फायर बिग्रेड की गाड़ी नगर कौंसिल द्वारा तैनात न किए के जाने के कारण घटनास्थल पर उपस्थित लोगों में भारी गुस्सा था। लोगों का कहना था कि अगर रायकोट में फायर बिग्रेड होती तो इस दुर्घटना के नुकसान से बचाया जा सकता था।

कौंसिल के पास साधनों की कमी: अधिकारी

इस संबंधी नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल अपने वित्तीय हालात को देखते हुए फायर बिग्रेड रखने में समर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी के लिए अलग शिफ्टों के लिए कई कर्मचारियों की जरूरत है और इसका मासिक खर्च दो-सवा दो लाख के करीब होगा और नगर कौंसिल के पास ऐसे कोई वित्तीय साधन नहीं हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान
सेवादारों ने आग बुझाने में की मदद

मूनक (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अनाज मंंडी में गुरू तेग बहादुर ट्रैक्टर पार्टस व वर्कशाप में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भयानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी मूनक में ट्रैक्टर पार्टस व ट्रैक्टर वर्कशाप में अचानक आग लग गई। जब लोग सुबह सैर करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने दुकान से धुआं निकलता देखा।

आग लगने की सूचना मिलते ही मार्केट निवासी व डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों, नगर पंचायत मूनक के कर्मचारी, स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भयानक होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका।

उन्होंने तुरंत जाखल से फायर बिग्रेड गॉड़ी भेजने के लिए कहा, लेकिन जब तक वह पहुंची तक तक सारा सामान जल चुका था। दुकान के मालिक बलजिन्दर सिंह व धर्मपाल शर्मा ने बताया कि सुबह अचानक ही दुकान को आग लग गई व सारा सामान जल करराख हो गया। आग लगने से करीब 7-8 लाख का नुक्सान हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रजवाहे में दरार, धान की फसल बर्बाद
डेरा श्रद्धालु दरार को भरने लिए उतरे पानी में

चहुंओर सेवादारों के कार्य की प्रशंसा

पीड़ित किसानों ने की मुआवजे की मांग

तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लिया घटनास्थल का जायजा

शेरपुर(रवी गुरमा)। बीती रात हुई तेज बरसात से पानी के तेज बहाव कारण शेरपुर से बाजवा रोड पर स्थित रजवाहे में दरार पड़ गई, जिस कारण पानी का तेज बहाव खेतों की ओर हो गया व खेतों में रोपित की गई धान की फसल पानी में डूब गई। इस मौके किसान दर्शन सिंह पुत्र लाल सिंह ने बताया कि उसकी 15 एकड़ के करीब धान की फसल बर्बाद हो गई।

इसके अलावा आसपास के खेतों में भी पानी भर गया। मौके पर पहुंचे डेरा सच्चा सौदा सिरसा श्रद्धालु जगदेव सिंह सुंदर, रामदास सिंह बिट्टू, बलविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और डेरा श्रद्धालुओं ने हिम्मत दिखाकर तेज बहाव वाले पानी में उतरकर पानी को रोकने की कोशिश की। इस मौके पर प्रशासन द्वारा नायब तहसीलदार दिलबाग सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

रजवाहे में पानी का स्तर किया गया है कम : जेई

इस संबंधी जेई नहरी विभाग राहुल शर्मा ने कहा कि रजवाहे में दरार आने पर पानी का स्तर घटा दिया गया है जल्दी ही यह काम पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंनें डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया दिलबाग सिंह तहसीलदार ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु हमेशा ही लोग हितैषी कामों में आगे रहते हैं।

जिक्रयोग्य है कि दरार को भरने लिए डेरा श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पानी के तेज बहाव को रोकने से रजवाहे में अन्य कई स्थानों पर दरार पड़ने का खतरा बना हुआ था व बहुत ही मुश्किल से रजवाहे में आई दरार को भरा गया। इस मौके एकत्रित हुए लोगों ने मांग की है कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। नायब तहसीलदार दिलबाग सिंह ने बताया कि नुक्सान संबंधी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डेरा श्रद्धालुओं ने ली मंदबुद्धि की सुध
हाथ पर छपा है शुभलाल नाम का टेटू व कान पर है कट का निशान

संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए ब्लॉक संगरिया की साध-संगत लगी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार प्रात: संगरिया के रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति जिसकी मानसिक हालत सही नहीं थी, की सूचना रोकी इन्सां व लक्ष्मण इन्सां ने लाल चंद इन्सां को दी।

सूचना मिलते ही सेवादार भाइयों ने मौके मंदबुद्धि युवक की सहायता की। इस युवक की उम्र लगभग 35 साल है। विक्षिप्त व्यक्ति की दयनीय हालत को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस थाना में करने के बाद साध-संगत उसे रतनपुरा नामचर्चा घर में ले आए। वहां उसके खाने पीने की व्यवस्था के बाद उसे नहला कर नए कपडे पहनाए। उसने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी व उसकी जेब से भी कोई कागजात नहीं मिला है, जिनके आधार पर उसकी पहचान हो सके।

डेरा श्रद्धालुओं ने बताया कि उसके हाथ पर शुभलाल नाम का टैटू छपा है और एक कान पर कट का निशान है। वहीं ब्लॉक जिम्मेवार गुमशुदा व्यक्ति के घर का पता लगाने के लिए विभिन्न गांवों की साध-संगत व लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।

लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस कार्य में लाल चंद इन्सां, रोकी गर्ग इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, अमरनाथ पेन्टर, श्रवण इन्सां, बनारसी दास इन्सां, पूर्ण मानकसर, भरपूर सिंह, समीर ने सहयोग दिया। भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने उपरोक्त व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर स्थानीय शाह सतनाम जी ग्रीनएस वैल्फेयर फोर्स विंग के सहायता केन्द्र के फोन नं 01499़251700, 9413714295 व 9413514414 पर देने की अपिल की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुरुद्वारे की छत ढ़ही, एक की मौत
मलबे में कई दबे, 3 गंभीर रूप से घायल

पानीपत(सच कहूँ न्यूज)। शहर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही की छत अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है, जब गुरुद्वारे में लंगर की तैयारियां चल रही थी।

अचानक जोरदार आवाज के साथ गुरुद्वारे की छत गिरी।हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गया। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दब गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

तीन घायलों में से दो को बाहर के अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया है जिनकी पहचान सरताज अहमद पुत्र मुलताज अहमद, जरनैल पुत्र सोहन सिंह और वधावा राम कॉलोनी की माया देवी के रूप में हुई है।

मददगार बनकर पहुंचे ग्रीन एस सेवादार

पानीपत के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही की छत गिरने की जानकारी जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों को मिली तो वे बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गए।

सेवा करने वालों में ईश इन्सां, राहुल इन्सां, दीपक इन्सां, विजय इन्सां, सन्नी इन्सां, जयदीप इन्सां, राकेश इन्सां, टीटू इन्सां, जितेंद्र इन्सां व गोबिंद इन्सां सहित करीब 50 सेवादार मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।