IMD Monsoon Alert - Sach Kahoon Hindi

Haryana-Punjab Weather: उमस और गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा-पंजाब में मानसून की रफ्तार सुस्त, पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा-पंजाब में मानसून के आगमन के बावजूद बारिश की रफ्तार धीमी बनी हुई है, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण बताते हुए आठ और नौ जुलाई के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और पटियाला में कई स्थानों पर, जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं।

भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को राज्य में बिजली की मांग 15,003 मेगावाट तक पहुंच गयी। इसके मुकाबले राज्य का अपना बिजली उत्पादन 4,673 मेगावाट रहा, जबकि केंद्रीय पूल से 10,578 मेगावाट बिजली उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.05 हर्ट्ज दर्ज की गयी।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अनुसार सात जुलाई को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,567.02 फुट दर्ज किया गया। बांध में 38,018 क्यूसेक पानी की आवक हुई, जबकि 23,229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पौंग बांध का जलस्तर 1,318.71 फीट रहा, जहां 17,875 क्यूसेक पानी की आवक और 15,500 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गयी।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब के शेष क्षेत्रों में भी पूरी तरह सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वर्तमान में केवल दो जिले ऐसे हैं, जहां मानसून की पूरी तरह एंट्री बाकी है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Haryana-Punjab Weather: उमस और गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा-पंजाब में मानसून की रफ्तार सुस्त, पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश

Monsoon: भारी बारिश के साथ केरल में मॉनसून ने दी दस्तक, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश
उत्तर भारत में 3 दिन बाद होगा मौसम में बदलाव, 11 से बूंदाबांदी की संभावना

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।

हिसार। Monsoon update: गर्मी से तप रहे संपूर्ण भारतवर्ष को अब राहत मिलने वाली। लंबे इंतजार के बाद आखिर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के समुंद्री तटों पर भारी बारिश के साथ दस्तक दे दी है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार भारत मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन जारी करते हुए चार-पांच दिन की देरी से मॉनसून पहुंचने का अनुमान लगाया था। के बाद मौसम विभाग ने 7 जून मॉनसून पहुंचने की बात कही। परंतु मानसून ने 8 जून को जोरदार दस्तक दी है। पूरे एक सप्ताह देरी से पहुंचे मॉनसून का असर देशभर में देखने को मिलेगा। जून माह में अपेक्षा से कम बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। Monsoon

RBI News: 2 हजार के नाट पर आया बड़ा अपडेट

लेकिन जुलाई तक औसत मानसून 96 फीसदी तक होने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार पहले मॉनसून के शुरुआती दिनों में बिपरजॉय चक्रवात के चलते मॉनसून की रफ्तार कम रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटों में पूरे केरल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके 48 घंटों के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा। जैसे ही इन प्रदेशों में मॉनसून सक्रिय होगा फिर मध्य भारत होते हुए यह उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार,राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा व पंजाब जैसे राज्यों सहित उत्तर पूर्व भारत में पहुंचेगा।

बिपरजॉय चक्रवात के असर से हुई देरी | Monsoon

भारत मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात के असर से दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी हुई है। शुरुआती एक सप्ताह तक भी इसी चक्रवात का असर दिखाई देगा। जिसके कारण मॉनसून की रफ्तार नहीं बढ़ पाएगी। हालांकि जैसे ही विपरजॉय चक्रवात का असर खत्म हो जाएगा तो दक्षिण पश्चिम मानसून देशभर में गति पकड़ लेगा।

सामान्य रहेगी बारिश, खेती पर नहीं होगा ज्यादा असर | Rain

भारत में मॉनसून सबसे पहले अंडेमान निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करता है। इस बार यहां भी करीब 4 दिन की देरी से 19 मई को मानसून पहुंचा था। इसी प्रकार केरल में भी मॉनसून एक जून को दस्तक देकर बारिश शुरू कर देता है। उसके बाद फिर 15 जुलाई तक देशभर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय होता है। लेकिन भारत मौसम विभाग ने 16 मई को ही अपने मौसम बुलेटिन में कहा था कि इस बार केरल में मानसून की दस्तक 4 जून के बाद ही आएगी। आखिर लंबे इंतजार के बाद 8 जून को मॉनसून पहुँच ही गया। Monsoon

मौसम विभाग का कहना है कि बेशक मॉनसून देरी से पहुंचा हो, लेकिन इसका खेती पर ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि इस बार पूरे देश भर में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। पर भारत देश में मॉनसून की अहमियत इसलिए सबसे ज्यादा अधिक है, क्योंकि करीब 60 फ़ीसदी खेती दक्षिण पश्चिम मानसून पर ही निर्भर रहती है और इसी इलाकों में देश का आधा खाद्यान्न उत्पादन भी होता है। समय पर पहुंचने वाले मॉनसून से अच्छी बारिश का देश की अर्थव्यवस्था पर भी पूरा असर दिखाई देता है।