Australia Cricket Team - Sach Kahoon Hindi

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने ICC पर लगाया ये बड़ा आरोप, सभी देश हैरान!
Australian Media Alleges ICC: खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा। उसे अफगानिस्तान के हाथों का हार का सामना करना पड़ा और उसे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा, जोकि पूरी दुनिया के लिए उतना ही अचंभित करने वाला था, जितना कि ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए। ऑस्ट्रेलियन टीम (Australia Cricket Team) पर यह सोचने पर मजबूर हो गई कि वो अफगानिस्तान जैसी टीम से कैसे हार गई। T20 World Cup 2024

पिछले तीन दशकों में 6 वर्ल्ड कप, एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ अपना जबरदस्त दबदबा बनाए रखने वाली टीम को इस सीरीज में पहली बड़ी हार का मुंह देखकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को बाहर का रास्ता दिखाने वाली अफगानिस्तान की टीम को पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश मिल पाया लेकिन वह भी आज दक्षिण अफ्रीका की टीम से हाकर बाहर हो गई है। Australian Team

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें तोड़ी

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस विश्व कप की शानदार शुरूआत की थी, लेकिन भारत के खिलाफ हार ने उसे काफी पीछे धकेल दिया या यूं कहें कि उन्हें लगभग विश्व कप से बाहर ही कर दिया। अफगानिस्तान को हराकर बांग्लादेश पर अपनी उम्मीदें टिकाना उसके लिए आखिरी मौका था। लेकिन यह मौका भी उसके हाथ से निकल गया जब अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर बाहर कर दिया। T20 World Cup 2024

ऐसी स्थिति में ग्लेन मैक्सवेल यह याद नहीं कर पा रहे थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन के लिए कब किसी दूसरी टीम पर निर्भर रहना पड़ा था। अब इस स्थिति में कप्तान मिशेल मार्श ने खुलेआम पर बांग्लादेश की टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘कम ऑन बांग्लादेश’, ताकि बांग्लादेश जीते और अफगानिस्तान की टीम को बाहर कर दे, जिससे ऑस्ट्रेलियन टीम की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद बरकरार रह सके। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें अपना सा मुंह लेकर अपने देश वापिस लौटना पड़ा।

”आईसीसी ने भारत को लाड़-प्यार दिया’

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कंगारू टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी को शेड्यूलिंग के लिए दोषी ठहराया और बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के ‘अनुचित’ तरीके से जीतने और डेविड वार्नर के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तक, इन सभी बातों पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने ध्यान केंद्रित किया, जिससे सभी देश हैरान हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार को लेकर हेराल्ड सन ने एक लेख प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था ‘कैसे दिमाग घुमाने वाले शेड्यूल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान किया, भारत को लाड़-प्यार दिया’। T20 World Cup 2024

सन ने यह आरोप लगाते हुए कि आईसीसी ने ‘भारत को लाड़-प्यार दिया’, ऑस्ट्रेलियाई अखबार के अनुसार, कैसे ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 चरण में लगातार डे-नाइट और डे गेम खेले, वहीं दूसरी ओर आईसीसी ने भारत के टूर्नामेंट के सभी मैच अपने दर्शकों को खुश करने के लिए दिन में रखे। इसी तरह, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने लिखा: ‘‘ड्रामा और तमाशा राज करता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया विश्व कप सेमीफाइनल के लायक नहीं था।’’ लेख में ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम की कमियों को उजागर किया गया और गुलबदीन नैब की ‘झूठी’ चोट की भी निंदा की गई, जिसने अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान रुकावट पैदा करने की रणनीति के रूप में काम किया।

वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की

ऐसे ही क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, ‘‘वार्नर ने अपने अंतिम टूर्नामेंट में बांग्लादेश और ओमान के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की। लेकिन उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पावरप्ले ब्लिट्ज में 4 छक्के लगाए।’’

फॉक्स क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 सेट-अप में बदलाव की आवश्यकता को इंगित करने के लिए अपनी रिपोर्ट के लिए मिशेल मार्श को उद्धृत किया था। ‘‘ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान मिच मार्श का कहना है कि टीम के कुछ अनुभवी सदस्य जो विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहे, उन्हें असफल अभियान की समीक्षा के हिस्से के रूप में अपने भविष्य के बारे में ‘निर्णय लेने’ की आवश्यकता होगी।’’ T20 World Cup 2024

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़!

Australia Cricket Team: Australia खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत! फूटा यूजर्स का गुस्सा, जानिये क्या है मामला
Australia Cricket Team: आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को हराने से अधिक चर्चा ट्रॉफी के अनादर को लेकर हो रही है। मिशेल मार्श की वायरल हो रही तस्वीर पर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर आॅस्ट्रेलियाई टीम को जमकर आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर वायर फोटो में देखा गया है कि मार्श विश्व कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग मिशेल मार्श से काफी नाराज हैं और लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत करके मार्श ने ट्रॉफी का अनादर किया है। मिशेल की फोटो पर सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी सामने आ रही हैं। इस फोटो को कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस फोटो के साथ ट्रॉफी की फूल माला वाली संयुक्त फोटो वायरल हो रही है।

इस फोटो को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर किसी शायर की पंक्तियों साझा करते हुए लिखा। …इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पे ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं। समय अच्छे अच्छों को कद्र करना सिखा देता है, आज नहीं तो कल सही। भारत, भारतीय संस्कृति की जय वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वे इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं, अगर उनके मन में इसके लिए सम्मान नहीं है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि मार्श की यह हरकत क्रिकेट के इतिहास में अपमानजनक और असम्मानजनक कृत्य के रूप में दर्ज किया जाएगा। ऐसा रवैया अनुचित और अस्वीकार्य है। आप क्रिकेटरों की भावी पीढ़ी के लिए क्या संदेश दे रहे है।

Australian Cricketer Mitchell Marsh sits with his feet on the top of the #WorldCup trophy…#Worldcupfinal2023 pic.twitter.com/t4n1pr11df

— Pankaj Goswami (@PankajG91301054) November 20, 2023

ट्रैविस हेड की 137 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन अविजित 58 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आॅस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकबाले में भारत को छह विकेट हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आॅस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने 47 स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सात रन, मिचेल मार्श 15 रन और स्टीव स्मिथ चार को खो दिया। इसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन संयम के साथ खेलते हुए टीम को विजय के द्वार पहुंचा दिया। हालांकि जीत के दो रन पहले ट्रैविस 120 गेंदों में 137 रनों पर सिराज की गेंद पर गिल को कैच थमा बैठे। इसके बाद 43 ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल दो रन बनाते हुए स्कोर 241 रन कर टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिला दी। आॅस्ट्रेलिया की विश्वकप की यह छठी खिताबी जीत है। वहीं भारत दूसरी बार फाइनल में हारा है।

भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिये। वहीं शमी और सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केएल राहुल 66 रन, विराट कोहली 54 रनों की अर्धशतकीय पारी और रोहित शर्मा के धुआंधार 47 रनों की बदौलत भारत ने आॅस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है। Australia Cricket Team

आॅस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरूआत देने का प्रयास किया लेकिन मिचेल स्टार्क ने पांचवें ओवर में शुभमन गिल सात रन पर आउट कर दिया। रोहित शर्मा के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाये। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया। अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर चार रन को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया।

World Cup 2023 Final: हार पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, विराट कोहली भी हैरान!

सेमीफाइनल और फाइनल में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।फाइनल में विराट ने 56 गेंदों में अर्धशतक बनाया। 29वें ओवर में 148 के स्कोर पर विराट कोहली 63 गेंदों में 54 को पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड आउट हो गये। केएल राहुल ने संयम से खेलते हुए 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 36वें ओवर में 178 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका रविंद्र जडेजा नौ रन के रूप में लगा।

42वें ओवर में स्टार्क ने केएल राहुल 66 रन विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजते हुए भारत को 203 रन के स्कोर पर छठा झटका दिया। शमी छह रन सातवें विकेट रूप में आउट हुए। इसके बाद बुमराह एक रन जैम्पा का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 18 रन को हेजलवुड ने इंग्लिस के हाथों कैच आउट करा दिया। कुलदीप यादव 10 रन मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में मार्नस/कमिंस द्वारा रन आउट कर दिये गये। भारतीय टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ओर पूरी टीम 50 ओवर में 240 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। आॅस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और ऐडम जैम्पा ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

India vs Australia: भारतीय टीम पर मडरा रहा हार का खतरा, आॅस्ट्रेलिया की जीत लगभग तय?
India vs Australia, WTC Final Day 3 Live Score and Updates: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51) के जुझारू अर्द्धशतकों की बदौलत भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को 296 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही पहली पारी में 173 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन रहाणे और शार्दुल के संघर्ष ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। दोनों ने सातवें विकेट के लिये 109 रन जोडे़ जो इंग्लैंड में सातवें विकेट के लिये भारत की छठी शतकीय साझेदारी है।

भारत के लिये दिन की शुरुआत निराशाजनक रही और स्कॉट बोलैंड ने दूसरी ही गेंद पर श्रीकर भरत (पांच) को बोल्ड कर दिया। छह विकेट मात्र 152 रन पर गिरने के बाद शार्दुल और रहाणे ने भारतीय पारी को संबल दिया जबकि उन्हें किस्मत का भी साथ मिला।

शार्दुल को शून्य रन पर एक जीवनदान तब मिला जब बोलैंड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा उनका कैच नहीं लपक सके। उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए बोलैंड के दूसरे ओवर में दो चौके लगाये। शार्दुल को दूसरा जीवनदान तब मिला जब पैट कमिंस की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने स्लिप में उनका कैच गिरा दिया।

इसी बीच, दूसरे छोर पर खड़े रहाणे ने कमिंस को छक्का लगाकर 92 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुछ देर बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये। रहाणे जब 71 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब डेविड वॉर्नर ने स्लिप में उनका कैच गिराकर उन्हें मैच का दूसरा जीवनदान दिया।

रहाणे और शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया की इन गलतियों को भुनाते हुए 59वें ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी करते हुए भारत को 250 रन के पार पहुंचाया। शार्दुल इसके फौरन बाद पवेलियन लौट सकते थे लेकिन कमिंस ने उन्हें जिस गेंद पर पगबाधा किया वह नो बॉल निकली।

भारत ने लंच से पहले छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिये। सत्र के अंत तक भारत अच्छी स्थिति में लग रहा था, लेकिन रहाणे और शार्दुल के बाद उसके पास कोई बल्लेबाज नहीं बचे थे। लंच के बाद दूसरे ओवर में ही ग्रीन ने दर्शनीय कैच पकड़कर रहाणे को 89 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। करीब 18 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे रहाणे ने 129 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, हालांकि उनके विकेट के साथ भारत का संघर्ष भी समाप्त हो गया।

रहाणे के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम तीन विकेट लेने में ज्यादा समय व्यर्थ नहीं किया। शार्दुल ने कमिंस को चौका लगाकर 108 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन 51 रन के स्कोर पर ग्रीन ने उनकी पारी समाप्त की। इसी बीच, कमिंस ने उमेश यादव को जबकि मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद शमी को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया।

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक तीन विकेट लिये, जबकि स्टार्क, बोलैंड और ग्रीन को दो-दो विकेट हासिल हुए। नेथन लायन ने मात्र चार ओवर डालकर एक सफलता हासिल की।

रहाणे ने पूरे किये 5000 टेस्ट रन |India vs Australia

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये। रहाणे ने भारतीय पारी के 55वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। वह अपने टेस्ट करियर में 39.22 की औसत से 5020 रन बना चुके हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण जनवरी 2022 में भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमर की समस्या के कारण अप्रैल में टीम से बाहर हो गये थे, जिसके बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये रहाणे को तलब किया गया। रहाणे जब बल्लेबाजी करने उतरे तब भारत 50 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। उन्होंने विराट कोहली (14) और रवींद्र जडेजा (48) के आउट होने के बावजूद संघर्ष जारी रखा और शार्दुल ठाकुर के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला। तीसरे दिन पहला सत्र खत्म होने तक रहाणे ने 122 गेंदों पर 89 रन बना लिये हैं, जबकि भारत का स्कोर 260/6 है। रहाणे के साथ शार्दुल (36 नाबाद) क्रीज पर मौजूद हैं और भारत आॅस्ट्रेलिया से अब भी 209 रन पीछे है।

जून 09, 2023 05:50 अपराह्न IST | India vs Australia

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 लाइव स्कोर: आउट! क्या कैच रहाणे!

ओह, यह गली में कैमरून ग्रीन का कैच है और अजिंक्य रहाणे अपना 13वां टेस्ट शतक नहीं लगा पाएंगे। कमिंस की 62वीं की आखिरी गेंद पर शॉर्ट ऑफ लेंथ। रहाणे एक लहर लेता है, बाहर का किनारा मोटा होता है और यह गली के दाईं ओर डार्ट करता है। ग्रीन के पास लगभग कोई प्रतिक्रिया समय नहीं है, उनका दाहिना हाथ चिपक जाता है और गेंद चिपक जाती है। उसने एक पूर्ण सिटर गिरा दिया था और अब वह एक आरा लेता है। आह, टेस्ट क्रिकेट। रहाणे के चलते ही तालियां बजती हैं, उनके और ठाकुर के बीच साझेदारी 145 पर 109 पर समाप्त होती है।

रहाणे c ग्रीन b कमिंस 89 (129), भारत 62 ओवर में 261/7

जून 09, 2023 05:47 अपराह्न IST

IND vs AUS Day 3 Live: मेडन सेशन शुरू होगा

रहाणे 89 पर और भारत उस ओवर की समाप्ति पर 260/6 पर बना हुआ है।

जून 09, 2023 05:39 अपराह्न IST India vs Australia

IND vs AUS WTC फाइनल 2023 डे 3 लाइव: खिलाड़ियों की वापसी यहाँ रहाणे और ठाकुर हैं, भारतीय समर्थन उनके लिए जयकार कर रहे हैं क्योंकि वे अपना रास्ता बनाते हैं। थोड़ी देर की गहमागहमी के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अंदर चले गए। रहाणे शतक से 11 रन दूर, बोलंड डालेंगे सत्र का पहला ओवर।

जून 09, 2023 05:28 अपराह्न IST India vs Australia

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 लाइव स्कोर: “हिम्मत” रहाणे ने फिर किया हमला

ब्रेक के समय सौरव गांगुली ने रहाणे की जमकर तारीफ की। “अजिंक्य रहाणे में चरित्र और हिम्मत है, वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इसे आसानी से जाने देता है। वह चैंपियन खिलाड़ी है और आज एक बार फिर उसने यह कर दिखाया।’

जून 09, 2023 05:02 अपराह्न IST

IND vs AUS दिन 3 लाइव: लंच! भारत 260/6, ऑस्ट्रेलिया से 209 रन पीछे

कमिंस ने अपना सिर थोड़ा वहीं खो दिया, उस सत्र की आखिरी डिलीवरी के बाद गेंद को स्लिप करने के लिए बूट किया। ऑस्ट्रेलिया सामूहिक रूप से उस ओवर में हारता दिख रहा था और उन्हें खुशी होगी कि यह सत्र समाप्त हो गया। रहाणे और ठाकुर की इस असाधारण साहसी साझेदारी के कारण ही यह पूरी तरह से भारत का रहा है। उन दोनों को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने, खासकर कमिंस ने मात दी, लेकिन वे मजबूत बने रहे। आखिरकार, हरे रंग की रगड़ भी ऑस्ट्रेलिया के स्लिप में कैच छूटने के साथ चली गई और कमिंस एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद फिर से ओवरस्टेपिंग कर गए। रहाणे 122 गेंदों पर 89, ठाकुर 83 गेंदों पर 36, जोड़ी के बीच 133 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी कर रहे हैं। India vs Australia

जून 09, 2023 05:00 अपराह्न IST

IND vs AUS WTC फाइनल 2023 डे 3 लाइव: और अब ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू गंवाया। जब बारिश होती है, तो मूसलाधार होती है। उस ओवर की पांचवीं गेंद ठाकुर के बाहरी छोर के पास से गुजरी। पहली स्लिप में कैरी और स्मिथ चाहते थे कि कमिंस इसकी समीक्षा करें, दूसरी स्लिप में वार्नर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। न तो कमिंस वास्तव में थे लेकिन वह इसके लिए जाते हैं। गेंद के बल्ले से गुजरते ही सपाट रेखा।