World Test Championship - Sach Kahoon Hindi

WTC Final 2023: आखिर विराट कोहली से क्या हुई गलती? हार के बाद हुए बड़े खुलासे
‘आप कोहली से पूछिये उन्होंने कैसा शॉट खेला’

लंदन (एजेंसी)। WTC Final 2023 IND vs AUS: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत की निराशाजनक हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की। गावस्कर ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “आज बल्लेबाजी चरमराई हुई थी। आज हमने जो देखा वह निराशाजनक था। खासकर जिस तरह के शॉट खेले गये। हमने कल पुजारा के बल्ले से एक साधारण सा शॉट देखा, हम ऐसे बल्लेबाज इस तरह के शॉट की उम्मीद नहीं करते। शायद उनके सिर में किसी ने स्ट्राइक रेट की बात डाल दी है। आप एक सत्र भी नहीं चले। आठ बल्लेबाज एक सत्र नहीं खेल सके? कमाल है।” WTC Final 2023

उम्मीदें VIRAT KOHLI और रहाणे पर टिकी थीं | WTC Final 2023

गावस्कर ने कोहली के विकेट पर कहा, “वह आॅफ स्टंप के बाहर खेला गया बहुत ही साधारण शॉट था। वह उससे पहले बाहर जाती हुई गेंद को छोड़ रहे थे। आप मुझसे पूछ रही हैं, आप कोहली से पूछिये कि उन्होंने कैसा शॉट खेला। उन्होंने कहा, “शायद वह अर्द्धशतक तक पहुंचने के बारे में सोच रहे थे। जब आप एक बड़े स्कोर तक पहुंचने वाले होते हैं तो ऐसा होता है। जब जडेजा 48 रन पर थे तब उनके साथ ऐसा हुआ, रहाणे 46 पर थे तब उनके साथ हुआ। आप इतनी देर से सही खेल रहे थे, फिर अचानक क्या हुआ?” WTC Final 2023

भारत को मैच के आखिरी दिन 280 रन चाहिये थे और तीन विकेट गिरने के बाद टीम की उम्मीदें कोहली और रहाणे पर टिकी थीं। कोहली हालांकि 49 रन के स्कोर पर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। गावस्कर से इस पर अपनी निराशा छुपाई नहीं गयी। जब गावस्कर से कोहली के विकेट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वह एक खराब शॉट था। आप कोहली से पूछिये उन्होंने वह शॉट क्यों खेला। वह मैच जीतने के बारे में इतना कुछ कहते हैं। यह मैच जीतने के लिये आपको बड़े स्कोर की जरूरत थी। शतक की जरूरत थी। आप स्टंप्स से इतनी दूर जा रही गेंद खेलकर बड़ा स्कोर नहीं बना सकते।”

63.3 ओवर में 234 रन पर आॅलआउट हो गयी | WTC Final 2023

गावस्कर ने इससे पहले कमेंट्री करते हुए कहा था, “मेरा मानना ​​है कि जब बल्लेबाजों को पता चलता है कि वे एक बड़े स्कोर के पास हैं तो वे कुछ करने की कोशिश करते हैं। हमने देखा कि जडेजा पहली पारी में वह 48 रन पर इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने बाहर जाती हुई गेंद छेड़ी। यदि वह 48 रन पर नहीं होते तो शायद वह उस गेंद को खेलते भी नहीं। हमने कोहली को आॅफ स्टंप के बाहर एक गेंद का पीछा करते हुए देखा। उन्होंने पूरी पारी में इतना अनुशासन दिखाया फिर उन्होंने सोचा ओह!

एक रन अर्द्धशतक तक पहुंचा सकता है। आपने गलत शॉट खेलने के लिये गलत गेंदों को चुना क्योंकि आप वहां पहुंचना चाहते थे। ऐसा अक्सर होता है।ह्व यह डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भारत को 2021 में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। भारत ने 444 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन की शुरूआत 164/3 के स्कोर से की, लेकिन जल्द ही कोहली (49) जडेजा (शून्य) और रहाणे (46) के विकेट गंवाते हुए पूरी टीम 63.3 ओवर में 234 रन पर आॅलआउट हो गयी। स्कॉट बोलैंड कोहली, जडेजा और शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों को आउट किया। नेथन लायन ने आॅस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक चार विकेट लिये।

भारत का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने जीती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप | India vs Australia

आईसीसी ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना एक बार फिर टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में रविवार को भारत को 210 रन से रौंदकर ट्रॉफी अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम पांचवें दिन 234 रन पर ऑलआउट हो गयी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गयी है।

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में योगदान देते हुए नेथन लायन ने दूसरी पारी में सर्वाधिक चार विकेट लिये, जबकि स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये। मिचेल स्टार्क को दो जबकि कप्तान पैट कमिंस को एक सफलता हासिल हुई।

इससे पहले, ट्रैविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (121) ने पहली पारी में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी थी।

कैमरन के कैच पर कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद भारत का WTC चैंपियन बनना लगभग तय है?
ऑस्ट्रेलिया के 444 के टारगेट के जवाब में भारत 164/3

लंदन। भारतीय टीम को 90 ओवर में 280 रन और बनाने हैं और आज चौथा दिन है, ये बनाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई नहीं रोक सकता। चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं। WTC Final 2023

वहीं ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित कर चुका था और उसने भारत को जीत के लिए 444 रन का टारगेट दिया था। लंदन के द ओवल ग्राउंड पर भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 469 रन ऑलआउट हुई थी। WTC Final 2023

शानदार प्रदर्शन को उमेश यादव ने अंजाम दिया

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी जिसको उमेश यादव ने अंजाम दिया। उमेश यादव ने चौथे दिन भारत के लिए एक बेहतरीन शुरूआत की, ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन जोकि तीसरे दिन 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, को पैवेलियन पहुंचा दिया। इससे पहले आस्ट्रेलियाई लाबुशेन को लंबे स्कोर की ओर बढ़ता देख रहे थे। लेकिन उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा। WTC Final 2023

मार्नस लाबुशेन उमेश यादव की एक टप्पा खाती गेंद को पढ़ नहीं पाए और लपेटे में आ गए। लाबुशेन ने उनकी टप्पा खाती गेंद को आॅफ में भेजने की कोशिश की लेकिन पहली स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा ने उनका शानदार कैच लपक लिया और मार्नस लाबुशेन को पैवेलियन की राह दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव द्वारा विकेट लेने के बाद जंगली अंदाज में जश्न मनाते देखा गया जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट था। WTC Final 2023

इससे पहले, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने शुक्रवार को महत्वपूर्ण 51 रन बनाकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें विश्वास था कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में कुल 450 रनों का पीछा कर सकती है। अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन के पहले हाफ में ठाकुर के (51) रन के साथ मिलकर 89 रन जोड़े और भारत को उनकी पहली पारी में 296 रन बनाने में मदद की। WTC Final 2023

क्रिकेट के लिए सही कहा है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमें कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। क्रिकेट में एक-बार के खेल से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, विशेष रूप से डब्ल्यूटीसी फाइनल में, कि कौन दबाव में बेहतर तरीके से पारी को संभाल सकता है। शार्दुल ठाकुर ने एक अच्छी साझेदारी पर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम 450 या उससे अधिक का पीछा भी कर सकते हैं।

“पिछले साल इंग्लैंड ने यहां 400 रनों का पीछा किया था और उन्होंने बहुत अधिक विकेट नहीं गंवाए थे। इसलिए यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने जितना भी स्कोर दिया है, उसके लिए कोई भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। हम टेस्ट क्रिकेट में कई बार देखते हैं कि खेल एक घंटे के भीतर बदल जाता है। इसलिए, हम कल मैदान पर जाने के लिए आशावादी होना पसंद करते हैं।

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी अहम पारी खेल रहे थे पर रविंद्र जडेजा ने उनके खेल पर पानी फेरते हुए ओवर द विकेट आकर कैमरन ग्रीन का विकेट झटक लिया। जडेजा की गेंद ने जबरदस्त टर्न लिया और ग्रीन लपेटे में आ गए। फिलहाल जडेजा को मैच का रूख बदलने वाले गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को चौथे दिन 270 रनों पर रोक दिया था।

India vs Australia: भारतीय टीम पर मडरा रहा हार का खतरा, आॅस्ट्रेलिया की जीत लगभग तय?
India vs Australia, WTC Final Day 3 Live Score and Updates: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51) के जुझारू अर्द्धशतकों की बदौलत भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को 296 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही पहली पारी में 173 रन की बढ़त हासिल की, लेकिन रहाणे और शार्दुल के संघर्ष ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। दोनों ने सातवें विकेट के लिये 109 रन जोडे़ जो इंग्लैंड में सातवें विकेट के लिये भारत की छठी शतकीय साझेदारी है।

भारत के लिये दिन की शुरुआत निराशाजनक रही और स्कॉट बोलैंड ने दूसरी ही गेंद पर श्रीकर भरत (पांच) को बोल्ड कर दिया। छह विकेट मात्र 152 रन पर गिरने के बाद शार्दुल और रहाणे ने भारतीय पारी को संबल दिया जबकि उन्हें किस्मत का भी साथ मिला।

शार्दुल को शून्य रन पर एक जीवनदान तब मिला जब बोलैंड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा उनका कैच नहीं लपक सके। उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए बोलैंड के दूसरे ओवर में दो चौके लगाये। शार्दुल को दूसरा जीवनदान तब मिला जब पैट कमिंस की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने स्लिप में उनका कैच गिरा दिया।

इसी बीच, दूसरे छोर पर खड़े रहाणे ने कमिंस को छक्का लगाकर 92 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुछ देर बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये। रहाणे जब 71 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब डेविड वॉर्नर ने स्लिप में उनका कैच गिराकर उन्हें मैच का दूसरा जीवनदान दिया।

रहाणे और शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया की इन गलतियों को भुनाते हुए 59वें ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी करते हुए भारत को 250 रन के पार पहुंचाया। शार्दुल इसके फौरन बाद पवेलियन लौट सकते थे लेकिन कमिंस ने उन्हें जिस गेंद पर पगबाधा किया वह नो बॉल निकली।

भारत ने लंच से पहले छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिये। सत्र के अंत तक भारत अच्छी स्थिति में लग रहा था, लेकिन रहाणे और शार्दुल के बाद उसके पास कोई बल्लेबाज नहीं बचे थे। लंच के बाद दूसरे ओवर में ही ग्रीन ने दर्शनीय कैच पकड़कर रहाणे को 89 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। करीब 18 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे रहाणे ने 129 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, हालांकि उनके विकेट के साथ भारत का संघर्ष भी समाप्त हो गया।

रहाणे के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम तीन विकेट लेने में ज्यादा समय व्यर्थ नहीं किया। शार्दुल ने कमिंस को चौका लगाकर 108 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन 51 रन के स्कोर पर ग्रीन ने उनकी पारी समाप्त की। इसी बीच, कमिंस ने उमेश यादव को जबकि मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद शमी को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया।

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक तीन विकेट लिये, जबकि स्टार्क, बोलैंड और ग्रीन को दो-दो विकेट हासिल हुए। नेथन लायन ने मात्र चार ओवर डालकर एक सफलता हासिल की।

रहाणे ने पूरे किये 5000 टेस्ट रन |India vs Australia

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये। रहाणे ने भारतीय पारी के 55वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। वह अपने टेस्ट करियर में 39.22 की औसत से 5020 रन बना चुके हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण जनवरी 2022 में भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमर की समस्या के कारण अप्रैल में टीम से बाहर हो गये थे, जिसके बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये रहाणे को तलब किया गया। रहाणे जब बल्लेबाजी करने उतरे तब भारत 50 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। उन्होंने विराट कोहली (14) और रवींद्र जडेजा (48) के आउट होने के बावजूद संघर्ष जारी रखा और शार्दुल ठाकुर के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला। तीसरे दिन पहला सत्र खत्म होने तक रहाणे ने 122 गेंदों पर 89 रन बना लिये हैं, जबकि भारत का स्कोर 260/6 है। रहाणे के साथ शार्दुल (36 नाबाद) क्रीज पर मौजूद हैं और भारत आॅस्ट्रेलिया से अब भी 209 रन पीछे है।

जून 09, 2023 05:50 अपराह्न IST | India vs Australia

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 लाइव स्कोर: आउट! क्या कैच रहाणे!

ओह, यह गली में कैमरून ग्रीन का कैच है और अजिंक्य रहाणे अपना 13वां टेस्ट शतक नहीं लगा पाएंगे। कमिंस की 62वीं की आखिरी गेंद पर शॉर्ट ऑफ लेंथ। रहाणे एक लहर लेता है, बाहर का किनारा मोटा होता है और यह गली के दाईं ओर डार्ट करता है। ग्रीन के पास लगभग कोई प्रतिक्रिया समय नहीं है, उनका दाहिना हाथ चिपक जाता है और गेंद चिपक जाती है। उसने एक पूर्ण सिटर गिरा दिया था और अब वह एक आरा लेता है। आह, टेस्ट क्रिकेट। रहाणे के चलते ही तालियां बजती हैं, उनके और ठाकुर के बीच साझेदारी 145 पर 109 पर समाप्त होती है।

रहाणे c ग्रीन b कमिंस 89 (129), भारत 62 ओवर में 261/7

जून 09, 2023 05:47 अपराह्न IST

IND vs AUS Day 3 Live: मेडन सेशन शुरू होगा

रहाणे 89 पर और भारत उस ओवर की समाप्ति पर 260/6 पर बना हुआ है।

जून 09, 2023 05:39 अपराह्न IST India vs Australia

IND vs AUS WTC फाइनल 2023 डे 3 लाइव: खिलाड़ियों की वापसी यहाँ रहाणे और ठाकुर हैं, भारतीय समर्थन उनके लिए जयकार कर रहे हैं क्योंकि वे अपना रास्ता बनाते हैं। थोड़ी देर की गहमागहमी के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अंदर चले गए। रहाणे शतक से 11 रन दूर, बोलंड डालेंगे सत्र का पहला ओवर।

जून 09, 2023 05:28 अपराह्न IST India vs Australia

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 लाइव स्कोर: “हिम्मत” रहाणे ने फिर किया हमला

ब्रेक के समय सौरव गांगुली ने रहाणे की जमकर तारीफ की। “अजिंक्य रहाणे में चरित्र और हिम्मत है, वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इसे आसानी से जाने देता है। वह चैंपियन खिलाड़ी है और आज एक बार फिर उसने यह कर दिखाया।’

जून 09, 2023 05:02 अपराह्न IST

IND vs AUS दिन 3 लाइव: लंच! भारत 260/6, ऑस्ट्रेलिया से 209 रन पीछे

कमिंस ने अपना सिर थोड़ा वहीं खो दिया, उस सत्र की आखिरी डिलीवरी के बाद गेंद को स्लिप करने के लिए बूट किया। ऑस्ट्रेलिया सामूहिक रूप से उस ओवर में हारता दिख रहा था और उन्हें खुशी होगी कि यह सत्र समाप्त हो गया। रहाणे और ठाकुर की इस असाधारण साहसी साझेदारी के कारण ही यह पूरी तरह से भारत का रहा है। उन दोनों को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने, खासकर कमिंस ने मात दी, लेकिन वे मजबूत बने रहे। आखिरकार, हरे रंग की रगड़ भी ऑस्ट्रेलिया के स्लिप में कैच छूटने के साथ चली गई और कमिंस एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद फिर से ओवरस्टेपिंग कर गए। रहाणे 122 गेंदों पर 89, ठाकुर 83 गेंदों पर 36, जोड़ी के बीच 133 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी कर रहे हैं। India vs Australia

जून 09, 2023 05:00 अपराह्न IST

IND vs AUS WTC फाइनल 2023 डे 3 लाइव: और अब ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू गंवाया। जब बारिश होती है, तो मूसलाधार होती है। उस ओवर की पांचवीं गेंद ठाकुर के बाहरी छोर के पास से गुजरी। पहली स्लिप में कैरी और स्मिथ चाहते थे कि कमिंस इसकी समीक्षा करें, दूसरी स्लिप में वार्नर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। न तो कमिंस वास्तव में थे लेकिन वह इसके लिए जाते हैं। गेंद के बल्ले से गुजरते ही सपाट रेखा।