Exposed - Sach Kahoon Hindi

विधायक ने कुलपति को माला पहनाकर किया अमृत योजना में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
बलराज कुण्डू की छापेमारी से पीजीआई में हड़कंप (exposed)

कुण्डू बोले, भ्रष्टाचारियों की कर दूंगा नींद हराम

रोहतक (नवीन मलिक/सच कहूँ)। महम के विधायक बलराज कुण्डू ने पीजीआई के  कुलपति कार्यालय पहुंच कर पहले तो वीसी को सम्मानित किया और फिर उन्हें व निदेशक को साथ लेकर पीजीआई के वार्ड 12 स्थित अमृत योजना स्टोर पर छापेमारी (exposed) की। विधायक ने कुलपति व डाक्टरों को खरी-खरी सुनाई और कुलपति चुप्पी साधे रहे। कुलपति यह बात दोहराते रहे कि वे मामले की जांच करवाएंगे। जबकि विधायक का आरोप है कि अमृत स्टोर पर बाजार से महंगे दरों पर आर्थो इम्पलांट व दवाईयां बेची जाती हैं। इस बारे में कुण्डू ने कुलपति को दवाईयां खरीद के कागजात भी सौंपे।

महंगी दरों पर आर्थो इम्पलांट व दवाईयां बेचे जाने का आरोप

दरअसल विधायक कुण्डू ने एक दिन पहले कार्ड बनवाकर अमृत स्टोर से दवाईयां खरीदी थी और वहीं दवाईयां बाहर काफी सस्ते रेटों में मिली। जिसको लेकर विधायक ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विधायक ने कहा कि इस तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। कुलपति ने उसी वक्त मामले की जांच के आदेश दे दिए और कहा कि कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया गया।उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

निदेशक ने आदेश जारी कर अमृत स्टोर से ही दवाईयां खरीदने के निर्देश दे रखे है ।

इसको लेकर भी विधायक ने जबाव मांगा है।

विधायक की इस छापेमारी से पीजीआई में हड़कंप मचा हुआ है।

एक दिन पहले ओपीडी का कार्ड बनवा कर अमृत स्टोर से खरीदी दवाईयां

वीरवार सुबह दस बजे महम के विधायक बलराज कुण्डु मीडिया कर्मियों के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में मौजूद वीसी डॉ. ओपी कालरा को सम्मान में माला पहनाई। विधायक ने कहा कि कुलपति ने अमृत योजना की शुरूआत की है, वह बेहतर है, इसलिए उनका सम्मान किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद विधायक कुलपति व निदेशक डॉ. रोहताश यादव को साथ लेकर पीजीआई के वार्ड 12 स्थित अमृत स्टोर पर ले जाकर फर्जीवाड़े का खुलासा किया। विधायक ने खुद खरीदी दवाईयों के बिल कुलपति को दिखाए और बताया कि अमृत स्टोर व बाहर मेडिकल स्टोर पर दवाईयों के रेटों में काफी अंतर है।

अमृत स्टोर पर सस्ती दवाईयां मिलनी चाहिए थी लेकिन मरीजों को लूटा जा रहा है।

अमृत स्टोर पर डाक्टरों व विधायक के बीच काफी तनातनी भी हुई और विधायक ने डाक्टरों पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि जबरदस्ती मरीजों से अमृत स्टोर से दवाईयां खरीदवाई जा रही है और इस बारे में निदेशक ने आदेश तक जारी कर रखे हैं। इसके बाद विधायक ने वार्ड 12 जाकर भर्ती मरीजों से भी दवाईयों के बारे में पता किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक बलराज कुण्डू ने कहा है।

पीजीआई में बडे स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

वह सबूतो के साथ स्वास्थ्य मंत्री के सामने यह मामले रखेंगे।

इस बारे में कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है।

कमेटी द्वारा जांच कराई जाएगी, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कारवाई होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेनकाब हुआ पाक का नापाक चेहरा
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर जम कर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में ओसामा बिन लादेन से लेकर हाफिज सईद तक के पाकिस्तान के साथ संबंधों का जिक्र किया। भारत ने एक बार फिर विश्व बिरादरी के सामने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब किया है। भारत ने यहां पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंक का चेहरा करार दिया है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 36वें सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को अपनी आतंक की फैक्ट्री बंद करने की चेतावनी दी है। भारत ने पाकिस्तान से ये भी कहा कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे.संयुक्त राष्ट्र ऐसा विश्व मंच है, जहां हर छोटे-बड़े देश अपनी बात रखते हैं और किसी निष्कर्ष की अपेक्षा भी रखते हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीखे बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने झूठ का सहारा लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को गुमराह करने की कोशिश की। यूएन में पाकिस्तान की टॉप आॅफिसर मलीहा लोधी ने एक लड़की की तस्वीर दिखाई, जिसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ा हुआ था। मलीहा ने आरोप लगाया कि लड़की की यह हालत कश्मीर में सुरक्षाबलों की ज्यादतियों और पैलट गन के इस्तेमाल से हुई है। लेकिन कुछ ही देर में उनका झूठ पकड़ा गया। पता चला कि लड़की की यह हालत कश्मीर में नहीं बल्कि गाजा में इस्राइली हमलों में हुई थी।

दरअसल, सुषमा स्वराज ने एक दिन पहले पाकिस्तान के दोगले चेहरे को बेनकाब करते हुए कहा था कि भारत ने जहां आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाए वहीं पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों को पैदा किया। इस पर राइट टु रिप्लाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए रविवार को यूएन में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने उलटे भारत पर ही पाकिस्तान के कई हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ दिया। इसके लिए कुलभूषण जाधव का नाम लिया। उन्होंने कहा कि भारत पर कश्मीर पर जबरन सैन्य कब्जा करने और सुरक्षाबलों पर ज्यादतियों के भी आरोप लगाए।

आतंकवाद ऐसा मुद्दा है, जिसकी परिभाषा तक तय नहीं हो पाई है। असल में कई सालों से यह मसला लटका है। कमोबेश यूएन के स्तर पर यह एक विडंबना से कम नहीं है। किसी हमलावर गतिविधि को कुछ देश आतंकवाद करार देते हैं, तो कुछ देश उसे आजादी की लड़ाई मानते हैं। लिहाजा जो शख्स कुछ देशों के मुताबिक आतंकवादी है, उसे कमोबेश पाकिस्तान हीरो मानता रहा है। ऐसे चेहरों को स्वतंत्रता सेनानी कहा जाता रहा है। उन्हें महिमामंडित भी किया जाता रहा है और डाक टिकट तक जारी किए गए हैं। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन का जिक्र किया, जो पाकिस्तान में ही छिपा था।

अमरीका ने एक आपरेशन के तहत उसे मार कर 9/11 आतंकी हमले का बदला लिया। अमरीका को आतंकवाद का एहसास ही तब हुआ, जब 9/11 में 3000 से ज्यादा लोग मार दिए गए थे। यह इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है, लेकिन भारत के लिहाज से मुंबई का 26/11 आतंकी हमला भी उतना ही खौफनाक और जानलेवा था। उसका मास्टरमाइंड हाफिज सईद आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूमता है, रैलियां करता है, प्रधानमंत्री मोदी और भारत को धमकियां देता है, लेकिन हुकूमत ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।

भारतीय विदेश मंत्री का जवाब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएन के मंच से ही गीदड़भभकी के तौर पर दिया कि यदि भारत ने पाकिस्तान पर हमले की कोशिश की, तो उसके नतीजे गंभीर होंगे। उन्होंने हर बार की तरह कश्मीर का रोना इस बार भी रोया और उसे इंसानियत पर दाग करार दिया। अमन-चैन के रास्ते का रोड़ा बताया। हैरत तो यह है कि पाकिस्तान ने दोतरफा बातचीत रद्द करने की तोहमत भारत पर चस्पां की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ कहा था कि इमरान सरकार का बातचीत का प्रस्ताव कबूल किया गया था, लेकिन उसके पहले ही कश्मीर में पुलिसकर्मियों की हत्या की गई। उसे पाकपरस्त आतंकियों ने ही अंजाम दिया। तो फिर बातचीत कैसे की जा सकती थी? साफ है कि पाकिस्तान में निजाम बदला है, लेकिन नीयत वही पुरानी है।

स्वराज के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के बाद यह मुद्दा पाकिस्तान की मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान के कुछ मीडिया संस्थानों ने इसे निराधार बताया तो वहीं कुछ ने इसे भारत का एजेंडा बताया है। जियो न्यूज ने भारत पर पाकिस्तान के साथ वार्ता रद्द करने के बाद भारत के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूएन के मंच से आतंकवाद ही नहीं, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ विकास, सौर ऊर्जा, गांधीवाद के सिद्धांत आदि कई विषय उठाए गए, लेकिन आतंकवाद ही छाया रहा।

हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कमोबेश सुरक्षा परिषद में सुधार का आग्रह करते हुए यूएन को चेताया कि ऐसा न हो कि एक दिन यह विश्व मंच ही निष्क्रिय हो जाए! सुषमा ने आतंकवाद के मद्देनजर एक अंतरराष्ट्रीय कानून और परिभाषा तय करने का सुझाव भी दिया, ताकि तमाम आतंकी गतिविधियों और साजिशों को उनके दायरे में लाया जा सके। ऐसा किए बिना आतंकवाद पर नकेल कसना असंभव होगा। फिलहाल पाकिस्तान के साथ भारत की बातचीत संभव नहीं है, लेकिन अब वक्त आ गया है, जब उसका सर्वाधिक पसंदीदा देश वाला विशेषण छीन लिया जाए और उसे आतंकीस्तान घोषित किया जाए।

राजेश माहेश्वरी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
17 बाइक, चार स्कूटियां, पांच मारूति व एक जैन कार बरामद

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा पुलिस ने ‘चिट्टे’ जैसे नशों की तस्करी व ग्लैमर्स भरी जीवन जीने के लिए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने गिरोह के दो युवा लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। गिरोह का मास्टरमार्इंड हत्या मामले में भटिंडा जेल में सजा भुगत रहा है, जोकि पैरोल पर बाहर आकर वाहन चोरी करता था।

सीनियर कप्तान पुलिस नवीन सिंगला ने बताया कि वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए एसपीडी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में डीएसपी करनशेर सिंह और सीआईए स्टाफ-टू के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरजिन्दर सिंह को शामिल किया गया था।

उन्होंने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र जगरूप सिंह निवासी भगता भाई व निर्मल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी कोठा गुरू को उस वक्त पर गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी का बाईक बेचने की ताक में था।

नशे की लत ने बना दिया अपराधी

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 17 मोटरसाईकल, 4 स्कूटियां, 5 मारूति कार व एक जैन कार बरामद की है जो कि मलोट रोड पर एक सुनसान जगह में छुपाई हुई थी। उन्होंने बताया कि चार कारें अभी बरामद करनी बाकी हैं, जिनमें से तीन कारे दूसरे थाना में पड़की गई हैं। एक कार इनके फरार हुए साथी के पास भी होना माना है।

उन्होंने बताया कि उक्त सभी वाहन आरोपियों ने भटिंडा शहर व जिले के अलग-अलग स्थानों से चोरी किए हैं। एसएसपी मुताबिक इस गिरोह का प्रमुख रेशम सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी भुच्चो मंडी भटिंडा जेल में है, जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए पुलिस अदालत के पास पहुंच करेगी।

गिरोह के अन्य सदस्य गुरप्रीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी भगता भाई व जसमेल सिंह पुत्र कुलवीर सिंह निवासी आकलिया जलाल को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने बताया की रेशम सिंह फरवरी माह में पैरोल पर बाहर आया था और अप्रैल में वापिस चला गया।

इस समय दौरान भटिंंडा के दो थाना सिविल लाईन व थाना कोतवाली में वाहन चोरी के 37 केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर इन सभी केसों पर चिट्टा इस्तेमाल करते होने पर ड्रग एंगल से भी जांच पड़ताल करेगी, जिस दौरान ओर भी खुलासे होने की संभावना है।

नशों ने बना दिया चोर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपियों में लवप्रीत की आयु19 साल है और वह दसवीं पास है। निर्मल सिंह आठवीं पास है, जिसकी आयु 27 वर्ष है। पुलिस द्वारा पकड़े लड़कों ने प्राथमिक पूछताछ दौरान माना है कि वह आधुनिक जीवनशैली के बहाव में बहकर चिट्टा जैसे नशो के महंगे शौक के लिए इस रास्ते पर पड़े थे।

गुरप्रीत सिंह शराब का तस्कर है जोकि चोरी की कारों की तस्करी के लिए प्रयोग करता था। पुलिस के मुताबिक इस पर एनडीपी एक्ट केस दर्ज हैं। जसमेल सिंह के खिलाफ वाहन चोरी के पुलिस केस दर्ज हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अर्न्तराज्य लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश
तीन आरोपियों सहित अवैध पोर्टेबल मशीन जब्त

झुंझुनू (सच कहूँ न्यूज)। स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक एवं राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के प्राधिकारी नवीन जैन के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य में 73वां डिकॉय आॅपरेशन करते हुए अवैध सोनोग्राफी मशीन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डिकॉय आॅपरेशन की कार्रवाई राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के परियोजना निदेशक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक नवीन जैन के पास गत छ:माह से लगातार सूचना आ रही थी कि सिघाना निवासी रवि सिंह झुंझुनू जिले सहित 15 जिलों व हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के दलालों के साथ मिलकर लिंग जांच का कार्य कर रहा है। परियोजना निदेशक ने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद मिशन निदेशक नवीन जैन ने झुंझुनू के जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई में सहयोग करने की कही।

73 वां डिकॉय आॅपरेशन सफल

राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के परियोजना निदेशक रघुवीर सिंह के निर्देशानुसार मुखबीर द्वारा अलग-अलग समय पर छ:बार गर्भवती महिलाओं को भेजा गया। सिंह ने बताया कि गत सायं रवि सिंह के दलाल ने मुखबीर को सूचना दी कि आज शाम 6 बजे लिंग जांच करवाने हेतु 2 गर्भवती महिलाओं को लेकर चिड़ावा पहुंच जाओ।

वहां पहुंच कर डिकॉय महिला व सहयोगी महिला ने दलाल को 50 हजार रुपए दिए। दलाल ने कुछ देर रेकी करने के बाद गाड़ी के ड्राईवर को झाझोत गांव के सर्किल पर मिलने की बात कही। दलाल उन्हें पपुरना से गर्भवती महिलाओं को संजय नगर स्थित ढाणी में लिग जांच हेतु ले गया। करीब दस बजे लाईट नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को बबाई स्थित रवि सिंह के किराए के मकान में ले गया।

वहां टीम से इशारा मिलते ही कार्रवाई कार्रवाही करते हुए रवि सिंह के सहयोगी सुमेर सैनी को अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन व काम में ली गई मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर रवि सिंह गाड़ी में बैठकर पीछे के रस्ते से भाग गया। गर्भवती महिलाओं को छोड़ने वाले दलाल राजेन्द्र को भी टीम ने मौके पर दबोच लिया। टीम ने रवि सिंह के सहयोगी दलाल संदीप को सिंघाना से गिरफ्तार किया।

ससुराल वाले भी लिंग जांच में करते हैं सहयोग

जानकारी के अनुसार रवि सिंह के ससुराल बधा की ढाणी में सास भी दलाल की मुख्य भूमिका निभाती है तथा अनेक बार गर्भवती महिलाओं को अपने घर में ही रवि सिंह व सुनीता को बुलाकर लिंग जांच करवा देती है। वहीं रवि सिंह का साला ड्राईवर की भूमिका में अधिकतर समय उसके साथ रहता है।

जिला प्रशासन ने आयकर विभाग को भेजी सूचना

राज्य पीसीपीएनडीटी सैल के सहयोगी व मुखबीरों द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से आयकर विभाग को भी रवि सिंह की संपति की जांच करने हेतु लिखा जा रहा है। रवि सिंह ने सिघाना में आलीशान मकान बनाया है। वहीं जयपुर में रैडिमेट कपडेÞ की फैक्ट्री भी संचालित करता है। रवि सिंह के पास 4 वाहन, बीकानेर में भी आलीशान मकान व एक 25 हैक्टेयर का मुरबा भी है। इस संपति का आयकर विभाग के पास कोई लेखा जोखा नहीं दिया गया है।

जिला प्रशासन व पुलिस का रहा महत्वपूर्ण सहयोग

पीसीपीएनडीटी सैल के मिशन निदेशक ने सहयोग के लिए जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की सराहना की। गत दिवस छुट्टी होने के बावजूद भी अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्निराम बगड़िया द्वारा घटना प्रारम्भ होने से अंत तक सभी प्रकार का भरपूर सहयोग टीम को दिया गया। जिसके कारण से डिकॉय आॅपरेशन में सफलता मिल पाई। पीसीपीएनडीटी सैल की टीम व मिशन निदेशक नवीन जैन ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

सुनीता करती है गर्भपात का कार्य

मुखबीरों द्वारा की गई मुखबीरी के दौरान यह भी सामने आया कि रवि सिंह की पत्नि सुनीता सिंह नर्स नहीं होते हुए भी गर्भवती महिलाओं का गर्भपात करती है। सुनीता सिंह गत कई वर्षों से गर्भपात के कार्य में लिप्त है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।