Amargarh News - Sach Kahoon Hindi

13 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन
अमरगढ़/मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। Amargarh News: जल संसाधन एवं मृदा तथा जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मानकमाजरा और दहलीज खुर्द में लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत वाली सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमरगढ़ के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा भी उपस्थित रहे। गोयल ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की 3,832 एकड़ से अधिक कृषि भूमि को पहली बार नहरी पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिंचाई ढांचे को मजबूत करने और भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

परियोजनाओं की जानकारी देते हुए गोयल ने बताया कि कोटला ब्रांच नहर से नई भसौर माइनर का निर्माण लगभग 4.07 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इस नहर को कंक्रीट लाइनिंग के साथ विकसित किया गया है, जिससे मलेरकोटला और संगरुर जिलों के नौ गांवों में करीब 50 से 60 वर्ष बाद दोबारा नहरी पानी की आपूर्ति शुरु होगी। उन्होंने बताया कि गांव दरोगेवाल और मानकमाजरा के लिए भसौर माइनर से 7640 मीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन 1.73 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जा रही है, जिससे 1006 एकड़ कृषि भूमि को पहली बार नहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार रुसतमगढ़, संगाली, संगाला और भैणी कलां गांवों के लिए 4200 मीटर लंबी पाइपलाइन 1.03 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जा रही है, जिससे लगभग 980 एकड़ भूमि को आजादी के बाद पहली बार नहर का पानी मिलेगा।

गांव दहलीज खुर्द में मंत्री ने 6.17 करोड़ रुपए की लागत वाले सिंचाई कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बठिंडा ब्रांच से 20,149 मीटर लंबी आधुनिक पाइपलाइन 5.63 करोड़ रुपए की लागत से बिछाई जा रही है, जिससे मेहरना खुर्द, कंगनपुर और रसूलपुर गांवों की 1486 एकड़ भूमि को नियमित नहरी पानी उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त दहलीज कलां और दहलीज खुर्द की 360 एकड़ भूमि को नहर सिंचाई से जोड़ने के लिए 54 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

साध-संगत ने अति जरूरतमंद परिवार को दिया राशन
अमरगढ़ (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंगला)। Amargarh News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, नई दीवाना कॉलोनी, झुंदां रोड अमरगढ़ में एक अति जरूरतमंद परिवार को ब्लॉक की जिम्मेवार बहनों द्वारा राशन प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिम्मेवार बहन रेखा इन्सां, सुमन इन्सां व अनीता इन्सां ने बताया कि ठंड और धुंध के बीच एक अति जरूरतमंद परिवार को राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए जरूरतमंदों को समय-समय पर राशन, गर्म कपड़े आदि वितरित किए जाते हैं, जिससे उन्हें अपार शांति मिलती है। इस अवसर पर साध-संगत भी उपस्थित रही। Amargarh News

सीएम ने अहमदगढ़ व अमरगढ़ के नए तहसील कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
मलेरकोटला जिले को दी 13 करोड़ रुपये की सौगात, आमजन को मिलेगी राहत

लोगों के टैक्स का पूरा पैसा जनकल्याण पर होगा खर्च: सीएम

मलेरकोटला/अहमदगढ़/अमरगढ़ (सच कहूँ/गुरतेज जोशी/सुरिंदर सिंगला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को मलेरकोटला जिÞले के अहमदगढ़ और अमरगढ़ सब-डिविजनों में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के नागरिकों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य उनकी सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें हर नागरिक के टैक्स के एक-एक पैसे को जनता के हित में खर्च किया जाएगा। Punjab News

सीएम ने जानकारी दी कि अमरगढ़ में बने तहसील कॉम्प्लेक्स पर 6 करोड़ 36 लाख रुपये तथा अहमदगढ़ में बने भवन पर 6 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आई है। अमरगढ़ का तहसील कॉम्प्लेक्स 27,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैला है, जिसमें एस.डी.एम. कार्यालय, कोर्ट रूम, एक बड़ा हॉल, 26 केबिन और विभिन्न अन्य कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

प्रशासनिक सेवाओं में आएगा सुधार | Punjab News

भगवंत मान ने आश्वस्त किया कि इन नए कार्यालयों में स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ये कॉम्प्लेक्स न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

अहमदगढ़ भवन में आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि अहमदगढ़ में नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स 2.39 एकड़ भूमि पर तैयार किया गया है, जो तीन मंजिला इमारत है। इसमें एस.डी.एम. कोर्ट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय, पटवारखाना, रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्टाफ रूम और अन्य विभागों के कार्यालय शामिल हैं। विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। सीएम मान ने कहा कि हजारों लोग प्रतिदिन अपने कार्यों के लिए इन कार्यालयों में आते हैं। इसलिए इन आधुनिक भवनों का निर्माण जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। Punjab News

यह भी पढ़ें:–स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: पिछले वर्ष के परिणामो से भी खराब परिणाम रहा कैथल जिले का, प्रदेश में 18वे से 61वे स्थान पर पहुंचा कैथल शहर

पराली की गठड़ियों से भरी ट्रॉली को लगी आग, टला हादसा
अमरगढ़ (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंगला)। स्थानीय बाजार में से गुजर रही एक पराली की गठड़ियों से भरी ट्रॉली को अचानक आग लग गई, जिससे ट्राली में रखी पराली की गठड़ियां धू-धूकर जलनी शुरु हो गई परंतु किसी बड़े खतरे को देखते हुए ड्राईवर ने सूझ बूझ व हिम्मत से भीड़भाड़Þ वाले बाजार में से ट्राली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और तकरीबन डेढ किलोमीटर पुड्डा कॉलोनी तक ले गया। रास्ते में जाते समय पराली की जल रही गठड़ियां बाजार में जगह-जगह बिखर गई और बाजार में आगजनी का माहौल पैदा हो गया। Amargarh News

वहीं मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत अमरगढ़ के वाटर टैंक द्वारा पानी डालकर बाजार में जल रही गठड़ियों को बुझाया गया और पुड्डा कॉलोनी में जाकर जल रही ट्राली पर पानी डालकर आग को बुझाया। नगर पंचायत के प्रधान जसपाल कौर के पति पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह गोगी के नेतृत्व में नगर पंचायत अमरगढ़ की जेसीबी मशीन से पराली को ट्राली से हटाया गया। वहीं इस अग्निकांड में ट्राली बुरी तरह जलकर राख हो गई, परंतु ट्रैक्टर, ड्राईवर, बाजार व राहगीरों का बचाव हो गया, जहां लोगों ने ड्राईवर द्वारा सूझबूझ से काम लेने पर उसकी प्रशंसा की, वहीं प्रसासन से मांग की कि पराली की गठड़ियों से भरी ट्रॉलियां को भीड़भाड़ वाले बाजार में से गुजरने पर पाबंदी लगाई जाए ताकि आगे कोई ऐसी घटना न घटे। Amargarh News

यह भी पढ़ें:– Ex Soldiers Protest: ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे पूर्व सैनिक

भारी बारिश से बाजार हुए बंद, पानी में फंसे वाहन, बिजली गुल
संगरूर में भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न | Heavy Rain

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। शुक्रवार को संगरूर में सुबह हुई बारिश भारी (Heavy Rain) से शहर की सभी सड़केें जलमग्न हो गई, जिससे गलियों-मौहल्लों में कई-कई फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं संगरूरवासियों मुताबिक ऐसी बारिश उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। बारिश इतनी तेज थी कि लोग घंटों बद्धी विभिन्न जगहों पर फंस गए और उनको निकालने के लिए किराये पर वाहन ले जाने पड़े।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के चलते सुनाम रोड, नाभा गेट, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सुबह से बिजली भी गुल हो गई। वहीं प्रेम बस्ती रोड पर बारिश से 3 फुट तक पानी जमा हो गया, जो आजतक इससे पहले कभी इतना पानी जमा नहीं हुआ था। वहीं बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने चैन की सांस ली। इसके अलावा बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले दिखे।

वहीं भारी बारिश के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता भी अपना काम बंद कर घरों को चले गए क्योंकि बारिश इतनी ज्यादा थी कि वहां पानी जमा होने लगा था। संगरूर में दफ्तरी काम काज करवाने या अस्पताल से दवाई लेने वालों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी। वहीं बस स्टैंड में बसों से उतरी सवारियों को भी यहां वहां जाने के लिए आॅटो रिक्शा चालकों को अधिक किराया देना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए आए लोग भी परेशान होते दिखाई दिए। गांव उभावाल से ट्रांसपोर्ट विभाग में किसी काम आए बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वह आज सुबह से बारिश के कारण दफ्तर जा नहीं पाया, जिससे उसका काम काफी पिछड़ गया क्योंकि आज विभाग द्वारा उसे काम के लिए बुलाया गया था।

धान की फसल के लिए लाभदायक बारिश: कृषि अधिकारी

संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह ने कहा कि यह बारिश धान की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चलते धान को पता लपेट सुंडी पड़ रही थी। इस बारिश से उससे बचाव होगा। उन्होंने कहा कि आज जो बारिश हुई है वह एक जैसी नहीं थी, कई जगहों पर तेज बारिश थी तो कहीं जगहों पर बिल्कुल ही बूंदाबांदी थी, जिस कारण फिलहाल धान की फसल को कोई नुक्सान नहीं है क्योंकि अभी धान की फसल ने बढ़ना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी कई दिनों तक इसी तरह ही बारिश रही तो फिर खतरे वाली बात हो सकती है। फिलहाल इस बारिश से फसल को लाभ ही हुआ है।

बारिश से गर्मी से मिली राहत | Heavy Rain

गोबिन्दगढ़ जेजियां। क्षेत्र में हलकी, दरमियानी व कहीं जमकर हुई बारिश ने सभी के चेहरों पर रौनकें ला दी हैं। कुछ दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। आज सुबह हुई भारी बारिश से कई-कई फुट तक पानी जमा हो गया। बढ़ रही गर्मी से जहां लोगों को परेशानी हो रही थी, वहीं फसलों को झुलस रोग, पत्ता लपेट, सुंडी रोग जैसी परेशानियों में विस्तार हो रहा था। सुबह के समय चली ठंडा हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। गांवों में छोटे-छोटे बच्चों ने बारिश ने नहा कर मौसम का आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि सितम्बर के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत महसूस हुई थी, लेकिन सितम्बर के दूसरे सप्ताह की गर्मी ने तो आमजन का जीना मुहाल कर रखा था।

अमरगढ़। अमरगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। बारिश से पहले चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई हैं। वहीं भारी बारिश के कारण अमरगढ़ की लिंक सड़कों व अन्य निचली जगहों पर पानी भर गया। कुछ दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत मिली है। वहीं मिठाई की दुकानों पर लोग समोसे व जलेबियों का लुत्फ भी उठाते दिखाई दिए। दो पहिया वाहन चालक धीमी गति से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आए। खबर लिखे जाने तक बून्दांबांदी जारी थी। Heavy Rain

यह भी पढ़ें:– देश भर में 31 जीएसटी अदालतें मंजूर, हरियाणा में हिसार और गुड़गांव से चलेंगी जीएसटी न्यायपीठ

कोरोना योद्धा के परिवार को 50 लाख का चेक सौंपा
अमरगढ़/मलेरकोटला (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कोविड महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते समय मृत हो चुके पीआरटीसी के चालक मनजीत सिंह की माता को आज 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। आज यहाँ रीजनल ड्राइविंग प्रशिक्षण सेंटर लोगों को समर्पित करने के बाद एक समागम के दौरान ड्राइवर मनजीत सिंह के माता महेन्दर कौर को चेक सौंपने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पी.आर.टी.सी. ड्राइवर मनजीत सिंह कोरोना योद्धा थे जिन्होंने लोगों की सेवा करते हुए जान निछावर कर दी थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय तालाबन्दी के मौके पर श्री हजूर साहेब, नांदेड़ में फंसे श्रद्धालुओं को वहाँ से पंजाब लाने के लिए विशेष ड्यूटी करते हुए मनजीत सिंह की 26 अप्रैल, 2020 को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने हालांकि, कहा कि उस समय की सरकार ने परिवार को तुच्छ रकम मुआवजे के तौर पर देने की पेशकश की थी जिस कारण आम आदमी पार्टी ने सूबा स्तर पर प्रदर्शन करते ड्राइवर मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की माँग की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने परिवार को मुआवजे का चेक सौंप कर किया वायदा आज पूरा कर दिया है। जिक्र योग्य है कि उस समय भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ ने कांग्रेस सरकार के बेरुखी वाले रवैए का सख़्त विरोध किया था और बरनाला जिले के गाँव बडबर के रहने वाले 38 साला ड्राइवर के परिवार के लिए 50 लाख रुपए की माँग की थी।

यह भी पढ़ें:– किन्नर बनकर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के चोरी किए 75 हज़ार