India vs Australia 2023 - Sach Kahoon Hindi

Team India Squad Against Australia: ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया । पहले वनडे के लिए के एल राहुल को कप्तान बनाया गया है। भारतीय आॅफ स्पिनर आर. अश्विन को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर आगामी तीन मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है। एल राहुल और श्रेयस अय्यर को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर आगामी तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में भी चुना गया है। टीम की घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है।

Cold And Cough Home Remed: पुरानी से पुरानी खांसी से छुटकारा दिलाएगा यह चमत्कारी काढा, जाने सामग्री काढ़ा बनाने की विधि

चोट संबंधी चिंताओं में भारत भी अछूता नहीं है। श्रेयस अय्यर ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला और चोटिल होने के बाद अन्य मैच में टीम से बाहर हो गए, वहीं अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच नहीं स्रस्र खेला। रविवार को भारत द्वारा श्रीलंका को हराकर आठवां एशिया कप खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “श्रेयस फाइनल मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उनके लिए कुछ निश्चित पैरामीटर रखे गए थे।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस सहित कई पहली पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। जिनकी दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला से चूकने के बाद टीम में वापसी हुई है।

High Protein And Calcium Foods: मात्र 10 रुपये के ‘बादाम’ प्रोटीन और कैल्शियम जिसमें तमाम…

ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में 2-3 से मिली हार के बाद तीन मैचों की इस सीरीज में भारत को हराने की कोशिश करेगा ताकि रैंकिंग में शीर्ष पर आ सके। भारत 08 अक्टूबर को चेन्नई में वनडे विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। अगर भारत वनडे सीरीज में आॅस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो वह टूनार्मेंट में नंबर 1 रैंक वाली टीम बन सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलियाके बीच पहला वनडे 22 सितंबर को मोहाली में दोपहर 1.30 बजे होगा। इसके बाद दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा। तीसरा एवं अंतिम मैच 27 सितम्बर को राजकोट में होगा। ये तीनों मैच दिन-रात में खेले जाएंगे।

Vegetable Juice In Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो इन 5 सब्जियों का पिएं जूस, 1 हफ्ते में नॉर्मल हो जाएगा ब्लड शुगर

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन ( विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

आॅस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा शामिल हैं।

कैमरन के कैच पर कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद भारत का WTC चैंपियन बनना लगभग तय है?
ऑस्ट्रेलिया के 444 के टारगेट के जवाब में भारत 164/3

लंदन। भारतीय टीम को 90 ओवर में 280 रन और बनाने हैं और आज चौथा दिन है, ये बनाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई नहीं रोक सकता। चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं। WTC Final 2023

वहीं ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित कर चुका था और उसने भारत को जीत के लिए 444 रन का टारगेट दिया था। लंदन के द ओवल ग्राउंड पर भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 469 रन ऑलआउट हुई थी। WTC Final 2023

शानदार प्रदर्शन को उमेश यादव ने अंजाम दिया

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी जिसको उमेश यादव ने अंजाम दिया। उमेश यादव ने चौथे दिन भारत के लिए एक बेहतरीन शुरूआत की, ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन जोकि तीसरे दिन 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, को पैवेलियन पहुंचा दिया। इससे पहले आस्ट्रेलियाई लाबुशेन को लंबे स्कोर की ओर बढ़ता देख रहे थे। लेकिन उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा। WTC Final 2023

मार्नस लाबुशेन उमेश यादव की एक टप्पा खाती गेंद को पढ़ नहीं पाए और लपेटे में आ गए। लाबुशेन ने उनकी टप्पा खाती गेंद को आॅफ में भेजने की कोशिश की लेकिन पहली स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा ने उनका शानदार कैच लपक लिया और मार्नस लाबुशेन को पैवेलियन की राह दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव द्वारा विकेट लेने के बाद जंगली अंदाज में जश्न मनाते देखा गया जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट था। WTC Final 2023

इससे पहले, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने शुक्रवार को महत्वपूर्ण 51 रन बनाकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें विश्वास था कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में कुल 450 रनों का पीछा कर सकती है। अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन के पहले हाफ में ठाकुर के (51) रन के साथ मिलकर 89 रन जोड़े और भारत को उनकी पहली पारी में 296 रन बनाने में मदद की। WTC Final 2023

क्रिकेट के लिए सही कहा है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमें कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। क्रिकेट में एक-बार के खेल से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, विशेष रूप से डब्ल्यूटीसी फाइनल में, कि कौन दबाव में बेहतर तरीके से पारी को संभाल सकता है। शार्दुल ठाकुर ने एक अच्छी साझेदारी पर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम 450 या उससे अधिक का पीछा भी कर सकते हैं।

“पिछले साल इंग्लैंड ने यहां 400 रनों का पीछा किया था और उन्होंने बहुत अधिक विकेट नहीं गंवाए थे। इसलिए यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने जितना भी स्कोर दिया है, उसके लिए कोई भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। हम टेस्ट क्रिकेट में कई बार देखते हैं कि खेल एक घंटे के भीतर बदल जाता है। इसलिए, हम कल मैदान पर जाने के लिए आशावादी होना पसंद करते हैं।

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी अहम पारी खेल रहे थे पर रविंद्र जडेजा ने उनके खेल पर पानी फेरते हुए ओवर द विकेट आकर कैमरन ग्रीन का विकेट झटक लिया। जडेजा की गेंद ने जबरदस्त टर्न लिया और ग्रीन लपेटे में आ गए। फिलहाल जडेजा को मैच का रूख बदलने वाले गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को चौथे दिन 270 रनों पर रोक दिया था।