WTC - Sach Kahoon Hindi

फाइनल में हार का स्वाद चखने के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की
रविवार को ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (Wtc Final 2023) में आस्ट्रेलिया ने एक नाटकीय अंदाज में जीत हासिल करते हुए भारत को 209 रनों से हरा दिया। भारत ने पांचवें दिन के खेल में जीत के लिए 444 रनों पीछा किया। भारत ने 5वें दिन 164 रनों पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन दुर्भाग्यवश वे खेल के आखिरी दिन लंच से पहले 24 ओवर के अंदर ही 70 रन बनाकर सात विकेट खोकर 234 पर ऑल आउट हो गए।

बोलैंड ने भारत को एक ओवर में दो शुरूआती झटके दिये

बोलैंड ने एक ओवर में दो विकेट झटकर भारत को शुरूआती झटके दिये, जिसमें विराट कोहली की विकेट भी शामिल थी। बोलैंड ने 16 ओवरों में 46 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बाद रही सही कसर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन 41 रनों पर 4 विकेट झटककर पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करके पारी को फिनिश कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया, जिसके लिए वो जद्दोजहद कर रहे थे। इस जीत के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) के नेतृत्व में टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ अगले हफ्ते के पहले एशेज टेस्ट में उत्साहपूर्ण मूड में है। (Wtc Final 2023)

चैम्पियन बनते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर करोड़ों की बरसात

लंदन के ऐतिहासिक ग्राउंड ओवल पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। 7 जून से शुरू हुए इस खिताबी मुकाबले के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर खिताबा पर कब्जा जमाया। चैम्पियन बनते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर करोड़ों रुपए की बरसात हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम को 16 लाख डॉलर यानी 13.23 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनरअप रहने वाली टीम भारत को 8 लाख डॉलर यानी 6.60 करोड़ रुपये मिले। (Wtc Final 2023)

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बड़ी हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मौन पर चुप्पी तोड़ी। विराट कोहली ने लाओ त्जु का हवाला देते हुए एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जो मौन के बारे में ब्यां करती है। डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल में अपने खराब शॉट चयन के लिए टीम इंडिया के प्रशंसकों और क्रिकेट के दिग्गजों की आलोचना के बाद विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी सामने आई है। (Wtc Final 2023)

“मौन बड़ी ताकत का स्रोत है | (Wtc Final 2023)

विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “मौन बड़ी ताकत का स्रोत है, जिसका श्रेय चीनी दार्शनिक लाओ त्जु को जाता है।” (Wtc Final 2023)

सभी क्रिकेट तर्क भारत के खिलाफ थे, 146 साल के टेस्ट इतिहास में चौथी पारी में जीत के लिए किसी भी पक्ष द्वारा बनाए गए उच्चतम स्कोर 444 से अधिक का लक्ष्य – 2003 में सेंट जॉन्स में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418-7 का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उस रिकॉड को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

(Wtc Final 2023)

कैमरन के कैच पर कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद भारत का WTC चैंपियन बनना लगभग तय है?
ऑस्ट्रेलिया के 444 के टारगेट के जवाब में भारत 164/3

लंदन। भारतीय टीम को 90 ओवर में 280 रन और बनाने हैं और आज चौथा दिन है, ये बनाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई नहीं रोक सकता। चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं। WTC Final 2023

वहीं ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित कर चुका था और उसने भारत को जीत के लिए 444 रन का टारगेट दिया था। लंदन के द ओवल ग्राउंड पर भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 469 रन ऑलआउट हुई थी। WTC Final 2023

शानदार प्रदर्शन को उमेश यादव ने अंजाम दिया

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन की जरूरत थी जिसको उमेश यादव ने अंजाम दिया। उमेश यादव ने चौथे दिन भारत के लिए एक बेहतरीन शुरूआत की, ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन जोकि तीसरे दिन 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, को पैवेलियन पहुंचा दिया। इससे पहले आस्ट्रेलियाई लाबुशेन को लंबे स्कोर की ओर बढ़ता देख रहे थे। लेकिन उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा। WTC Final 2023

मार्नस लाबुशेन उमेश यादव की एक टप्पा खाती गेंद को पढ़ नहीं पाए और लपेटे में आ गए। लाबुशेन ने उनकी टप्पा खाती गेंद को आॅफ में भेजने की कोशिश की लेकिन पहली स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा ने उनका शानदार कैच लपक लिया और मार्नस लाबुशेन को पैवेलियन की राह दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव द्वारा विकेट लेने के बाद जंगली अंदाज में जश्न मनाते देखा गया जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट था। WTC Final 2023

इससे पहले, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने शुक्रवार को महत्वपूर्ण 51 रन बनाकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें विश्वास था कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में कुल 450 रनों का पीछा कर सकती है। अजिंक्य रहाणे ने तीसरे दिन के पहले हाफ में ठाकुर के (51) रन के साथ मिलकर 89 रन जोड़े और भारत को उनकी पहली पारी में 296 रन बनाने में मदद की। WTC Final 2023

क्रिकेट के लिए सही कहा है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमें कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। क्रिकेट में एक-बार के खेल से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, विशेष रूप से डब्ल्यूटीसी फाइनल में, कि कौन दबाव में बेहतर तरीके से पारी को संभाल सकता है। शार्दुल ठाकुर ने एक अच्छी साझेदारी पर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम 450 या उससे अधिक का पीछा भी कर सकते हैं।

“पिछले साल इंग्लैंड ने यहां 400 रनों का पीछा किया था और उन्होंने बहुत अधिक विकेट नहीं गंवाए थे। इसलिए यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने जितना भी स्कोर दिया है, उसके लिए कोई भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। हम टेस्ट क्रिकेट में कई बार देखते हैं कि खेल एक घंटे के भीतर बदल जाता है। इसलिए, हम कल मैदान पर जाने के लिए आशावादी होना पसंद करते हैं।

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी भी अहम पारी खेल रहे थे पर रविंद्र जडेजा ने उनके खेल पर पानी फेरते हुए ओवर द विकेट आकर कैमरन ग्रीन का विकेट झटक लिया। जडेजा की गेंद ने जबरदस्त टर्न लिया और ग्रीन लपेटे में आ गए। फिलहाल जडेजा को मैच का रूख बदलने वाले गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को चौथे दिन 270 रनों पर रोक दिया था।