Smriti Irani - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेसी प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार की गैरकानूनी संपत्ति बचाने के लिए : भाजपा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर तलब किये जाने के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर आज तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार की 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति बचाने का प्रयास है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘जो जमानत पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक जांच एजेंसी एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सवाल किया कि एक जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को क्या नाम दिया जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें। ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के हिस्सेदारी वाली कंपनी थी जिसे अब गांधी परिवार अपने कब्जे में ले चुका है। यह कंपनी अखबार प्रकाशित करती थी जिसे रियल एस्टेट के धंधे में डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को गांधी परिवार के प्रभुत्व वाली यंग इंडिया लिमिटेड के हवाले करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण दिया और कहा, ‘कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है।

कानून से बड़ा कोई नहीं है, राहुल गांधी भी नहीं: स्मृति इरानी

उन्होंने कहा, ‘आज जो लोग जांच एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली उच्च न्यायालय के 2019 एक फैसले के वाक्य पर, ‘एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा, ‘आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

श्रीमती ईरानी (Smriti Irani ) ने कहा कि जिस यंग इंडिया लिमिटेड को एक गैरलाभकारी धर्मार्थ कंपनी के रूप में गठित किया गया था। उस कंपनी ने अदालत में कहा था कि उसने कोई भी धर्मार्थ या परोपकार का कार्य नहीं किया है। उन्होंने गांधी से सवाल किया कि कोलकाता में हवाला कारोबार करने वाली डोटेक्स मर्चेण्डाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से उनका क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी काले धन को सफेद करने के धंधे से जुड़ी है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी में आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने बारे में पूछे जाने पर ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि इस अराजकता फैलाने के पीछे लोकतंत्र नहीं बल्कि गैर कानूनी संपत्ति को बचाने की नीयत है। उन्होंने कहा कि पहले तो गांधी परिवार काला धन एकत्र करे और फिर जांच एजेंसियों पर दबाव बनाये। उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, राहुल गांधी भी नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राहुल गांधी द्वारा दिए गए उत्तर भारत के बयान पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्या कहा
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उत्तर भारत की राजनीति पर दिए गए बयान पर घमासान जारी है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मसले पर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। स्मृति ने कहा कि राहुल जिस उत्तर भारत पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए सोनिया गांधी भी यहां से ही सांसद है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘राहुल बोले कि जहां से वो सांसद रहे थे, वहां के लोग उतने बुद्दिमान नहीं है। ये इस बात के संकेत देता है कि वो किस प्रकार का द्वेष रखते हैं। जिस संसदीय क्षेत्र ने 50 साल उनके परिवार का साथ दिया, आज वो उसका ही अपमान कर रहे हैं। इससे अधिक तुच्छ राजनीति किसी ने नहीं देखी है।

राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान

आपको बता दें, कि राहुल गांधी ने अपने केरल दौरे के दौरान एक बयान दिया था। जिस पर पूरी रार छिड़ गई है। राहुल गांधी ने कहा था कि वो 15 साल तक उत्तर भारत के सांसद रहे, लेकिन केरल आने पर उनके सामने अलग अनुभव आया। यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, जमीन तक मामले पर बात की जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला पत्रकारों के साथ भेदभाव चिंतनीय: स्मृति ईरानी
International Women’s Day | स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यह बात कही

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय महिला एवम् बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया में महिला पत्रकारों के साथ भेदभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस पेशे में अधिकतर महिलाएं अपने दफ्तर में यौन प्रताड़ना की शिकार होती हैं लेकिन कई तो इसकी शिकायत भी नहीं कर पाती हैं। श्रीमती ईरानी ने शनिवार को यहां(International Women’s Day) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दक्षिण एशिया में महिला पत्रकारों की स्थिति पर रिपोर्ट जारी करते हुए यह बात कही। यह रिपोर्ट दक्षिण एशिया महिला नेटवर्क और भारतीय जनसंचार संस्थान ने मिलकर तैयार किया है।

श्रीमती ईरानी ने रिपोर्ट में किये गए सर्वेक्षण के आंकड़ों के हवाले से कहा कि महिला पत्रकारों को भेदभाव ही नहीं बल्कि यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है और उन्हें नौकरी की सभी सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण में शामिल 87 प्रतिशत महिला पत्रकार मीडिया से और 17 प्रतिशत मनोरंजन क्षेत्र की हैं। 2.99 प्रतिशत महिला पत्रकारों को पेंशन मिल पाती है। 1.49 प्रतिशत को साल में बोनस मिल पाता है तो 2 प्रतिशत को एलटीसी। केवल 17 प्रतिशत को ही मातृत्व अवकाश मिल पाता है। 42 प्रतिशत महिला पत्रकारों को नौकरी की सभी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। 44 प्रतिशत से कम महिलाओं को ही बराबर काम की सुविधा मिल पाती है।

हमें महिलाओं की स्थिति पर टेक्नोलॉजी के प्रभाव का भी अध्ययन करना चाहिए : ईरानी

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट हमारे समाज का आईना है जिससे पता चलता है कि महिलाओं (International Women’s Day)की क्या स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट को मीडिया हाउस के सभी मालिकों और नियोक्ताओं के पास भेजा जाना चाहिए ताकि वे जान सकें कि महिलाओं की उनके दफ़्तर में क्या हालत है जिससे वे महिलाओं के साथ न्याय कर सकें। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट तो महानगरों के पत्रकारों की है लेकिन हमें क्षेत्रीय मीडिया में काम कर रही महिलाओं की स्थिति के बारे में भी एक रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए। श्रीमती ईरानी ने कहा कि हमें महिलाओं की स्थिति पर टेक्नोलॉजी के प्रभाव का भी अध्ययन करना चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि विज्ञापन और फिल्मों तथा धारावाहिकों में महिलाओं की छवि किस तरह बनाई जा रही है।

उन्होंने मीडिया के क्षेत्र में एक शीर्ष महिला पत्रकार की स्मृति में एक पीठ स्थापित करने का सुझाव दिया और इसके लिए पीआईबी से नाम भी मांगा। समारोह में दक्षिण एशिया नेटवर्क की संयोजक वीणा सीकरी ने कहा कि गत पांच साल से यह रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। यह रिपोर्ट नौ देशों के पत्रकारों के सर्वेक्षण पर आधारित है। स्वागत भाषण पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के एस धतवलिया ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनसंचार की प्रो. अनुभूति यादव ने दिया। श्रीमती यादव ने इस रिपोर्ट को हर दो चार साल पर अपडेट करते रहने की मांग की और शोध कार्य को निरंतर होते रहने का भी सुझाव दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्मृति बोली, मुझ पर हमले की कांग्रेस की स्ट्रैटजी गलत
अहमदाबाद: मोदी सरकार की 3 साल की उपलब्धियां गिनाने गुजरात के अमरेली पहुंचीं स्मृति ईरानी की रैली में सोमवार शाम कुछ लोगों ने हंगामा किया। स्मृति लोगों को संबोधित कर रही थीं, तभी एक शख्स खड़ा हुआ और उनकी ओर चूड़ियां फेंक दी। बीजेपी वर्कर्स ने किसान बताए जा रहे इस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्मृति ने मंगलवार सुबह इस घटना पर कहा, ”गुजरात में अगले साल इलेक्शन हैं, इसलिए मुझे ऐसी घटनाओं की अपेक्षा है।

BJP शासित राज्यों में किसान आंदोलन

फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस और कर्ज माफी के लिए 1 जून से बीजेपी शासित महाराष्ट्र से किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे आंदोलन मध्य प्रदेश के धार, मंदसौर, रतलाम, नीमच, देवास, इंदौर होते हुए राजधानी भोपाल तक जा पहुंचा। मंदसौर में पिछले हफ्ते प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलगे दिन आंदोलन हिंसक हो गया। कई गाड़ियों में आग लगाई गई। पुलिस पर पथराव किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।