rajnath - Sach Kahoon Hindi

New Delhi: इटली और फ्रांस की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे राजनाथ
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से इटली और फ्रांस की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में रक्षा मंत्री का रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मिलने का कार्यक्रम है। गत मार्च में इतालवी प्रधान मंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया गया था। दूसरे और अंतिम चरण में सिंह पेरिस में अपने समकक्ष सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किये हैं। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं। रोम और पेरिस दोनों में रक्षा मंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Indian Army : जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा भी पार करेगी भारतीय सेना: राजनाथ
कारगिल (एजेंसी)। Indian Army:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर पड़ोसी देश को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यदि भारत की ओर नजर उठा कर देखा गया तो सेना नियंत्रण रेखा को पार कर दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देगी। सिंह ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर यहां कारगिल के द्रास में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेना 1999 में ही विजय के बाद नियंत्रण रेखा को पार कर सकती थी, लेकिन भारत की शांतिप्रिय देश की विचारधारा, भारतीय मूल्यों में विश्वास और अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति वचनबद्धता के कारण उस समय यह कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा, ‘उस समय अगर हमने एलओसी पार नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम एलओसी पार नहीं कर सकते थे। हम एलओसी पार कर सकते थे, हम एलओसी पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे। मैं इसे फिर से दोहराना चाहूँगा, कि हम एलओसी पार कर सकते थे, हम एलओसी पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे, इसका मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ। Indian Army

रक्षा मंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्र का मान-सम्मान और इसकी प्रतिष्ठा सरकार के लिए किसी भी चीज से ऊपर है, और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में कुछ देशों में युद्ध के अत्यधिक लंबा चलने का हवाला देते हुए उन्होंने देशवासियों से सेनाओं के सहयोग के लिए हर समय तत्पर रहने को कहा उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हर देशवासी को सैनिक की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी युद्ध केवल सेनाओं के बीच ही नहीं होता उन देशों की जनता के बीच भी युद्ध होता है। उन्होंने कहा, ‘युद्ध में सिर्फ सेना ही नहीं लड़ती बल्कि कोई भी युद्ध दो राष्ट्रों के बीच होता है, उनकी जनता के बीच होता है। आप देखिए, कि किसी भी युद्ध में प्रत्यक्ष रूप से सेनाएँ तो भाग लेती ही हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से आप देखें, तो उस युद्ध में किसान से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक व कई सारे पेशों के लोग शामिल होते हैं।

सिंह ने कहा कि जिस तरह से युद्ध लंबे खींचते जा रहे हैं आने वाले समय में जनता को अप्रत्यक्ष रूप से ही नहीं प्रत्यक्ष रूप से भी युद्ध में शामिल होने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मेरा यह मानना है, कि जनता को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा, कि जब भी राष्ट्र को उनकी आवश्यकता पड़े, वह सेना की सहायता के लिए तत्पर रहें। इसलिए मैं देश की जनता से यह कहना चाहता हूँ, कि जिस प्रकार से हर एक सैनिक भारतीय है, उसी प्रकार से हर एक भारतीय को भी एक सैनिक की भूमिका निभाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

सिंह ने इस अवसर पर भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी सेना तथा घुसपैठियों को खदेड़ कर विजय पताका फहराए जाने के उपलक्ष में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

राजनाथ करेंगे पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को हरियाणा के झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र के कुलाना गांव में हिंदू हृदय सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे होगा। गांव के कुलाना चौक का नामकरण भी पृथ्वीराज चौहान के नाम से किया गया है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के उपरांत रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। यह एक भव्य कार्यक्रम होगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पृथ्वीराज चौहान की वीरता का गौरवशाली इतिहास

उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान की वीरता का गौरवशाली इतिहास है और बादली विधानसभा क्षेत्र में ऐसे महान योद्धा की प्रतिमा का अनावरण सभी के लिए गौरव की बात है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस गरिमामयी समारोह में झज्जर जिला के अलावा आस-पास के जिलों की 36 बिरादरियों की सरदारी भी यहां हाजिर होंगी और इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। शर्मा के अनुसार इससे पहले धनखड़ के बादली विधानसभा के पाटौदा गांव में राव तुलाराम की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन आठ वर्षों में चाहे केदारनाथ मंदिर हो, भगवान विश्वनाथ, महाकाल या राम लला मंदिर हो देश के ऐतिहासिक गौरव को फिर से पुनर्जीवित करने का काम हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजनाथ ने मिस्र के रक्षा मंत्री के साथ रक्षा संबंधों पर बातचीत की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काहिरा में मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की। सिंह मिस्र की दो दिन की यात्रा पर गये हैं। सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत शुरू होने के पहले काहिरा स्थित रक्षा मंत्रालय में सिंह को पारंपरिक सलामी गारद पेश की गई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा सम्बंधों को मजबूत बनाने की दिशा में संयुक्त सैन्याभ्यास बढ़ाने और प्रशिक्षण, खासतौर से उग्रवाद विरोधी गतिविधियों के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिये लिये सैन्यकर्मियों के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:– Saharanpur: कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में परोसा जा रहा खाना, डीएसओ निलंबित

रक्षा क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

दोनों मंत्रियों ने भारत और मिस्र के रक्षा उद्योगों के बीच निर्दिष्ट समयावधि में सहयोग बढ़ाने के लिये प्रस्तावों पर गौर करने पर भी सहमति जताई। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और दुनिया में शांति तथा स्थिरता कायम करने में भारत और मिस्र के योगदान को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी के बावजूद पिछले वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संपर्क और आदान-प्रदान की गति तेज रही है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह-अल-सीसी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भेंट के बाद दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग के मामलों में सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिये समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

यह समझौता-ज्ञापन आपसी हितों के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। सिंह ने भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद और हिन्द महासागर क्षेत्र के देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिये मिस्र के रक्षा मंत्री को भारत आने का न्योता दिया। इन कार्यक्रमों का आयोजन 12वीं रक्षा प्रदर्शनी ‘डेफ-एक्सपो’ के दौरान गुजरात के गांधीनगर में 18-22 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। मिस्र यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री ने काहिरा में सैन्य स्मारक और काहिरा के पूर्व राष्ट्रपति अनवर-अल-सादात की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

युवा आंदोलन पर बोले राजनाथ और शाह, इस योजना का लाभ उठाएं युवा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवाओं के आंदोलनों के उग्र रूप लेने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं का आह्वान किया है कि कोरोना महामारी के कारण भर्ती से वंचित रहे युवा जल्द शुरू की जाने वाली इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें। रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेशों में देश के युवाओं से आह्वान किया है कि अग्निपथ योजना में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में इस वर्ष 2 वर्ष की छूट दी गई है और युवाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें।’ उन्होंने कहा, ‘युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। यह एक बार के लिए छूट दी गई है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।

अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का निर्णय

केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था।’ शाह ने भी अधिकतम आयु सीमा में छूट देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर अधिकतम प्रवेश आयु 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके लिए नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरकार का रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण पर जोर : राजनाथ
रक्षा नियार्तों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए (Rajnath)

रक्षा प्लेटफार्मों और उपकरणों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के प्रयास किए जा रहे हैं|

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार देश को रक्षा उत्पादन के (Rajnath) क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है और उसका उपकरणों का स्वदेशीकरण करने पर जोर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के तहत रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों को जो सुविधाएं दी जा सकती है वे दी जा रही हैं ताकि देश में रक्षा उत्पादों को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्षा के कई प्रकार के उत्पादन स्वदेश में किया जा रहा है।

रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है|

सशस्त्र सेनाओं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता सामारिक तथा आर्थिक दृष्टि से अनिवार्य है।

घरेलू रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार करने तथा उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए मौजूदा निर्यात नियंत्रण विनिमयों के तहत मित्र देशों (एफएफसी) को रक्षा प्लेटफार्मों और उपकरणों के निर्यात को प्रोत्साहन देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि रक्षा निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

रक्षा निर्यात नीति भी बनायी गयी है।

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक संस्था बनायी गयी है जो इससे संबंधित विषयों पर विचार करती है।

रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

नागरिकता विधेयक केवल असम के लिए नहीं, पूरे देश के लिए है: राजनाथ
यह विधेयक समूचे देश के लिए है | Citizenship Bill

नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के लोगों की पहचान और संस्कृति के संरक्षण तथा क्षेत्र में शांति बनाये रखने के साथ साथ वहां विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Bill) लोकसभा में पारित होने के बाद पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बंद से उत्पन्न स्थिति पर सदन में वक्तव्य देते हुए कहा कि सरकार को असम, त्रिपुरा और मेघालय में हिंसा की कुछ घटनाओं की जानकारी मिली है लेकिन वह सदन को बताना चाहते हैं कि अब पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण बनी हुई है।

केन्द्र सरकार इस मामले में राज्य सरकारों के साथ संपर्क में है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाये हुए है। गृह मंत्री ने कहा कि जरूरत हुई तो वह खुद पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते पूर्वोत्तर में सुरक्षा स्थिति में अप्रत्याशित सुधार हुआ है और विकास के कार्यों में भी तेजी आयी है।

सरकार ने पूर्वोत्तर के लोगों की सालों से लंबित मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जहां तक नागरिकता संशोधन विधेयक का सवाल है तो सरकार को इस बात की जानकारी है कि इसे लेकर कुछ भ्रांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह केवल असम तक ही सीमित नहीं है और यह विधेयक समूचे देश के लिए है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उप्र के विकास से ही देश आगे बढ़ेगा : राजनाथ
लखनऊ जल्द ही देश के सबसे स्मार्ट सिटी में एक होगा

लखनऊ (एजेंसी)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की तरक्की से ही देश विकास (Nation’s Growth) की डगर पर सरपट दौड़ सकेगा। सिंह ने रविवार को यहां अटल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 939 करोड़ रुपये की 308 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।

इसके अलावा उन्होने पुराने लखनऊ में चार नए फ्लाईओवर के निर्माण का शिलान्यास किया। इन फ्लाइओवर के निर्माण से शहर वासियों को जाम की समस्याओं से निजात मिलेगी।

उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है और वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा। लखनऊ के विकास की जो नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, उसकी बुनियाद पर लखनऊ के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने उम्मीद जतायी कि लखनऊ जल्द ही देश के सबसे स्मार्ट सिटी में एक होगा।

उन्होने कहा कि आउटर रिंग रोड की स्वीकृति मिलने के बाद लखनऊ में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयी है। वर्ष 2013-14 तक जहां प्रतिवर्ष 23 लाख यात्रियों का राजधानी स्थित हवाई अड्डे से आना-जाना होता था, वहीं 2017-18 में यह संख्या 47 लाख तक पहुंच गयी है। इसे देखते हुए हवाई अड्डे की पैसेंजर हैंडलिंग क्षमता को सालाना एक करोड़ करने के लिये नयी इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का 1383 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण स्वीकृत कर लिया गया है। इस महीने या अगले माह इसका शिलान्यास होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बंद हुए बड़े नोटः राजनाथ
बलिया:  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है। उसकी इस छद्म नीति का मुंहतोड़ जबाब देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बंद करने का निर्णय लिया। बलिया में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने आज यहां कहा कि पाकिस्तान आतंकपरस्त देश है। वह हमारे देश में जाली नोट के माध्यम से आतंक को बढ़ा रहा है। अपनी छद्म नीतियों के चलते पाकिस्तान आज विश्व समुदाय में अलग थलग पड़ गया है। उसके इस छद्म नीति को विफल करने के लिए देश की करेंसी बदली गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम से हमने पाक को सन्देश दे दिया है कि हम इधर भी मार सकते हैं और उधर भी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार हटाने की बात कही जाती रही जिसके क्रम में 500 और 1000 के नोटों को बन्द का निर्णय कैबिनेट में लिया गया। राजनाथ ने कहा कि भारत की राजनीति में 08 नवम्बर का दिन ऐतिहासिक रहा। आने वाले दिनों में देश आर्थिक शक्ति बनेगा जिसका पूरा श्रेय मोदी सरकार को जायेगा। एजेंसी