Police Custody - Sach Kahoon Hindi

Police Custody vs Judicial Custody : खबर आपके मतलब की : क्या अंतर है हिरासत और गिरफ्तारी में?
Police Custody vs Judicial Custody : क्या पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी अलग-अलग हैं?

नई दिल्ली। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट करने के आरोप में पुलिस आॅफिसर के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने एक सड़क किनारे पार्किंग करने वाले लड़के को हिरासत में लिया था। इस दौरान पुलिस ने लड़के की धुनाई कर डाली। इस पर लड़के ने पुलिस के खिलाफ पुलिस हिरासत में मारपीट करने पर हिंसा का केस कर दिया था। क्या लड़के ने यह सही किया या नहीं? हिरासत में लिए जाने के बाद व्यक्ति के पास अपना बचाव करने के लिए कौन-कौन से अधिकार होते हैं और हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है? इस बारे में सारी जानकारी इस लेख के माध्यम से साझा की जा रही है। Police Custody vs Judicial Custody

बता दें कि इससे पहले भी शक्ति कपूर के बेटे को ड्रग्स मामले में हिरासत में ले लिया गया था, गिरफ्तार नहीं किया था। इसी प्रकार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी न्यायिक हिरासत में लिया गया था, गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसी प्रकार कई मामलों में ऐसे ही कहीं पुलिस हिरासत में लिया जाता है और कहीं गिरफ्तारी होती है। ऐसे में आपको यही लगता होगा कि इन दोनों में समानता होगी यानि दोनों एक ही बात होगी। आइये जानते हैं दोनों में क्या फर्क है:-

हिरासत : हिरासत जिसको कस्टडी भी कहा जाता है, सुरक्षा की दृष्टि से किसी को पकड़ना हिरासत होता है। बता दें कि हिरासत और गिरफ्तारी पर्यायवाची शब्द नहीं हैं। हिरासत में गिरफ्तारी नहीं होती लेकिन हर गिरफ्तारी में हिरासत होती है। मान लो किसी को गिरफ्तार किया जाता है। यदि व अपराध करने का दोषी हो या यूं कहें कि उस पर संदेह हो तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है लेकिन हिरासत का मतलब किसी की रक्षा करना या उसे अस्थाई तौर पर जेल में रखना होता है। जब किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है तो उसे पहले हिरासत में रखा जाता है। पूछताछ या कोर्ट के आदेश के बाद ही उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया जाता है। यहां बता दें कि हिरासत भी दो प्रकार की होती है:-

1. पुलिस हिरासत

2. न्यायिक हिरासत

1. पुलिस हिरासत : जब पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में लेती है तो पहले उससे अपराध के बारे में पूछताछ करती है। पुलिस हिरासत में पुलिस उस व्यक्ति को घटनास्थल पर ले जाती है और जांच-पड़ताल में मिलने वाले सबूतों को अपने कब्जे में ले लेती है। गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का नियम होता है जो कि सीआरपीसी की धारा 167 के तहत होता है।

इसके बाद मैजिस्ट्रेट यह निर्णय लेता है कि आगे की जांच या पूछताछ की जरूरत है या नहीं। ऐसे में मैजिस्ट्रेट आरोपी को 15 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश सुना सकते हैं। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान मैजिस्ट्रेट पुलिस हिरासत से ज्यूडिशियल हिरासत यानि न्यायिक हिरासत में बदलने का आदेश भी दे सकते हैं।

न्यायिक हिरासत: जब किसी व्यक्ति को मैजिस्ट्रेट द्वारा हिरासत में रखा जाता है तो इसे न्यायिक हिरासत कहा जाता है। मैजिस्ट्रेट के आदेश पर ही आरोपी को निश्चित अवधि के लिए जेल में रखने का आदेश दिया जाता है। आरोपी या संदिग्ध आरोपी ऐसे में मैजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी बन जाता है। उसे जनता की नजरों से दूर रखा जाता है ताकि उसे जनता या समाज के किसी वर्ग द्वारा किसी भी तरह का दुर्व्यवहार या उत्पीड़न से बचाया जा सके। यदि कोई व्यक्ति न्यायिक हिरासत में है और उसके आरोप की जांच चल रही है तो पुलिस को 60 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर करना होता है।

यह है दोनों में फर्क:-

पुलिस हिरासत में आरोपी को पुलिस थाने में कार्रवाई के कारण रखा जाता है और न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल में रखा जाता है।

पुलिस हिरासम केवल 24 घंटे की होती है लेकिन न्यायिक हिरासत में कोई निश्चित अवधि नहीं होती है।

पुलिस हिरासत में रखे आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होता है वहीं न्यायिक हिरासत में आरोपी को तब तक जेल में रखा जाता है जब तक कि उसके खिलाफ मामला अदालत में चल रहा हो या अदालत उसे जमानत न दे दे।

पुलिस हिरासत में पुलिस आरोपी को मारपीट सकती है ताकि वह अपना अपराध कबूल कर ले लेकिन अगर आरोपी सीधे कोर्ट में हाजिर हो जाता है तो उसे सीधे जेल भेज दिया जाता है और वह पुलिस की पिटाई से बच जाता है। यदि पुलिस को किसी तरह की पूछताछ करनी हो तो सबसे पहले न्यायधीश से आज्ञा लेनी पड़ेगी।

पुलिस हिरासत पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा की दृष्टि से की जाती है। जबकि न्यायिक हिरासत में आरोपी न्यायधीश की सुरक्षा के अंतर्गत आता है।

पुलिस हिरासत हत्या, लूट, चोरी इत्यादि के लिए की जाती है लेकिन न्यायिक हिरासत में पुलिस हिरासत वाले अपराधों के अलावा कोर्ट की अवहेलना जमानत खारिज होने के लिए की जाती है। Police Custody vs Judicial Custody

यह भी पढ़ें:– JAN DHAN ACCOUNT Benefits: जनधन खातों में करोड़ों रुपये जमा, अभी चेक करें!

राहुल की कार पर पत्थर फेंकने वाले 4 गिरफ्तार
गुजरात। गुजरात में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाका बनासकांठा का दौरा किया था। इस दौरान राहुल को काले झंडे दिखाए गए और कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इनसे पूछताछ की जाएगी। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा- उन लोगों को काले झंडे दिखाने दो। मैं उनसे नहीं डरता।”

दिखाए गए काले झंडे

बनासकांठा इलाके के लाल चौक के जिस इलाके में राहुल गांधी पहुंचे थे। वहां लोगों ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की और राहुल को काले झंडे दिखाए। हालात देखकर राहुल वहां से फौरन चले गए। लोगों का आरोप है कि राहुल गांधी तो यहां आए हैं लेकिन उनके विधायक बेंगलुरू में आराम फरमा रहे हैं।

राहुल गांधी कहा कि

इस हमले की पीएम मोदी की ओर से निंदा नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हमला कराते हैं वे उसकी निंदा क्यों करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के वर्कर ने इतना बड़ा पत्थर मारा मेरी कार पर।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस हिरासत में बंदी की गोली मारकर हत्या
हिसार पुलिस हत्या मामले में पेशी पर लाई थी

जींद(सच कहूँ न्यूज)। गोहाना रोड पर सोमवार दोपहर को अदालत से पुलिस कस्टडी में पेशी भुगत कर आ रहे बंदी पर बाइक सवार युवकों ने फायर कर दिया, जिसमें गोली बंदी के सीने में जा धंसी और उसका साथी छर्रे लगने से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह, सीआइए, शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। बंदी की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआइएमएस रोहतक रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बंदी की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अदालत परिसर के निकट गोहाना रोड पर हुई वारदात

गांव रामराये निवासी सुमेर हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद था। सुमेर के खिलाफ शहर थाना हांसी में हत्या का मामला दर्ज था। सोमवार को हिसार पुलिस के एएसआई धूप सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय गार्द सुमेर को जींद शहर थाना में दर्ज हत्या मामले में सैशन कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। दोपहर को पेशी भुगतने के बाद पुलिस कर्मी सुमेर को वापिस हिसार ले जाने के लिए गोहाना रोड पर थ्रीव्हीलर में सवार हो रहे थे। उस दौरान चार पुलिसकर्मियों के अलावा सुमेर का चचेरा भाई अजय, मां ओमी देवी, मौसी कमला भी साथ थी।

थ्रीव्हीलर में बैठते ही पीछे से आए बाइक सवार ने सुमेर की पीठ पर फायर कर दिया। गोली सुमेर की पीठ से छाती के पार हो गई, जबकि अजय छर्रे लगने से घायल हो गया। हड़बड़ाहट के बीच पुलिस कर्मियों ने सुमेर तथा अजय को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुमेर की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। बताया जाता है कि सुमेर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों की धर पकड़ के लिए छापामार टीमों का गठन किया गया है। सुमेर हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था, और वह हिसार जेल में बंदी था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किसान अंदोलन : किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे हार्दिक पटेल पुलिस हिरासत में
मंदसौर: मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गिए किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान बॉर्डर से हिरासत में ले लिया। उधर, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह इंदौर से मंदसौर के लिए रवाना हुए हैं। पुलिस ने सिंधिया समेत दूसरे नेताओं को रोकने के लिए जावरा के पास 200 से ज्यादा जवानों को तैनात किया।

होशंगाबाद के सिवनी मालवा में 68 साल के एक किसान माखन लाल दिगोलिया ने पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि माखन पर बैंकों का 5 लाख का कर्ज था। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर और पिपलिया मंडी जाएंगे।

सीएम कल जाएंगे मंदसौर

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर जाएंगे। वे यहां किसानों के परिवारों से मिलेंगे। वे पिपलिया मंडी भी जाएंगे। यहां वे व्यापारियों से मिलेंगे। पिपलिया मंडी वही जगह है, जहां से किसान आंदोलन हिंसक हुआ था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।