Tronica City - Sach Kahoon Hindi

अबूपुर के जंगलों में मिला प्रिंस का अधजला शव
रविवार की शाम को गांव के ही दोस्तो के साथ गया था प्रिंस

लोनी। रविवार शाम को दोस्तो के साथ घूमने गये प्रिंस का शव निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव के जंगलों में अधजली हालत में मिला। पिता ने मंगलवार देर शाम थाना ट्रोनिका सिटी में तहरीर देकर पुलिस को प्रिंस के गुम होने की सूचना दी थी। वही सोमवार शाम को अबूपुर के जंगलों में पुलिस को एक अधजला अज्ञात शव मिला था। परिजनों ने मंगलवार को मोर्चरी में रखे शव की पहिचान प्रिंस के रूप में की और शव को लेकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। Loni News

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव निवासी श्रीपाल ने सोमवार देर शाम पुलिस को अपने पुत्र प्रिंस 22 साल के गुम होने की सूचना दी थी और आरोप लगाया था कि रविवार शाम को प्रिंस पड़ोस में रहने वाले दोस्तो के साथ गया था और जिसका बाद में कुछ पता नही चल रहा है। पुलिस ने तत्काल प्रिंस की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

मंगलवार दोपहर को परिजनों ने मोर्चरी में एक शव जो सोमवार शाम को निवाड़ी थाना पुलिस को इलाके के अबूपुर के जंगलों में अधजली हालत में मिला था की पहिचान प्रिंस के रूप में की। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर जांच शुरू की। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। Loni News

परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम

परिजनों ने मोर्चरी से शव लेकर दिल्ली सहारनपुर रोड पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय के जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब एक घण्टे बाद शव को रोड से हटाया और अंतिम संस्कार कर दिया।

फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था मृतक

मृतक प्रिंस दसवीं क्लास का छात्र था। जो स्कूल की छुट्टी के बाद गांव के पास ही ट्रोनिका सिटी अप्रैल पार्क की एक फैक्ट्री में चौकीदार की नौकरी करता था। प्रिंस की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। Loni News