Malot News - Sach Kahoon Hindi

Malot Fire: मलोट में पावर ग्रिड बना आग का गोला! डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दिखाया अदम्य साहस!
शहरवासियों व अधिकारियों ने पूज्य गुरु जी व डेरा सेवादारों का किया धन्यवाद

Malot Fire: मलोट (सच कहूँ/मनोज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद मलोट-बठिंडा रोड स्थित 132 केवीए ग्रिड स्टेशन में लगी भीषण आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा रोक दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को मलोट-बठिंडा रोड स्थित 132 केवीए ग्रिड स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी मलोट के सैकड़ों सेवादार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। Punjab News

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने सुरक्षित बाहर निकाला सामान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें बहुत ऊँचाई तक दिखाई दे रही थी। इस दौरान आसपास शहरवासियों और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। आग ने पूरे ग्रिड को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे नए-पुराने ट्रांसफॉर्मर एक-एक कर फटने लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए मलोट के साथ-साथ अबोहर, गिदड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब और से पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भीषण आग के सामने डटे रहे और लगातार आग को बुझाने के प्रयास जारी रखे। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डेरा सच्चा सौदा के इन बहादुर सेवादारों ने न सिर्फ आग को बुझाने में मदद की, बल्कि कार्यालय में मौजूद कीमती दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य जरूरी सामान भी सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन की सहायता की। उनकी इस तत्परता और समर्पण की आम लोगों और अधिकारियों ने खूब सराहना की।

85 मैंबर पंजाब राहुल इन्सां, रिंकू इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, गगनदीप सिंह इन्सां, राजेन्द्र बांसल इन्सां और हरदीप सग्गू इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा मानवता की सेवा का संदेश देते हैं। पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार हर आपदा में बिना अपनी जान की परवाह किए सेवा के लिए तैयार रहते हैं। इस हादसे में लगभग 300 से अधिक सेवादारों ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने में मदद की। करीब शाम 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस राहत एवं बचाव कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी, सैकड़ों समाजसेवी और आम नागरिकों ने भी अपना योगदान दिया। आग के चलते लाखों-करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। Punjab News

Uttar Pradesh Accident: यूपी में बड़ा सड़क हादसा : पांच की दर्दनाक मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने…

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने बचाई जान
घरेलू कलह के चलते करने जा रहा था सुसाइड

मलोट। गत रविवार कंटीन समिति डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने तहसील रोड, मलोट में एक दिमागी रूप से परेशान व्यक्ति को सुसाइड करने से रोका और उसे समझा-बुझाकर परिवार के साथ उसके घर वापिस भेजा। जानकारी अनुसार

गत रविवार 30 जुलाई को तहसील रोड, मलोट रेलवे ट्रैक पर बने पुल के ऊपर एक दिमागी रूप से परेशान व्यक्ति घरेलूकलह के चलते सुसाइड करने जा रहा था। इसी दौरान सन्नी इन्सां सुपुत्र श्रवण कुमार निवासी मलोट कंटीन समिति के सेवादार नामचर्चा घर, मलोट जा रहे थे।

उसी दौरान उन्होंने उसे देखा और उससे पूछा कि ऊपर क्यों चढ़े हुए हो तो उसने बताया कि वो घरेलू कलह के चलते परेशान है और सुसाइड करने जा रहा है। ऐसे में सन्नी इन्सां ने उसका हाथ पकड़कर पुल से नीचे खींच लिया और उसे समझाने लगा। लेकिन वो नहीं मान रहा था। इनके बीच-बचाव को देखते हुए लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और सभी ने उसको समझाकर उसके परिजनों के साथ उसे घर वापिस भेज दिया। व्यक्ति के परिजनों ने सन्नी इन्सां का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस पर सन्नी इन्सां ने बताया कि यह सब उनके गुरू संत डॉ. राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने ही हमें ऐसी शिक्षाएं दी है किसी दीन-दुखी की मदद करना, बेसहारा का सहारा बनना, जरूरतमंद की मदद करना आदि ऐसे 157 मानवता भलाई के कार्य पूज्य गुरू जी के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे हैं।