FIFA - Sach Kahoon Hindi

मोरक्को को हराकर फाइनल में फ्रांस
अल खोर (एजेंसी)। गत चैंपियन फ्रांस ने बुधवार को फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनायी। अल बैत स्टेडियम पर खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में थियो हर्नांडेज ने पांचवें मिनट में फ्रांस का पहला गोल किया, जबकि कोलो मुआनी ने 79वें मिनट में गोल जमाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। फ्रांस से पहले किसी टीम ने मोरक्को के खिलाफ गोल नहीं किया था लेकिन इन दो गोलों के साथ विश्व कप में मोरक्को का अद्भुत अभियान समाप्त हुआ।

फ्रांस और लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना में होगा फाइनल मैच

फ्रांस अब लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के लिये फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करेगी, जबकि मोरक्को को कांस्य पदक के लिये क्रोएशिया से मुकाबला करना है। फ्रांस ने मैच के पांचवें मिनट में ही प्रभावशाली खेल दिखाते हुए मोरक्को के बॉक्स में जगह बना ली। काइलिन एमबापे ने गोल पर निशाना लगाया लेकिन उनका प्रयास हर्नांडेज के सामने जा गिरा। मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो बॉल को पकड़ने के लिये आगे आये लेकिन हर्नांडेज ने उन्हें छकाकर बॉल को नेट में पहुंचा दिया।

मोरक्को ने हालांकि एक गोल से पिछड़ने के बाद भी आक्रामक खेल जारी रखा जबकि उनके प्रशंसक पूरे उत्साह के साथ अपनी टीम का समर्थन करते रहे। मैच के 45वें मिनट में जवाद अल यामिक ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल का प्रयास किया, हालांकि गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने सही समय पर छलांग लगाकर बॉल रोक ली। हाफ टाइम से ठीक पहले हकीम जियेच ने फ्रीकिक ली लेकिन इस बार भी लोरिस ने बॉल को जकड़कर फ्रांस की बढ़त बरकरार रखी।

मोरक्को के प्रशंसकों के बीच सन्नाटा

पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में आयी मोरक्को ने दूसरे हाफ में कई बार फ्रांस के बॉक्स में जगह बनायी लेकिन गोल पर निशाना न लगाना उन्हें भारी पड़ा। मैच के 76वें मिनट में हमदल्लाह के पास गोल करने का मौका था लेकिन उन्होंने गोलपोस्ट पर निशाना साधने में देर कर दी। फ्रांस ने दबाव से उभरने के लिये मुआनी को 79वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी बनाकर पिच पर उतारा और उन्होंने 44 सेकंड के अंदर काम कर दिखाया। मोरक्को के क्षेत्र में रक्षण खिलाड़ियों से घिरे हुए एमबापे ने गोल के करीब खड़े मुआनी को पास दिया, जिन्होंने बिना समय व्यर्थ किये बॉल को नेट में पहुंचाकर फ्रांस की बढ़त दोगुनी कर दी।

मुआनी के इस गोल से स्टेडियम में मौजूद मोरक्को के प्रशंसकों के बीच सन्नाटा पसर गया। अजेदीन ओनाही ने अतिरिक्त समय में फ्रांस के बॉक्स में पहुंचकर गोल करने की संभावना दिखाई लेकिन फ्रांस के रक्षण ने बॉल को नेट तक नहीं पहुंचने दिया। मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। उसके पास शनिवार को होने वाले वाले मैच में क्रोएशिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल करने का अवसर होगा, जबकि फ्रांस और अर्जेंटीना अपना-अपना दूसरा विश्व कप जीतने के लिये रविवार को मुकाबला करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेलों में धर्म की सियासत घृणित
फीफा कप में मोरक्कों के सेमीनफाइनल में पहुंचने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि पहली बार अरब, अफ्रीकी और मुस्लिम देश की कोई टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। उन्हें इसके लिए और आगे के मैचों के लिए बधाई। इमरान की यह टिप्पणी निदंनीय है। यदि यह टिप्पणी कोई कट्टरपंथी करता तब अवश्य समझ आती। इमरान खान ने मोरक्कों की जीत को इस्लाम की जीत करार दिया है। यह टिप्पणी खेलों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश है और यही खेल भावना का अपमान है। दरअसल, मोरक्कों एक अफ्रीकी देश है, इसे अफ्रीकी देश भी कहा जाता है।

इमरान ने मुस्लिम खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रशंसा की। नि:संदेह मोरक्को अफ्रीका का पहला देश बन गया है जो फीफा जैसे बड़े खेल मुकाबले मेें सेमीफाइनल खेलेगा। इमरान की टिप्पणी ने अफरीका महाद्वीप की जीत को भी किरकिरा कर दिया है जो, अपने अफ्रीकी खिलाड़ियों की जीत पर जश्न मना रहे थे। यह बात इसीलिए भी दुखद है कि विश्व में एक खिलाड़ी के रूप में प्रसिद्ध ईमरान खान खेलों की आत्मा व संदेश से कोरे हो गए हैं। वास्तव में खेलों का प्रबंध शारीरिक मजबूती, प्रतिभा व भाईचारे के साथ है। एक खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी की प्रतिभा व मजबूती का मुकाबला करता है। यह कोई धर्मों का मुकाबला या झगड़ा नहीं। ईमरान राजनीति से भी जुड़े हैं, जो हाल ही में प्रधानमंत्री का पद गंवा चुके हैं।

अधिकतर राजनेताओं का चलन यह हो गया है कि वह अपने राजनीतिक करियर के लिए हर अवसर को वोट की नजर से देखते हैं। इस बुरे चलन के कारण नेताओं ने धर्मों के नाम पर भेदभाव पैदा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इमरान खान को अमेरिका के प्रसिद्ध ओलंपियन खिलाड़ी जैसीओनज के इस कथन को याद रखने की आवश्यकता है- मित्रता, एथलैटिक्स संघर्ष और प्रतियोगिता के वास्तविक स्वर्ण क्षेत्र से पैदा होती है। पुरस्कार को जंग ही खा जाते हैं लेकिन मित्रों पर धूल नहीं जमती। खेल ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां भाईचारा कायम था, लेकिन मौकाप्रस्त नेताओं ने खिलाड़ियों के धर्म की चर्चा कर खिलाड़ियों को एक दूसरे का शत्रु बना दिया।

पहले ही कट्टर व संकुचित विचारधारा वाले लोगों के नफरत भरे प्रचार के कारण कई खेलों में जीत हार के वक्त दोनों तरफ के दर्शक एक दूसरे पर हमला करने तक उतारू हो जाते हैं। जहां तक फीफा का सवाल है इस टूर्नामेंट पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं। गोरे दर्शक काले रंग के खिलाड़ियों के भी प्रशंसक हैं व काले दर्शक गोरे खिलाड़ियों के। बेहर हो यदि ईमरान खान जैसे नेता खेल मैदान से वोट की फसल काटने से परहेज करें। जीत-हार का किसी धर्म से कोई नाता न जोड़ा जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलिसिच के गोल ने अमेरिका को सुपर-16 में पहुंचाया
दोहा (एजेंसी)। अमेरिका ने क्रिश्चियन पुलिसिच के निर्णायक गोल की मदद से फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप-बी मुकाबले में ईरान को 1-0 से हराकर सुपर-16 चरण में जगह बना ली है। पुलिसिच ने अल सुमामा स्टेडियम पर मंगलवार को खेले गये मुकाबले का एकमात्र गोल 38वें मिनट में करते हुए अमेरिका को बहुमूल्य तीन अंक दिलाये। ईरान ने पहले हाफ में सुस्त शुरूआत करते हुए गोल पर एक भी निशाना नहीं साधा, जबकि पुलिसिच के गोल ने अमेरिका को शुरूआती बढ़त दिला दी। पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले टिमोथी वी ने एक बार फिर बॉल को नेट में पहुंचाया लेकिन इसे आॅफसाइड करार दे दिया गया।

क्या है मामला

ईरान को सुपर-16 में पहुंचने के लिये सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी और दूसरे हाफ में यह टीम आक्रामकता के साथ पिच पर उतरी। समन गोद्दोस 52वें और 77वें मिनट में गोल के करीब पहुंचे लेकिन एक बार भी स्कोर नहीं कर सके। ईरान के पास अतिरिक्त समय में भी गोल करने का प्रयास था, हालांकि इस बार भी बॉल गोलपोस्ट के पास से निकल गयी। अमेरिका ने तीन मैचों में पांच अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि इंग्लैंड सात अंकों के साथ शीर्ष पर रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फीफा लोगो की नम्बर प्लेट करीब पांच लाख डॉलर में बिकी
दोहा। कतर यातायात पुलिस विभाग ने फीफा विश्व कप कतर 2022 लोगो वाली 50 नम्बर प्लेट को ऑनलाइन नीलामी में बेचा है जिसमें सबसे मंहगी नम्बर प्लेट 18 लाख कतर रियाल (495000 डालर) में बिकी है। यातायात विभाग ने बताया कि विश्व कप लोगो वाली इन नम्बर प्लेट को जून में कारों पर लगाया जायेगा। स्पूतनिक रिपोर्ट में कहा है कि खाड़ी देशों में खास नम्बर वाली प्लेटों की नीलामी काफी लोकप्रिय है। आठ साल पहले एक व्यक्ति ने 200 मिलियन रियाल (55 मिलियन डालर) में 333355 नम्बर नीलामी में खरीदा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को विशेष कार नंबर खरीदने का अधिकार मिला है, उन्हें दो दिनों के भीतर इसका भुगतान करना होगा नहीं तो इसे खरीदने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जुर्माना भी देना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोटिन्हो-नेमार के गोलों से जीता ब्राजील
ब्राजील की विश्वकप में पहली जीत और नेमार का पहला गोल

सोच्चि (एजेंसी)। रेफरी ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पेनल्टी देने के बाद खुद ही पेनल्टी खारिज कर दी थी लेकिन फिलिप कोटिन्हो और नेमार के इंजरी समय में दागे गए गोलों के दम पर ब्राजील ने फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप ई मैच में 2-0 से शानदार जीत हासिल कर ली। ब्राजील की इस विश्वकप में यह पहली जीत और नेमार का पहला गोल है।

ब्राजील के ग्रुप में चार अंक हो गए हैं और अगले राउंड में जाने का उसका दावा मजबूत हो गया है। कोस्टा रिका की यह लगातार दूसरी हार है और वह विश्वकप से बाहर हो गया है। कोस्टा रिका को अपने ओपनिंग मैच में सर्बिया से 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी जबकि ब्राजील को स्विटजरलैंड ने 1-1 के ड्रॉ पर रोक दिया था। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम मैच में लगातार मौके चूक रही थी और 77वें मिनट में रेफरी ने बॉक्स में नेमार को गिराए जाने के कारण ब्राजील को पेनल्टी भी दे दी थी लेकिन कोस्टा रिका के खिलाड़ियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिसके बाद रेफरी ने खुद साइड लाइन के बाहर जाकर टीवी पर रिप्ले देखे।

रेफरी ने फिर मैदान पर लौट कर पेनल्टी को खारिज कर दिया। रेफरी के पेनल्टी खारिज करते ही नेमार की आंखों से आंसू निकल आए लेकिन इंजरी समय के गोलों ने ब्राजील को बचा लिया। ब्राजील की टीम और नेमार इसके बाद काफी निराश नजर आए लेकिन उन्होंने कोस्टारिका पर अपने हमले जारी रखे जिसका फायदा उन्हें इंजरी समय में मिल गया। निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन मैच ने नाटकीय ढंग से पलटा खाया और ब्राजील ने इंजरी समय में दो गोल दाग दिए।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

क्रोएशिया ने किया अर्जेंटीना का सूपड़ा साफ
दूसरे हाफ में दागे तीन गोल, नाकआॅउट का रास्ता साफ

निज्नी नोवगोरोद,  एजेंसी।

क्रोएशिया ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में तीन गोल दागकर गत उपविजेता अर्जेंटीना को 3-0 से ध्वस्त करते हुए ग्रुप डी से फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। अर्जेंटीना ने विश्व कप में पहली बार खेल रहे आइसलैंड से निराशाजनक 1-1 का ड्रॉ खेला था और इस मैच में उसका प्रदर्शन और भी ख़राब रहा। न केवल अर्जेंटीना बल्कि उसके स्टार फुटबालर और कप्तान लियोनल मैसी का प्रदर्शन अपनी प्रतिष्ठा से कोसों दूर था।

बार्सिलोना फारवर्ड मैसी ने आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी चूकी थी और यहां वह अपनी टीम के लिए कोई मौका नहीं बना पाए। क्रोएशियाई टीम ने नाइजीरिया पर 2-0 की आसान जीत से विजयी शुरूआत की थी और अब उसने अर्जेंटीना को 3-0 से धो डाला। क्रोएशिया के अब छह अंक हो गए हैं और उसका अगले दौर में स्थान सुनिश्चित हो चुका है।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

आॅस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-1 के ड्रा पर रोका
डेनमार्क के दो मैचों से हुए चार अंक

समारा (एजेंसी)।

आॅस्ट्रेलिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मजबूत डेनमार्क को फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में वीरवार को 1-1 के ड्रा पर रोक दिया। आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में फ्रांस के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि डेनमार्क ने पेरु के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ तीन अंक हासिल किए थे। इस ड्रा से दोनों टीमों ने अंक बांट लिए।

डेनमार्क के अब दो मैचों से चार अंक हो गए हैं।आॅस्ट्रेलिया के खाते में इतने ही मैचों से एक अंक है। इस ड्रा के बाद डेनमार्क को वर्ष 2002 के बाद पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में पूर्व चैंपियन फ्रांस की कड़ी चुनौती का इन्तजार करना होगा जबकि अपने पांचवें विश्वकप में खेल रही आस्ट्रेलिया को अपने इतिहास में दूसरी बार अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई करने के लिए अंतिम मैच में पेरु को हराना होगा और अन्य टीमों के परिणामों को भी देखना होगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

स्पेन ने ईरान को दी 1—0 से मात
दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मिला जीत विजयी गोल

पेरिस, एजेंसी।

ग्रुप में स्पेन ने इससे पहले पुर्तगाल से 3-3 का ड्रा खेला था और अब उसने ईरान को 1-0 से हराया। ईरान ने इससे पहले मोरक्को को 1-0 से हराया था। पुर्तगाल की टीम मोरक्को को 1-0 से हरा चुकी है। मोरक्को टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ईरान का आखिरी ग्रुप मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सेना से होना है जबकि स्पिन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। ग्रुप ए से पुर्तगाल, स्पेन और ईरान तीनों के पास दूसरे चरण में जाने का मौका बना हुआ है।

ईरान ने अपनी मजबूत रक्षपंक्ति के दम पर स्पेन को पहले हाफ में गोल करने से रोके रखा। छोटे छोटे पासों के साथ खेल रही स्पेन की टीम के लिए ईरान की रक्षापंक्ति को भेदना काफी मुश्किल काम हो रहा था और पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में 54 वें मिनट में स्पेन को उसका एकमात्र विजयी गोल ईरान की गलती से मिल गया।

स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गेंद

स्पेन के एक हमले में रामिन रेजियन का गेंद क्लीयरेंस करने का प्रयास उल्टा साबित हुआ और गेंद स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गयी और स्पेन को अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिल गयी। कोस्टा का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल था।

ईरान ने हालांकि 64वें मिनट में सईद एजातोलाही के गोल से बराबरी कर ली थी और ईरानी खिलाडियों ने इस गोल का जश्न भी मना लिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफ़री (वार) सिस्टम ने ऑफ साइड के चलते इस गोल को अमान्य करार दिया और ईरान की सारी ख़ुशी तुरंत नदारद हो गयी।

स्पेन ने अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम की और खुद को मुकाबले में बनाये रखा। पांचवीं बार विश्वकप में खेल रहे ईरान को पहली बार विश्वकप के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अब अपने आखिरी मैच में मजबूत पुर्तगाल को हराना होगा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

स्वीडन ने तोड़ा कोरिया का दिल
स्वीडन ने कोरिया को 1-0 से हराया

निझनी नोव्गोरोद (एजेंसी)।

कप्तान एंड्रियस ग्रेनक्विस्ट के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किये गए गोल की बदौलत स्वीडन ने एशिया की टीम कोरिया को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में सोमवार को ग्रुप फ मुकाबले में 1-0 से हरा दिया और पूरे तीन अंक हासिल किए। स्वीडन को वीडियो रिव्यु के जरिये 65 वें मिनट में यह पेनल्टी मिली और उसके कप्तान ने इस सुनहरे मौके को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

कोरिया के पास इंजरी समय में बराबरी हासिल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन हवांग ही चान गोल के सामने से हैडर बाहर बैठे जबकि गोलकीपर बॉल को रोकने की स्थिति में नहीं थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जर्मनी के रास्ते की बाधा रहेगा इतिहास
मॉस्को (एजेंसी)। गत चैंपियन जर्मनी को 14 जून से शुरु हो रहे फीफा फुटबाल विश्वकप में यदि अपना खिताब बरकरार रखना है तो उसे इतिहास की बाधा को पार करना होगा। विश्वकप का 1930 से अब तक का इतिहास गवाह है कि अब तक सिर्फ दो ही देश इटली और ब्राजील चैंपियन बनने के बाद अगले विश्वकप में अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। इटली ने 1934 में खिताब जीता और इसे 1938 के विश्वकप में बरकरार रखा। ब्राजील 1958 में चैंपियन बना और फिर 1962 में उसने खिताब पर अपना कब्जा कायम रखा।

जर्मनी ने पहली बार 1954 में खिताब जीता लेकिन 1958 के विश्वकप में उसे चौथा स्थान मिला। जर्मनी ने 1974 में दूसरी बार विश्वकप जीता लेकिन 1978 के विश्वकप में जर्मन टीम राउंड-8 में बाहर हो गई। जर्मनी ने 1990 में खिताब हासिल किया लेकिन 1994 में उसे क्वार्टर फाइनल में बाहर हो जाना पड़ा।

जर्मनी ने 2014 में खिताब जीता और अब अपना खिताब बरकरार रखने के लिए उसे इतिहास को बदलना होगा। विश्वकप में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव उरुग्वे ने 1930 में हासिल किया था जो पहला विश्वकप था, लेकिन 1934 में टीम ने विश्वकप में हिस्सा नहीं लिया। इटली 1934 और 1938 में चैंपियन बनी लेकिन 1950 में वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी और ग्रुप चरण में बाहर हो गई। वर्ष 1938 के बाद द्वितीय विश्वकप युद्ध के कारण 1942 और 1946 में विश्वकप का आयोजन नहीं हुआ था।

फीफा विश्व चैम्पियन को मिलेगी 254.6 करोड़ रुपए की ईनामी राशि
नई दिल्ली (एजेंसी)। रुस में वीरवार से शुरु होने जा रहे फीफा विश्वकप-2018 के लिए मंच तैयार हो चुका है और दुनिया की दिग्गज टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों के दम पर इस ब्रम्हांड के सबसे चर्चित खेल में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं जहां चैंपियन बनने वाली टीम स्वर्णिम ट्रॉफी के साथ 254.6 करोड़ रुपए की भारी भरकम ईनामी राशि भी घर ले जाएगी। फीफा विश्वकप 2018 की विजेता टीम को करीब 254.6 करोड़ रुपए (3.8 करोड़ डॉलर) की ईनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा जो वर्ष 2014 में ब्राजील की मेजबानी में हुए इसके पिछले संस्करण से 20 फीसदी अधिक है। ब्राजील में चैंपियन बनी जर्मनी की टीम को 3.5 करोड़ डॉलर की ईनामी राशि दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ की ओर से इस वर्ष उपविजेता टीम को 187.6 करोड़ रुपए (2.8 करोड़ डॉलर) की ईनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा बाकी स्थानों की टीमों को भी अच्छी खासी ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा।

इसमें तीसरे स्थान की टीम को करीब 160.8 करोड़ रुपए (2.4 करोड़ डॉलर) और चौथे नंबर की टीम को 147.4 करोड़ रुपए (2.4 करोड़ डॉलर) की ईनामी राशि मिलेगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 107.2 करोड़ रुपए (1.6 करोड़ डॉलर), अंतिम-16 राउंड की टीम को 80.4 करोड़ रुपए (1.2 करोड़ डॉलर) मिलेंगे। वहीं ग्रुप चरण में पहुंचने वाली टीमें भी खाली नहीं जाएंगी और उन्हें 53 करोड़ 60 लाख रुपए (80 लाख डॉलर) की राशि दी जाएगी। इसके अलावा फीफा की तरफ से हिस्सा लेने वाली सभी 32 टीमों को भी वैश्विक संस्था की तरफ से 15-15 लाख डॉलर यानि करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। फीफा विश्वकप इस वर्ष 14 जून से 15 जुलाई तक रुस की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है।

21 वर्षों बाद भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
फीफा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय फुटबाल राष्ट्रीय टीम ने फरवरी 1996 के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है और वह अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) की ताज़ा जारी विश्व रैंकिंग में 96वें पायदान पर पहुंच गया है जबकि एएफसी सूची में वह 12वें स्थान पर है। फीफा ने वीरवार को अपनी जारी रैंकिंग में इसकी जानकारी दी। भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग अब तक 94 रही है जो उसने फरवरी 1996 में हासिल की थी और नवंबर 1999 में वह अपनी दूसरी सर्वश्रेष्ठ 99वीं रैंकिंग पर रहा था।

भारतीय फुटबाल टीम ने पिछले दो वर्षाें में फीफा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है और उसने अपनी स्थिति में इस दौरान 77 स्थानों का सुधार किया है। भारतीय टीम ने अपने पिछले 15 मैचों में से 13 में जीत हासिल की है और वह आठ मैचों से लगातार अपराजेय चल रहा है जिसमें भूटान के साथ उसका गैर आधिकारिक मैच भी शामिल है। स्टीफन कोंस्टैंटाइन के दूसरी बार फरवरी 2015 में राष्ट्रीय कोच का पद संभालने के समय भारत 171वें पायदान पर था लेकिन मार्च 2015 में उसकी रैंकिंग में और गिरावट आई और वह 173वें स्थान पर खिसक गया।

ऊंचाई की तरफ बढ़ाया कदम

लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार ऊंचाई की तरफ कदम बढ़ाया है। भारतीय फुटबाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कोच कोंस्टेनटाइन ने कहा कि जब मैंने टीम का कोच पद संभाला था तब हमारा लक्ष्य रैंकिंग में 100 के नीचे जाना था और हम अपने उस स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ियों और एआईएफएफ के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मदद की। उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा फीफा रैंकिंग का यह मतलब नहीं है कि हमने काफी कुछ हासिल कर लिया है।

एएफसी एशियन कप 2019 का क्वालीफिकेशन अब टीम के लिए सबसे अह्म है और यही प्राथमिकता है। भारत आठ वर्षाें में दूसरी बार एएफसी कप में हिस्सा लेने उतरेगा। आखिरी बार दोहा 2011 में भारत ने एशियन कप में हिस्सा लिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।