IMD forecast - Sach Kahoon Hindi
NCR Weather News: दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर! एक सप्ताह तक बदलेगा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम लगातार करवट बदलता रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना भी नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। NCR Weather News
मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून से 21 जून तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो, 18 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
20 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 23 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है। NCR Weather News
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा। ऐसे में लोगों को फिलहाल लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उमस का असर कुछ क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।
एक सप्ताह तक एनसीआर के लोगों को मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा। बारिश, बादल और तेज हवाएं जहां वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेंगी, वहीं तापमान भी सामान्य से नियंत्रित रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। NCR Weather News
IMD forecast : IMD का दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी!
IMD forecast : नई दिल्ली (एजेंसी)। मानसून के दौर में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के मद्देनजर इस सप्ताह के पहले हिस्से में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भी पूरे सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Weather Update Today
इतना ही नहीं 5 आज जम्मू, हिमाचल प्रदेश, आज से 7 जुलाई तक उत्तराखंड, पंजाब तथा 5 और 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पूर्वोत्तर भारत मंे भी आईएमडी ने जुलाई के ही पहले सप्ताह में अलग अलग दिनों में कई इलाकों में बहुत भारी बारिश का का अलर्ट जारी किया है। आज बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है, वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
आज विभिन्न राज्यों के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है
6 जुलाई को ही अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम एवं त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अंदेषा जताया गया है, इसके अलावा असम और मेघालय में 6 और 7 जुलाई को तथा 7 जुलाई को ही ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय जैसे राज्यों में विशेष रूप से आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है और इन राज्यों की स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई है। आज उक्त राज्यों के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है।
साथ ही साथ केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण एवं गोवा व गुजरात राज्य में भी आईएमडी ने बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ व्यापक रूप से बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, “मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में इस अवधि के दौरान छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।” Weather Update Today
Holiday : बैंकों की छुट्टियों का ऐलान! पूरे भारत में 12 दिन बंद रहेंगे ये बैंक! जल्दी निपटा लें अपने…
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार
सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
हिसार। Weather Haryana, Punjab, rajasthan up, delhi Update : अरब सागर से भारत की ओर बढ़ रहा विपरजॉय चक्रवात एक तरफ जहां गुजरात व महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है। (Weather Aler) वहीं इस चक्रवात के असर की वजह से हरियाणा,साथ लगते पंजाब के जिलों, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में आमजन को 15 से 19 जून के बीच गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान इस पूरे क्षेत्र में एक तरफ जहां तेज हवा चलेगी तो वहीं दूसरी तरफ बारिश होने के लिए संभावना जताई गई है। विपरजॉय चक्रवात 15 जून की रात तक गुजरात के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। punjab weather
बुधवार दोपहर को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में चक्रवात की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। जो नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 8:30 बजे चक्रवात जैखो पोर्ट से 280 किलोमीटर की दूरी पर था। यदि चक्रवात की यही गति रही तो यह गुजरात के तटीय क्षेत्रों से बुधवार देर रात तक टकरा सकता है। weather update
इस दौरान गुजरात व महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे की होने के साथ-साथ तेज बारिश भी होगी। सभी स्थितियों को देखते हुए इस पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। दूसरी तरफ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। वहीं सेना की तीनों टीमों को भी स्टैंडबाई पर रखा गया है। Weather Aler
वहीं समुद्र तटों से टकराने के बाद भी अगले चार-पांच दिनों तक इस चक्रवात की हवा 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से पूर्व की ओर बढ़ेगी। इससे दिल्ली समेत पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।
हरियाणा,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में आज मिल सकती है गर्मी से राहत | Weather Aler
भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा पंजाब, यूपी में 19 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से उसको भी सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से मौसम परिवर्तनशील होगा। इसके अलावा अरब सागर में उठे विपरजॉय चक्रवात का असर भी हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र की तरफ से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस दौरान दिल्ली एनसीआर, राजस्थान व हरियाणा के साथ लगते पंजाब के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
आज ऐसा रहेगा मौसम | Weather Aler
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम 15 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादलवाई छाई रहेगी। तेज हवाएं चलने तथा उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी।
राजस्थान में अलर्ट
जोधपु, बाड़मेर और जालोर जिले के अलावा जैसलमेर, और पाली जिले के लिए ऑरेंज व बीकानेर, सिरोही और उदयपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में करीब 75 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा चूरू, सीकर, टोंक, जयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा जिसों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी में तूफान के आसार | up weather
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूरा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस बीच अरब सागर पर बने बिपरजॉय साइक्लोन के प्रभाव से से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस साइक्लोन के प्रभाव से बादल बनेंगे और आंधी के साथ बारिश हो सकती है।