Loan guarantor - Sach Kahoon Hindi

Loan Guarantor: बैंक लोन नहीं चुकाने पर गारंटर को भरना पड़ेगा पूरा पैसा? जानें नियम
नई दिल्ली। Loan guarantor: जहां एक चीज के फायदे होते हैं वहीं दूसरी तरफ नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। इसी प्रकार लोन लेना कहीं तो फायदेमंद होता हैं वहीं दूसरी ओर नहीं चुका पाने पर इसका भारी भरकम खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोन देते समय बैंक (Bank) का कुछ प्रोसेस होता है। ऐसे में लोन देते समय कई बार बैंक दूसरे व्यक्ति को गारंटर बनाते हैं। जब लोन लेने वाला व्यक्ति किसी कारणवश लोन नहीं चुका पाता है तो बैंक पहले तो उस व्यक्ति को नोटिस भेजकर बकाया राशि चुकाने के लिए कहता है। इसके बाद बैंक गारंटर से संपर्क करता है। ताकि बैंक अपने लोन की भरपाई?कर सकें। Loan guarantor

उल्लेखनीय है कि लोग घर या वाहन खरीदते समय बैंकों या गैर-वित्तीय संस्थाओं से लोन लेते हैं। लोन देते समय कई बार बैंक दूसरे व्यक्ति को गारंटर भी बनाते हैं। ज्यादातर लोग लोन को समय पर चुका देते हैं। लेकिन कई बार लोग पैसा नहीं चुका पाते। ऐसे मामलों में कुछ लोगों की मजबूरी होती है तो कुछ जानबूझ कर भी डिफॉल्ट करते हैं। व्यक्ति जब अपने लोन का मूलधन और उस पर लगने वाला ब्याज नहीं चुकाता है तो उसको डिफॉल्टर घोषित किया जाता है। डिफॉल्टर घोषित होने पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है और भविष्य में लोन लेने में दिक्कत होती है। Loan guarantor

इसके अलावा लोन लेने के लिए कोई प्रॉपर्टी बैंक में गिरवी रखी है तो उसे जब्त किया जा सकता है और ऋण नहीं चुका पाने की एवज में उस जब्त की गई प्रॉपर्टी की नीलामी हो सकती है। लोन लेने वाले व्यक्ति द्वारा पैसा नहीं चुकाने पर बैंक गारंटर से संपर्क करता है। लेकिन इससे पहले बैंक लोन लेने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजता है।

इसमें बकाया राशि चुकाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद बैंक सीधे गारंटर से संपर्क करता है। आपको बता दें कि लोन देते समय गारंटर से एग्रीमेंट किया जाता है और इसमें लोन लेने वाले व्यक्ति के पैसा नहीं चुका पाने की स्थिति में गारंटर की ओर से लोन चुकाने की बात होती है। वैसे तो बैंक कर्जदार से ही वसूली करते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो गारंटर को भी डिफॉल्ट के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

विशेष जानकारी | Loan guarantor

आपकी जानकारी के लिए यह जानना जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति को लोन दिलवाने के लिए सबसे पहले तो आपको उसी व्यक्ति का गारंटर बनना चाहिए जिसे आप अच्छे से जानते हैं। इसके साथ ही उस व्यक्ति की आर्थिक हालत के बारे में भी जरूर जानना चाहिए। इस बात का भी पता लगाएं कि पहले वह कभी डिफॉल्टर तो नहीं रहा है। इसके साथ ही आप जिस व्यक्ति के गारंटर बनने जा रहे हैं उसे लोन इंश्योीरेंस कवर खरीदने के लिए कहें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बहुत ही जरूरी होता है।