World Cup - Sach Kahoon Hindi

ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में
क्वालालंपुर (एजेंसी)। एश्ले वैन विक (चार विकेट) के बाद जेम्मा बोथा (37), और कप्तान कायला रेनेके (26) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। आॅस्ट्रेलिया के 105 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दो विकेट जल्द ही गवां दिये। हालांकि इस दौरान सलामी बल्लेबाज जेम्मा बोथा एक छोर थामे तेजी से रन बनाती रही। उन्होंने 24 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (37) रनों की आतिशी पारी खेली। कप्तान कायला रेनेके ने 26 गेंदों में तीन चौकों की मदद से (26) रन बनाये। करबो मेसो (19) रन बनाकर आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आॅस्ट्रेलिया की ओर से हसरत गिल और लूसी हैमिल्टन ने दो-दो विकेट लिये। क्लो एंसवर्थ ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां आॅस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने 12 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान लूसी हैमिल्टन और काओइमहे ब्रे ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तीसरे विकेट के रूप में लूसी हैमिल्टन (18) रन बनाकर आउट हुई। काओइमहे ब्रे (36) रन बनाकर आउट हुई। एला ब्रिस्को ने 17 गेंदों में चार चौके लगाते हुए (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आॅस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 105 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एश्ले वैन विक ने चार विकेट लिये। अंथाबिसेंग निनी, कायला रेनेके और सेश्नी नायडू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

World Cup 2023: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर
वेलिंगटन (एजेंसी)। Michael Bracewell Out Of World Cup 2023: न्यूजीलैंड के आॅलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) दाहिनी एड़ी की चोट के कारण भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेंग। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रेसवेल को इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में वॉर्वेस्टरशर रैपिड्स के लिये खेलते हुए चोट लगी, जिसके कारण वह करीब छह से आठ महीने के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे। एनजेडसी ने बताया कि ब्रेसवेल गुरुवार को ब्रिटेन में अपनी एड़ी की सर्जरी करवाने के बाद रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे। World Cup 2023

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने ब्रेसवेल की चोट पर कहा, “आपको चोट लगने पर एक खिलाड़ी के लिये बुरा लगता है, खासकर तब जब वह एक विश्व आयोजन से बाहर रहने वाले हों। माइकल टीम का एक अहम हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से न्यूजीलैंड के लिये उनके 15 महीने बेहतरीन गुजरे हैं।” World Cup 2023

उन्होंने कहा, “हमने खेल के तीनों मोर्चों पर उनका अद्भुत कौशल देखा है और वह भारत में होने वाले विश्व कप के लिये एक अहम खिलाड़ी बनकर उभर रहे थे। माइकल स्वाभाविक रूप से बहुत निराश हैं, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया है कि चोटें खेल का हिस्सा हैं और वह अब अपना ध्यान अपने रिहैब पर लगा रहे हैं।” इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिये खेलने वाले ब्रेसवेल अप्रैल से न्यूजीलैंड से दूर हैं। वह सर्जरी के बाद दो हफ़्तों तक स्वदेश नहीं लौट सकेंगे। World Cup 2023

Michael Bracewell ruled out of ODI World Cup after rupturing right achilles

Read @ANI Story | https://t.co/ri7ac7ChXS#MichaelBracewell #ODIWorldCup2023 #NewZealandCricket #Blackcaps pic.twitter.com/yvndcHVd99

— ANI Digital (@ani_digital) June 14, 2023

ग्रामीण मिट्टी में कड़ी मेहनत कर युवा कर रहे अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन-पूर्व विधायक पदम दहिया

विश्व कप में नौंवे स्थान पर रहा भारत
राउरकेला (सच कहँ) मेजबान देश भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर टूर्नामेंट में नौंवा स्थान हासिल कर लिया। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को जगमग करते हुए अभिषेक (चौथे मिनट), हरमनप्रीत सिंह (11वें मिनट), शमशेर सिंह (44वें मिनट), आकाशदीप सिंह (48वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने मेजबान टीम के गोल किये। दक्षिण अफ्रीका के गोल सैमकेलो विम्बी (48वां) और मुस्तफा कासिम (60वां मिनट) ने किये।

दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया

भारत इस जीत के साथ घरेलू सरजमीन पर हुए टूनार्मेंट में अर्जेंटीना के साथ नौंवे स्थान पर रहा। दक्षिण अफ्रीका ने वेल्स के साथ 11वां स्थान साझा किया। नौवां स्थान हासिल करने की होड़ में भारत ने पहले मिनट से ही दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में जगह बनाना शुरू कर दी। उन्हें इसका फल चौथे मिनट में तब मिला जब अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीकी अर्द्ध में गेंद को पाकर उसे नेट में दाग दिया। इस क्वार्टर में भारत विपक्षी टीम के लिये बहुत तेज साबित हुआ और उसने कई प्रयासों के बीच 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित कर लिया। हरमनप्रीत ने इस कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता के साथ तीन पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किये, हालांकि वह हाफ टाइम से पहले स्कोरबोर्ड में और कोई बदलाव नहीं कर सका। हाफ टाइम के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर खेल दिखाते हुए पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। अमित रोहिदास को 33वें मिनट में येलो कार्ड देखकर 10 मिनट के लिये फील्ड से बाहर जाना पड़ा, जिसके कारण भारतीय रक्षण से एक खिलाड़ी कम हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने इसी मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, जबकि 35वें मिनट में वह फील्ड गोल करने के करीब आया। भारतीय रक्षण ने हालांकि दोनों बार गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने पर भड़के गावस्कर, ईशान को लेकर खड़े किए सवाल
दुबई (एजेंसी)। न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से शिकस्त दे दी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। भारत का लगातार दूसरी हार के साथ सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग टूट गया है। वहीं सनील गावस्कर ने कहा कि इस मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने की क्या जरूरत थी। आपको बता दें कि इस मुकाबले में ईशान को केएल के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था। वहीं ओपनिंग करके रनों का अंबार लगाने वाले रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आए थे।

भारत 5वें नंबर पर

अंकतालिका में भारत पांचवे स्थान पर पहुंच गया है और इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई :विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के हाथों टी 20 विश्व कप में कल मिली आठ विकेट की करारी पराजय के बाद कहा कि आज बहुत अजीब दिन था। हमने हिचकिचाहट के साथ बल्लेबाजी की। विराट ने मैच के बाद कहा,’मुझे लगा हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई। न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर से हमपर दबाव बनाया। हम जब भी आक्रमण करने गए तब हमने विकेट गंवाए। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तब प्रशंसकों की उम्मीदें हम पर होती है। जो भी भारत के लिए खेलता है उसे उन उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ता है। आने वाले मैचों में हम सकारात्मक खेल दिखाए। हमें खुद पर भरोसा करना होगा और आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।’

हम दबाव बनाने में कामयाब रहे: विलियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टी 20 विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ रविवार को आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि ऐसे बड़े मैच से पहले हम योजना बनाते है। यह एक मजबूत टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन था। इस विकेट पर हम दबाव बनाने में कामयाब हुए और उसके बाद ओपनरों ने अच्छी शुरूआत दी।

विलियम्सन ने अपने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा,’दोनों स्पिनरों ने और पूरे आक्रमण ने बढ़िया गेंदबाजी की। पहले मैच में भी हमने अच्छा खेल दिखाया था और उसे आज बरकरार रखा। जब आप मुश्किल टीमों के खिलाफ खेलते हैं तब आपको खुदपर भरोसा रखना होता है। ईश हमारी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है। उन्हें दुनियाभर में कई लीग खेलने का अनुभव है जो हमारे काम आता है।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दर्शकों के बिना विश्वकप की कल्पना नहीं जा सकती: बॉर्डर
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपनी कप्तानी में विश्वकप जिताने वाले एलेन बॉर्डर ने मंगलवार को कहा कि दर्शकों के बिना टी-20 विश्वकप कराने के बारे में वह कल्पना भी नहीं कर सकते। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई और कई देशों में यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में 18अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप पर खतरा मंडरा रहा है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना के खतरे को देखते हुए टी-20 विश्वकप को दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है लेकिन 64 वर्षीय बॉर्डर इस बात से सहमत नहीं है और उन्होंने इसे कल्पना से परे बताया है। 1987 में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले बॉर्डर ने कहा, “मैं टी-20 विश्वकप को दर्शकों के बिना कराने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकता। आप दुनियाभर की टीम, सहायक स्टाफ और अन्य लोगों को मैदान में आने की इजाजत दे सकते हैं लेकिन दर्शकों को जाने नहीं दे सकते। मैं इस बारे में कल्पना नहीं कर सकता हूं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत की विश्व कप टीम में 15 साल की शेफाली वर्मा
भारतीय टीम 2018 में हुए पिछले विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी

मुंबई (एजेंसी)। स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगी जबकि टीम में 15 साल की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) सहित कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम 2018 में हुए पिछले विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी और इस बार उसका लक्ष्य इससे आगे तक जाना होगा। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें 15 साल की शेफाली को शामिल किया गया है। शेफाली टीम में 23 वर्षीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ पहली पसंद ओपनर हैं। शीर्ष क्रम की एक अन्य खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 19 साल की हैं।

नवोदित रिचा घोष को भी टीम में जगह मिली है

हरियाणा की 15 साल की शेफाली ने अपने करियर में नौ टी-20 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 222 रन बनाये थे। भारतीय टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया गया है जिसकी अगुवाई लेग स्पिनर पूनम यादव करेंगी। 28 वर्षीय ने पिछले दो वर्षों में 51 विकेट लिए हैं और उन्हें 2018-19 के लिए बीसीसीआई ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर घोषित किया है। हालांकि टूनार्मेंट आॅस्ट्रेलिया में हो रहा है लेकिन चयनकतार्ओं ने टीम में तीन तेज गेंदबाज शिखा पांडेय, पूजा वस्त्रकर और अरुंधति रेड्डी को शामिल किया है।

टीम से आलराउंडर अनुजा पाटिल और तेज गेंदबाज मानसी जोशी को बाहर किया गया है ।

लेफ्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड को टीम में वापस लिया गया है।

राजेश्वरी को नवम्बर में वेस्ट इंडीज दौरे में टीम में नहीं रखा गया है।

हाल की चैलेंजर सीरीज में राजेश्वरी ने 5.15 के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए थे।

पाटिल ने 4.75 के इकोनॉमी रेट से तीन विकेट लिए थे।

रूस में विश्व कप के दौरान आतंकवाद का खतरा : अमेरिका
विश्व कप के लिए व्यापक सुरक्षा होगी

वाशिंगटन (एजेंसी):

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की कि आतंकवादी रूस में चल रहे फुटबाल विश्व कप आयोजन स्थलाें को अपना निशाना बना सकते हैं। विदेश विभाग ने रूस में अगले एक माह तक चलने वाले विश्व कप के दौरान किसी खास हमले के बारे में काेई जिक्र नहीं किया है। विभाग ने एक यात्रा परामर्श में कहा, “विश्व कप जैसे बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आतंकवादियों के लिए एक आकर्षक लक्ष्य उपलब्ध कराते हैं।”

परामर्श में कहा गया,“हालांकि विश्व कप के लिए व्यापक सुरक्षा होगी, फिर भी आतंकवादी स्टेडियम, फैन फेस्ट देखने वाले क्षेत्रों, पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमला कर सकते हैं।” पिछले परामर्शाें के साथ, विदेश विभाग ने अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद के खतरे के कारण और कानून प्रवर्तन तथा अन्य अधिकारियों से संभावित उत्पीड़न से बचने के लिए सामान्य रूप से रूस यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विश्वकप में टीम नहीं, लेकिन अमेरिकी फैन्स सबसे ज्यादा
बर्लिन (एजेंसी)। अमेरिका की फुटबाल टीम भले ही फीफा विश्वकप-2018 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हो लेकिन वीरवार से रुस में शुरु होने जा रहे टूर्नामेंट में अमेरिका के फुटबाल प्रशंसकों की भारी संख्या स्टेडियमों में अन्य टीमों की हौंसला अफज़ाई करते हुए जरुरी दिखेगी। यह भी दिलचस्प है कि अमेरिका और रुस दो चिर प्रतिद्वंद्वी विकसित देश हैं लेकिन रुस में हो रहे विश्वकप के लिए अमेरिका से जाने वाले फुटबाल प्रेमियों की संख्या अन्य देशों से कहीं अधिक है, यह स्थिति तब है जब अमेरिका की राष्ट्रीय फुटबाल टीम इस बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर सकी है। टिकटों की बुकिंग डाटा के अनुसार विश्वकप के दौरान अमेरिका से रुस जाने के लिए 66 फीसदी लोगों ने टिकट बुक कराई है।

हालांकि अमेरिका की तरह ही क्वालीफाई नहीं कर सके इटली के प्रशंसकों की रुस के लिए बुकिंग में 16 फीसदी की कमी आई है। यह इतिहास में पहला मौका है जब इटली विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है। यात्रा तकनीक से जुड़ी कंपनी ट्रैवलपोर्ट ने बताया कि 14 जून से 15 जुलाई तक होने वाले विश्वकप के लिए अमेरिका से रुस की ओवरआॅल फ्लाइट बुकिंग कुल एक लाख 36 हजार 503 बढ़ गई है। विशलेषकों के अनुसार रुस में इस बार टूर्नामेंट के दौरान जाने वाले प्रशंसकों में अमेरिकी नागरिकों का प्रतिशत सबसे अधिक रह सकता है क्योंकि अमेरिका में लातिन अमेरिकी लोगों की बड़ी जनसंख्या रहती है। अमेरिका के वर्ष 1994 में विश्वकप की मेजबानी करने के बाद से देश में फुटबाल को लेकर रुचि काफी बढ़ी है।

विश्वकप से पूर्व ब्राजील मिडफील्डर फ्रेड चोटिल
साओ पाउलो (एजेंसी)। फीफा विश्वकप के लिए सही टीम संयोजन न होने और लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान ब्राजील की टीम टूर्नामेंट से मात्र चंद दिन दूर मिडफील्डर फ्रेड के चोटिल होने से मुश्किल में आ गई है। नेमार जहां पैर की चोट से उबर रहे हैं और रविवार को विश्वकप से पूर्व आखिरी फ्रेंडली मैच में खेलने उतर सकते हैं वहां मिडफील्डर फ्रेड वीरवार को अपने टखने की चोट के कारण बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए थे।

रुस में 14 जून से शुरु होने जा रहे विश्वकप से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन टीम के लिए यह निश्चित ही मुश्किल स्थिति है क्योंकि हाल ही में देश के महान फुटबालर पेले ने भी कहा था कि ब्राजील में सही टीम संयोजन नहीं है और न ही उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं, ऐसे में वह खिताब की दावेदार नहीं दिखती है। ब्राजीली कोच टीटे ने लंदन में अपने अभ्यास के दौरान नेमार को मुख्य संयोजन में उतारा लेकिन शुरुआती पंक्ति से मिडफील्डर फर्नान्डिन्हो को बाहर कर दिया। गत रविवार को नेमार ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था और ब्रेक के बाद मैदान पर आए थे। उन्होंने टीम के लिए गोल भी किया।

मिडफील्डर फ्रेड को पहले कोच फर्नान्डिन्हो के विकल्प के रुप में देख रहे थे लेकिन उनके दाएं पैर के टखने में चोट के कारण वह वीरवार को ट्रेनिंग नहीं कर सके। फ्रेड के जल्द ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार की संभावना है। ब्राजील के टीम डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने कहा कि फ्रेड के टखने में दर्द है, लेकिन अभी उन्हें लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं। हम आगे उनपर ध्यान रखेंगे। फिलहाल उनके विश्वकप में खेलने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पेले को भरोसा नहीं ब्राजील जीतेगा विश्वकप
साओ पाउलो (एजेंसी)। ब्राजील की टीम भले ही पांच बार की विश्वकप चैंपियन है, लेकिन उसके महान फुटबालर और तीन बार विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे पेले को फिलहाल उम्मीद नहीं है कि उनकी राष्ट्रीय टीम रुस में ट्रॉफी तक पहुंच पाएगी। पेले ने 14 जून से 15 जुलाई तक रुस में आयोजित होने वाले फीफा विश्वकप से पूर्व कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ब्राजील के पास वर्तमान में अच्छा संयोजन है।

ब्राजील ने दो वर्ष पहले कोच पद संभालने वाले टीटे के मार्गदर्शन में निराशाजनक खेल दिखाते हुए 20 मैच हारे हैं और हाल में हुए दोस्ताना मैचों में उन्हें अपनी टीम में बड़े बदलाव करने पड़े हैं क्योंकि ब्राजील के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। महान फुटबालर पेले ने विश्वकप में ब्राजील की उम्मीदों को लेकर कहा कि मुझे टीटे की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। लेकिन मेरी चिंता एक बात को लेकर है कि अब विश्वकप शुरु होने में कुछ दिन बचे हैं और हमारे पास एक अच्छी टीम ही नहीं है। व्यक्तिगत रुप से हर खिलाड़ी अच्छा है लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छे नहीं है।

ब्राजील पिछले कुछ वर्षों से अपने स्टार फारवर्ड नेमार पर टिका हुआ है, लेकिन फरवरी में वह पैर में चोट लगा बैठे थे, वहीं दानी एलविस को घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर करना पड़ा है। रेनातो अगस्तो और डगलस कोस्टा को भी क्रोएशिया के खिलाफ मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जहां टीम को 2-0 से जीत मिली थी। नेमार ने इस मैच हाफटाइम में वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई। ब्राजील ने इस वर्ष तीन दोस्ताना मैच खेले हैं और विश्वकप से पहले अपने फाइनल अभ्यास मैच में रविवार को आस्ट्रिया के खिलाफ विएना में उतरेगी। पांच बार की चैंपियन टीम अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को स्विटजरलैंड के खिलाफ करेगी और इसके बाद ग्रुप ई में कोस्टा रिका और सर्बिया के खिलाफ खेलेगी।

विश्वकप से पहले कीवी कोच हैसन के इस्तीफे की घोषणा
वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच माइक हैसन ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है, विश्वकप 2019 से एक वर्ष कम समय रहते उनका यह फैसला राष्ट्रीय टीम के लिये चौंकाने वाला है। 43 वर्षीय हैसन ने कहा है कि वह अगले महीने की समाप्ति के बाद अपने कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। हैसन को वर्ष 2012 में कीवी टीम का कोच बनाया गया था। वह 31 जुलाई को पद से इस्तीफा दे देंगे। हैसन ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं इसलिये और 12 महीने तक टीम के साथ नहीं बिता सकते हैं। (Sports News)

उन्होंने कहा“ मेरी नौकरी में 100 फीसदी प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। मैं जानता हूं कि अगले 12 महीने में मुझे कितनी मेहनत करनी होगी, लेकिन सच कहूं तो मैं अगले एक वर्ष और इस काम को करने की स्थिति में नहीं हूं और इसलिये मुझे पद पर बने रहने का हक भी नहीं है।” हैसन ने कहा“ मेरा किसी मैच , दौरे या प्रारूप को नज़रअंदाज़ करना संभव नहीं है, लेकिन मैं इसके लिये समय भी नहीं दे पाऊंगा।” छह वर्ष पहले हैसन को हैरतअंगेज़ रूप से न्यूजीलैंड टीम का मुख्य कोच बनाया गया था और शुरूआत में ही उन्होंने रॉस टेलर को कप्तानी से हटा दिया था, हालांकि उनके मार्गदर्शन में टीम 2015 विश्वकप के फाइनल में पहुंची और ट्वंटी 20 विश्व रैंकिंग में भी शीर्ष में जगह बना सकी।

न्यूजीलैंड उनके कार्यकाल के दौरान वनडे में दूसरी रैंकिंग पर जबकि टेस्ट में तीसरी रैंक तक पहुंची। हैसन का कार्यकाल आधिकारिक रूप से इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले विश्वकप के बाद समाप्त हो रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने एक बयान में कहा कि वह दुखी हैं कि हैसन पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा“ हैसन के कार्यकाल में राष्ट्रीय टीम ने बहुत सफलता देखी है। उन्होंने वर्ष 2012 में टीम के साथ जुड़ने के बाद उसे बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह अंतरराष्ट्रीय रूप से सम्मानित कोच हैं। हम उन्हें अगले 12 महीने तक टीम के साथ बने रहने के लिये कहेंगे।” (Sports News)

प्रशिक्षण में लगाया दमखम अब नजर वर्ल्ड कप पर
जुलाई में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिये लड़कियों ने कसी कमर

चंडीगढ़ (सच कहूं न्यूज)। 14से 28 जुलाई तक इटली में आयोजित होने वाली इनलाईन व क्वाड हॉकी वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिए सेक्टर 7 के डीएवी स्कूल ग्राउंड में चल रहा संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में अपना दमखत परखने के बाद अब सभी खिलाड़ियों की नजर इटली से भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतकर लाने पर है। 15 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हरियाणाकी 20, चण्डीगढ़ की 12, कर्नाटक की 5 व तेलंगाना की 2 महिला खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। शिविर कोच जसविंदर सिंह गोल्डी और महिला कोच पूजा मलिक ने संयुक्त रूप से बताया कि इस शिविर में खिलाड़ियों को तकनीक के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने की प्रशिक्षण भी दिया गया हैे। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों में खेल में तेजी लाने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। रॉलर स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष तुलसी अग्रवाल और सचिव नरेश शर्मा भी बीच बीच में शिविर का जायजा लेकर खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत करते रहे हैें

इन हॉकी खिलाड़ियों ने लिया भाग

इनलाईन गर्ल्ज

सुमेया जायसवाल, शिवानी, नंदनी चौधरी, कवलीन कौर, गुनिका कौर, सुमेया सेठ,सान्या सेठ, आयुषी, रूबाब(सभी चंडीगढ़), सुमेधा, सौम्या,मेघा, सिमरनप्रीत, मुस्कान इन्सां, अपराजिता, पूर्णिमा, निकिता, संजना (सभी हरियाणा), रीतिका, भूमिका, निवेदिता, अयान, पवित्रा (सभी कर्नाटक) रूनझुन शारदा, शरीन मिढा, अंकिता गोयल (चंडीगढ़) मन्नी कंबोज, आंचल, प्रवीण, नवनीत, मनदीप, सोनिया, सिमरनजीत,साविया, सतवीर, असमी, सिमरन, गगनदीप, सिया, सुमन सिंह (हरियाणा) स्वेता व रिया (तेलंगाना)