Education News - Sach Kahoon Hindi

Sirsa News: स्कूल में सजी पुलिस की चौपाल, विद्यार्थियों को नशे और साइबर ठगी से बचाव का पढ़ाया पाठ
सरसा, 26 जुलाई (सच कहूँ न्यूज)। युवाओं को नशे और साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से शनिवार को सदर थाना पुलिस की ओर से गांव झोरड़नाली स्थित राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है। Sirsa News

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचने या सेवन करने की जानकारी मिले तो बिना किसी भय के तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आॅनलाइन ठगी से बचने के आसान और व्यवहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले फर्जी इनाम, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई एवं आवश्यक कार्यों के लिए करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Sirsa News

माता हरकी देवी विद्यालय ओढ़ां की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने एआई को लेकर कही बड़ी बात
ओढ़ां, 23 जुलाई (सच कहूँ/राजू)। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ओढ़ां में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय शिक्षा पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, इसके लाभ और चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को अधिक सरल, रोचक और सुलभ बना रही है, लेकिन इसका उपयोग केवल सीखने में सहायक के रूप में होना चाहिए। Sirsa News

उन्होंने कहा कि शिक्षक भी एआई का सकारात्मक उपयोग कर शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं, जबकि विद्यार्थियों के लिए मेहनत, मौलिक सोच और अनुशासन का कोई विकल्प नहीं है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। परिणामों में शहीद भगत सिंह हाउस की सुखमनी ने प्रथम, हैप्पी कौर ने द्वितीय तथा गुरु गोबिंद सिंह हाउस की स्पर्शदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई हाउस की दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंत में डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Sirsa News

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया राज्यपाल से सम्मानित
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष (Haryana Governor Asim Kumar Ghosh) ने प्रतिष्ठित थैंक्स बैज से सम्मानित किया। यह सम्मान हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में प्रदान किया गया। Sirsa News

डॉ. शीला पूनिया पिछले कई वर्षों से स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव विकसित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब उन्हें सम्मानित किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने कहा कि थैंक्स बैज सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी स्काउट्स एवं गाइड्स के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, सेवा भाव तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शिक्षा के साथ-साथ स्काउट्स एवं गाइड्स तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। पूज्य गुरुजी की प्रेरणा ही उन्हें विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संबल प्रदान करती है। Sirsa News

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में आईक्यूएसी एवं शैक्षणिक समिति का पुनर्गठन
गोलूवाला, (सच कहूँ/सुरेन्द्र)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्रीगुरुसर मोड़िया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन एवं गुणवत्ता उन्नयन के उद्देश्य से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं शैक्षणिक समिति का पुनर्गठन किया गया। इसके उपरांत दोनों समितियों की प्रथम बैठक महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. नवजोत गिल ने की।

बैठक में आईक्यूएसी की समन्वयक गगनदीप कौर, शैक्षणिक समिति की संयोजिका गुरप्रीत कौर तथा समिति के सदस्य जसप्रीत कौर,ललिता एवं लाजवंती सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर, कक्षा समय-सारिणी, बेल शेड्यूल, शिक्षण-अधिगम गतिविधियों के प्रभावी संचालन, पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्णता तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इन कार्यों संबंधी भी निर्णय लिए गए

इसके साथ ही एनएएसी के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विभागीय अभिलेखों के संधारण, आवश्यक प्रलेखन, फीडबैक प्रणाली, अकादमिक आॅडिट, ब्रिज कोर्स, ओरिएंटेशन कार्यक्रम, रेमेडियल कक्षाओं तथा अन्य शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। प्राचार्या डॉ. नवजोत गिल ने कहा कि महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने सभी समिति सदस्यों से टीम भावना, नवाचार एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं एनएएसी के मानकों के अनुरूप नई उपलब्धियों तक पहुँचाने का आह्वान किया। आईक्यूएसी समन्वयक  गगनदीप कौर ने गुणवत्ता आश्वासन, नियमित प्रलेखन तथा सतत सुधार की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि शैक्षणिक समिति की संयोजिका गुरप्रीत कौर ने पूरे सत्र के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-केंद्रित गतिविधियों एवं संस्थागत उत्कृष्टता के लिए समर्पित भाव से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

सरसा की आरजू सहारण का कमाल, नीट-यूजी में 604 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
NEET UG 2026: नाथूसरी चौपटा/सरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। हरियाणा में सरसा जिले के गांव शक्कर मंदोरी की आरजू सहारण ने दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरजू ने ऑल इंडिया बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में देशभर में 55वीं रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा नीट-यूजी 2026 में 604 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 8779वीं रैंक प्राप्त की है। Sirsa News

आरजू ने बताया कि नीट की पहली परीक्षा में उसके 680 अंक आए थे, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द होने के कारण उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और पहले से अधिक मेहनत के साथ तैयारी जारी रखी। दोबारा परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 604 अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि बीएससी नर्सिंग में देशभर की करीब 1200 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 55वीं रैंक हासिल करना उनके लिए गर्व की बात है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

आरजू के पिता सुभाष सहारण किसान हैं, जबकि माता अनिता सहारण स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। दादा भादर सहारण ने कहा कि आरजू की उपलब्धि पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है।  परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जगदीश सहारण, रामसिंह, प्रवीण, अशोक, शारदा, मनीष, सतबीर सहारण, जोनी शर्मा सहित अनेक लोगों ने आरजू का सम्मान किया और उसकी सफलता पर खुशी जताई। Sirsa News

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को फिर से हिंदी माध्यम में बदलने की तैयारी
जयपुर। राजस्थान सरकार (शिक्षा ग्रुप -1) विभाग के शासन उप सचिव आलोक जैन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को पत्र लिखकर कहा गया है कि राज्य में 346 ऐसे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय है जिनमें विद्यार्थियों का नामांकन अत्यंत न्यून होने के कारण इन विद्यालयों में हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। Rajasthan Education News

346 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों का अविलंब हिन्दी माध्यम में संचालित करने के संबंध में नियमानुसार वांछित प्रस्ताव / टिप्पणी शीघ्र प्रेषित करने हेतु कहा गया है। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दिशा में प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों (सीडीईओ) से ऐसे विद्यालयों का विस्तृत प्रस्ताव और तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है, जहां अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम संचालित करना व्यावहारिक और आवश्यक माना जा रहा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को जारी निर्देशों में कहा है कि राज्य में संचालित करीब 3,737 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में से 346 विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां विद्यार्थियों का नामांकन अपेक्षा से काफी कम है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम शुरू करने की - संभावना का परीक्षण किया जाएगा, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिल सकें और विद्यालयों के संसाधनों का बेहतर उपयोग हो। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।

हर स्कूल का होगा विस्तृत अध्ययन | Rajasthan Education News

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यालय में हिंदी माध्यम शुरू करने से पहले विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। जिला स्तर पर यह बताना होगा कि संबंधित विद्यालय में हिंदी माध्यम शुरू करने की आवश्यकता क्यों है, इसका अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आसपास पहले से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की दूरी, नामांकन और उपलब्ध विषयों की स्थिति क्या है।

नामांकन के आंकड़े भी होंगे आधार

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम बनने से पहले और उसके बाद प्रत्येक वर्ष का कक्षावार नामांकन विवरण भी रिपोर्ट के साथ भेजा जाए। इससे यह आकलन किया जा सकेगा कि अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन के बाद छात्र संख्या में कितना बदलाव आया और वर्तमान स्थिति क्या है।स्थानीय जरूरत के अनुसार होगा निर्णय

जिन क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अपेक्षित नामांकन नहीं जुटा पा रहे हैं, वहां हिंदी माध्यम शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, प्रवेश बढ़ेगा व उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय जिला स्तर से प्राप्त तथ्यों, विश्लेषण और अनुशंसाओं के आधार पर ही लिया जाएगा।

अंग्रेजी माध्यम से हिंदी माध्यम में संचालित होने वाले स्कूलों का विवरण

राजस्थान सरकार (शिक्षा ग्रुप -1) विभाग के शासन उप सचिव आलोक जैन ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी 346 स्कूलों की सूची में में जिला बार संख्या इस प्रकार से है।

जिले का नाम       स्कूलों की संख्या

जयपुर                        34
सीकर                         28
जोधपुर                       22
झुंझुनु                          22
दौसा                           15
बीकानेर                      18
भरतपुर                       13
डीडवाना कुचामन         14
उदयपुर                       11
गंगानगर                      07
हनुमानगढ़                   08
चुरू                            09
अजमेर                        07
अलवर                        10
बारां                           07
बाड़मेर                        03
बालोतरा                     10
ब्यावर                        01
भीलवाड़ा                   08
बूंदी                           02
चित्तौड़गढ़                  04
धौलपुर                      02
राजसमन्द                  04
सवाई माधोपुर            02
टोंक                          04
डीग                          01
फलोदी                      11
प्रतापगढ़                   02
सिरोही                      04
जालौर                      12
झालावाड़                   01
कोटा                         01
करौली                       07
खैरथल-तिजारा           08
कोटपुतली-बहरोड़        09
नागौर                       05
पाली                         09

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने की जगह अलग से केडर बनाकर की होनी चाहिए थी भर्ती | Rajasthan Education News

राज्य में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने विद्यार्थियों को महंगी फीस से छुटकारा दिलाया है। लेकिन अब राज्य सरकार कम नामांकन वाले 346 स्कूलों को बंद करने जा रही है। शिक्षक संघ रेसटा की मांग है अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नियुक्त हिंदी माध्यम शिक्षकों की नियुक्ति के स्थान पर अलग से केडर बनाकर सीधी भर्ती की जाएं तो इन स्कूलों में नामांकन भी बढ़ेगा और शिक्षा का स्तर में गुणवत्ता पूर्ण सुधार भी होगा। इसलिए स्कूलों को बंद करने से पहले एक बार केडर आधारित भर्ती करके इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति हो अगर फिर भी नामांकन वृद्धि नहीं होती तो कम नामांकन वाली स्कूलों को बंद करना चाहिए।                                              मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान।

NEET UG 2026: आयुष भालोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 किया हासिल, CM ने दी बधाई
NEET UG 2026: पटना। बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" Bihar News

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिखा, "बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान व अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। यह गौरवपूर्ण सफलता इस बात का प्रमाण है कि अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई व आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।"

बिहार भाजपा ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "बिहार के होनहार छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में सर्वोच्च स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर-4) प्राप्त कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर ऊंचाई हासिल की जा सकती है। आपकी यह सफलता असंख्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने। हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी आयुष भालोटिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। Bihar News

B.Ed. II Year Exam Result: बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सिमरन रही अव्वल
B.Ed. II Year Exam Result: सरसा,(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा द्वारा घोषित शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सरसा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मेरिट और प्रथम श्रेणी प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। कॉलेज की छात्रा सिमरन ने 82.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। Sirsa News

इसके अलावा प्रीतम रानी ने 79.71 प्रतिशत, पारसी इन्सां ने 79.57 प्रतिशत, मंजीत कौर ने 79.29 प्रतिशत तथा सुजल ने 78.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम में 67 विद्यार्थियों ने मेरिट तथा 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

कॉलेज प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर और प्राचार्य डॉ. रजनी बाला ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापरक शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह निरंतर सफलता प्राप्त करें और महाविद्यालय के साथ-साथ अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। अंत में दोनों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। Sirsa News

Education News: आईआईटी-आईआईएससी के प्रोफेसरों से ऑनलाइन पढ़ाई का मिलेगा मौका
Education News:: हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग) के जुलाई-दिसंबर 2026 सेमेस्टर के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर एनपीटीईएल कोर्स कैटलॉग एवं पोस्टर का औपचारिक विमोचन किया गया तथा छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों को पाठ्यक्रमों, पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली एवं उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी गई। Hanumangarh News

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विभूति नारायण, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा जुनेजा, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. अवधेश शर्मा, कुलवंत सिंह तथा एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के एसपीओसी एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रदीप स्वामी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल छात्र-छात्राओं की तकनीकी दक्षता, शोध क्षमता, नवाचार और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करेगी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि एनपीटीईएल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों से सीखने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता, शोध अभिरुचि और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल का विकास होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय ने हाल ही में एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के रूप में पंजीकरण प्राप्त किया है। Hanumangarh News

इसके तहत अब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) तथा भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के विशेषज्ञ प्रोफेसरों की ओर से संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को एनपीटीईएल की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

एनपीटीईएल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मानविकी, गणित एवं विज्ञान सहित अनेक विषयों के सैकड़ों ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करने तथा संकाय सदस्यों से छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया। Hanumangarh News

Education Loan: दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
सरसा। आर्थिक तंगी अब दिव्यांग विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। हरियाणा सरकार ने दिव्यांग युवाओं को देश और विदेश के शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा दिलाने के लिए 50 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है। हरियाणा पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी दिव्यांग विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। Sirsa News

इन शर्तों पर मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। उसकी दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के आवेदकों की आयु 18 से 55 वर्ष तथा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक का भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त व्यावसायिक अथवा तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश होना भी जरूरी है। 15 लाख रुपये या उससे अधिक के ऋण के लिए यूडीआईडी पंजीकरण अनिवार्य होगा। Sirsa News

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, प्रवेश पत्र, फीस संरचना, कोर्स की अवधि का विवरण, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। निगम समय-समय पर आवेदन आमंत्रित करता है। पात्र विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन तिथि और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Sirsa News

यह योजना दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।         - धर्मेंद्र खोथ, जिला प्रबंधक

Gurugram News: सात साल के सिद्धार्थ का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
गुरुग्राम (संजय मेहरा)। बालक सिद्धार्थ मेहता ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और ज्ञान का परिचय देते हुए मात्र सात साल की उम्र में रिकॉर्ड कायम किया है। सिद्धार्थ ने एक मिनट में 100 देशों की करेंसी के नाम बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ ने कहा कि यह सब उनके पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद और प्रेरणा से संभव हुआ है। Gurugram News

गुरुग्राम में रह रहे मूलरूप से भिवानी जिला के गांव रतेरा निवासी कुलदीप मेहता के पुत्र सिद्धार्थ मेहता (पौत्र चेतन दास मेहता) इस समय करीब आठ साल के हैं। आठ सितंबर 2018 को जन्में सिद्धार्थ मेहता ज्ञान का भी भंडार हैं। मात्र एक मिनट में 100 देशों की करेंसी के नाम बताकर अपने गूढ़ ज्ञान का सिद्धार्थ ने परिचय दिया।

इसी के साथ ही उनके ज्ञान से एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया। रिकॉर्ड के दौरान सिद्धार्थ ने लैपटॉप स्क्रीन पर देशों के नाम देखकर तुरंत उनकी करेंसी बताईं। रिकॉर्ड बनाते समय सिद्धार्थ की मात्र सात साल नौ महीने 10 दिन थी। उन्होंने अपने मेंटर विनोद फुटेला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस रिकॉर्ड के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। Gurugram News

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की है चाहत: सिद्धार्थ

सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव रतेरा के लोगों ने भी सिद्धार्थ की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। सिद्धार्थ का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स है। वहां भी वे अपना नाम दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें। Gurugram News

UGC News: यूजीसी का बड़ा कदम! अधिक समावेशी बनेगी दिव्यांग छात्रों की शिक्षा
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई, मूल्यांकन और परीक्षाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापक दिशा-निर्देशों पर बल दे रहा है। आयोग का कहना है कि दिव्यांग विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी, निरंतर शैक्षणिक सहयोग, परीक्षा में अतिरिक्त समय तथा सुलभ मूल्यांकन व्यवस्था उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अन्य विद्यार्थियों के समान अवसर प्राप्त कर सकें। UGC News

यूजीसी के अनुसार, नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गनाइजेशन (एनएसएसओ) की 2011 की रिपोर्ट में देश की कुल आबादी का 2.2 प्रतिशत हिस्सा दिव्यांग बताया गया था। यह आंकड़ा उस समय लागू दिव्यांगजन अधिकार कानून, 1995 के तहत मान्यता प्राप्त सात प्रकार की दिव्यांगताओं पर आधारित था। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगता की दर 2.3 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों में दिव्यांगता की दर 2.4 प्रतिशत जबकि महिलाओं में 1.9 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2.2 प्रतिशत दिव्यांग आबादी में से केवल 1.46 करोड़ लोग साक्षर थे। उच्च शिक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों की भागीदारी बेहद कम रही और कुल विद्यार्थियों में उनका नामांकन मात्र 0.56 प्रतिशत पाया गया। आंकड़े यह संकेत देते हैं कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों की शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने तथा महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षण आवश्यकताओं के अनुरूप क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक पहलुओं पर दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य शिक्षण, मूल्यांकन और परीक्षा प्रक्रियाओं को अधिक समावेशी बनाना है। UGC News

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समानता और समावेशन को प्रमुख लक्ष्य बनाया गया है। नीति में खुली और दूरस्थ शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षा तथा तकनीक के व्यापक उपयोग के माध्यम से सभी विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने पर जोर दिया गया है। नीति के तहत अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर कई बार प्रवेश और निकास की सुविधा मिलती है।

इसके अंतर्गत प्रमाणपत्र के लिए 40, डिप्लोमा के लिए 84, स्नातक डिग्री के लिए 120 तथा ऑनर्स अथवा शोध डिग्री के लिए 160 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं। यूजीसी का कहना है कि विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली विद्यार्थियों को अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम चुनने का अवसर प्रदान करती है। यह व्यवस्था दिव्यांग विद्यार्थियों सहित सभी विद्यार्थियों को मुख्य, वैकल्पिक तथा कौशल आधारित विषयों के चयन में लचीलापन देती है।

इस प्रणाली का उद्देश्य शिक्षा में बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप पाठ्यक्रमों को आधुनिक बनाना तथा विभिन्न संस्थानों के बीच क्रेडिट हस्तांतरण को आसान बनाना है। इसके साथ ही मूल्यांकन प्रणाली को भी विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों, पाठ्यभार और शिक्षण घंटों के आधार पर अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समूहों, महिलाओं, भौगोलिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

नई शिक्षा नीति में गुणवत्तापूर्ण विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थापना, वंचित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा का विस्तार तथा सभी शैक्षणिक ढांचे और अध्ययन सामग्री को दिव्यांग अनुकूल बनाने की सिफारिश की गई है। यूजीसी का मानना है कि शिक्षा सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए उच्च शिक्षा संस्थानों में ऐसी समावेशी शिक्षण पद्धति विकसित करना आवश्यक है, जिससे दिव्यांग विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षार्थियों को समान अवसर मिल सकें और वे देश के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें। UGC News