Amarnath Yatra 2023 - Sach Kahoon Hindi

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो दें ध्यान
श्रीनगर (सच कहूँ न्यूज)। Amarnath Yatra:  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रियों को तीर्थयात्रा पर निकलने से पहले यहां चिह्नित स्थानों से रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) कार्ड इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति में कहा गया, “सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान हर समय श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा जारी आरएफआईडी कार्ड  (rfid card) पहनना अनिवार्य है। किसी भी यात्री को आरएफआईडी कार्ड के बिना यात्रा क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

तीर्थयात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए | Amarnath Yatra

आरएफआईडी आर्बिटर टेक्नोलॉजी कार्ड रेडियो फ्रीक्वेंसी से लैस है और यात्रियों के आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है जो ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक जाने पर हर तीर्थयात्री का पता लगाने में सक्षम बनाता है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं और यात्रियों से अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए उनका पालन करने को कहा है। जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने शुक्रवार के समाचार पत्रों में पहले पन्ने पर विज्ञापनों के माध्यम से अमरनाथ यात्रियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका शीर्षक है “यात्रियों के लिए क्या करें” और “यात्रियों के लिए क्या न करें”।

Bank Holidays: July में बैंक का काम है तो ये खबर देख लीजिए!

विज्ञप्ति के अनुसार, 62 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से दक्षिण कश्मीर में पहलगाम और मध्य कश्मीर गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग से पर्याप्त सुविधाओं और अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही है।

सभी यात्रियों से किया अनुरोध | Amarnath Yatra

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान, यात्रियों को आरामदायक कपड़े और ट्रैकिंग जूते पहनने की सलाह दी गई है।

यात्रियों से खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि अगर यात्रा के समय किसी यात्री को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो उसे निकटतम चिकित्सा सुविधा से संपर्क करना चाहिए। उन्हें रास्ते में थोड़ा-थोड़ा विश्राम करने की भी सलाह दी और साथ ही ट्रैकिंग मार्ग में अपशिष्ट पदार्थ फैलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी यात्री खाली पेट यात्रा शुरू न करें और यात्रा के दौरान शराब, कैफीनयुक्त पेय और धूम्रपान से बचें। Amarnath Yatra

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कोई भी शॉर्टकट अपनाने का प्रयास नहीं करें। उन्हें यात्रा के दौरान हर वक्त सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 18 जुलाई, 2022 को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। पिछले साल 3.60 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन किए। Amarnath Yatra

सरकार का बड़ा तोहफा, Small Savings Schemes पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें नई दरें

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर
श्रीनगर। Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए आॅनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू हो गई है। आपको बता दे कि एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने तीर्थयात्रियों के लिए आॅनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू की है।

जबकि जम्मू में निजी कैब संचालकों ने देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों और साधुओं के झुंड के लिए रेलवे स्टेशन और श्री अमरनाथजी आधार शिविर के बीच मुफ्त पिक एंड ड्रॉप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। जम्मू में आधार शिविरों में पहुंचना शुरू हो गया है। अमरनाथ की 62 दिवसीय यात्रा 1 जुलाई से 2 मार्गों से शुरू होगी।

अमरनाथ यात्रियों के लिए आॅनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू | Amarnath Yatra

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए आॅनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू हो गई है। प्रदेश में 62 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 30 अगस्त (रक्षाबंधन) पर समाप्त होती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम रूट से उपलब्ध होने वाली सेवा के लिए हेलीकॉप्टर की आॅनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगों ने यात्रा के लिए आॅनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के गुफा मंदिर आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करायी जा सकती है। Amarnath Yatra

ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प लिमिटेड और एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड बालटाल मार्ग के लिए सर्विस आॅपरेटर हैं जबकि हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड पहलगाम मार्ग के लिए आॅपरेटर होगी। सूत्रों ने कहा कि एम एस पवन हंस लिमिटेड संचालकों की सेवाएं श्रीनगर से पवित्र गुफा तक संचालित होंगी। यात्रा से संबंधित जिला प्रशासन ने लखनपुर से कश्मीर के प्रवेश द्वार तक सभी व्यवस्थाएं 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल मार्ग के तैयारियों की समीक्षा की| Amarnath Yatra

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल जिले के बालटाल का दौरा किया और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, संचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता, मौसम पूवार्नुमान, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य सभी बुनियादी आवश्यकताओं के प्रबंधन का मूल्यांकन किया। Amarnath Yatra

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा आधार शिविर में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, कर्मचारी, उपकरण, दवा और आॅक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था हो। उपराज्यपाल ने कहा, ‘अमरनाथ यात्रा ऊंचाई और कठिन इलाके में है जहां पर आॅक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल सुनिश्चित होना चाहिए।

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के साथ टेंट लगाने के भी निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने बालटाल के यात्रा आधार शिविर में डीआरडीओ अस्पताल में चल रहे कार्यों और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल 17 जून से चालू हो जाएगा। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी और इस 31 अगस्त तक चलेगी। बासठ दिनों की यह यात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदरबल में बालटाल मार्ग से एक साथ शुरू होगी। Amarnath Yatra

International Yoga Day: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, जाने क्या है इस साल की थीम