Haryana police - Sach Kahoon Hindi

Haryana Police Vacancy: हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती: पूर्व सैनिकों के लिए मौका, 20 हजार रुपये मानदेय
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट-2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी। भर्ती को लेकर मंगलवार को प्रेस नोट जारी किया गया है।

इस भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पात्र पूर्व सैनिकों के अलावा भंग हो चुकी HSISF और HP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल भी आवेदन कर सकते हैं।

जिलेवार निर्धारित की गई आवेदन की तारीख

उम्मीदवारों को अपने संबंधित जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए अलग-अलग जिलों के उम्मीदवारों की तारीख तय की गई है।

24 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
25 अगस्त: सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
26 अगस्त: गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
27 अगस्त: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली

उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा। निर्धारित समय और तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।

इसके साथ ही सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कम से कम 5 वर्ष की सेवा का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार, मेडिकल या फिटनेस संबंधी कारणों से सेवा से हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए।

डिस्चार्ज के समय उम्मीदवार की मेडिकल कैटेगरी 'A' होनी चाहिए। वहीं डिस्चार्ज के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में चरित्र की रेटिंग Exemplary या Outstanding होनी चाहिए।

टेलीकम्युनिकेशन और उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके पूर्व सैनिकों को वरीयता मिलने की बात कही गई है।

बिना लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के होगा चयन

SPO पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या फिजिकल टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन शामिल रहेगा।

चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स भी कराया जाएगा।

हर महीने मिलेगा 20 हजार रुपये मानदेय

चयनित स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को हर महीने 20,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

इसके अलावा एक बार 3,000 रुपये का यूनिफॉर्म भत्ता भी दिया जाएगा। आधिकारिक दौरे के दौरान 150 रुपये प्रतिदिन TA/DA देने का भी प्रावधान है।

आवेदन के समय ये दस्तावेज जरूरी

उम्मीदवारों को आवेदन के समय भरा हुआ आवेदन फॉर्म, सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक सेट अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा आवश्यक एफिडेविट और चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी जमा करनी होंगी।

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शुरुआत में एक साल की होगी नियुक्ति

चयनित SPOs की नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए की जाएगी। जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार नियमित नियुक्ति होने तक इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

SPO को उसके गृह पुलिस स्टेशन में तैनात नहीं किया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता और प्रशासनिक जरूरत के आधार पर उम्मीदवार को उसके गृह जिले में पोस्टिंग देने को प्राथमिकता दी जा सकती है।

पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर

हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 SPO पदों की यह भर्ती उन पूर्व सैनिकों के लिए खास अवसर है, जिनके पास सुरक्षा, संचार या तकनीकी सेवाओं का अनुभव है। खास तौर पर सिग्नल कोर और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े पूर्व सैनिकों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर प्राथमिकता मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस में 400 SPO पदों पर भर्ती पूर्व सैनिकों के लिए मौका, 20 हजार रुपये मानदेय

Kaithal News: शादी के महज तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
गुहला चीका, (सच कहूँ न्यूज)। कैथल जिले के चीका कस्बे में शादी के महज तीन माह बाद 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका की पहचान करनाल जिले के गांव अलवाला निवासी मीनाक्षी के रूप में हुई है। परिजनों ने पति, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। Kaithal News:

मृतका की मां सरोज ने बताया कि शनिवार रात बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे यहां से घर ले जाए। परिवार ने अगले दिन उसे लेने जाने का निर्णय लिया ही था कि इतने सुबह मीनाक्षी के ससुर का फोन आया कि मीनाक्षी पंखे से लटकी हुई है। मौके पर पहुंचने पर वह मृत मिली।

परिजनों का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष वाले कहते थे कि अगर हमारे लड़के की शादी पंजाब में करते तो बहुत सारा दहेज मिलता। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। Kaithal News:

जालसाजी गैंग पर कार्रवाई, हरियाणा पुलिस का जवान और दो महिलाएं गिरफ्तार
भिवानी, (सच कहूँ न्यूज़)। भिवानी जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए एक बुजुर्ग से पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हरियाणा पुलिस के एक जवान और उसकी दो महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली गई राशि में से 4 लाख 58 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। Bhiwani News

मामले का खुलासा करते हुए भिवानी के पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) अनुप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया। डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग पुराना बस स्टैंड के समीप अपना कार्यालय संचालित करते हैं। उनकी शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को एक युवती नौकरी की मांग लेकर कार्यालय पहुंची। जब उसे नौकरी देने से मना किया गया तो उसने शौचालय उपयोग करने की अनुमति मांगी।

इसी दौरान पहले से रची गई साजिश के तहत एक युवक कार्यालय में घुस आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। कुछ ही क्षण बाद युवती शौचालय से निर्वस्त्र अवस्था में बाहर आई, जिसके बाद युवक ने बुजुर्ग के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक और वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से घबराए पीड़ित ने मौके पर ही अपने पास मौजूद 4 लाख 47 हजार रुपये आरोपियों को सौंप दिए। Bhiwani News

डीएसपी ने बताया कि घटना के चार-पांच दिन बाद आरोपियों ने दोबारा पीड़ित को फोन कर दो लाख रुपये और देने की मांग की। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए सिविल लाइन थाना भिवानी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआई सुभाष के नेतृत्व में गठित सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान नरेंद्र निवासी गांव देवसर (भिवानी), उत्तम नगर निवासी ममता तथा नया बाजार निवासी पुष्पी देवी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र और ममता ने मिलकर पूरी ब्लैकमेलिंग की योजना तैयार की थी। इसी योजना के तहत पुष्पी देवी को नौकरी मांगने के बहाने बुजुर्ग के कार्यालय भेजा गया था, ताकि उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूली जा सके। Bhiwani News

Kaithal Encounter: आधी रात को दनादन गोलियों से दहला कैथल!
कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। चीका एरिया में कुछ दिन पहले करीब एक करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान मोड़ मंडी (बठिंडा) पंजाब निवासी सोहन और धर्मबीर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश सगे भाई हैं और दोनों को पैरों में गोलियां लगी हैं। Kaithal Encounter

प्रारंभिक जांच में सामने आया है आरोपी बावरिया गैंग से संबंध रखते है तथा पंजाब में ट्रेनों में लूटपाट करने की वारदात को भी अंजाम दे चुके है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून को रात्री के समय स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम को सूचना मिली कि 9 जून को कस्बा चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई बड़ी चोरी में शामिल दो शातिर अपराधी कार में सवार होकर पूंडरी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल सिकंदर खेड़ी से बरसाना रोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिसके दौरान आरोपियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अवैध .32 बोर देशी पिस्तौलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एचसी बुटा सिंह तथा एक गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। Kaithal Encounter

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी तथा उसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके व्यापक पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है तथा गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

दोनों बदमाशों पर रखा था इनाम

मौके से दो अवैध .32 बोर देशी पिस्तौल, कारतूस तथा प्रयुक्त कार बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 9 जून को कस्बा चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। उक्त चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। बता दें कि कैथल पुलिस इससे भी मुठभेड़ में 9 बदमाशों को पकड़ चुकी है। Kaithal Encounter

हरियाणा के डीजीपी ने जारी की सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए चेतावनी
चंडीगढ़ । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने सोशल मीडिया पर ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देने और आपत्तिजनक या गुमराह करने वाले कंटेंट के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अजय सिंघल ने जानकारी दी कि 1 जनवरी से 10 अप्रैल के बीच कुल 6,083 आपत्तिजनक, गुमराह करने वाले और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स और वेबसाइट्स को हटा दिया गया है। Haryana Police News

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विस्तृत आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से 4,278 यूआरएल मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पोस्ट शामिल हैं) से जुड़े थे। 1,172 यूट्यूब लिंक थे और 372 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट थे। इसके अलावा, 167 पोस्ट अन्य प्लेटफॉर्म से, जबकि 53 टेलीग्राम, 36 रेडिट और 5 स्नैपचैट से किए गए थे।

असामाजिक और गुमराह करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए सख्त कदम

डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हथियारों, हिंसा को बढ़ावा देने वाले, महिलाओं से जुड़ा अश्लील कंटेंट दिखाने वाले, बच्चों और लड़कियों को अभद्र और आपत्तिजनक तरीके से पेश करने वाले, और हरियाणा व उसके लोगों की नकारात्मक छवि दिखाने वाले फर्जी कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियां न सिर्फ सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि राज्य में शांति और सद्भाव को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं, और राज्य सरकार एक सकारात्मक सामाजिक माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, ऐसी असामाजिक और गुमराह करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने में योगदान दें। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अशांति फैलाने, गलत जानकारी फैलाने या सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसे सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा पुलिस ने दोहराया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और कोई भी ऐसी गतिविधि जो सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करती है, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Haryana Police News

जिले की कमान संभालते ही नई एसपी जसलीन कौर का बड़ा एक्शन!
देर रात नाके पर खुद उतरकर की डबवाली में सघन चेकिंग, थानों का औचक निरीक्षण

Haryana Police: डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/सुभाष-अनिल)। जिले की कमान संभालते ही एसपी जसलीन कौर (SP Jasleen Kaur) एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर नाका चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया और थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में सख्ती का संदेश दिया। डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत के साथ पुलिस टीम ने जिले के प्रमुख नाकों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। Sirsa News

मौके पर ही एसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद एसपी ने थाना शहर डबवाली, महिला थाना डबवाली और ओढ़ां थाना का औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड, लंबित मामलों, मालखाना, हाजत और साफ-सफाई की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

महिला थाना में एसपी ने परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को हर शिकायत का त्वरित व निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी जसलीन कौर ने दो टूक कहा कि नशा तस्करी, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। Sirsa News

कालांवाली पुलिस की संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई! मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
चोरीशुदा एक स्कूटी व 8 मोटरसाइकिल बरामद

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। एंटी व्हीकल थेफ्ट/स्पेशल स्टाफ तथा कालांवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पदार्फाश कर 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए एक स्कूटी व 8 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राजू सिंह उर्फ जीवन, नवदीप सिंह उर्फ नाटा व बिट्टू सिंह उर्फ आलु निवासी गांव भंगी रूलदू, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। Sirsa News

उपपुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि बीती 13 जनवरी को मंडी कालांवाली के पीरखाना मोहल्ला निवासी महेन्द्र कुमार की शिकायत पर उसका सप्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस चौकी मंडी कालांवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एवीटी/स्पेशल स्टाफ तथा चौकी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी जांच-पड़ताल की गई। जांच-पड़ताल उपरांत पुलिस ने हुड्डा कॉलोनी मंडी कालांवाली से बिना नंबर प्लेट लगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों आरोपियों राजू सिंह, नवदीप सिंह व बिट्टू सिंह को काबू कर लिया। तीनों आरोपी मंडी कालांवाली में मोटरसाइकिल चोरी की और वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से आए हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे वह वही मोटरसाइकिल था जो उन्होंने 13 जनवरी को मार्केट कमेटी मंडी कालांवाली से चोरी किया था।

खाली प्लाट में छुपा रखे थे चोरीशुदा मोटरसाइकिल

पुलिस ने जब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मंडी कालांवाली में अलग-अलग जगहों से एक स्कूटी व 7 और मोटरसाइकिल भी चोरी किए थे जोकि उन्होंने कालांवाली में ओढ़ां रोड पर नशा मुक्ति केन्द्र के निकट स्थित एक खाली प्लाट में छुपा रखे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि वे नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे। Sirsa News

सरसा पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल!
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए लुधियाना की एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ नियमित रात्रि गश्त पर थे। Sirsa News

गश्त के दौरान वे बरनाला रोड से होते हुए जेल की ओर जा रहे थे। जब पुलिस टीम जेल के नजदीक पहुंची तो सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दिया। सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया और उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। कुछ समय बाद उसी मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय उसका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था।

भूपेंद्र सिंह ने महिला को आश्वस्त करते हुए बताया कि उसका मोबाइल सुरक्षित है और वह सरसा पुलिस से बात कर रही है। उन्होंने महिला को चिंता न करने को कहा और मोबाइल प्राप्त करने के लिए थाना सिविल लाइन आने का आग्रह किया। सूचना मिलने के बाद महिला सरसा पहुंची और थाना सिविल लाइन में संपर्क कर अपना मोबाइल फोन प्राप्त किया। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने भी सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के इस कार्य की सराहना की। Sirsa News

पुलिस को डायल 112 पर झूठी सूचना दी तो हो सकती है एक साल की जेल
झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: पुलिस को गोली चलने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने की धारा में कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को पुलिस थाना फर्रुखनगर की पुलिस टीम को गांव खेड़ा खुर्रमपुर में गोली चलने के बारे में एक व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सूचना में बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां सूचना देने वाला व्यक्ति मौजूद मिला। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछताछ व जांच करने पर पता चला कि वहां पर कोई गोली नहीं चली। सूचना देने वाले में व्यक्ति की एक अन्य व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। जिस कारण उसने पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112 पर गोली चलने की झूठी सूचना दी। यह सूचना देने वाले व्यक्ति प्रदीप, निवासी गांव खेड़ा खुर्रमपुर द्वारा जान-बूझकर गलत सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर इसके कार्रवाई की गई है।

गुरुग्राम पुलिस की ओर से कहा गया है कि पुलिस को किसी भी प्रकार की गलत अथवा भ्रामक सूचना न दें, ताकि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो। वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। डायल 112 पर या पुलिस को झूठी सूचना देने पर एक साल तक जेल की सजा हो सकती है। झूठी सूचना देने वालों के कारण असल जरूरतमंद नागरिकों तक आवश्यक पुलिस सहायता पहुंचने में अनावश्यक विलंब होता है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Smart Meters: अलीपुर में स्मार्ट मीटर व एकमुश्त समाधान योजना के बारे में किया जागरूक

Haryana Police: निशानेबाज़ी कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग एथलीट से दुराचार का आरोप
Ankush Bhardwaj Accused: नई दिल्ली। नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग एथलीट से रेप का आरोप लगा है। आरोप के अनुसार ‘परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने के लिए नेशनल लेवल की महिला शूटर को होटल के कमरे में बुलाया’ गया था। Haryana Police

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ फरीदाबाद के एक होटल में 17 साल की नेशनल लेवल की महिला शूटर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस की FIR में बताया गया है कि नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान भारद्वाज ने कथित तौर पर एथलीट को उसके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बहाने फरीदाबाद के एक होटल के कमरे में बुलाया।

पुलिस के अनुसार जब एथलीट कमरे के अंदर गई, तो कोच ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की, उसने विरोध करने की कोशिश की लेकिन कोच नहीं रुका। FIR में यह भी दावा किया गया है कि कोच ने उसको धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना की रिपोर्ट की तो वह उसका करियर बर्बाद कर देगा व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।

पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन, NIT फरीदाबाद में शिकायत के आधार पर, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि कथित घटना के समय एथलीट नाबालिग थी, जांच जारी है। Haryana Police

Heart Attack: हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत
बास्केटबॉल खिलाड़ी थे, पुलिस के लिए 21 से ज्यादा पदक जीत चुके थे विक्रम

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा पुलिस अकादमी के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह रात को सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोर्च्युरी हाउस भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

मृतक की पहचान 47 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विक्रम के रूप में हुई है। वे हरियाणा पुलिस अकादमी के सीएसओ में बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में तैनात थे। मूल रूप से वे गांव धनाना, सोनीपत के रहने वाले थे। मौजूदा समय में उनकी रिहायश जींद के सेक्टर-8 के हाउस नंबर 741 में बताई गई है, जबकि वर्तमान में वे परिवार के साथ मधुबन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी गृहणी हैं और 17 वर्षीय बेटा विराज है, जो पढ़ाई कर रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा है। परिजनों के मुताबिक किसी को ऐसी अनहोनी की उम्मीद नहीं थी।

2001 में सिपाही भर्ती, 2022 में बने सब इंस्पेक्टर | Gharaunda News

विक्रम वर्ष 2001 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। मेहनत और खेलों में शानदार प्रदर्शन के दम पर वे वर्ष 2022 में सब इंस्पेक्टर बने। वे बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी माने जाते थे और हरियाणा पुलिस के लिए 21 से अधिक पदक जीत चुके थे। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो बार विदेश में भारत और हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2021 में उन्होंने चीन में भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। खेलों के प्रति उनका समर्पण पूरे विभाग में जाना जाता था। मृतक के भाई विजय ने बताया कि अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार पैतृक गांव जींद में किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पुष्टि की

मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर विक्रम की मौत हुई है और प्राथमिक तौर पर कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और जींद में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। Gharaunda News

यह भी पढ़ें:– 40 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी फूलकंवार को किया गिरफ्तार

नशे की दलदल से निकली फतेहाबाद की एक और जिंदगी
अंधेरे से उजाले तक: कुलदीप की कहानी, जो उम्मीद बन गई

फतेहाबाद (सच कहूँ/ विनोद कुमार शर्मा)। कहते हैं, नशा सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तोड़ देता है। यह कहानी है गांव तामसपुरा निवासी कुलदीप की है, जिसे नशे की गलती की कीमत लगभग अपनी जिंदगी से चुकानी पड़ी। लेकिन सही समय पर मिली मदद ने उसे फिर से जीना सिखा दिया। कुलदीप एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। दोस्तों की गलत संगत में पड़कर उसने मेडिकल नशा करना शुरू किया। शुरूआत में उसे लगा कि यही सुकून है, यही खुशी, लेकिन यह खुशी कुछ समय की ही मेहमान साबित हुई। Fatehabad News

धीरे-धीरे नशे की मात्रा बढ़ती गई पहले दो गोलियां, फिर पांच और फिर रोजाना 15-20 गोलियां। जब गोलियों से नशे की पूर्ति नहीं हुई, तो उसने इंजेक्शन का रास्ता चुन लिया। यहीं से उसकी जिंदगी ने सबसे खतरनाक मोड़ ले लिया। लगातार इंजेक्शन लगाने के कारण उसके एक हाथ में गैंग्रीन हो गया। उंगलियां सूखने लगीं और घाव बढ़ते चले गए। काम छूट गया, लोग उससे दूर होने लगे।

परिवार भी मजबूरी में उससे दूरी बनाने लगा

परिवार भी मजबूरी में उससे दूरी बनाने लगा और गांव-पड़ोस में उसे नफरत की नजर से देखा जाने लगा। कुलदीप पूरी तरह अकेला पड़ गया, न कोई सहारा था, न कोई उम्मीद। लेकिन कहते हैं, जब सभी रास्ते बंद हो जाते हैं, तभी एक नया रास्ता खुलता है। गांव तामसपुरा में आॅपरेशन जीवन ज्योति अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस की नशा मुक्ति टीम का कैंप लगाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत नशा पीड़ितों तक पहुंचने का निरंतर प्रयास किया जा रहा था। जब नशा मुक्ति टीम इंचार्ज सुंदर लाल को कुलदीप के बारे में जानकारी मिली, तो वे बिना देर किए उसके घर पहुंचे।

कुलदीप की पत्नी बीना कहती हैं, फतेहाबाद पुलिस हमारे लिए भगवान का रूप है। इन्होंने मेरे पति को नशे की दलदल से निकालकर हमें दोबारा सम्मान के साथ जीना सिखाया।

आप हमारे लिए देवता बनकर आए…| Fatehabad News

वह दृश्य बेहद पीड़ादायक था- कुलदीप एक कोने में चारपाई पर पड़ा था, बिल्कुल अकेला। लेकिन सुंदर लाल ने वहां हार नहीं, बल्कि उम्मीद देखी। उन्होंने पहले परिवार और पत्नी बीना का मनोबल बढ़ाया और कहा, आप हमें इसे सौंप दीजिए, हम इसे जरूर ठीक करेंगे। बीना की आंखों में आंसू थे, लेकिन दिल में उम्मीद जाग उठी। उसने भावुक होकर कहा, आप हमारे लिए देवता बनकर आए हैं, मेरे पति को बचा लीजिए।  इसके बाद नशा मुक्ति टीम ने कुलदीप की नियमित देखभाल शुरू की। दवाइयों के साथ-साथ उसे हर दिन यह एहसास दिलाया गया कि वह बेकार नहीं है और उसकी जिंदगी अभी खत्म नहीं हुई है। निरंतर उपचार, परामर्श और हौसले के बल पर कुलदीप ने धीरे-धीरे नशे को छोड़ दिया और जीवन को फिर से अपनाया।

फतेहाबाद पुलिस की प्रेरणादायक सोच

यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि नशा कितना भी गहरा क्यों न हो, उससे बाहर निकला जा सकता है। सही समय पर मिली मदद जिंदगी बचा सकती है और जब समाज व प्रशासन एकजुट होकर साथ खड़े होते हैं, तो चमत्कार संभव हो जाता है।

समाज में फिर से  मिला सम्मान | Fatehabad News

आज वही कुलदीप पूरी तरह नशा-मुक्त है और अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। उसकी 10 वर्षीय बेटी किरणदीप कौर अब गर्व से अपने पिता के पास बैठती है और उनसे बातें करती है। गांव वाले, जो कभी उसे नफरत की नजर से देखते थे, आज उसे सम्मान की नजर से देखते हैं। गैंग्रीन के कारण उसके एक अंगूठे और दो उंगलियों को नुकसान अवश्य हुआ, लेकिन उसकी कीमती जिंदगी को बचा लिया गया।