PM Modi US Visit - Sach Kahoon Hindi

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से बड़ी खबर, 297 भारतीय धरोहरें वापस भारत लौटेंगी
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। PM Modi US Visit: अमेरिका ने घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए और अधिक सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत से चुराकर अमेरिका पहुंची 297 प्राचीन दुर्लभ कलाकृतियां और पूरा अवशेषों को भारत को सौंपे है। अमेरिका ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बीच उठाया है। भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 में एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। PM Modi US Visit

सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जून 2023 में जारी संयुक्त बयान में भी प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गई थीं। कार्यालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मोदी की वर्तमान अमेरिका यात्रा के अवसर पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चोरी या तस्करी की गई 297 पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की। इन्हें शीघ्र ही भारत वापस लाया जाएगा। एक प्रतीकात्मक प्रस्तुति में विलमिंगटन, डेलावेयर में उनकी द्विपक्षीय बैठक के मौके पर मोदी और बाइडेन को कुछ चुनिंदा टुकड़े दिखाए गए। प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया। PM Modi US Visit

उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक भौतिक संस्कृति का हिस्सा थीं, बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना के आंतरिक केंद्र का निर्माण करती थीं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये पुरावशेष 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईस्वी तक लगभग 4000 वर्षों की समयावधि के हैं और इनकी उत्पत्ति भारत के विभिन्न हिस्सों में हुई है। अधिकांश पुरावशेष पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियाँ हैं, जबकि अन्य पत्थर, धातु, लकड़ी और हाथीदांत से बने हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से संबंधित हैं। सौंपे गए कुछ उल्लेखनीय पुरावशेष इस प्रकार हैं। PM Modi US Visit

10-11वीं शताब्दी ई.पू. की मध्य भारत की बलुआ पत्थर की अप्सरा

15-16वीं सदी के मध्य भारत के कांस्य से निर्मित जैन तीर्थंकर

पूर्वी भारत से तीसरी-चौथी शताब्दी के टेराकोटा फूलदान

पहली शताब्दी ईसा पूर्व-पहली शताब्दी सीई से संबंधित दक्षिण भारत की पत्थर की मूर्ति

17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य में भगवान गणेश

उत्तर भारत के बलुआ पत्थर से बने खड़े भगवान बुद्ध, 15-16वीं सदी के

पूर्वी भारत से 17-18वीं सदी के कांस्य में भगवान विष्णु

2000-1800 ईसा पूर्व की उत्तर भारत की तांबे की मानवरूपी आकृति

17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य निर्मित भगवान कृष्ण

दक्षिण भारत के ग्रेनाइट से बने भगवान कार्तिकेय, 13-14वीं शताब्दी ई.पू. के हैं।

हाल के दिनों में सांस्कृतिक संपत्ति की बहाली भारत-अमेरिका सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 2016 के बाद से अमेरिकी सरकार ने बड़ी संख्या में तस्करी या चोरी हुई पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की है। जून 2016 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान 10 पुरावशेष लौटाए गए। सितंबर 2021 में उनकी यात्रा के दौरान 157 पुरावशेष और पिछले साल जून में उनकी यात्रा के दौरान 105 पुरावशेष मिले। 2016 से अमेरिका से भारत लौटी सांस्कृतिक कलाकृतियों की कुल संख्या 578 है। यह किसी भी देश द्वारा भारत को लौटाई गई सांस्कृतिक कलाकृतियों की अधिकतम संख्या है। PM Modi US Visit

यह भी पढ़ें:– मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत
व्हाइट हाउस में निजी कार्यक्रम में मोदी, बाइडेन के बीच हुई ‘महत्वपूर्ण बातचीत’

वाशिंगटन (एजेंसी)। PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार शाम व्हाइट हाउस में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ ‘कई विषयों पर महत्वपूण बातचीत’ की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में खास आयोजन किया गया था। मोदी ने अमेरिकी प्रथम महिला बाइडेन को लैब में बनाया हुए 7.5 कैरेट का हीरा उपहार स्वरूप दिया। मोदी ने बाइडेन को एक विशेष चंदन का बॉक्स भेंट किया। जिसे राजस्थान के जयपुर में एक शिल्पकार ने बनाया था। चंदन की लकड़ी कर्नाटक के मैसूर से मंगाई थी और उस पर शानदार नक्काशी की गयी है।

PM Modi US Visit: मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को उपनिषदों पर आधारित पुस्तक – ‘दी टेन प्रिंसिपल उपनिषद्ज’ भेंट की। अंग्रेजी में यह पुरानी पुस्तक श्री पुरोहित स्वामी और डब्ल्यू बी इट्स ने लिखी है और इसके प्रथम संस्करण को 1937 में लंदन के फेबर और फेबर लिमिटेड ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति बिडेन ने विलियम बटलर इट्स की कविताओं के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी किया। वह प्राय इट्स को उद्धारित करते रहते हैं। इट्स भारत के प्रशंसक थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी बातचीत के बाद एक ट्वीट में अपने मेजबानों को धन्यवाद दिया। उन्होेंने कहा, ‘मैं आज व्हाइट हाउस में हूँ। मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश की पहली महिला जिल बाइडेन को धन्यवाद देता हूं। हमारे बीच कई विषयों पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। PM Modi US Visit

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, डॉ जिल बाइडेन और परिवार के निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के लिए यह एक साथ विशेष क्षणों को संजोने का अवसर है, जो मित्रता के घनिष्ठ संबंध साझा करेंगे। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा आयोजित औपचारिक राजकीय रात्रिभोज से पहले हुई है। प्रधानमंत्री ने अमेरिका यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में अन्य कार्यक्रमों के अलावा विश्व योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के योग शिविर में भाग लिया और वहां से वह वाशिंगटन पहुंचे हैं। PM Modi US Visit

यह भी पढ़ें:– इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए दी जाएंगी करीब 300 करोड़ की रियायतें : भुल्लर

PM Modi US Visit: अमेरिका पहुंचते ही मोदी ने जो किया वो कभी नहीं हुआ!
PM Modi US Visit LIVE Updates: अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों तथा गणमान्य लोगों से मुलाकात की है। भारतीय समयानुसार मंगलवार रात यहां पहुंचे मोदी ने तकनीक क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी और टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने विभिन्न सेक्टरों में प्रौद्योगिकी को सुलभ और किफायती बनाने के प्रयासों के लिए मस्क की सराहना की। उन्होंने मस्क को भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM Modi US Visit:  मोदी ने अमेरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों के एक समूह के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने विशेषज्ञों के साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकीयों के उपयोग, समेकित चिकित्सा पर अधिक बल तथा स्वास्थ्य देखभाल की बेहतर तैयारी सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारतीय अमेरिकी गायिका, संगीतकार और ग्रैमी पुरस्कार विजेता सुश्री फाल्गुनी शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने सुश्री शाह के गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ के लिए उनकी सराहना की, जो स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल मोटे अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। प्रधानमंत्री ने संगीत के माध्यम से भारत और अमेरिका के लोगों को साथ लाने के लिए उनकी सराहना की।

मोदी ने नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री और उद्यमी प्रो. पॉल रोमर से भी मुलाकात की। उन्होंने आधार और डिजिलॉकर जैसे नवोन्मेषी साधनों के उपयोग सहित भारत की डिजिटल यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने शहरी विकास के लिए भारत द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी बौद्ध विद्वान, लेखक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन से मुलाकात की। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए बौद्ध मूल्यों की क्षमताओ पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत के बौद्ध दर्शन से जुड़ाव और बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। PM Modi US Visit

PM Modi US Visit: क्या अमेरिका में इस बार नया इतिहास रचेंगे पीएम मोदी?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। PM Modi First US State Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पहले राजकीय दौरे पर मंगलवार सुबह रवाना हो गए। मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू होकर 24 जून को खत्म होगा और यहां से प्रधानमंत्री मिस्र के दौरे पर जाएंगे। मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले विश्वास व्यक्त किया कि उनकी अमेरिका की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला डॉ जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। यह विशेष निमंत्रण हमारे लोकतंत्रों के बीच साझेदारी के उमंग और शक्ति को दशार्ता है। PM Modi US Visit

प्रधानमंत्री की इस यात्रा की खास बात यह है कि वह दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी ने कहा, ‘न्यूयॉर्क से बुधवार को मेरी यात्रा शुरू होगी, जहां अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ मैं संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाऊंगा। मैं उस स्थान पर इस विशेष उत्सव मनाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं जिसने दिसंबर 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता प्रदान करने वाले भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया था।

भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत समर्थन | PM Modi US Visit

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी नेताओं के साथ मेरी चर्चा हमारे द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ जी 20, क्वाड और आईपीईएफ जैसे बहुपक्षीय मंचों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने हमेशा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत समर्थन प्रदान किया है। अपनी यात्रा के दौरान मैं अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी अमेरिका यात्रा लोकतंत्र, विविधता एवं स्वतंत्रता के साझा मूल्यों पर आधारित हमारे संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी। साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए हम दोनों देश मजबूती के साथ खड़े हैं।

मोदी ने कहा,‘मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मैं वाशिंगटन डीसी से काहिरा की यात्रा करूंगा। मैं पहली बार एक घनिष्ठ मित्र देश की राजकीय यात्रा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमें इस वर्ष अपने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सिसी की अगवानी करने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी सभ्यता और बहुआयामी साझेदारी को और ज्यादा प्रगाढ़ करने के लिए चर्चा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे मिस्र में जीवंत भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर प्राप्त होगा। PM Modi US Visit

मोदी ने कहा,‘मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मैं वाशिंगटन डीसी से काहिरा की यात्रा करूंगा। मैं पहली बार एक घनिष्ठ मित्र देश की राजकीय यात्रा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमें इस वर्ष अपने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सिसी की अगवानी करने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी सभ्यता और बहुआयामी साझेदारी को और ज्यादा प्रगाढ़ करने के लिए चर्चा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे मिस्र में जीवंत भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर प्राप्त होगा।