auto news - Sach Kahoon Hindi

ऑटो-रिक्शा में गूंजी किलकारी, अस्पताल के मुख्य गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो में बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को अस्पताल के प्रसूति कक्ष में ले जाया गया। चिकित्सकीय देखभाल के बाद दोनों स्वस्थ बताए गए।

अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि उन्हें बाहर से सूचना मिली थी कि एक ऑटो में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला पहुंची है। वह डिलीवरी का आवश्यक सामान लेकर तुरंत मुख्य गेट पर पहुंचीं। महिला को ऑटो से उतारना भी मुश्किल था और इसी दौरान प्रसव हो गया। स्टाफ ने मौके पर सुरक्षित प्रसव कराया और बाद में मां-बच्चे को प्रसूति कक्ष में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि प्रसव पीड़ा शुरु होने के बाद परिजनों को महिला को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके।

जानकारी के अनुसार, कैथल के वार्ड नंबर 20 निवासी जंगीर सिंह आॅटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह खाना खाने के लिए घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर एक गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल ले जाने की मदद मांगी। महिला की हालत देखकर उन्होंने बिना देरी किए उसे आॅटो में बैठाया और अस्पताल की ओर रवाना हो गए। जंगीर सिंह के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही महिला ने आॅटो में बच्चे को जन्म दे दिया। वह घबरा गए और अंदर पहुंचकर तुरंत अस्पताल स्टाफ को घटना की जानकारी दी। अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिला तथा नवजात को अंदर ले गया।

महिला मुस्कान ने बताया कि अस्पताल का स्टाफ सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गया और उसे अंदर ले जाकर उसकी देखभाल की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह उसका दूसरा बच्चा है। पहले तीन साल की बेटी है और अब बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

Haryana News: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला! इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा अब सस्ता
Electric Vehicle Policy: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि राज्य में खरीदे और पंजीकृत किए जाने वाले 30 लाख रुपये तक के नए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर पूरी तरह माफ रहेगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 50 प्रतिशत कर छूट मिलेगी। Haryana News

सरकार का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता होगा, लोगों का रुझान बढ़ेगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले नए इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया (आॅटो और ई-रिक्शा) तथा चार पहिया वाहनों के पंजीकरण पर मोटर वाहन कर पूरी तरह माफ रहेगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर 50 प्रतिशत मोटर वाहन कर देना होगा।

सीएनजी वाहनों की पुरानी छूट रहेगी जारी

सरकार ने साफ किया है कि सीएनजी वाहनों को मिलने वाली 20 प्रतिशत मोटर वाहन कर छूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सीएनजी वाहन खरीदने वालों को पहले की तरह ही कर रियायत मिलती रहेगी। सरकार का मानना है कि कर छूट मिलने से इलेक्ट्रिक वाहन आम लोगों के लिए अधिक किफायती बनेंगे। Haryana News

Mercedes-Benz EQE SUV: मर्सिडीज ने लाँच की नई ईलेक्ट्रिक ईक्यूई 5004 मैटिक एसयूवी, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान
Luxury Electric Car:लक्जरी यात्री वाहन बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज की भारतीय इकाई ने आज अपने वैश्विक पोर्टफोलियो से टॉप इंड लक्जरी ईलेक्ट्रिक वाहन ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी लॉन्च की जिसकी अखिल भारतीय एक्स शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ईक्यूई एसयूवी मर्सिडीज-बेंज के लक्जरी बीईवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी, जो भारत के लिए योजनाबद्ध बीईवी रोडमैप को रेखांकित करेगी। अपने एसयूवी अवतार में नया ईक्यूई 500 अपनी श्रेणी का अत्याधुनिक तकनीक के साथ एक विद्युतीकरण डिजाइन के संयोजन से लक्जरी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन अनुभव को फिर से परिभाषित करता है।

उसने कहा कि फुल चार्ज पर 550 किलोमीटर चलने वाली बैटरी से यह लैस है। फ्रंट और रियर एक्सल दोनों पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 300 किलोवाट की पावर और 858 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह केवल 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 90.56 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक है।

Flying Car: अब हवा से बातें करेगी कार, बुकिंग कीमत सिर्फ 12 हजार
नई दिल्ली। Flying car ALEF Model: फ्लाइंग मेल, फ्लाइंग जट्ट, और अब फ्लाइंग कार! जी हाँ, अब यह कंपनी हवा में उड़ने वाली कार ला रही है। हम यहां पर फिल्मों की कहानी या किसी ट्रेन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि रीयल में अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स (Alef Aeronautics) ने, अपनी पहली नई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार लाने की तैयारी कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2025 तक हवा में उड़ने वाली यह इलेक्ट्रिक कार बाजार में आ सकती है।

ऐसा पहली बार होगा जब आप अपनी तरह की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को खरीद सकेंगे। एलेफ एयरोनॉटिक्स को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से यह कार बनाने की मंजूरी मिल गई है। एलेफ एयरोनॉटिक्स फ्लाइंग कार एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सहायता से बनाएगी। कंपनी का दावा है कि उसके द्वारा बनाए जाने वाली यह कार हवा में से बातें करेगी और सड़क पर भी दौड़ेगी। एलेफ मॉडल ए फ्लाइंग कार की कीमत (ALEF Model A Flying Car Price) करीब ढाई करोड़ रुपये होगी। अमेरिका ने किसी कंपनी को ये मंजूरी पहली बार दी है।

कंपनी के अनुसार एलेफ मॉडल ए फ्लाइंग कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी और दूरी की बात करें तो फुल चार्ज होने पर यह सड़क पर 200 किलोमीटर दूर तक चलेगी तथा हवा में 177 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। एलेफ एरोनॉटिक्स की शुरूआत 2015 में हुई। उड़ने वाली कार बनाने के लिए इस कंपनी की नींव रखी गई थी। 7 साल बाद यानी पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने मॉडल ए फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप बनाने का खुलासा किया था। तब कंपनी ने दावा किया था कि 2025 तक यह कार मार्केट में लॉन्च हो जाएगी।

कंपनी ने डिजाइन के बारे में बताते हुए कहा कि इसका डिजाइन भविष्य में उड़ान भरने वाली गाड़ियों की तरह है। कार में 8 प्रापेलर लगाए जाएंगे। शुरूआत में यह कार दो सीटर ही होगी। कंपनी ने इस कार के लिए आॅर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसे 12,200 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है। कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये रखी गई है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, एलेफ के सीईओ जिम डुखोवनी ने इस कार की खूबियों का बखान करते हुए कहा कि यह कार पर्यावरण के अनुकूल तो है ही साथ ही तेज आवागमन की सुविधा भी प्रदान करेगी। विमानों के लिहाज से मॉडल ए को हम एक छोटा कदम, तो कारों के लिए एक बड़ा कदम कह सकते हैं।

फ्लाइंग कार बनाने की दौड़ में कई कंपनियां हैं। एक चार सीटर फ्लाइंग कार को लॉस वेगास में आयोजित सीईएस 2023 में प्रदर्शित किया गया था। इस कार को फ्लाइट टेस्टिंग की अनुमति मिल चुकी है। इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसी तरह एयरोस्पेस कंपनी जॉबी फ्लाइंग टैक्सी बना रही है। टेल्टा एयरलाइन के सहयोग से बन रही एयरटैक्सी की सेवाएं घर से एयरपोर्ट तक उपलब्ध होंगी। स्लोवाकिया की कंपनी केलिन विजन एयरकार भी फ्लाइंग कार बीएमडब्ल्यू के सहयोग से विकसित करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!

Helmet Safety: OLA की Too Good Technology जान ही नहीं, चलान से भी बचाएगी
नई दिल्ली। Ola Helmet detection system: आमतौर पर देखने में आता है कि भारत में ज्यादातर लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है और वो भी दोपहिया वाहन चलाने वालों की बिना हैलमेट पहने होती हैं। आंकड़ों की बात करें तो सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2021 में 15,0000 के करीब लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है, जिसमें से 60% लोगों की मौत दोपहिया वाहन चलाने वालों की हुई जिन्होंने बाइक चलाते समय हैलमेट नहीं लगाया था। इससे पहले 2020 में 3.54 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 1.33 लाख लोगों की मौत हो गई थी। Helmet safety

इन हादसों को देखते हुए एक ऐसी बाइक या स्कूटर की दरकार थी जो हमारी सुरक्षा के साथ साथ, चलान से भी बचाए। जाहिर सी बात है कि अगर हैलमेट नहीं लगाया जाएगा तो कहीं न कहीं एक्सीडेंट होने पर जान जा सकती है या कहीं ट्रैफिक पुलिस के चंगुल में फंसकर बिना हैलमेट चलान के झंझट में फंस सकते हैं।

इसलिए ऐसी बाइक या स्कूटर की आवश्यकता जताई गई। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए टू व्हीलर निर्माता कंपनी OLA ऐसी तकनीक इजाद कर रही है जो खुद बताएगी कि बाइक चालक ने हैलमेट पहना है कि नहीं। ये तकनीक एक्सीडेंट में जान गवाने वालों की संख्या में भारी कमी कर सकती है। क्योंकि ज्यादातर सड़क हादसों में देखने में आता है कि मरने वाले वाहन चालकों ने हैलमेट ही नहीं पहन रखा था या जो भी हैलमेट पहन रखा था वो अच्छी क्वालिटी का नहीं था।

इलैक्ट्रिक स्कूटर में लाने की तैयारी | Helmet safety

ऐसे में अगर OLA की तकनीक काम करती है तो बहुत से लोगों की जिंदगियां बच सकती है। टू-व्हीलर मार्किट की दुनिया में इंडिया का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, टू-व्हीलर पर लोगों की सेफ्टी के लिहाज से देश ने ज्यादा इंप्रूवमेंट नहीं की है। भारत ही ऐसा देश है जहां बिना हैलमेट के बाइक-स्कूटर चलाते लोगों को आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि, बिना हैलमेट टू-व्हीलर चलाना दंडनीय अपराध है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं करते हैं। आॅटोकार की एक रिपोर्ट के अनुसार OLA एक हैलमेट डिटेक्शन सिस्टम पर काम कर रही है जो वो इलैक्ट्रिक स्कूटर में लाने की तैयारी कर रही है। Helmet detection system

इस सिस्टम के अनुसार वाहन में दिए गए कैमरे की मदद से वाहन चालक हैलमेट नहीं पहने होने की स्थिति में कैमरे की नजर में आ जाएगा और वह इस बात की पुष्टि करेगा कि चालक ने हैलमेट नहीं पहना है। कैमरा आगे की जानकारी व्हिकल कंट्रोल यूनिट को देगा जो कि मोटर कंट्रोल यूनिट से कनेक्टेड होगा। ऐसे में यदि सिस्टम को ये पता लग जाता है कि चालक ने हैलमेट नहीं पतना है तो वाहन आॅटोमैटिकली राइड मोड से पार्क मोड में तब्दील हो जाएगा और इस स्थिति में वाहन चालक अपने वाहन को आगे नहीं बढ़ा पाएगा। Helmet safety

जैसे ही वाहन पार्क मोड में स्विच हो जाएगा वैसे ही स्कूटर के डैशबोर्ड पर हैलमेट नहीं पहनने का नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस स्थिति में जब तक हैलमेट नहीं पहना जाएगा तब सिस्टम डिटेक्ट नहीं होगा। हैलमेट पहनते ही सिस्टम डिटेक्ट हो जाएगा और वाहन आगे बढ़ पाएगा। कंपनी के अनुसार दुपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिहाज से ये तकनीक काफी सुरक्षित साबित हो गी और लोगों को चलान से भी ये तकनीक बचाती नजर आएगी। Helmet safety