Brothers - Sach Kahoon Hindi

दो सगे भाइयोंं की गोली मारकर हत्या, पांच गिरफ्तार
मामूली कहासुनी पर क्षेत्र के ही युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, बाईक जलाई

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। ठंडी सड़क क्षेत्र में वीरवार देर रात को दो सगे भाइयों की क्षेत्र के ही असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने वीरवार सुबह ठंडी सड़क पर जाम लगाया और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस बात का पता चलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पोस्टमार्टम होने तक ठंडी सड़क क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील रहा।

तैनात रहा भारी पुलिसबल

ठंडी सड़क क्षेत्र स्थित वाल्मीकि मौहल्ले में वीरवार रात दो सगे भाइयों 30 वर्षीय सुनील व 28 वर्षीय सचिन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात करने वाले भी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और इनमें से मुख्य आरोपी क्षेत्रवासी शंकर नशे का धंधा करता है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी क्षेत्रवासी शंकर, छोटा शंकर, प्रवीन, अभिषेक व एक अन्य है। पुलिस इन सभी आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी व साथ ही वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल भी बरामद करेगी।

ताश खेलते हुए बिगड़ी थी बात

परिजनों ने बताया कि बीती रात करीबन पौने ग्यारह बजे सचिन, सुनील, अजय और विनोद ताश खेल रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों की विनोद के साथ बहस हो गई। झगड़ा करने वाले युवक विनोद को अभी सबक सिखाने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए और थोड़ी ही देर में वे आरोपी शंकर के साथ वहां आए। इस दौरान विनोद को बचाने के लिए जब सुनील और सचिन वहां पहुंचे तो आरोपी शंकर ने अपने साथ लाई पिस्तौल चलाकर विनोद का बचाव करने आए सुनील और सचिन पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार होने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने शंकर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

मौके पर लोगों को समझाने पहुंचे उपमंडलाधीश परमजीत सिंह और पुलिस उपअधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने परिजनों की मांगों में से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए आश्वस्त किया और सरकारी नौकरी की मांग के लिए सरकार के पास परिजनों की तरफ से दिए जाने वाले मांग-पत्र को भेजने का आश्वासन दिया। इस पर नाराज परिजन और संगठन पोस्टमार्टम करवाने के लिए मान गए।

सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

सुनील और सचिन का वीरवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों का बारह क्वार्टर रोड क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में पहुंचे परिजनों के साथ सामाजिक संगठनों ने एक बार तो पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मृतक का परिवार गरीब परिवार है और दोनों भाइयों के पांच बच्चे हैं। सामाजिक संगठनों की मांग थी कि मृतक के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा मृतकों के बच्चों की शिक्षा का खर्चा प्रशासन वहन करे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जमीनी विवाद: धारसुल में दो भाइयों की मौत
एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

टोहाना(सुरेन्द्र गिल)। फतेहाबाद जिले के गांव धारसूल में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई शमशेर ने बताया कि उनकी तीन कनाल जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। प्रशासन की दखल के बाद उन्हें कब्जा दे दिया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। सोमवार देर रात्रि अचानक करीब 40 लोगों ने आकर उनपर हमला बोल दिया। उनकी ओर से चलाई गई गोलियों मे उनके दो भाइयों दीपक व विरेंद्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।