Panjab University - Sach Kahoon Hindi

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होस्टलों के निर्माण के लिए 48.91 करोड़ रूपये जारी
यूनिवर्सिटी के संपूर्ण विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: सीएम मान

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लडकों और लड़कियों के होस्टलों के निर्माण के लिए 48.91 करोड़ रुपए जारी किए। सीएम मान ने कहा कि लड़कों के होस्टल के लिए 25.91 करोड़ रुपए, जबकि लड़कियों के होस्टल के लिए 23 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन होस्टलों का निर्माण होने से विद्यार्थियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि यूनिवर्सिटी में पढ़ने

वाले विद्यार्थियों को होस्टल की कमी के कारण अपने लिए पेइंग गैस्ट या रहने के लिए कोई अन्य जगह ढूँढने की चिंता सताती रहती है। सीएम मान ने कहा कि विद्यार्थियों की जरुरतों को मद्देनजर रखते हुए इन होस्टलों का निर्माण आधुनिक तरीके से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन होस्टलों के बनने से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान दे सकेंगे और उनको कैंपस में ही आवास की सुविधा मिलने से कहीं और जाना नहीं पड़ेगा। Bhagwant Mann

सीएम ने बताया कि उन्होंने बीती 25 जुलाई को खुद पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा करके यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों और विद्यार्थियों को दरपेश मुश्किलों के बारे में पूछा था, जिस दौरान लड़के और लड़कियों के लिए होस्टल बनाने की अपील की गई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने उस मौके पर ही होस्टल के निर्माण की मंजूरी देते हुए इसका काम जल्द शुरु करने का वायदा किया था, जिसके लिए आज राशि जारी कर दी गई है। Bhagwant Mann

उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि इन होस्टलों का निर्माण मुकम्मल होने के बाद यह होस्टल विद्यार्थियों को अपने अकादमिक वर्षों के दौरान घर जैसी रहने की सुविधा प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों का अपने होस्टल वाले कमरों के साथ खास भावुक सांझ होती है। यह होस्टल केवल चार दीवारों वाले कमरे ही नहीं होंगे, बल्कि यह शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुकूल माहौल भी मुहैया करेंगे।

पंजाब यूनिवर्सिटी को राज्य की गौरवमई विरासत का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गौरवमई संस्था ने अह्म हस्तियां पैदा की हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी के समूचे विकास के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है, क्योंकि राज्य के 175 कॉलेज इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है, चाहे वह स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा हो या यूनिवर्सिटी स्तर की शिक्षा हो। Bhagwant Mann

यह भी पढ़ें:– बच्चियां स्वस्थ होंगी तो परिवार व समाज बनेगा मजबूत : ज्योति शर्मा

पंजाब विधानसभा द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी लॉज (संशोधन) बिल, 2023 सर्वसम्मति से पारित
प्रांतीय यूनिवर्सिटियों के चांसलरों की शक्तियां अब मुख्यमंत्री के पास होंगी

राज्यपाल को राज्य संबंधी जानकारी न होने के बावजूद उनको वी.सी. नियुक्त करने की शक्तियां देना पूरी तरह अनुचित: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा (Punjab Legislative Assembly) द्वारा मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी लॉज (संशोधन) बिल 2023 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया, जिस कारण प्रांतीय यूनिवर्सिटियों के चांसलरों की शक्तियां मुख्यमंत्री के पास होंगी।

सदन में बहस को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का अपना समृद्ध सभ्याचार और परंपराएं हैं, जिसको युवा पीढ़ियों तक पहुँचाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों खास तौर पर यूनिवर्सिटियाँ इसमें अह्म भूमिका निभा सकती हैं। भगवंत मान ने याद करवाया कि राज्य की यूनिवर्सिटियों ने कैसे महान बुद्धिजीवी, कलाकार और अलग-अलग क्षेत्रों में ख्याति हासिल करने वाली अह्म हस्तियाँ पैदा की हैं। Punjab Legislative Assembly

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि इस विरासत को आगे ले जाने के लिए राज्य की यूनिवर्सिटियों में वाइस चांसलर के तौर पर ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति करने की जरुरत है, जो ईमानदार, विवेकशील और साफ छवि के हों। उन्होंने अफसोस जताया कि राज्यपाल, जो राज्य से सम्बन्धित नहीं हैं, यहाँ के इतिहास और सभ्याचार संबंधी अवगत न होने के कारण अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह कितनी अचंभे की बात है कि राज्यपाल राज्य बारे कुछ नहीं जानते परन्तु उनके पास वी.सी. नियुक्त करने की ताकत का होना पूरी तरह अनुचित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा करने के उलट पंजाब के राज्यपाल अक्सर दूसरी तरफ खड़े दिखाई देते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के मसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा करने की बजाय राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के सेनेट में दाखिले बारे हरियाणा के रुख का पक्ष लिया। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत अजीब स्थिति है क्योंकि राज्यपाल दिल्ली में बैठे अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने के लिए यह सभी ढकोसे कर रहे हैं। Punjab Legislative Assembly

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि यह राज्य के लोगों के जनादेश का सीधा निरादर है, जिसके द्वारा लोगों ने अपनी भलाई के लिए काम करने हेतु राज्य सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस सम्बन्धी पहले ही पास किए बिल की तर्ज पर पंजाब सरकार ने यह बिल बनाया है, जो यूनिवर्सिटियों के चांसलरों की शक्तियां मुख्यमंत्री को मुहैया करेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस एक्ट के लागू होने से राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री राज्य की यूनिवर्सिटियों के चांसलर होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रोजाना के कामकाज में राज्यपाल की दखलअंदाजी की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की परंपरागत शान बहाल करने के लिए हर कदम उठाएगी। Punjab Legislative Assembly

यह भी पढ़ें:– 30 तक आरडीएफ का पैसा जारी करे केन्द्र, नहीं तो 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: मान