World Music Day Wishes - Sach Kahoon Hindi

World Music Day 2023: क्या हुआ जब पहली बार मनाया गया विश्व संगीत दिवस
World Music Day 2023: नई दिल्ली। विश्व संगीत दिवस, म्यूजिक लवर्स के लिए बेहद खास दिन जिसे Fête de la Musique के नाम से भी जाना जाता है, वो खास दिन आज है। यह संगीत का एक वार्षिक वैश्विक उत्सव है जो 21 जून को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जो लोगों को उनकी सांस्कृतिक, जातीय या सामाजिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना संगीत की सार्वभौमिक भाषा और लोगों को एक साथ लाने की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शौकिया तौर पर और पेशेवर संगीतकारों को सड़कों, पार्कों और कॉन्सर्ट हॉल जैसे सार्वजनिक स्थ्लों पर फ्री में प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। World Music Day

विश्व संगीत दिवस (World Music Day) की अवधारणा पहली बार फ्रांस के संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने संगीतकार मौरिस फ्लेउरेट और एक रेडियो निर्माता के साथ प्रस्तावित की थी, जिन्हें 1982 में एक संगीत पत्रकार के रूप में भी जाना जाता था। इसमें शौकिया संगीतकार अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और व्यापक दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि पहला उत्सव 21 जून 1982 को पेरिस में मनाया गया था और तब से यह दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में मनाया जाने लगा है।

पहली बार फ्रांस से साल 1982 में हुई थी शुरूआत

जीवन में गम हो या खुशी, कोई परेशानी हो या हो कोई टेंशन, कभी अकेलापन सता रहा हो या दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हो, पिकनिक मना रहे हो कैसे भी हालात हो म्यूजिक आपके जीवन में हर हाल में सुकून देने में कारगर साबित होता है। संगीत हमारे जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। थकान हो तो मन को शांति प्रदान करने में मदद करता है और मूड भी फ्रेश कर देता है। इन सबको देखते हुए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जा रहा है।

अगर इतिहास की बात की जाए तो विश्व संगीत दिवस (World Music Day) का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। इस खास दिन को मनाने की शुरूआत पहली बार फ्रांस से साल 1982 में हुई थी। संगीत के प्रति लोगों के क्रेज को देखते हुए उस दौरान के फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में संगीत दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसलिए इस दिन का नाम ‘फेटे दे ला म्यूजिक’ पड़ गया था। Happy World Music Day 2023

पहली बार 32 से ज्यादा देशों ने समर्थन दिया | (World Music Day)

जब पहली बार फ्रांस में संगीत दिवस (Music Day) मनाया गया, तो इसे 32 से ज्यादा देशों ने अपना समर्थन दिया था। उस दौरान ऐसे बहुत से कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे जो संगीत से संबंधित थे। देखते-देखते यह क्रेज लोगों में बढ़ता गया और दिन ब दिन काफी लोकप्रिय होता गया। वर्तमान में यह संगीत दिवस भारत, इटली, ग्रीस, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया समेत दुनिया के कई देशों हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया जाता है। World Music Day Wishes

उल्लेखनीय है कि संगीत सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी असर डालता है। विशेषज्ञों की मानें तो संगीत मानसिक शांति का अहसास कराता है, मन को सुकून देता है, रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच संगीत वो सुकून देता है जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इसलिए हो सके तो संगीत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।