Sugar Cravings - Sach Kahoon Hindi

Sugar Cravings: मन मांगे हरदम मीठा, तो लग सकता है स्वास्थ्य को पलीता, जानें, कौन सी बीमारी पनप रही है!
Sugar Cravings: मीठा, सुनने में तो बहुत मीठा लगता है लेकिन कई बार ये मीठा बहुत से लोगों के लिए जहर का काम भी कर देता है। आजकल जिस प्रकार का हमारा खानपान है, हमारी दिनचर्या है, उससे इंसानी शरीर में बहुत सी बीमारियों के पनपने का खतरा बना रहता है। आजकल लोग बहुत ज्यादा बाहर का, बाजार का खाना पसंद करते हैं, जंक फूड खाते हैं। लोग खूब मीठे का सेवन भी कर रहे हैं। आज के दौर में बड़े, बच्चे हों या बुजुर्ग इसके प्रभाव में हर उम्र वाले लोग आ रहे है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मीठा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना सही है? ज्यादातर उन हालातों में, जब मन, मीठा मांगे हरदम।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार मीठा खाने का मन करना मामुली बात नहीं है?

एक खबर के अनुसार अगर आपका मन कभी कभार मीठा खाने को करता है तो यह एक नॉर्मल सी बात है लेकिन हर रोज मीठा खाने को जी ललचाए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि बार बार मीठा खाने को जी ललचाना, आपके स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी को बढ़ावा दे सकता है। आइये जानते हैं कि बार-बार मीठा खाने का मन करता है तो कौन सी बीमारी आपके शरीर में घर कर रही है?

Diet Tips For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें

पोषक तत्वों की कमी होना | Sugar Cravings

बता दें कि जब शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो आपको बार-बार मीठा खाने का मन कर सकता है। जैसे- मैग्नीशियम, क्रोमियम और जिंक। ये सभी तत्व ब्लड में शुगर लेवल बैलेंस करने में मदद करते हैं। आयरन की कमी के कारण भी बार-बार मीठा खाने का मन कर सकता है।

शुगर लेवल कम होना

जब आपके ब्लड के शुगर का लेवल कम ज्यादा होने लगता है तो आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है। बता दें कि ज्यादा मीठा खाने से शुगर लेवल ऊपर नीचे होने लगता है, जिसके कारण बार-बार मीठा खाने का मन हो सकता है।

हार्मोन बैलेंस बनाना | Sugar Cravings

आपके शरीर के हार्मोन्स संतुलन में होने लाजिमी हैं अगर, हार्मोन असंतुलित होते हैं तो पूरे शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड सकता है। पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में मीठा खाने का मन कर सकता है। इसके अलावा मीेठा खाने की गलत लत पड़ना। ज्यादा मीठा खाने से दिमाग पर सीधा असर पड़ता है।

माइक्रोबायोम की मात्रा बढ़ना | Sugar Cravings

हमारे शरीर की आंत में पाई जाने वाली बैक्टीरिया को माइक्रोबायोम कहते हैं। और जब इसकी मात्रा पेट में बढ़ने लगती है तो माइक्रोबायोम बढ़ने लगता है इससे क्रेविंग होने लगती है।

Almond Tea Benefits: आश्चर्यजनक लेकिन सच, बादाम की चाय के लाभ हैं मस्त

नोट: लेख में दी गई जानकारी, सामान्य जानकारी के तौर पर है। इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क कर लें। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sugar Cravings: जानिए, ऐसे कौन से फूड्स हैं जिन्हें खाने से ब्लड शुगर भी ना बढ़े और क्रेविंग भी शांत रहे
Sugar Cravings: आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से जो बताने जा रहे हैं वो आपके जीवन में बहुत अहम है। आपको भी पता होगा कि कुछ लोगों को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत होती है। यही आदत उनके लिए आगे चलकर परेशानी का सबब बन जाती है। यही आदत उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज है तो यह खतरा दोगुना हो जाता है। Diabetes Control Tips

Diabetes Control Tips: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत ज्यादा मीठा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए तो नुकसानदायक है ही, साथ ही आपकी यह आदत आपको शुगर का आदी बना देती है, जिसकी वजह से ढेर सारी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आप थका-थका सा महसूस कर सकते हैं, मुंह से बदबू आ सकती है, बार-बार प्यास लग सकती है, आदि समस्याएं आपको घेर सकती हंै। Diabetes Tips

अगर इन समस्याओं से आप परेशान हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान हम इस लेख के माध्यम से लेकर आए हैं। इसमें आपको बताया जा रहा है कि कैसे आप अपनी इस मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं और वो भी बिना मीठा खाए। इसके लिए आपको ऐसे फूड्स खाने पड़ेंगे, जो आपकी मीठा खाने की आदत को छुड़ाकर आपकी मीठे की क्रेविंग को पलभर में शांत कर देंगे।

ये हैं ऐसे फूड्स, जो मीठे की क्रेविंग को शांत करते हैं | Sugar Cravings

छोटी बेरीज बड़े काम की चीज

आकार में छोटी लेकिन फायदों में बड़ी बेरीज आपकी मीठा खाने की लत को छुड़ाने में कारगत साबित हो सकती है। स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लूबैरी जैसे बेरीज में मौजूद फाइबर और एंटीआॅक्सीडेंट न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हैं बल्कि आपकी मीठे की क्रेविंग को भी शांत करती है। मुट्ठी भर बेरीज आपके एक बार की क्रेविंग को शांत करने के लिए काफी है।

एवोकाडो | Diabetes Control Tips

पौष्टिक गुणों का भंडार है एवोकाडो और इसमें पाया जाने वाला हेल्दी फैट और फाइबर आपकी मीठा खाने की आदत को तो शांत करता ही है साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट पोषक तत्वों को भी शरीर में अवशोषित होने में मदद करता है, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

नटखट नट्स | Sugar Cravings

नट्स ऐसी नटखट चीज है जिसका नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। इनमें बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता शामिल हैं। ये सभी नट्स हेल्दी फैट्स से लेकर फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो मीठे की आदत को शांत करने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने का काम करते हैं।

खास चीज ग्रीक योगर्ट | Health Tips

योगर्ट एक खास चीज है जो आपके मीठा खाने की आदत को खत्म कर देती है। क्योंकि ये प्रोबायोटिक होता है, ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्निशियम आपकी शुगर क्रेविंग को कम करते हैं और आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

दालचीनी

बता दें कि शुगर रोगियों के लिए दालचीनी बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल तो करती है साथ ही शुगर की क्रेविंग को भी कम करती है। सुबह के वक्त खाली पेट दालचीनी के पाउडर का पानी शुगर के रोगियों की शुगर क्रेविंग को कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है।

नोट: उपर दिए गए विचार और सुझाव सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए दिए गए हैं। कोई भी प्रक्रिया करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।