Violation - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान में चालक तोड़ रहे ट्रैफिक नियम, जा चुकी कई जानें
शहरों में यातायात के हालात खराब होते जा रहे हैं। Violation of traffic rules

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में लगातार होने वाली सड़क  दुर्घटनाएं काबू नहीं हो पा रही है। (Violation of traffic rules) जयपुर शहर में तो पिछले कई दिनों से जयपुर ट्रैफिक  डीसीपी राहुल प्रकाश ने कई अभियान चलाए हैं और इनका परिणाम भी सामने आया है। लेकिन अन्य शहरों में यातायात के हालात खराब होते जा रहे हैं। यही कारण है कि इस महीने दिवाली से पहले प्रदेश भर में सघन सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आज से ही शुरू किया गया है। आज से शुरू होकर यह अभियान 23 अक्टूबर तक रहेगा।

यातायता के नियमों की पालना करें और वाहन पर काबू रखें : डीजीपी भूपेंद्

पुलिस अफसरों का कहना है कि अभियान को मुख्य उद्देश्य रहेगा कि लोग कैसे भी यातायता के नियमों की पालना करें और वाहन पर काबू रखें। राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने एक आदेश जारी कर समस्त रेंज महानिरीक्षकगण एवं पुलिस अधीक्षकों को इस अभियान की सफल क्रियान्विति के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में थानाधिकारी एवं वृताधिकारी को प्रभावी व पारदर्शी कार्रवाई एवं जागरूकता, प्रचार प्रसार व प्रवर्तन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है, ताकि राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली शारीरिक क्षति एवं मृतकों की संख्या में कमी लाई जा सके।

इस अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान जैसे तेज गति से वाहन चलाना, लाल बत्ती का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा मालवाहक वाहन में यात्री बैठाना आदि प्रावधानों के उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को आवश्यक रूप से प्रेषित की जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।

राजस्थान में सड़क हादसों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

इस साल के नौ महीनों में ही हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है

और कई हजार लोगों को सड़क हादसों के कारण गंभीर चोटों का सामना करना पड़ गया है।

ऐसे में अब सड़क हादसे रोकना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

आज से जो अभियान शुरु किया जा रहा है इस अभियान में बड़े वाहनों को खास तौर पर टारगेट करने की तैयारी है।

बड़े वाहनों के चलते एक साथ ही पांच से सात लोगों की एक ही झटके में मौत हो जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यूपी में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले
आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े जारी, आचार संहिता उल्लंघन के 504 मामले दर्ज

चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 504 मामले दर्ज कर चुका है। इनमें से 251 यानी करीब आधों का निस्तारण किया गया है। वहीं, आयोग की वेबसाइट के अनुसार सर्वाधिक 139 मामले अकेले उत्तर प्रदेश से दर्ज किए हैं। लेकिन, दावा किया गया है कि इनमें निस्तारण एक का ही हुआ है। यह मामला प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना’ कहा था। आयोग ने योगी से आगे से ध्यान रखने और सावधानी बरतने के लिए कहा था।

देश में कुल दर्ज मामलों में से 62 मामले शिकायतकर्ताओं ने वापस ले लिए या कैंसिल कर दिए। वहीं, 504 मामलों में पांच आयोग को दिए गए सुझावों और प्रस्तावों के थे। इन सभी को शिकायतों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में कहा जा सकता है कि आयोग करीब 65% मामलों का निस्तारण कर चुका है। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें राजनीतिक दलों से लेकर चुनाव अधिकारियों, पुलिस, विभिन्न कंपनियों और बैंक व पोस्ट ऑफिस तक के खिलाफ की गई हैं।

चर्चित मामले और उनकी स्टेटस रिपोर्ट

किरण खेर : बच्चों से मोदी के लिए नारे का वीडियो मैंने नहीं बनवाया

किरण खेर के ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बच्चों से ‘अब की बार, मोदी सरकार’ नारा लगवाया गया। आयोग ने उनसे 24 घंटे में जवाब मांगा। किरण ने कहा कि वीडियो उन्होंने नहीं बनाया था, न उनकी अनुमति से बना। इसे किसी मशेंद्र सिंधु ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे उनकी सोशल मीडिया टीम ने पोस्ट कर दिया। उन्होंने इसे डिलीट किया और अपनी टीम से कहा है कि आगे से ऐसा न करें।

राहुल गांधी : 15 को 3.5 लाख करोड़ का फायदा देने का बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अहमदाबाद सहित विभिन्न जगह दिए भाषणों में कहा गया कि पीएम मोदी ने उद्योग घरानों के 15 लोगों को 3.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया और किसानों व बेरोजगार नागरिकों के लिए कुछ नहीं किया। इसके खिलाफ आयोग में शिकायत हुई। भाषण का विश्लेषण कर आयोग ने कहा कि यह कथन आचार संहिता का उल्लंघन नहीं था।

महेश शर्मा : प्रियंका पर टिप्पणी मामले में जांच जारी

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत की गई कि देश के संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने 16 मार्च को सिकंदराबाद यूपी में हुई रैली में प्रियंका गांधी के लिए अशोभनीय टिप्पणी की। इस संबंध में वीडियो भी भेजे गए। आयोग फिलहाल जांच कर रहा है।

कल्याण सिंह : राज्यपाल द्वारा पीएम के प्रचार की जांच जारी

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा 24 मार्च को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की तारीफ करने और मोदी को प्रधानमंत्री चुने जाने के संबंध में दिए गए बयान की आयोग में शिकायत की गई। वीडियो भी भेजे गए।

राजीव कुमार : नीति आयोग उपाध्यक्ष के ‘न्याय’ पर ट्वीट, आयोग नाखुश

राहुल गांधी द्वारा किए गए न्याय स्कीम के वादे की आलोचना करते हुए नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कई ट्वीट किए। आयोग ने इसे लोकसेवक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन माना और जवाब मांगा। उनके जवाब पर असंतोष और नाखुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पक्षपाती नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे से सावधानी बरतने को कहा गया।

के चंद्रशेखर राव : हिंदू धर्म पर टिप्पणी पर मिली चेतावनी

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव द्वारा चुनावी भाषण के दौरान हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी पर आयोग में शिकायत की गई। आयोग ने इस मामले पर तीन मई को उन्हें चेतावनी जारी की और आगे से भाषण के दौरान इस प्रकार की टिप्पणियों से बचने के लिए कहा। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। आयोग ने देरी के लिए अफसोस जताया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महंगा पड़ा हाइकोर्ट के आदेश का उल्लंघन
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। हाईकोर्ट के सख्त आदेश (High Court order) व प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के बावजूद हड़ताल पर बैठना रोडवेज कर्मियों को महंगा पड़ गया। फतेहाबाद व अम्बाला में कई रोडवेज कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात से बस स्टैंड के गेट बंद करके हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी थी कि किसी भी सूरत में वे चक्का जाम करके ही रहेंगे। मगर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए बसों का संचालन करवाया।

प्रशासन ने रोडवेज का चक्का जाम विफल कर दिया। विरोध करने वाले कर्मचारियों के साथ पुलिस बल की जमकर खींचतान हुई। बसों के संचालन में रुकावट डालने वाले कर्मचारियों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें घसीट-घसीट कर पुलिस की बसों में भरा और हिरासत में लेकर पुलिस लाईन भिजवा दिया।

पुलिस ने करीब 40 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उन पर धारा 186, 188, 341, 353 आईपीसी व एस्मा एक्ट 1981 की धारा 5, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। कर्मचारियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें हिसार जेल भेज दिया गया।

प्रशासन के सख्ती के चलते बसों का संचालन सुबह से ही शुरु हो गया। पुलिस द्वारा बल का प्रयोग करने के दौरान कई कर्मचारियों को चोटें भी लगी है। एक कर्मचारी की आंख पर तो के हाथ पर काफी चोटें आई है।

रोडवेज कर्मचारियों ने 700 निजी बसें रोडवेज में लेने के निर्णय के विरोध में चक्का जाम का आह्वान किया हुआ था। मगर सरकार ने कुछ दिन पूर्व हड़ताल पर एस्मा लगा दिया था।

इसके बाद बीते दिन हाईकोर्ट ने भी सख्त निर्देश दिए किए एस्मा के बावजूद हड़ताल करने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन लें, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

इसके बाद प्रशासन द्वारा डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर धारा 144 लागू कर दी थी और बस स्टैंडों पर पुलिस फोर्स तैनात कर थी ताकि सुरक्षा व्यवस्था के अंदर ही बसों का संचालन करवाया जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीदा टोल प्लाजा के निर्माण पर रोक
सरकारी नियमों के उल्लंघन का मामला

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 28 जुलाई को

पैट्रोलियम डीलर्स ने की संघर्ष की घोषणा

भटिंडा (अशोक वर्मा)। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने भटिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर भटिंडा जिले के गांव जीदा के नजदीक लगाए जाने वाले टोस बैरियर के निर्माण पर रोक लगा दी है। अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करके मामला की अगली सुनवाई 28 जुलाई तैय की है।

मामला टोल प्लाजा वाली जगह के चयन से जुड़ा है। इस जगह के नजदीक गत 12 वर्षों से पैट्रोल पंप चलाया जा रहा है, जिसके मालिकों ने इस जगह संबंधी एतराज जताया है। पंप मालिकों का प्रतिक्रम है कि इस टोल बैरियर की स्थापना दौरान केन्द्रीय सड़क ट्रांसपोर्ट विभाग के नियमों की अनदेखी की जारही है।

पैट्रोल पंप के मालिक हरप्रीत सिंह ग्रोवर ने हाईकोर्ट में सिविल रिट पटीशन नंबर 14527 के माध्यम से टोल प्लाजा के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की थी। उनकी तरफ से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील एडवोकेट अनमोल रतन सिंह सिश्द्धू व उनकी टीम ने अदालत के आगे तथ्य पेश किए,

जिन्हें प्रवान करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। पटीश्नर हरप्रीत सिंह ग्रोवर ने असल में टोल के लिए पहले किसी दूसरी जगह का चयन किया गया था, जो कि शामलाट जगह बताई जाती है। जब गांव निवासियों ने इस जमीन संबंधी एतराज जताया तो रातों-रात मौजूदा जगह का चयन करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

टोल प्लाजा के निर्माण पर रोक लगाई है: नोडल अधिकारी

भटिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग के नोडल अधिकारी व कार्यकारी इंजीनियर कुलबीर सिंह संधू ने बताया कि अदालत के आदेशों पर टोल के निर्माण का काम बंद करवा दिया गया है। उन्होंने किसी भी अधिकारी द्वारा धमकी दिए जाने की बात का खंडन भी किया।

एसोसिएशन द्वारा विरोध का फैसला

पैट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भटिंडा के अध्यक्ष विनोद बांसल ने कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर डीलर को तंग परेशान किया जारहा है। इस लिए एसोसिएशन ऐसी किसी भी कार्रवाई का कानून व सार्वजनिक तौर पर विरोध करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हवाई पट्टी पर मॉडल्स का स्टंट, DGCA ने दिए जांच के आदेश
डीजीसीए सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

नई दिल्ली। विमानन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सुरक्षा नियामक ‘डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन’ (डीजीसीए) के अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। रनवे पर 9 मॉडल्स का स्टंट वीडियो सामने आया है। जान जोखिम में डालकर शूट किया गया यह वीडियो वायरल होने के बाद एविएशन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

डीजीसीए के एक अफसर ने बताया, “हमें गुरुवार रात स्टंट का वीडियो मिला। यह प्लेन के टेकऑफ से पहले लापरवाही बरतने और एविएशन सिक्युरिटी रूल्स का वॉयलेशन है।

9 वुमन मॉडल्स हवाई पट्टी पर खड़ी हैं और एक 9 सीटर VT-SAI टर्बोप्रॉप प्लेन उनके ठीक पीछे से उड़ान भरता है। कुछ पलों बाद ही प्लेन हवा में मॉडल्स के ठीक ऊपर होता है। इस स्टंट को डीजीसीए सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मान रहा है। इस विडियो में यह भी दिख रहा है कि एक मॉडल जयपुर के हवा महल के सामने खड़ी होकर तस्वीरें खिचवा रही है।

एविएशन सूत्रों के अनुसार ऐसे हालात में जरा-सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था और मॉडल्स की जान भी जा सकती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

2 दिन में PAK ने 8वीं बार तोड़ा सीजफायर
कृष्णा घाटी और नौशेरा में फायरिंग

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सीजफायर वॉयलेशन कर रहा है। सोमवार सुबह कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। बीते कुछ दिनों में आर्मी ने कश्मीर में 4 दिन में 14 घुसपैठियों को मार गिराया। शनिवार को पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में LoC का दौरा किया था। बता दें कि पाकिस्तान फायरिंग की आड़ लेकर घुसपैठियों को कश्मीर में दाखिल कराता आया है।

लगातार हो रही फायरिंग

पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर 8वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए। जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया है। इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान उसने छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से बिना उकसावे के की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक सीमा पर गोलीबारी जारी थी।

इसके अलावा पाक रेंजर्स ने रविवार सुबह 10 बजे सांबा के रामगढ़ में भी बीएसएफ टुकड़ी पर गोलीबारी की। बीएसएफ जवानों ने भी इसका बराबर जवाब दिया और दोनों तरफ 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही. इस गोलीबारी से भारतीय सीमा में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं शनिवार को नियंत्रण रेखा के सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी। शनिवार रात 8.30 बजे से शुरू हुई इस गोलाबारी में छोटे, ऑटोमैटिक हथियारों के साथ मोर्टार का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के LoC दौरे के बाद ऐसी हरकतों की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शिक्षा मंत्री के हलके में प्राईवेट स्कूलों की मनमानी
उल्लंघना: सरकारी आदेशों का उल्लंघना कर स्कूल, रोजाना लगा रहे हैं कक्षाएं

बच्चे गर्मी में स्कूल आकर हो रहे हालो-बेहाल

अभिभावकों में पाया जा रहा भारी रोष

गुरदासपुर (सरबजीत)। शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी के हलका दीनानगर में प्राईवेट स्कूलों की मनमानी जारी है। निजी स्कूल प्रबंधक गर्मियों की छुट्टियां होने के बावजूद लगातार स्कूल लगाकर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर स्कूल प्रबंधकों की मनमानियों और शिक्षा विभाग की लापरवाही का खमिआजा छोटे-छोटे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। वह 45 डिग्री तापमान में व कड़कती धूप में स्कूल आने के लिए मजबूर हैं। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों में भारी रोष पाया जा रहा है।

कार्रवाई करे सरकार

अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से अपील की है कि निजी स्कूलों में तुरंत छुट्टियां करवाई जाएं और सरकारी हुक्मों को ठेंगा दिखाने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाए।

स्टॉलों पर प्यास बुझाते हैं बच्चें

इस प्रतिनिधि द्वारा अभिभावकों की शिकायत पर जब शहर के स्कूलों का दौरा किया गया तो देखने में आया कि ज्यादातर प्राईवेट स्कूलों में क्लासें चल रही थी। बच्चे अति की गर्मी में भी पड़ाई करने के लिए मजबूर थे। छुट्टी के समय पर कड़कती धूप पड़ने के कारण बच्चे बेहाल हो रहे थे। कई बच्चों को गर्मी से निजात पाने के लिए सड़कों पर लगीं छबीलों से प्यास बुझाते भी देखा गया।

गर्मी से चकराया सिर

एक निजी स्कूल के बच्चे की गर्मी के कारण नसीर फूटने पर हालत खराब होने की सूचना भी आई है। छुट्टी के मौके कुछ बच्चों ने बताया कि उनके अध्यापक उनको जबरन स्कूलों में बिठा कर रखते हैं और घर पहुंचने समय अक्सर उनका सिर गर्मी के कारण चकराता है परन्तु स्कूल मालिकों की तरफ से छुट्टियां किये जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

स्कूल प्रमुख नहीं दे सके जवाब

इस संबंधी जब विवेकानन्द स्कूल की प्रिंसीपल रमा शर्मा से बात की तो उन्होंने सीनियर बच्चों के पेपर होने का बहाना लगाते हुए कुछ दिनों तक छुट्टियां करने का दावा किया जबकि मेघस मोनैंसरी स्कूल की प्रिंसीपल अंजना गंडोत्रा ने छुट्टियां केवल सरकारी स्कूलों में होने की बात करके हैरान किया। बाद में उन्होंने कहा कि हम भी कुछ दिनों तक छुट्टियां कर देंगे। इसी तरह सुमित्रा देवी स्कूल और शिक्षा मंत्री के घर के नजदीक स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में भी सरकारी हुक्मों को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल लगाए जाने की पुष्टि हुई है।

निजी स्कूल करते हैं मनमानियां: डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी अमरदीप सिंह ने कहा कि प्राईवेट स्कूल मनमानियां करते हैं, जिनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए डीपीआई या सैक्ट्री स्तर के अधिकारी को दखल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक ऊपर से आदेश नहीं आएंगे, वह उपयुक्त कार्यवाही करने में असमर्थ हैं। उन्होंने माना कि गर्मियों की छुट्टियां संबंधी सरकारी आदेश सभी स्कूलों के लिए बराबर हैं और निजी स्कूलों की मनमानी आदेशों का उल्लंघन है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान का जवान PAK गोलीबारी में शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई गोलीबारी में घायल हुआ जवान बुधवार को शहीद हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में नायक प्रेम सिंह शहीद हो गया था जबकि एक अन्य जवान नायक हरिन्द्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान हरिन्द्र ने आखिरकार बुधवार को दम तोड़ दिया।रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक़ भारत की ओर से की हुई जवाबी गोलीबारी में कई पाकिस्तानी चौकियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय शहीद प्रेम सिंह राजस्थान के बाड़मेर जिले के शहार गांव का निवासी था। उनके परिवार में पत्नी है। दूसरा शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया का निवासी हरिन्द्र कुमार यादव 30 वर्ष का था। उनके परिवार में पत्नी और तीन संतान हैं। एजेंसी