Sunil Chhetri - Sach Kahoon Hindi

ISL News: सुनील छेत्री ने रचा इतिहास! प्लेयर ऑफ द मैच घोषित!
सभी 15 टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

कोलकाता (एजेंसी)। अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के ऐतिहासिक गोलों ने बेंगलुरू एफसी की नैया को डूबने से बचाते हुए मोहम्मडन एससी पर जीत शानदार जीत दिलाई। उनके दोनों गोलों की मदद से ब्लूज ने बुधवार को एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में मेजबान ब्लैक पैंथर्स पर 2-1 से जीत हासिल की। बेंगलुरू एफसी की जीत में सुनील छेत्री ने (पेनल्टी किक) 82वें और 90+9वें मिनट में गोल किए। ISL News

सुनील छेत्री को ऐतिहासिक दोनों गोल करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस हार के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग का आईएसएल 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत का इंतजार बढ़ गया है और साथ ही वो अपने पांच घरेलू मैचों में जीत से दूर रहने वाली आईएसएल इतिहास की पहली टीम बन गई है। इससे रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव निश्चित रूप से निराश होंगे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग आठ मैचों में एक जीत, दो ड्रा और पांच हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर बनी हुई है।

ऐतिहासिक गोलों ने दिलाई मोहम्मडन एससी पर जीत | ISL News

वहीं, ब्लूज द्वारा पिछड़ने के बाद शानदार जीत हासिल करने से स्पेनिश हेड जेरार्ड जारागोजा जरूर राहत महसूस कर रहे होंगे। बेंगलुरू एफसी नौ मैचों में छह जीत, दो ड्रा और एक हार से 20 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गई है। मैच का पहला गोल 8वें मिनट में आया, जब सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के स्ट्राइकर सीजर मंजोकी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को शुरूआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया।

दाहिने फ्लैंक पर मिली कॉर्नर किक पर उज्बेक मिडफील्डर मिजार्लोल कासिमोव ने हवाई रास्ते से क्रॉस डालकर गेंद को छह गज के खतरनाक इलाके के ठीक आगे पहुंचाया, जहां मौजूद मंजोकी ने सटीक हैडर लगाया और गेंद गोलकीपर गुरप्रीत संधू के बायीं तरफ से टिप्पा खाकर दाहिने कॉर्नर पर गोल जाल में जा उलझी। 82वें मिनट में स्थानापन्न स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने पेनल्टी किक पर अपना ऐतिहासिक गोल करके बेंगलुरू एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

बेंगलुरू एफसी को पेनल्टी किक के रूप सुनहरा मौका 79वें मिनट में मिला, जब कॉर्नर किक के दौरान मंजोकी ने अपने बॉक्स के अदंर मिडफील्डर पेड्रो कैपो को हाथों से गिराकर फाउल कर दिया और रैफरी क्रिस्टल जॉन ने लंबी सीटी बजाकर स्पॉट किक का इशारा किया। इसके बाद सुनील छेत्री ने दाहिने पैर से करारा शॉट लगाकर गेंद को लेफ्ट कॉर्नर पर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर भास्कर रॉय दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच पाए। इस गोल के साथ ही सुनील आईएसएल इतिहास की सभी 15 टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ISL News

Hosting of Champions Trophy:”यह संभव नहीं है कि पाकिस्तान भारत में खेले”

IND vs PAK Football Match: भारत की पाकिस्तान को जोरदार किक, पाकिस्तान को किया चारों खाने चित
फुटबाल मैच में 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने दागे तीन गोल

नई दिल्ली। Saff Championship 2023 Ind vs Pak भारत और पाकिस्तान के बीच (IND vs PAK Football Match) साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (Saff) चैम्पियनशिप 2023 के ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। भारत ने रोमाचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त दी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बैंगलोर के कंटीरवा स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर टूनार्मेंट में भी जीत के साथ आगाज किया है। Saff Championship 2023 Ind vs Pak

वर्णनीय है कि भारत ने मैच में शुरूआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। 10वें मिनट में भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने पहला गोल दागकर अपनी जीत पक्की कर ली थी। हालांकि 15वें मिनट में भारत को पेनाल्टी मिला। कप्तान सुनील छेत्री ने इसका भरपूर फायदा उठाया और टीम के लिए दूसरा गोल किया। IND vs PAK Football Match

बता दें कि पहले हाफ तक भारत 2-0 से आगे रहा। वहीं, इस हॉफ तक पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर पाया था। 75वें मिनट में भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने मैच का तीसरा गोल करते हुए जीत को निश्चित कर दिया। इससे भारत ने 3-0 से बढ़त हासिल कर ली। 81वें मिनट में उदन्त सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल किया। भारत ने पाकिस्तान को आखिरी मिनट तक एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। IND vs PAK Football Match

उल्लेखनीय कि दोनों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 मैच जीते हैं। 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 मैच ड्रा रहे हैं। मैच के दौरान कुल 39 गोल हुए हैं। पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान रअऋऋ कप 2018 में भिड़े थे तो भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।

बता दें कि रअऋऋ चैंपियनशिप के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल शामिल हैं। 21 जून को ग्रुप ए के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, ग्रुप बी में लेबनान, बांग्लादेश, मालदीव और भूटान हैं और यह 22 जून से शुरू होगा। उधर, 21 जून को खेले गए पहले मुकाबले में कुवैत ने नेपाल को आसानी से हरा दिया। कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हराया। कुवैत की अटैकिंग गेम का नेपाल के पास कोई जवाब नहीं था। नेपाल की तरफ से अंजन बिष्ट ने एकमात्र गोल दागा।

यह भी पढ़ें:– आम आदमी क्लीनिकों पर पांच साल तक के बच्चों की आधार नामांकन करने के निर्देश