Budhlada News - Sach Kahoon Hindi

बुढलाडा की तीन बहनों ने एक साथ पास की यूजीसी नेट परीक्षा
घर निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बुढलाडा (सच कहूँ/संजीव तायल)। Budhlada News: बुढलाडा निवासी बिकर सिंह की तीन होनहार बेटियों ने एक साथ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद परिवार को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। Mansa News

जानकारी के अनुसार, हलका विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने यह मामला पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के संज्ञान में लाया था। विधायक ने बताया कि तीनों बेटियों ने घरेलू आर्थिक तंगी के बावजूद एक छोटे और साधारण घर में रहकर कठिन परिश्रम से नेट परीक्षा पास की है।

इस पर वित्त मंत्री ने तुरंत 2.50 लाख रुपये की सहायता मंजूर कर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए कि परिवार के घर के निर्माण या मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने परिवार के घर जाकर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने तीनों बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और हौसले के आगे कठिनाइयां बाधा नहीं बन सकतीं। इस मौके पर जगतार सिंह, मेजर सिंह (पूर्व पंच), दर्शन सिंह रतिया, हरमेश नंबरदार, बलू प्रेमी, नछत्तर सिंह, बलजीत सिंह बग्गा सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी उपस्थित रहे और परिवार को शुभकामनाएं दीं। Mansa News

यह भी पढ़ें:– इमरान ने रिहाई की गुहार लगायी, आंखों की गिरती रोशनी का दिया हवाला

पराली प्रबंधन पर किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
सरकार के पराली प्रबंधन के उपायों को नाकाफी और असफल करार दिया

मशीनों की कमी से नाराज किसान बोले- समय पर बुआई नहीं हो पाएगी

बुढलाडा (सच कहूँ न्यूज)। Budhlada News: पराली प्रबंधन को लेकर किसानों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा द्वारा गांव गुरने कलां में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई जिला उप-प्रधान दर्शन सिंह गुरने ने की। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर सरकार द्वारा किए गए पराली प्रबंधन के उपायों को नाकाफी और असफल करार दिया। Budhlada News

रैली को संबोधित करते हुए किसान नेता मख्खन सिंह भैणी बाघा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पराली उठाने के लिए किए गए प्रबंध अधूरे हैं। गांवों में बेलर मशीनें समय पर नहीं पहुंच रही हैं और किसानों से प्रति एकड़ 1000 रुपये की मांग की जा रही है। इस कारण बड़े पैमाने पर कटाई हो जाने के बावजूद पराली खेतों में पड़ी है, जिससे गेहूं की बुआई में देरी की आशंका है।

किसान नेताओं ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि पराली उठाने के लिए जल्द से जल्द मशीनरी का प्रबंध किया जाए या सरकार स्वयं अपने स्तर पर पराली की उठाई करवाए, ताकि किसान समय पर बुआई कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कोई ठोस समाधान नहीं निकाला और किसानों को मशीनें उपलब्ध नहीं करवाईं, बल्कि उल्टा उन पर जुर्माना, गिरफ्तारी या पाबंदियां लगाई, तो यूनियन किसानों की मजबूरी के समर्थन में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। Budhlada News

इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा बाहरी राज्यों से धान शैलर लाने के फैसले की भी कड़ी निंदा की गई और इसे सख्ती से रोकने की मांग उठाई गई। रैली में जिला प्रधान लखवीर सिंह अकलिया, जिला महासचिव तारा चंद बरेटा, बलजीत सिंह भैणीबाघा सहित गांव इकाई गुरने कलां की समिति के सदस्य गुरदर्शन सिंह, लाभ सिंह, बलवीर सिंह, गुरतेज सिंह, हरजीत सिंह, बाबू सिंह और जगदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– भाजपा मंडलाध्यक्ष के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी

Rojgar Mela: सरकारी आईटीआई में रोजगार मेला 18 मार्च को
सरकारी आईटीआई बुढलाडा में 18 मार्च को रोजगार/अप्रैटिशिप मेला

बुढलाडा (सच कहूँ/संजीव तायल)। Budhlada News: सरकारी आईटीआई बुढलाडा व रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास व प्रशिक्षण विभाग मानसा द्वारा सरकारी आईटीआई बुढलाडा में 18 मार्च को रोजगार/अप्रैटिशिप मेला लगाया जा रहा है। इसमें ट्राईडैंट गु्रप बरनाला, जगतजीत इंडस्ट्री चीमा, प्रीत ग्रुप नाभा, स्वराज इंजन मोहाली, हैवलज इंडिया बद्दी सहित 10 कम्पनियों द्वारा शिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा। Mansa News

उपरोक्त जानकारी देते जिला रोजगार अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई पास शिक्षार्थी व नॉन आईटीआई पास प्रार्थी लाभ उठा सकते हैं। चाह्वान शिक्षार्थी अपने असल योग्यता सर्टीफिकेट की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साईज फोटो व योग्यता का विवरण (रिज्यूम) लेकर कैंप वाले दिन सरकारी सरकारी आईटीआई बुढलाडा में 9:00 बजे पहुंचे। अधिक जानकारी मोबाईल नम्बर 98763-19347, 94171-70003, 98765-33224 पर संपर्क कर सकते हैं। Mansa News

यह भी पढ़ें:– गहनों की दुकान पर गोलीबारी करने वाला अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान
मानसा (सच कहूँ न्यूज)। Mansa News: पंजाब में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मानसा में एसपी गुरचरण सिंह पुरेवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी पंजाब और मानसा एसपी के निदेर्शों के तहत जिले के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों-मानसा, बुढलाडा और बरेटा समेत छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग की जा रही है। Mansa News

एसपी पुरेवाल ने बताया कि यह अभियान 26 जनवरी के मद्देनजर चलाया जा रहा है। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग मांगा है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रेलवे स्टेशन या आसपास कोई लावारिस वस्तु मिले या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए की जा रही है। Mansa News

यह भी पढ़ें:– खुले में चारा डालने पर किए तीन लोगों के चालान

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
सब-डिविजनल अस्पताल बुढलाडा का निरीक्षण | Mansa News

आईटीआई के पुनरुत्थान के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के आदेश

मानसा/बुढलाडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Budhlada News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बुढलाडा में सब-डिविजनल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस दौरे का उद्देश्य कमियां निकालना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने पहली बार देखा है कि राज्य का कोई मुख्यमंत्री सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों का दौरा कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की जनता को हर प्रकार की नागरिक-केन्द्रित सेवाएं प्रदान की जाएं। Mansa News

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है और सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें व उपकरण लगाए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का हर एक पैसा राज्य की प्रगति और जनता की समृद्धि के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास और तरक्की के नए युग का साक्षी है और कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय में नए युग की शुरुआत हुई है। Mansa News

मुख्यमंत्री ने बताया कि एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, संगरूर, होशियारपुर और मालेरकोटला में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कॉलेजों और अस्पतालों का उद्देश्य पंजाब को देशभर में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे राज्य के निवासियों को भी लाभ होगा।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई करने की इच्छुक विद्यार्थियों को इन मेडिकल कालेजों में बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में मेडिकल स्टाफ, खासकर डॉक्टरों, नर्सों और सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के निवासियों को इन संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और हर संभव प्रयास किया जाएगा। Mansa News

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बुढलाडा के प्रसिद्ध आईटीआई की खराब स्थिति के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर इस संस्थान के पुनरुत्थान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्रों और युवाओं को विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएं ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक घरानों की जरूरतों के अनुसार कुशल कर्मियों का एक पूल तैयार करने में मदद मिलेगी। Mansa News

यह भी पढ़ें:– Road Accident News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का 1.5 लाख तक का होगा नि:शुल्क ईलाज, एडीजीपी ने आदेश दिया

Road Accident: ट्राली के नीचे आकर युवक की मृत्यु
ग्रामीणों ने सहायता राशि की मांग की | Mansa News

बुढलाडा (सच कहूँ/संजीव तायल)। Budhlada News: नजदीकी गांव हीरोखुरद के मजदूर परिवार के युवा लखवीर सिंह (37) पुत्र स्व. लाल सिंह की खेत में कार्य करते समय मृत्यु हो गई। मृतक लखवीर सिंह के ताया बल्लम सिंह, जो पूर्व सरपंच हैं, ने बताया कि उनका भतीजा लखवीर पिछले कई दिनों से हरियाणा के कैथल क्षेत्र में पराली की गांठें बनाने वाली मशीन पर काम कर रहा था। Mansa News

वहां काम करते समय उसकी ट्रॉली से पैर फिसल गया और ट्रॉली का टायर उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि लखवीर सिंह अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र और पत्नी छोड़ गया है। गांव की नई बनी पंचायत और गणमाजन्यजनों ने मृतक के परिवार के लिए विशेष सहायता राशि की मांग की। Mansa News

यह भी पढ़ें:– डीसी ने किया शीशमहल प्रोजेक्ट के सैंपल फ्लैट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मान ने 36वां जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल किया लोगों को समर्पित
पंजाब और पंजाबियों के हितों को अनदेखा करने के लिए पिछली राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया

बुढलाडा/मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब के लोगों को मानक स्वस्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मद्देनजर स्वास्थ्य ढांचे को और बेहतर और मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बुढलाडा में 36वां जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल (मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर) लोगों को समर्पित किया। Mansa News

यहाँ 30 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल लोगों को समर्पित करने के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि नया बनाया जाने वाला यह अस्पताल मानसा जिले में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की बेहतर देखभाल और जरुरी सहूलियतें प्रदान करने के लिए अह्म भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 5.10 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार किया यह अस्पताल लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। भगवंत मान ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के रोगों के माहिर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों विशेष कर महिलाओं को मानक इलाज करवाने के लिए मानसा जिले से बाहर मीलों दूर न जाना पड़े। Mansa News

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ऐसे 45 जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य देखभाल अस्पताल स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 36 पहले ही लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं और नजदीक भविष्य में ऐसे और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में मुकम्मल तबदीली आई है। जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि अस्पताल में हर महीने 100 से अधिक प्रसव होते हैं और इस प्रयास से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को आधुनिक स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में आधुनिक मशीनों और उपकरण लगाए गए हैं और अस्पताल में ऐंटे नेटल चैकअप, हाई रिस्क गर्भ जांच, सिजेरियन प्रसव का विशेष प्रबंध होगा। उन्होंने कहा कि समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों के लिए एस. एन. सी. यू की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके इलावा भगवंत मान ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए इस केंद्र में बाल रोग माहिर भी तैनात किए जाएंगे। Mansa News

पंजाब के लोगों को दशकों से लूटने वाले विरोधी नेताओं पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों और इसके नेताओं ने अपने स्वार्थी राजनैतिक हितों के लिए पंजाब के हितों की अनदेखी की और माफिए के साथ-साथ नशों के सौदागरों को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि अब विरोधियों ने मेरा अक्स खराब करने के लिए हाथ मिलाया है क्योंकि वह पंजाब सरकार के असाधारण कामों से परेशान हैं। Mansa News

यह भी पढ़ें:– इलेक्ट्रिक वाहनों को उत्साहित करने के लिए दी जाएंगी करीब 300 करोड़ की रियायतें : भुल्लर