United States of america - Sach Kahoon Hindi

israel palestine conflict: 6 साल के मासूम बच्चे पर 26 बार चाकू से वार, इजरायल-हमास युद्ध के कारण अमेरिका में हत्या
israel palestine conflict: अमेरिका में इस्लामोफोबिया के कारण हमले में एक छह वर्षीय फिलीस्तीनी-अमेरिकी बच्चे की मौत तथा एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पलैनफील्ड इलीनोइस इलाके की है, जहां 12 साल से वेस्ट बैंक के बेइतुनिया की मूल निवासी महिला अपने पुत्र के साथ रह रही थीं। उनके पास अमेरीकी नागरिकता भी है। वह किराए पर रहती हैं। यहीं पर उनके मकान मालिक ने अचानक मां-पुत्र पर चाकू और ब्लेड से हमला शुरू कर दिया। वह बचने के लिए बाथरूम में छिप गयीं। किसी तरह उन्होंने विल काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचकर मां-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गयी जबकि महिला की हालत अभी भी गंभीर है।

Sugar Intake Sideeffects: आप भी है ज्यादा मीठा खाने के शौकीन, तो हो जाए अलर्ट! समय से पहले आ सकता है बुढ़ापा, हड्डियां भी होगी कमजोर

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की | israel palestine conflict

शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया गया कि मकान मालिक इलिनोइस (71) ने मां-पुत्र पर इसलिए हमला किया, क्योंकि वे मुस्लिम हैं। हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण मां-पुत्र को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मैं मां-पुत्र पर हुए हमले से दुखी हूं। नफरत के इस भयानक कृत्य के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है और यह हमारे बुनियादी मूल्यों के खिलाफ है। हम कैसे प्रार्थना करते हैं, हम क्या मानते हैं और हम कौन हैं। इस डर से मुक्ति होकर मानवता को सर्वोपरि मानते हैं।

अमेरिकियों के रूप में हमें एक साथ आना चाहिए तथा इस्लामोफोबिया और सभी प्रकार की कट्टरता और घृणा को अस्वीकार करना चाहिए। अमेरिका के अधिकार समूह काउंसिल आॅन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर-शिकागो) के शिकागो कार्यालय ने महिला हनान शाहीनत और उशके पुत्र की वाडिया अल-फयूम के रूप में पहचान की है। सीएआईआर-शिकागो के कार्यकारी निदेशक अहमद रिहैब ने कहा ने कहा कि गाजा में, फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 2,300 से अधिक हो गया है। सात अक्टूबर को हमास और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 2,300 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और नौ हजार से अधिक घायल हुए हैं, जबकि वेस्ट बैंक में 54 लोग मारे गए और 1,100 घायल हुए हैं।

PM Modi US visit: अमेरिका की धरती पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
भारतीय लोकतंत्र में किसी के साथ जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं: पीएम

वाशिंगटन (एजेंसी)। PM Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi|) ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर उठाई जा रही आशंकाओं को गुरुवार को खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र भारत की रगों में है, और देश में जाति धर्म भौगोलिक क्षेत्र या उम्र के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आए श्री मोदी यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर उठाए गए मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबके प्रयास’ की मूल भावना के साथ काम कर रही है। PM Modi US visit

Health News: खड़े-खड़े पीते हैं पानी तो याद आएगी एक दिन नानी, जानें क्या हैं नुकसान

मोदी ने कहा कि भारत सरकार हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार कार्य करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब ही है किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त शासन व्यवस्था, बराबरी के अधिकार के बगैर लोकतंत्र हो ही नहीं सकता।

हमें आने वाली पीढ़ियां के लिए प्राकृतिक संकटों से मुक्त दुनिया बनानी : पीएम | PM Modi US visit

जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक प्रश्न पर अमेरिकी राष्ट्रपति की बात को आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पेरिस जलवायु सम्मेलन में जो भी वादे किए थे उसे पूरे करने वाला जी20 समूह का पहला देश है। उन्होंने भारत द्वारा स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही विभिन्न पहल का विस्तार से ब्यौरा देते हुए कहा कि भारत यह सब इसलिए नहीं कर रहा है कि कार्बन उत्सर्जन बढ़ाने में भारत का हाथ है, बल्कि भारत के लिए प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा आस्था का प्रश्न है। मोदी ने विश्वास जताया कि विकसित देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जरूरतमंद देश को प्रौद्योगिकी और धन की मदद मिलेगी और इसे प्रकृति की रक्षा की दिशा में वास्तविक सुधार दिखेंगे। मोदी ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियां के लिए प्राकृतिक संकटों से मुक्त दुनिया बनानी है।

इससे पहले अपने वक्तव्य में ोदी ने कहा,” आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। आज की हमारी चर्चा और हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से भारत अमेरिका वैश्विक सामरिक भागीदारी में एक नया अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के फैसलों से भारत अमेरिका संबंधों को एक नई ऊर्जा मिली है। यह नई ऊर्जा न केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा कि अमेरिका आज भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरूआत की जाए।

भारत के बारे में एक नयी सकारात्मक सोच और उत्साह | PM Modi US visit

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की ओर से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग का निर्णय किया गया है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर , अंतरिक्ष, क्वांटम और दूरसंचार जैसे क्षेत्र में हम अपना सहयोग बढ़ाकर एक मजबूत और भविष्योन्मुखी साझेदारी विकसित करेंगे। अमेरिका की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा भारत में निवेश करने का निर्णय, इस फ्यूचरिस्टिक भागीदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मुझे अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। उनमें भारत के बारे में एक नयी सकारात्मक सोच और उत्साह दिखा।

मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका सामरिक भागीदारी को आगे बढ़ाने में उद्योग-व्यवसाय और अकादमी संस्थाओं का साथ आना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रगति के लिए भारत अमेरिका सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, इनमें ग्रीन हाइड्रोजन ,बैटरी स्टोरेज, कार्बन कैप्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हमने यह भी निर्णय लिया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और अमेरिका ट्रस्टेड पार्टनर्स की तरह विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने में सहयोग करेंगे। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच करीबी रक्षा सहयोग हमारे परस्पर विश्वास भरे राजनीतिक संबंधों का प्रतीक है। पुराने क्रेता-विक्रेता के संबंध को पीछे छोड़कर हम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सह-विकास और सह-उत्पादन की ओर बढ़ चुके हैं। PM Modi US visit

मोदी ने कहा कि जीई एयरोस्पेस द्वारा भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से जेट इंजन बनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। इससे दोनों देशों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आने वाले समय में यह हमारे रक्षा सहयोग को एक नया स्वरूप देगा। इस सहयोग में दोनों देशों के रक्षा उद्योग और स्टार्ट अप भी भागीदार हैं। इन्हें आपस में जोड़ना हमारे रक्षा उद्योग की बृहद योजना का हिस्सा है। PM Modi US visit

आज हमने अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग की आर्टमिस संधि में शामिल होने का निर्णय लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग की दिशा में एक लंबी छलांग लगाई है। भारत और अमेरिका की साझेदारी के लिए आसमान से भी ऊंची संभावनाएं हैं। मोदी ने कहा हमारे संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है दोनों देशों की जनता के बीच के पारस्परिक संबंध। भारतीय मूल के 40 लाख से अधिक लोग आज अमेरिका की प्रगति में हाथ बटा रहे हैं।