Flood - Sach Kahoon Hindi

Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार सक्रिय: 24 घंटे में मेडिकल कैंपों के इलाज़ में 194% बढ़ोतरी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने यह साबित कर दिया है कि कठिन से कठिन समय में भी जनता की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां 16 सितंबर को 51,000 लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लिया था, वहीं मात्र एक दिन बाद यह संख्या अभूतपूर्व रूप से बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच गई। यह तेज़ी इस बात का प्रमाण है कि मान सरकार ने न केवल हालात की गंभीरता को समझा, बल्कि तुरंत ही जमीनी स्तर पर कदम उठाकर लोगों तक मदद पहुंचाई। इस उपलब्धि ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है। Chandigarh News

मुख्यमंत्री मान ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से न केवल घर और खेत प्रभावित हुए हैं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी कई गुना बढ़ जाते हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक इलाज के बिना न रहे। सरकार की इन कोशिशों का नतीजा है कि हजारों लोगों को समय पर राहत और उपचार मिल रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका काफी हद तक कम हुई है।

मान सरकार ने 14 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था—बाढ़ के बाद उत्पन्न संभावित बीमारियों पर तुरंत नियंत्रण पाना, प्रभावित लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उनके दरवाज़े तक उपलब्ध कराना और खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि राज्य स्तर पर तैयार की गई योजनाएँ केवल कागज़ों तक सीमित न रहें बल्कि इन्हें तेज़ी से गांव-गांव तक लागू किया जाए। यही कारण है कि इतने कम समय में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा सके। Chandigarh News

अब तक 2,303 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में न केवल आम नागरिकों की जांच और उपचार किया गया बल्कि उन बीमारियों की रोकथाम पर भी ध्यान दिया गया जो बाढ़ के बाद तेजी से फैलती हैं, जैसे बुखार, डायरिया और त्वचा संक्रमण। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की बड़ी टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और लोगों को न केवल दवाइयाँ बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी जा रही है। इस व्यापक प्रयास ने ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसे का माहौल बनाया है।

मान सरकार ने इंसानों के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य को भी अपनी प्राथमिकता में रखा। अब तक 14,780 पशुओं का इलाज और 48,535 पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा, मृत पशुओं के सुरक्षित निपटारे का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि पानी और मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। यह प्रयास दिखाता है कि सरकार ने स्वास्थ्य को समग्र दृष्टिकोण से देखा है और यह सुनिश्चित किया है कि इंसानों और पशुओं दोनों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जाए।

मुख्यमंत्री मान ने खुद यह घोषणा की कि “घर-घर जाकर जांच की जा रही है और जहां भी मच्छरों का लार्वा पाया जा रहा है, तुरंत छिड़काव किया जा रहा है। जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।” यह बयान न केवल सरकार की तत्परता को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि प्रशासन हर स्तर पर सक्रिय है। पंजाब सरकार का यह त्वरित और प्रभावी कदम बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद की किरण बन गया है। जिस गति से 24 घंटे में आंकड़ा 51,000 से बढ़कर 1.5 लाख पहुंचा, वह यह साबित करता है कि सरकार ने न केवल योजना बनाई बल्कि उसे जमीन पर पूरी मजबूती से लागू भी किया। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Punjab: राज्यपाल ने 50 फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाई

Afghanistan Floods: विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, हजारों लोगों की जिंदगी उजड़ी!
Afghanistan Floods: 300 से ज्यादा लोग मरे, आपातकाल घोषित

अफगानिस्तान (एजेंसी)। उत्तरी अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ में 300 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है वहीं तालिबान के आंतरिक मंत्रालय ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को इस तबाही की जानकारी दी। इससे पहले शुक्रवार को भारी बारिश के कारण नदियाँ उफान पर आ गईं और उत्तरी बगलान, तखर और बदख्शां सहित कई प्रांतों में गांवों और कृषि भूमि में कीचड़ के साथ बह गई। Afghanistan News

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन और विश्व खाद्य एजेंसी ने कहा कि अकेले बगलान में 300 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए। विश्व खाद्य एजेंसी ने कहा कि वह पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में आई आपदा में से बचे लोगों को फोर्टिफाइड बिस्कुट वितरित कर रही है। आईओएम की आपातकालीन प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद फहीम सफी ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अकेले बगलानी जदीद में, 1,500 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए और 100 से अधिक लोग मारे गए।’’ Afghanistan News

कई लोग अभी भी लापता हैं

इस बीच, तालिबान सरकार के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने शनिवार को एक्स को पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘हमारे सैकड़ों साथी नागरिक इन विनाशकारी बाढ़ के कारण मारे गए हैं।’’ हालांकि, उन्होंने मृतकों और घायलों की संख्या नहीं बताई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से पूर्वोत्तर बदख्शां प्रांत, मध्य घोर प्रांत और पश्चिमी हेरात में भारी नुकसान हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आपातकालीन कर्मी अचानक आई बाढ़ से प्रभावित घायलों और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

उत्तरी तखर प्रांत में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख अहमद सेयार साजिद ने कहा, ‘‘मानव क्षति के अलावा, इस बाढ़ ने लोगों को भारी वित्तीय नुकसान भी पहुंचाया है।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि कई लोग बेघर हो गए हैं और परिवहन, पानी और अपशिष्ट प्रणालियां ‘गंभीर रूप से बाधित’ हो गई हैं। डब्ल्यूएचओ के अफगानिस्तान कार्यालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘प्रभाव गहरा रहा है, जिससे लोगों की जान चली गई और चोटें आईं, कई लोग अभी भी लापता हैं।’’ Afghanistan News

Gold Price Today: लगातार बढ़ रही सोने की कीमतें, देखें, आज के सोने के भाव!

Heavy Rain: भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 56 की मौत, 67 लापता
साओ पाउलो (एजेंसी)। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि 67 लापता हैं। अब तक 32,900 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और कम से कम 3,56,000 लोग बिजली के बिना हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि राज्य में लगभग एक सप्ताह से हो रही भारी बारिश ने अब तक 281 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया है। नदियां उफान पर हैं और राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे लगभग पानी में डूब गई है। Heavy Rain

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 600 लोगों को बचाया

ह्यूस्टन (एजेंसी)। अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार अपराह्न तक बाढ़ का कहर जारी रहा और यहां के चौथे सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के आसपास बाढ़ वाले इलाकों से 600 से अधिक लोगों को बचाया गया। अधिक बारिश के पूर्वानुमान के कारण बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारी बारिश का अगला दौर रविवार देर रात तक होने की उम्मीद है।’’ Heavy Rain

मौसम सेवा ने कहा कि ह्यूस्टन से लगभग 30 मील (50 किमी.) उत्तर-पूर्व में स्प्लेंडोरा शहर के पास पिछले पांच दिनों में 21 इंच (53 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई। हैरिस काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि काउंटी के कई क्षेत्रों में लगभग 180 लोगों और 122 पालतू जानवरों को गंदे पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय मीडिया ने पोल्क काउंटी में 100 से अधिक और मोंटगोमरी काउंटी में लगभग 400 लोगों को बचाने की सूचना दी है। Flood

गौरतलब है कि तीनों काउंटी ह्यूस्टन मेट्रो क्षेत्र में या उसके आसपास हैं। सैन जैंकिंटो के पूर्वी फोर्क के बिजली लाइनों के करीब बराबर तक पानी बढ़ गया है। ह्यूस्टन क्रोनोकल ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में छतों तक पानी है। न्यायाधीश हिडाल्गो ने ईस्ट फोर्क में आई बाढ़ को ‘हार्वे के बाद से सबसे खराब बाढ़’ बताया। Heavy Rain

School Holidays: हुर्रे…स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ शुरू, सरकार की घोषणा!

Heavy Rain: भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, स्कूल बंद, देखें, ख़राब हालातों का खतरनाक वीडियो!
Heavy Rain: जम्मू-कश्मीर। अचानक मौसम परिवर्तन के कारण उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में सोमवार को भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे जिले के स्कूलों को आनन-फानन में बंद करना मजबूरी बन गई। एएनआई द्वारा एक्स पर डाली गई एक पोस्ट में कुपवाड़ा जिले के चोगल गांव में बाढ़ के हालातों को दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव राहत कार्य में तेजी ला दी है। Jammu and Kashmir

#WATCH | J&K Police carries out rescue operations in flood-affected areas of Kupwara district.

Heavy rain has triggered a flood-like situation in areas of North Kashmir's Kupwara district.

(Video Source: J&K Police) pic.twitter.com/GGKqY7V9Zj

— ANI (@ANI) April 29, 2024

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसको मद्देनजर रखते हुए जम्मू एवं कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेएसडीएमए) ने सोमवार को कुपवाड़ा जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज के साथ वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि मौसके के बदलते स्वरूप को देखते हुए बिजली गिरने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। Heavy Rain

#WATCH | 8-10 houses damaged in heavy rainfall in Mandi area of Poonch in Jammu & Kashmir pic.twitter.com/1vwKdMrlSi

— ANI (@ANI) April 29, 2024

भारी बारिश से 8-10 घर क्षतिग्रस्त | Heavy Rain

जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक आई बाढ़ चिंता का विषय है और प्रशासन से बाढ़ जैसे हालात पर प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया। एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी के कई इलाकों में जिसमें मुख्य रूप से कुपवाड़ा और हंदवाड़ा के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और जलभराव से काफी चिंतित हूं। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि वह लोगों तक पहुंचने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर इस विकासशील स्थिति का जवाब दे। Jammu and Kashmir

Gems and Jewellery Exports FY 2024: भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात 3 साल के निचले स्तर पर!

सिक्किम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 81 लोग अभी भी लापता
गंगटोक (एजेंसी)। सिक्किम में पिछले दिनों आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 30 हो गई, जबकि 81 लोग अभी तक लापता हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। उत्तरी सिक्किम में लोनक झील में बादल फटने से चार अक्टूबर को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण यह त्रासदी हुई। इस बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सीमा सड़क संगठन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, य सेना और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ ताशिलिंग सचिवालय में एक आपातकालीन समीक्षा बैठक की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, लगभग 1320 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और शनिवार शाम तक 2563 लोगों को बचाया गया। बचाए गए लोगों में से 26 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। Sikkim Flood

यह त्रादसी चार अक्टूबर को सुबह छह बजे हुई, जिसमें तीस्ता-वी पनबिजली स्टेशन के नीचे की ओर 13 पुल बह गए, जो जलमग्न हो गए थे, जिसके कारण संचार बाधित हो गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और राज्य के लिए सभी आवश्यक समर्थन और सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नुकसान का आकलन और बचाव एवं राहत कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री पी एस तमांग के साथ लगातार संपर्क में हैं। मिश्रा को मुख्य सचिव पाठक ने अक्टूबर से राहत एवं पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की मांगों को तुरंत पूरा किया जाएगा। Sikkim Flood

केंद्रीय मंत्री ने कहा,‘सामान्य जीवन बहाल करने के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। हम प्राथमिकताओं की पहचान कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनता की आवश्यकताओं को पूरा किया जाए। उन्होंने स्थिति पर पूरा ध्यान रखने और प्रभावित लोगों तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री तमांग के उत्साह और समर्पण की सराहना की।

एक सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत संवेदनशील हैं। हम हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखते और हमने हमेशा मानव संसाधन को महत्व दिया है। सिक्किम बहुत महत्वपूर्ण है और दूसरे राज्यों से अलग है और इसकी तुलना अन्य राज्यों से नहीं की जा सकती है। राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र ने एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है जिसमें भारत सरकार के पांच मंत्रालयों कृषि, सड़क परिवहन और राजमार्ग, जल शक्ति, ऊर्जा और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

यह टीम रविवार से राज्य का दौरा करेगी और जमीनी स्थिति और नुकसान का आकलन करेगी और जहां कहीं भी आवश्यक होगा, सहायता प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए आवंटित बजट को अग्रिम मंजूरी प्रदान की है जिससे राज्य में तत्काल बचाव, राहत और बहाली की जा सके। राज्य मंत्री मिश्रा ने राज्य सरकार के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने का निर्देश भी दिया। Sikkim Flood

यह भी पढ़ें:– प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने किया निरीक्षण, निगम के कार्यों को सराहा

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना
बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा न देने का आरोप, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने महानगर में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान किसानों ने बाढ़ से फसलों की बर्बादी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आज हालात ये बन चुके है कि किसान सड़कों पर परेशान हो रहे हैं। बाढ़ के कारण किसानों के सिर से छत और खेतों से फसल चली गई। Ludhian News

पंजाब सरकार कई बार ऐलान कर चुकी है कि बाढ़ से पीड़ित किसानों को मुआवजा देंगे, लेकिन अभी तक किसी को मुआवजा नहीं मिला है। 11 से 13 सितंबर तक सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के घरों के बाहर 3 दिन के लिए वह धरना लगा चुके है। आज उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम मांग पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रति किला 50 हजार रुपए, 1 लाख रुपए शहीद किसान के परिवार और 5 लाख रुपए बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकान मालिक को दे। केन्द्र सरकार अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 18 हजार एकड़ जमीन का मुआवजा भेज चुकी है, लेकिन मान ने रुपए अभी किसी को नहीं दिए। Ludhian News

सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करनी चाहिए। यदि इस संघर्ष के बाद भी सरकार नहीं जागती को मजबूर होकर किसानों को सड़कों पर आना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली से जो अगली बैठक में रणनीति होगी उस पर काम कर सरकार का विरोध किया जाएगा। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि प्रति एकड़ 6800 प्रति रुपए बहुत कम है। कई ऐसे खेत है जहां कम से कम 2 साल तक पैदावार नहीं हो सकती। Ludhian News

यह भी पढ़ें:– भारतीय खिलाड़ियों से भेदभाव के कारण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की यात्रा रद्द की

किसानों के बैंक खातों में बाढ़ राहत के 48 करोड़ हस्तांतरित: जिम्पा
पहली बार कोई सरकार धान की खराब पनीरी के लिए प्रति एकड़ 6800 रुपए मुआवजा राशि दे रही | Brahm Shankar Jimpa

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा (Brahm Shankar Jimpa) ने मंगलवार को बताया कि बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए 11 सितम्बर तक 48 करोड़ 26 लाख 62 हजार 352 रुपए की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है।

जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान की खराब हुई पनीरी और अन्य फसलों के नुकसान के लिए किसानों को राहत राशि के रुप में 188 करोड़ 62 लाख 63 हजार रुपए की राशि राजस्व विभाग को जारी की थी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब कोई सरकार धान की खराब हुई पनीरी के लिए प्रति एकड़ 6800 रुपए मुआवजा राशि दे रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में बाढ़ के खतरे की रिर्पोटे मिलते ही 33.50 करोड़ रुपए अग्रिम राहत के तौर पर जारी कर दिए गए थे। इसके बाद समय-समय पर प्रभावित जिलों को राहत राशि जारी होती रही है।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं कि राहत राशि किसानों को पूरी पारदर्शी और परेशानी मुक्त तरीके से बाँटी जाए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी रिर्पोटों के हिसाब से किसानों को राहत राशि दी जा रही है। अलग-अलग जिलों से मिली रिर्पोटों के अनुसार पटियाला जिले के प्रभावित किसानों के बैंक खातों में अब तक 25 करोड़ 22 लाख 73 हजार 942 रुपए की मुआवजा राशि डाली जा चुकी है।

संगरुर जिले के किसानों को सात करोड़ 35 लाख 38 हजार 856 रुपए, फिरोजपुर में पांच करोड़ नौ लाख 3028 रुपए, जालंधर में पांच करोड़ छह लाख 9285 रुपए, तरनतारन में पांच करोड़ 42 लाख 44 हजार 331 रुपए, मानसा में चार करोड़ 74 लाख 8871 रुपए, फाजिल्का में एक करोड़ 36 लाख 64 हजार 615 रुपए और फतेहगढ़ साहिब जिले के किसानों के बैंक खातों में एक करोड़ 32 लाख 16 हजार 224 रुपए मुआवजा राशि डाली जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:– ‘4161 मास्टर कैडर की वेटिंग लिस्ट जल्द जारी करें सरकार’

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग सम्मानित
सराहनीय: अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन ने दिया सम्मान | Sirsa News

ऐलनाबाद (सच कहूँ/सुभाष)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा ‘आपदा में राहत’ देने के लिए गठित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग (Shah Satnam Ji Green S Welfare Force Wing) को सामाजिक संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन द्वारा घग्गर बांध को मजबूत करने व बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। अजीज प्रताप सिंह खोसा की याद में शहर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिसार डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर शाश्वत सांगवान ने रक्तदान किया।

वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र बंसल व सत्यवीर डागर फरीदाबाद ने विशेष रूप में शिरकत की। इस रक्तदान शिविर में शिव शक्ति ब्लड बैंक सरसा व श्री गुरु गोविंद सिंह चेरीटेबल ट्रस्ट बठिंडा की टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस जिला सरसा अध्यक्ष एडवोकेट मलकीत सिंह खोसा के पौत्र व आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समाजसेवी अमरपाल सिंह खोसा के पुत्र अजीज प्रताप सिंह खोसा, जिनका सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। उनकी याद में बनाई गई संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन द्वारा प्रताप सिंह की छठी पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। Sirsa News

इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य संदीप इन्सां, डॉ. रूप सिंह बराड़ इन्सां, सोहनलाल इन्सां व अंकित इन्सां ने स्मृति चिन्ह प्राप्त करते हÞुए संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और शहर की सरसा रोड पर स्थित नामचर्चा घर में पहुंचकर सभी डेरा अनुयायियों के साथ मिलकर पवित्र नारा व विनती शब्द लगाकर स्मृति चिह्न नामचर्चा घर में सुशोभित किया। Sirsa News

संस्था के अध्यक्ष अमर पाल खोसा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में होनहार बच्चों व घग्गर नदी में आई बाढ़ के दौरान समाज सेवा में अग्रणी संस्थाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें डेरा सच्चा सौदा की तरफ से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही इंसानियत की भलाई के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सेवा करते हैं। जहां भी प्राकृतिक आपदा आती है वहां डेरा सच्चा सौदा बढ़-चढ़कर सहयोग करता आ रहा है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– G20 Summit: जी-20 की मेजबानी और भारत की बढ़ती अहमियत

भारी बाढ़ से सड़क पर बने गढ्ढे, दे रहे हादसों को निमंत्रण, प्रशासन बेखबर
सड़कों पर बाढ़ से जमा हुई मिट्टी और गढ्ढ़ों से उठती धूल से लोगों को हो रही सांस की बीमारी | Jakhal News

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। पिछले महीने घग्गर (Ghaggar) में आई बाढ़ के कारण जहां घग्गर के तटबंध टूट गए थे। वहीं खेत्र की आधा दर्जन सड़कों में बड़े बड़े कटाव हो गए। और कई जगह से इन सड़कों की एक साइड की पटरी कट गई थी। जो अब इन सड़कों के बड़े बड़े गड्ढे हादसों का कारण बने हुए हैं। अब इन गड्ढों के पास उड़ती धूल से राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Jakhal News

जाखल के कई गांवों में बाढ़ के पानी से सड़कें टूटकर बिखर गई थी। और यहां से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। गांव चांदपुरा से लेकर जाखल मंडी तक 6-7 जगह सड़क को काटकर पानी आगे निकाला था। इसके अलावा जाखल भूना मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र जाखल के पास भी रोड़ में एक बहुत बड़ा कटाव बन गया था। इसके अलावा गांव तलवाड़ा की ओर सड़क की एक साइड से भरम बिल्कुल ही खस्ता हाल हो चुकी है। गांव शकरपुर से लखुवाली ढ़ाणी तक की सड़क भी बिल्कुल टूट चुकी है।

स्कूली छात्र-छात्राएं इस टूटी सड़क में गिर गिरकर स्कूल में पहुंच रहे हैं। हालांकि समाज सेवी लोगों और किसानों ने अपने स्तर पर एक बारगी इन रास्तों पर मिट्टी डालकर रास्ते को बहाल कर दिया गया था। लेकिन अब इन गड्ढों के पास उड़ती दूर से आमजन परेशान है। सड़कों पर उड़ने वाली धूल अब बाढ़ग्रस्त इलाके जाखल क्षेत्र में मुख्य समस्याओं में शुमार हो चुकी है। हवाओं में धूल का स्तर बढ़ने से लोग परेशान हैं। Jakhal News

लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे यात्रा, सड़कें दुरूस्त करने की मांग

धूल के कारण लोगों और वाहन चालकों का सड़कों में चलना मुश्किल हो गया है। राहगिरों को सांस के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा रही हैं। चांदपुरा के सरपंच अमरीक सिंह गांव मुंदलीया के सरपंच कुलदीप सिंह, गांव सिधानी के सरपंच सोनू कुमार, गांव साधनवास के सरपंच गुरप्रीत सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र बढ़ियाल, ब्लॉक समिति सदस्य रामचन्द्र, शक्करपुरा के पूर्व सरपंच अशोक कंबोज, संदीप कुमार लाडी, मनोहर लाल डाकपाल सहित

पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन के उपप्रधान जग्गी महल इत्यादि ने कहा कि सड़कों पर उड़ती धूल से लोगों को धूल से फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को जाखल-टोहाना आने जाने वाले सभी रास्ते दुरस्त करने शुरू कर देने चाहिए। इन टूटी फूटी सड़कों में बने गड्ढों उक्त रास्तों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। स्कूली बसें भी इन खतरनाक रास्तों से गुजर रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सड़कों की तुरंत मरम्मत कर लोगों को राहत दी जाए। Jakhal News

जाखल क्षेत्र में घग्गर की बाढ़ से काफी सड़कों का नुकसान हुआ था सड़क निर्माण विभाग की ओर से इन सभी सड़को में बने गड्ढों को ठीक करने का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा हुआ है। जल्दी ही इन सड़कों की मरम्मत करवरकर लोगों को राहत पहुंचा दी जाएगी।

अंकुर गर्ग, जेई सड़क निर्माण विभाग

यह भी पढ़ें:– समय की मांग है ‘एक देश-एक चुनाव’

सीएम मान के निर्देशों के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि वितरण की प्रक्रिया तेज: जिम्पा
फसलों की क्षति, जनहानि, पशु एवं मकान हानि पर दी जा रही राहत राशि

राहत कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आपदा की घड़ी में सरकार का साथ देने की अपील

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा (Brahm Shankar Jimpa) ने वीरवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि वितरण की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है। Chandigarh News

जिम्पा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चाहते है कि अलग-अलग मदों के अंतर्गत राहत राशि बढ़ाई जाये, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अनुमति नहीं मिली इसलिए अब जिला स्तर पर राहत राशि वितरण का कार्य तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि फसलों के नुकसान सम्बन्धी तैयार रिपोर्टे अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। Chandigarh News

उन्होंने बताया कि जहाँ-जहाँ से गिरदावरी रिपोर्ट मिल रही है, उन जिलों में राहत राशि वितरित की जा रही है। सरकार ने 16 जिलों को करीब 186.12 करोड़ रुपए की राशि 21 अगस्त को जारी की थी। इस राशि में से 30 अगस्त तक 6.78 करोड़ से अधिक वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने धान की खराब हुई पनीरी का लगभग 6,800 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा दिया है।

मंत्री ने बताया कि बाढ़ के दौरान राज्य में 68 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 62 लोगों के परिवार के सदस्यों को प्रत्येक को चार लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। इसी तरह अलग-अलग जिलों में कुल 545 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से करीब 306 घरों को लगभग 1.20 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा, 3,752 मामूली क्षतिग्रस्त हुए घरों में से करीब 2,514 घरों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पशुधन के नुकसान की पूर्ति के लिए भी मुआवजा राशि दी जा रही है। बाढ़ के कारण राज्य में कुल 155 भैंसों-गायों की मौत हुई, इनमें से 99 पशुओं के लिए प्रत्येक को करीब 37,500 रुपए का मुआवजा दे दिया गया है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– हापुड़ घटना के विरोध में कार्य विरत रहेंगे अधिवक्ता

कैबिनेट मंत्री ने 13 बाढ़ पीड़ितों को सौंपी 12 लाख रूपये की मुआवजा राशि
पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का काम शुरू: धालीवाल

अमृतसर (सच कहूँ/राजन मान)। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने शनिवार को बाढ़ के चलते हुए नुक्सान के मद्देनजर सीमावर्त्ती क्षेत्र के 13 बाढ़ पीड़ितों को 12 लाख रूपये की मुआवजा राशि सौंपी। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को पंजाब में बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुक्सान की बनती मुआवजा राशि बांटने का काम जल्द से जल्द मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं और अजनाला हलके ने यह शुरुआत कर दी है। उन्होंने बताया कि हलके में इस प्राकृतिक आपदा से जो नुक्सान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। Amritsar News

उन्होंने बताया कि आज जो 1201500 रुपये की राशि जारी की गई है, उसमें 9 घरों और 3 शैडों के हुए नुक्सान के अलावा 3 दुधारू पशुओं का हुआ नुक्सान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि गांव सारंगदेव बस्ती डब्बर, साहोवाल, भोएवाली, चाहड़पुर आदि सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ के कारण भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एसडीएमज व माल अधिकारी एक सप्ताह के अन्दर प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करनी यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नियमों मुताबिक मुआवजा राशि पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। Amritsar News

उन्होंने बताया कि हर जिले के डिप्टी कमिशनर द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पूरे कार्य की निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति मुआवजा हासिल करने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने बाढ़ से हुए नुक्सान की बड़े स्तर पर गिरदावरियां करवाकर पीड़ितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली, भाजपा व कांग्रेस सरकारों के समय लोग मुआवजा लेने के लिए परेशान होते थे और आखिर में उनकी झोली में निराशा ही पड़ती थी, लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली पहली सरकार है, जिसने लोगों को बिना देरी उनकी झोली में मुआवजे के रूपये दिए हैं। इस मौके एसडीएम अरविन्दरपाल सिंह, तहसीलदार नवकीरत सिंह, गुरजंट सिंह सोही व अन्य अधिकारी मौजूद थे। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– तीन लुटेरे ने बैंक मैनेजर से छीना मोबाईल, किया घायल

राहत केंद्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रहा घर जैसा माहौल
जल्द घर लौटने की इच्छा, लेकिन शिविर की व्यवस्था से संतुष्ट Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। फाजिल्का के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ (Flood) के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है और कई गांव पानी में डूब गए हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसलिए फाजिल्का जिला प्रशासन ने जगह-जगह राहत शिविर लगाए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग अपने सामान और मवेशियों के साथ पहुंचे हैं। ऐसा ही एक राहत शिविर गांव हस्ता कलां के सरकारी स्कूल में चल रहा है। Fazilka News

शिविर का दौरा करने और यहां रहने वाले लोगों से बातचीत करने के बाद उन्होंने यहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। दिन के समय शिविर में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे होते हैं क्योंकि पुरुष सदस्य बाढ़ की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी लेने को चले जाते है। Fazilka News

शिविर में ढाणी सद्दा सिंह की बलबीर कौर ने कहा कि उनका गांव सबसे अधिक प्रभावित है और प्रशासन उन्हें समय पर यहां ले आया। उन्हें घर की बहुत याद आती है और वे जल्द घर जाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जा रही है।

गट्टी नंबर 3 के सिंकदर सिंह ने कहा कि उनके गांव के खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है और वह अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं। उनके मुताबिक एक ही सीजन में दो बार आए पानी से फसलें खराब हो गई हैं, लेकिन अच्छा हुआ कि प्रशासन उन्हें यहां ले आया और उनके परिवार और सामान की सुरक्षा हो सकी। उन्होंने कहा कि यहां हर तरह की मदद उपलब्ध है।

गुलाबा भैणी के जसबीर सिंह ने कहा कि फसलों का मुआवजा दिया जाए और जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां आए हैं और यहां रहकर उनके लिए यह कठिन समय आसान हो गया है। जो बच्चे अपने परिवार के साथ कैंप में आए हैं उन्हें पहले यहां के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजा जाता था, लेकिन अब छुट्टियों के कारण ए बच्चे अपने माता-पिता के साथ पढ़ते और खेलते नजर आ रहे हैं. बच्चों के लिए छुट्टियाँ तो अच्छी होती हैं लेकिन ए बच्चे भी जल्दी स्कूल जाना चाहते हैं, ऐसी इच्छा यहाँ खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों ने व्यक्त की। Fazilka News

यहां समय-समय पर लोगों के पशुओं के लिए पशु आहार और चारा भी उपलब्ध कराया जाता है। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें नाव से बाहर निकाला गया और उनका सामान गांव में ही रह गया, इसलिए प्रशासन ने उन्हें बिस्तर और पंखे किराए पर ला कर दिए है ताकि वे यहां अपना समय बिता सकें। उधर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनु दुग्गल ने कहा कि प्रशासन इन लोगों को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा है और 1545 लोग राहत केंद्रों में रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्थिति में सुधार होगा और घर जाना सुरक्षित होगा तो इन लोगों को घर भेज दिया जाएगा। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– मोहल्लावासियों ने चोरी करते हुए चोर को दबोचा